Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243003

बरेली पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का बयान,भाजपा सरकार पिछड़ों और दलितों की विरोधी

Oct 27, 2025 11:35:35
Bareilly, Uttar Pradesh
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी आज बरेली पहुंचे , इस मौके पर उन्होंने प्रेस वार्ता में मीडिया से मुखातिब भी हुए इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पीडीए विरोधी करार दिया है जो पिछड़ों की दलितों की हित नहीं बल्कि अहित देखने वाली सरकार है जिसको जन-जन तक समझने के लिए हम पीडीए पंचायत कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ को कटघरे में खड़ा करते हुए भाटी ने कहा कि यह नियुक्तियां में षड्यंत्र रचते हैं पुलिस मुठभेड़ में सवालिया निशान खड़े।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
Oct 27, 2025 14:20:58
Paradeep, Odisha:In Mumbai Dt - 27/10/2025 Place - Paradip Format - Avb Anchor -ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ଅଧ୍ୟକ୍ଷଙ୍କ ପ୍ରଚେଷ୍ଟା ଯୋଗୁଁ ମୁମ୍ବାଇରେ ଆୟୋଜିତ ଭାରତ ମେରିଟାଇମ ସପ୍ତାହ ରେ ଯୋଗଦେବା ପାଇଁ ପାରାଦୀପ ମହାବିଦ୍ୟାଳୟ ର ଛାତ୍ର ମାନଙ୍କୁ ମିଳିଛି ସୁଯୋଗ। ୨୭ ରୁ ୩୧ ଅକ୍ଟୋବର ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ମୁମ୍ବାଇରେ ଭାରତ ସାମୁଦ୍ରିକ ସପ୍ତାହ (ମେରିଟାଇମ ଉଇକ) ଆୟୋଜନ ହୋଇଛି। ୧ଶହରୁ ଅଧିକ ସାମୁଦ୍ରିକ ରାଷ୍ଟ୍ର, ୨ଶହ ଆନ୍ତର୍ଜାତୀୟ ବିଶେଷଜ୍ଞ ଏବଂ ୫ଶହ ଅଗ୍ରଣୀ ସାମୁଦ୍ରିକ ଶିଳ୍ପ ଏକତ୍ରିତ ରହିବ। ଏହା ସାମୁଦ୍ରିକ କ୍ଷେତ୍ରରେ ଜ୍ଞାନ ଆଦାନପ୍ରଦାନ, ନିବେଶ ସୁଯୋଗ ଏବଂ ପ୍ରଯୁକ୍ତିବିଦ୍ୟା ଆଦାନପ୍ରଦାନ ପାଇଁ ଏକ ପ୍ରମୁଖ ପ୍ଲାଟଫର୍ମ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ଙ୍କ ପ୍ରଚେଷ୍ଟାରେ ପାରାଦୀପ ମହା ବିଦ୍ୟାଳୟର ଛାତ୍ର ମାନେ ମୁମ୍ବାଇ ଯାଇ ପାରିଛନ୍ତି।  ଏହା ଦ୍ବାରା ପିଲାମାନଙ୍କର ବୌଦ୍ଧିକ ବିକାଶ ରେ ସହାୟକ ହେବା ସହିତ ସେମାନଙ୍କ ର ଦୂରଦର୍ଶୀତା ବୃଦ୍ଧି ପାଇବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ପାରାଦୀପ ମହା ବିଦ୍ୟାଳୟର ଅଧ୍ୟକ୍ଷା ଡ.ସସ୍ମିତା ଶତପଥୀ।
0
comment0
Report
PSPrabhanjan Singh
Oct 27, 2025 14:20:24
Masaurhi, Bihar:छठ घाट पर नदी में तैनात एसडीआरएफ की वोट पलटी। संस्पे्शन ब्रिज के निर्माण के दौरान नदी में गिरे लोहे के स्पोर्ट एंगल में फंसी वोट। Masaurhi. Poonpun नदी घाट पर एक हादसा टल गया। हादसे में एसडीआरएफ टीम के लोग बाल बाल बचे। दरअसल हुआ यू कि छठ पर्व को लेकर नदी में एसडीआरएफ टीम की तैनाती की गई थी। टीम नदी में थी। इस दौरान वोट का संतुलन बिगड़ा और वह तेज धारा में आगे बढ़ने लगी और नदी में बीच में गिरे लोहे के स्पोर्ट एंगल में फंस कर पलट गई। वोट पर बैठे लोग किसी तरह बाहर निकले। वोट लोहे के एंगल में फंसी रही। घटना पर स्थानीय लोगों ने लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना था कि सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण के दौरान लोहे के सपोर्टिंग एंगल बाढ़ के पानी में गिर गए थे। जिन्हें हटाया नहीं गया। पुल के नीचे से वोट दूसरी तरफ नहीं जा पाती है। नदी में लोहे के बड़े बड़े एंगल गिरे हुए हैं। जिनमें कचरा फंसा है। घटना में वोट नदी के बीच से गुजरते वक्त तेज धारा के बहाव में आगे बढ़ गई और लोहे के एंगल में फंस कर पलट गई। लोग बाल बाल बचे। बाद में फंसे हुए वोट को लोगो की मदद से किसी तरह खींच कर बाहर निकाला गया। बाइट महानंद ठाकुर स्थानीय निवासी
0
comment0
Report
SSSAURABH SAURABH
Oct 27, 2025 14:19:10
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Oct 27, 2025 14:18:55
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बीजेपी नेता द्वारा एक किसान को थार कार से रौंदने की घटना की निंदा की है। पटवारी ने कहा कि बीजेपी किसान विरोधी है और इस घटना से उनके इस दावे को बल मिलता है। दरसल जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में 2 नवंबर से 11 नवंबर तक कॉग्रेस जिलाध्यक्षो का प्रशिक्षण वर्ग होने वाला है। इस प्रशिक्षण वर्ग में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। प्रशिक्षण शिविर की तैयारी का जायजा लेने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पिपरिया पहुचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा。
0
comment0
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
Oct 27, 2025 14:18:39
Noida, Uttar Pradesh:छेड़छाड़ के आरोपी की मिली 15 दिनों को न्यायिक हिरासत क्रिकेट का मैच खेलने आई 2 खिलाड़ियों से हुई थी छेड़छाड़ शिकायत के बाद चंद घंटों में पुलिस ने आरोपी को किया था गिरफ्तार अपनी होटल से कैफे जाते समय हुई थी छेड़छाड़ की घटना दरअसल इस मामले में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल में कमी को लेकर भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी स्टेकहोल्डर्स के अपने सिक्योरिटी प्रोटोकॉल होते हैं और इस संबंध में एक जॉइंट मीटिंग भी आयोजित की गई थी, जिसमें सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तय किए गए थे। अब यह देखा जा रहा है कि कहां कमी रह गई। सीनियर स्तर पर अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं, इसके अतिरिक्त, खिलाड़ी के बिना सूचना के बाहर जाने की बात पर भी पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित पहलुओं को सीनियर लेवल पर एग्जामिन किया जा रहा है कि निर्धारित सिक्योरिटी प्रोटոկॉल में कहां चूक हुई है।
0
comment0
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
Oct 27, 2025 14:18:22
Noida, Uttar Pradesh:मल्हारगंज थाना क्षेत्र का वीडियो वायरल, घरों पर पटाखे फेंकते दिखे युवक – मल्हारगंज थाने की पुलिस जांच में जुटी दिवाली के दिन कुछ युवक लापरवाहीपूर्वक पटाखे जलाकर घरों की ओर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी एंकर.मल्हारगंज थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिवाली के दिन कुछ युवक लापरवाहीपूर्वक पटाखे जलाकर घरों की ओर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। यह हरकत न केवल खतरनाक थी बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करने वाली थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और तुरंत जांच शुरू कर दी। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिख रहे युवकों को चिन्हित कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। डीसीपी लालकृष्ण चांदनी ने बताया कि इस प्रकार की लापरवाही और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले कार्य किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीमों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है ताकि संबंधित युवकों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों के अवसर पर पटाखों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल न हों जिससे दूसरों की जान या संपत्ति को खतरा पहुंचे। साथ ही, इस तरह की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। यह मामला एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि त्योहार खुशी मनाने का अवसर हैं, न कि लापरवाही से दूसरों को खतरे में डालने का। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट. कृष्ण लाल चांदानी डीसीपी
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Oct 27, 2025 14:18:05
Harda, Madhya Pradesh:हरदा जिले में लगातार हो रही बारिश से किसानों और व्यापारियों दोनों पर दोहरी मार पड़ी है। खेतों में खड़ी फसलें बारिश से प्रभावित हो रही हैं, वहीं कृषि उपज मंडी में रखी उपज भी पानी में भीगकर खराब हो गई। मंडी परिसर में मक्का फसल हजारों क्विंटल अनाज पानी में भीग गए, जिससे व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कई जगहों पर मंडी की जल निकासी व्यवस्था ठप पड़ने से स्थिति और बिगड़ गई। एक तरफ उत्पादन लागत बढ़ गई है और दूसरी ओर बारिश ने मेहनत पर पानी फेर दिया। व्यापारियों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई और लगातार बारिश से जिले के ग्रामीण इलाकों में भी किसानों की फसलों पर संकट गहराता जा रहा है।
0
comment0
Report
PPPRASHANT PARDESHI
Oct 27, 2025 14:17:58
Dhule, Maharashtra:नंदुरबारच्या शहादा येथील एका सराफा व्यापाऱ्याच्या अपहरण झाल्याची घटना घडली आहे. शहादा शहरातून म्हसावद येथील सराफा दुकानाकडे जाण्यास निघालेल्या सोनाराचे रस्त्यातून अपहरण झाल्याचा संशय नातेवाईकांनी व्यक्त केला आहे. शहादा शहरात राहणारे सोनार रितेश जयप्रकाश पारेख आपल्या घरुन सोने चांदीच्या वस्तू घेवून निघाले होते. म्हसावद येथील दुकानाकडे जात असताना रस्त्यातून ते अचानक बेपत्ता झाले आहेत. याप्रकरणी शहादा पोलिसांनी त्यांचा शोध घेण्याचे मागणी सरांफानी केली आहे. या प्रकरणी तक्रार ही पोलिसांमध्ये तक्रार देण्यात आली आहे. पाडळदा ते बुडीगव्हाण रस्त्यावरुन जात असतांना भगिनीशी मोबाईलवरुन संवाद करत होते. त्याच वेळी ही घटना घडली. त्यानंतर घरी कुटुबीयांना कळवून तपास केला असता संबंधीत सोनार दुकानावर पोहचलाच नसल्याची बाब समोर आली. पोलीस संबंधीत सोनाराचा कसोशीने तपास करीत आहेत.
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Oct 27, 2025 14:17:40
Jaipur, Rajasthan:अंता विधानसभा उपचुनाव में मतदान का समय नजदीक आने के साथ ही आरोप प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया पर जोरदार हमला बोला है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव में गैर कानूनी हथकंडे अपना रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस का उम्मीदवार कलंकित है। हमारे उम्मीदवार पर मुकदमे नहीं है, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं और वह जमानत पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार पर जघन्य अपराध, भ्रष्टाचार के आरोप हैं। अंता की जनता को स्वच्छ छवि का जनप्रतिनिधि चाहिए और वह हमारे उम्मीदवार है। बागी नेताओं को लेकर वे कहते हैं कि कुछ नाराजगी थी, पर अब सब एकजुट हो गए हैं और बूथ-प्रति पन्ना प्रमुख की नियुक्ति कर दी है। हमारे रणनीतिकार रणनीति बना रहे हैं और प्रचार उसी अनुसार हो रहा है। भजन लाल सरकार के विकास कार्यों के बारे में जनता के बीच में जा रहे हैं। वसुंधरा भजनलाल की मैनेजमेंट में चुनाव की व्यवस्था है। जल्द ही सांसद दुष्यंत सिंह और अन्य मंत्रियों के दौरे और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर भी तंज किए गए कि उन्होंने बिहार में युवा नेताओं को आगे लाने की बात की थी।
0
comment0
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
Oct 27, 2025 14:17:25
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर के किन्नर मामले में फरार 10 हजार का इनामी आरोपी राजा हाशमी गिरफ्तार. पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। आरोपी राजा हाशमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर राजा हाशमी को बहनोई के घर से गिरफ्तार किया। राजा हाशमी की लोकेशन गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर में मिली. पुलिस आरोपी — अक्षय कुमायूं और पंकज जैन — अब भी फरार हैं. पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। किन्नर समाज से जुड़े विवादित प्रकरण में फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी आरोपी राजा हाशमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामले कुछ दिनों पूर्व का है, जब समाज के कुछ लोगों द्वारा झगड़े के दौरान एक व्यक्ति को फिनाइल पिलाने और मारपीट करने की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। घटना के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों की तलाश शुरू की। एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका था, जबकि तीन आरोपी — राजा हाशमी, अक्षय कुमायूं और पंकज जैन — फरार चल रहे थे। डीसीपी जोन ने तीनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखने की घोषणा की थी। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान तकनीकी जानकारी और मुखबिर की मदद से राजा हाशमी की लोकेशन गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर में मिली। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे उसके बहनोई के घर से गिरफ्तार किया। आरोपी को हिरासत में लेकर इंदौर लाया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की है, ताकि पूरे मामले की विस्तृत पूछताछ की जा सके। फिलहाल अन्य दो आरोपी — अक्षय कुमायूं और पंकज जैन — अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Oct 27, 2025 14:17:00
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सांसद रवि किशन शुक्ला ने महायोगी गुरु गोरखनाथ मंदिर स्थित छठ घाट पर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश व देशवासियों की खुशहाली की कामना की। लोक आस्था के पर्व छठ महापर्व पर गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ मंदिर और घाट परिसर में श्रद्धा और भक्ति का सागर उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की और महायोगी गुरु गोरखनाथ घाट पर जाकर डूबते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। रवि किशन शुक्ला ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, तप, संयम और पारिवारिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञ रहने की सीख देता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं के इंतज़ाम बेहतरीन हैं। श्रद्धालुओं ने सांसद को शुभकामनाएं दीं और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Oct 27, 2025 14:16:39
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे। उन्होंने अटल भवन कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि आगामी 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को भाजपा पूरे देश में विशेष अभियान के रूप में मनाएगी। राकेश सचान ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने देश की 565 रियासतों का विलय कर एक भारत का निर्माण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सम्मान में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ बनवाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी है। मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती को इस बार बूथ स्तर तक मनाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग उनके विचारों और योगदान से प्रेरित हो सकें। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को जिलेभर में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में निबंध, भाषण प्रतियोगिता और सरदार पटेल के जीवन पर परिचर्चा जैसे कार्यक्रम भी होंगे। मंत्री ने कहा कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एकता, राष्ट्रवाद और कर्तव्य भावना को मजबूत करना है। राकेश सचान ने यह भी बताया कि आगामी 6 से 25 नवंबर तक जिले की सभी विधानसभाओं में 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी। इन पदयात्राओं के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक जिले में 100 एकड़ क्षेत्रफल में पटेल पार्क विकसित करने की योजना है, जिससे आने वाली पीढ़ियां लौह पुरुष के आदर्शों से परिचित हो सकें। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, जिला मीडिया प्रभारी डी.पी. सिंह और मीडिया संयोजक अवधेश पांडेय उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top