Back
Nida Khan के घर में अजनबी के प्रवेश पर चाकू-हमलेका मामला
AKAjay Kashyap
Nov 20, 2025 09:01:40
Bareilly, Uttar Pradesh
आला हजरत खानदान की बहू निदा खान ने एक्स पर पोस्ट कर अपने घर में अजनबी के घुसने और चाकू दिखाने का आरोप लगाया है। निदा ने जेल में बंद आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के समर्थकों से जान का खतरा जताते हुए अजनबी की फुटेज वायरल की है। पुलिस युवक को स्मैकिया बता रही है। निदा ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे वह छत पर थीं। जीने के सहारे एक 23 साल का लड़का थैला लेकर उनके घर में घुस आया। उसने घर से निकल रही घरेलू सहायिका से उनके बारे में पूछा। शोर सुनकर वह कमरे से निकलीं और डंडा लेकर उसे भगाने की कोशिश की। वह बार-बार थैले में हाथ डाल रहा था। थोड़ी देर में उसने थैले से छुरी निकालकर उन पर हमला करने की कोशिश की। परिवार के लोग जुटे तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। निदा ने कॉल कर पुलिस को सूचना दी। निदा ने तौकीर रजा, अपने पति शीरान रजा और ससुराल वालों से जान का खतरा जताया है। बताया कि एक्स पर उनकी शिकायत के बाद पुलिस से जवाब मांगा गया है। मामले की जांच के बाद बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि युवक स्मैकिया था। ऐसे लोग श्यामगंज से गंगापुर तक घूमते रहते हैं। फुटेज देखकर लगता है कि वह आराम करने के लिए कोई एकांत स्थान खोज रहा था। हालांकि, निदा खान के घर के अंदर भी सीसी कैमरे लगे हैं, लेकिन उन्होंने पुलिस को अंदर की फुटेज नहीं दी। उनके पास गनर व होमगार्डों की सुरक्षा पहले से है।
181
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowNov 20, 2025 10:25:400
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowNov 20, 2025 10:25:140
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 20, 2025 10:24:480
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 20, 2025 10:24:130
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 20, 2025 10:23:530
Report
AGAbhishek Gour
FollowNov 20, 2025 10:23:330
Report
SLSanjay Lohani
FollowNov 20, 2025 10:23:100
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 20, 2025 10:22:550
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowNov 20, 2025 10:22:320
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 20, 2025 10:21:220
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 20, 2025 10:21:080
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowNov 20, 2025 10:20:470
Report
ADAbhijeet Dave
FollowNov 20, 2025 10:20:270
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowNov 20, 2025 10:20:000
Report