icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
AKAjay Kashyap4 Oct 2025, 02:16 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महाप्रसाद वितरण पर सख्त नियम; करणी सेना ने मुंडे के घर मोर्चे की चेतावनी दी

SNSWATI NAIKJust now
Navi Mumbai, Maharashtra:अन्न आणि औषध प्रशासनाने महाप्रसाद व भंडारा वितरणाबाबत लागू केली कडक नियमावली, महाराष्ट्र करणी सेनेने तुकाराम मुंडे यांच्या घरावर मोर्चा काढण्याचा दिला इशारा. महाराष्ट्रात हिंदू सण उत्सवांमध्ये अन्न विषबाधेच्या घटनां टाळण्यासाठी अन्न आणि औषध प्रशासनाने महाप्रसाद वाटपासाठी मंदिरात परवानगी घेणे बंधनकारक करण्यात आलेय. विनापरवाना महाप्रसाद वाटल्यास कायदेशीर कारवाई करण्याची तरतूद केली असून यावर महाराष्ट्र करणी सेनेने तीव्र आक्षेप घेतलाय. हिन्दू धर्मावर प्रहार करत असताना यांना इतर धर्म दिसत नाही का असा सवाल इफ्तार पार्टी, चर्च, गुरुद्वारा या ठिकाणी सुद्धा अन्न वितरित होत असते त्याबाबत निर्णय का नाही घेतला असा सवाल महाराष्ट्र करणी सेनेचे अध्यक्ष अजयसिंग सेंगर यांनी उपास्थित केलाय. महाप्रसाद किंवा भंडारा बाबत घेतलेला निर्णय त्वरित मागे घेण्यात यावा अन्यथा 5 सप्टेंबर रोजी तुकाराम मुंढे यांच्या घरावरून मोर्चा काढू असा इशारा देखिल यावेळी देण्यात आलाय.
0
0
Report

केदार कश्यप का दावा: CM हर स्तर पर बैठकें, कानून-व्यवस्था सुधर रही

Raipur, Chhattisgarh:बीजेपी की बैठक और बैठक में सीएम के शामिल होने को लेकर कांग्रेस के सवालों पर मंत्री केदार कश्यप का बयान, कहा- मुख्यमंत्री हर स्तर की बैठक लेते हैं, जिला प्रशासन की भी बैठक लेते हैं. संगठन की बैठक में शामिल होते हैं. कांग्रेस को क्यों दर्द हो रहा है, उनके समय उनके मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को उठा देते थे भरी बैठक से. राहुल गांधी के महिलाओं को लेकर दिए बयान पर कहा- जो स्क्रिप्ट दिए जाते उनके आधार पर बोलकर निकल जाते हैं. महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए काम हो रहे है. चाहे लखपति दीदी के माध्यम से हो ट्रिपल तलाक हो या मातारी वंदन की राशियां दी जा रही हो, अनेक प्रकार की योजनाएं चल रही है. कांग्रेस जहां महिलाओं को सम्मान मिले वहां नकार देती है. कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर कहा- कानून व्यवस्था लगातार दुरुस्त होती जा रही है. अपराधिक गतिविधियां बढ़ी थी कांग्रेस कार्यकाल में, प्रदेश में अब नक्सलवाद का भी खत्म हो गया, अपराध पर लगाम कसा जा रहा है. घटनाओं में कमी हो रही है जिससे कांग्रेस को पीड़ा हो रहा है. हसदेव अरण्य मामले राज्य सरकार को नोटिस, नोटिस को लेकर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा- दिया जाएगा नोटिस का जवाब.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में जल-सीवर परियोजनाओं से पानी सप्लाई में बड़ा सुधार

New Delhi, Delhi:दिल्ली जल बोर्ड की बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज बताया कि क्या कुछ निर्णय लिए गए हैं और दिल्ली में पानी और सीवर की समस्या के लिए हजारों करोड़ों की परियोजनाओं की शुरुआत की गई है- सीएम रेखा गुप्ता * मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली अब सुरक्षित हाथों में है और राजधानी की समस्याओं को लगातार सुलझाया जा रहा है। * उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में अब तक सीवर और पानी की लाइनें उपलब्ध नहीं थीं, जिन्हें दुरुस्त करने पर सरकार काम कर रही है। * एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से करीब 2,500 करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत हुआ है। * इसके तहत वजीराबाद WTP में 850 करोड़ रुपये के काम स्वीकृत किए गए हैं, जबकि दूसरे चरण में करीब 900 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। * अर्बन चैलेंज फंड के तहत दिल्ली में कई विकास कार्य किए जाएंगे। इसके लिए दो जोन बनाए गए हैं और 4,320 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। * करीब 7,096 करोड़ रुपये की लागत से वाटर सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। इससे पानी की सप्लाई और खपत का पूरा हिसाब रखने में मदद मिलेगी। * 55 करोड़ और 74 करोड़ रुपये की लागत से दो जगह UGR बनाए जाएंगे, जबकि ओखला WTP के लिए 50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। * जल बोर्ड के कर्मचारियों को हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा देने की बात भी सीएम ने कही। * वर्षों से जल बोर्ड की कॉलोनियों में रह रहे कर्मचारियों के लिए नए मकान बनाए जाने की योजना बताई गई। * सरकार को अब तक 743 करोड़ रुपये की पेमेंट प्राप्त होने की जानकारी दी गई। * अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया जारी है। सीएम के मुताबिक सिर्फ 1,000 रुपये देकर नियमितीकरण कराया जा सकता है। * सरकार का लक्ष्य है कि हर घर तक पानी पहुंचे। * जल बोर्ड ने करीब 2,990 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य किए हैं। * 114 कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क का काम पूरा हो चुका है, जिससे करीब 1,28,633 लोगों को लाभ मिला है। * सीवर कनेक्शन से वंचित इलाकों में नई सीवर लाइनें बिछाई जा रही हैं। * द्वारका, चंद्रावल और भलस्वा में वाटर ट्रीटमेंट से जुड़े कार्य पूरे होने की जानकारी दी गई। * नए प्लान के तहत चंद्रावल WTP पर 1,258 करोड़ रुपये की लागत से काम चल रहा है। * वजीराबाद WTP में 1,740 करोड़ रुपये की लागत से काम किया जाएगा। * सीएम ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने से दिल्ली के लोगों को पानी और सीवर व्यवस्था में बड़ा फायदा मिलेगा। मंत्री प्रवेश साहिब का संबोधन * मंत्री प्रवेश साहिब ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की बैठकों में अब हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाएं पारित हो रही हैं। * उन्होंने बताया कि कल हुई दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई। * दिल्ली में ड्रेनेज मास्टर प्लान और अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं लाई जा रही हैं। * मंत्री ने कहा कि दिल्ली लगातार आगे बढ़ रही है और जल-निकासी एवं पानी की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। * सरकार का फोकस दिल्ली की पानी और ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने पर है। * उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की दिशा में भी काम किया है। * मंत्री के मुताबिक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को सरकार ने पूरा किया है। Delhi दिल्ली में वाटर लॉगिंग और पानी के दोबारा इस्तेमाल को लेकर मंत्री प्रवेश साहिब का संबोधन * दिल्ली में वाटर लॉगिंग की 150 जगहों को चिन्हित किया गया है। * सरकार वाटर लॉगिंग की समस्या पर शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म, दोनों स्तरों पर काम कर रही है। * शॉर्ट टर्म के तहत उन जगहों पर तेजी से काम किया जा रहा है, जहां तत्काल समाधान संभव है। * वहीं लॉन्ग टर्म के कार्यों को करीब 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। * मंत्री ने कहा कि पहले दिल्ली में 300 से ज्यादा वाटर लॉगिंग पॉइंट थे, जिन्हें अब काफी कम किया गया है। * उन्होंने दावा किया कि सरकार के मौजूदा प्रयासों के बाद भविष्य में दिल्ली में वाटर लॉगिंग की समस्या दिखाई नहीं देगी। * पहले कई जगहों पर घंटों तक पानी भरा रहता था, लेकिन अब स्थिति में सुधार हुआ है। * मंत्री ने कहा कि पहले वाटर लॉगिंग की वजह से लोग और वाहन तक डूब जाते थे, लेकिन अब हालात काफी बेहतर हैं। * दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में Reclaimed Water Policy को मंजूरी दी गई है। * मंत्री के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड की मौजूदा क्षमता करीब 750 MGD है, जबकि जरूरत कम से कम 1,000 MGD की है। * सरकार जिन परियोजनाओं पर काम कर रही है, उनसे क्षमता करीब 1,015 MGD तक पहुंचने की उम्मीद है। * गृह मंत्री ने भविष्य में जल उत्पादन क्षमता को 1,500 MGD तक बढ़ाने का लक्ष्य रखने की बात कही है। * दिल्ली में करीब 700 MGD पानी ट्रीट किया जाता है, जिसमें से लगभग 350 MGD पानी यमुना में वापस छोड़ा जाता है। * Reclaimed Water Policy के तहत ट्रीटेड पानी को दोबारा इस्तेमाल करने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। * निर्माण गतिविधियों में ट्रीटेड पानी का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि भूजल का अनावश्यक दोहन न हो। * किसी भी बिल्डिंग, फार्म हाउस या अन्य निर्माण परियोजना में जरूरत के मुताबिक ट्रीटेड पानी उपलब्ध कराने की योजना है। * सोसाइटी और अन्य जगहों पर कार वॉश जैसी गतिविधियों के लिए भी ट्रीटेड पानी उपलब्ध कराया जाएगा। * मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली में पानी को अधिकतम दोबारा इस्तेमाल किया जाए और हर बूंद का बेहतर उपयोग हो। सदर बाजार में भी यही समस्या है क्योंकि वहां पर जो drains है घरों के नीचे से जा रहे हैं काफी पुराने हैं और उनकी कभी सफाई नहीं हुई है
0
0
Report

संभल में बारावफात सुरक्षा अलर्ट: 5 जोन 16 सेक्टर में कड़ी निगरानी

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । संभल में बारावफात के त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट । जिला न्यायालय सहित अन्य सरकारी संस्थानों और संवेदन शील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी की गई । DM अंकित खंडेलवाल ने बारावफात के त्यौहार को शांति पूर्वक संपन्न कराये जाने के लिए सुरक्षा प्लान लागू किया .. संभल को 5 जोन 16 सेक्टर में बांटा गया .. संवेदन शील इलाकों में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती । सत्यव्रत जिला कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरो के जरिए संवेदनशील इलाकों की निगरानी के निर्देश । एसपी विकास त्रिपाठी ने सत्यव्रत जिला कंट्रोल रूम पहुंचकर इलाके का निगरानी कार्य का जायजा लिया ।
0
0
Report
Advertisement

पिंकसिटी में 4 करोड पानी बिलिंग घोटाला: पुराने एईएन के नाम से बिल जारी

Jaipur, Rajasthan:पिंकसिटी में 4 करोड का पेयजल बिलिंग सिस्टम कटघरे में, 4 साल पुराने AEN के नाम से जारी हो गए पानी के बिल आशीष चौहान, जयपुर-जयपुर में जलदाय विभाग की पेयजल बिलिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मानसरोवर क्षेत्र में सामने आए एक पानी के बिल ने बिलिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिम्मेदार फर्म ने बिना मौके पर वास्तविक मीटर रीडिंग लिए उपभोक्ताओं को बिल जारी तो जारी किए ही इसके साथ साथ पुराने इंजीनियर के नाम से बिल भी बांट दिए। बिलिंग सिस्टम कटघरे में- पिंकसिटी में 4 करोड का पेयजल बिलिंग सिस्टम कटघरे में खड़ा हो गया है। पानी के बिल बांटने वाली कंपनी 4 साल पुराने AEN के नाम से जारी कर दिए। इतना ही नहीं बिना रीडिंग उपभोक्ताओं को बिल बांटे गए। जलदाय विभाग ने जुलाई में मैसर्स रूद्र सिस्टम को पिंकसिटी में बिल बांटने के लिए 4 करोड का ठेका दिया। शहर में करीब 5 लाख 37 हजार उपभोक्ताओं को बिल बांटने की जिम्मेदारी गई। लेकिन रूद्र सिस्टम ने मानसरोवर के सब डिवीजन में उपभोक्ताओं को ऐसे इंजीनियर के नाम से साईनिंग बिल जारी हो गए, जो 4 साल पहले इस दफ्तर में थे। यानि सीधे तौर पुराने बिल कॉपी पेस्ट किए गए। जानकारी के अनुसार दिनेश शर्मा करीब चार साल पहले साउथ-11 सब डिवीजन में एईएन के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनके अधिशाषी अभियंता के पद पर विशेष परियोजना जयपुर में कार्यरत होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में सवाल है कि मौजूदा समय में जारी हो रहे बिलों पर पुराने पदनाम और साइनिंग का इस्तेमाल किस प्रक्रिया के तहत हो रहा है। बिना मीटर रीडिंग के 30 हजार तक का भार? मामले का सबसे गंभीर पहलू मीटर रीडिंग को लेकर है। 5 लाख उपभोक्ताओं के घर पर वास्तविक रीडिंग लिए बिना बिल तैयार किए गए। अप्रैल और मई 2026 के बिल संबंधी कॉलम में कई आंकड़े समान दिखाई दे रहे हैं। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या वास्तविक मीटर रीडिंग के आधार पर बिल तैयार किए गए या पिछली रीडिंग को आधार बनाकर सिस्टम में खपत दर्ज की गई। पूरे मामले पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड का कहना है कि फर्म रूद्र सिस्टम से बिल छापने गलती हुई है। करीब 500 बिल गलत इंजीनियर के नाम से बांटे है। हालांकि बताया जा रहा है कि करीब 6 हजार बिल गलत साईनिंग के बांटे है। रीडिंग से बिल वितरण तक निजी एजेंसी की भूमिका मीटर रीडिंग, बिल प्रिंटिंग और बिल वितरण का काम निजी एजेंसी मैसर्स रूद्र सिस्टम के जिम्मे है। जानकारी के मुताबिक एजेंसी ने काम आगे दूसरी एजेंसी को सबलेट किया। ऐसे में सवाल है कि विभाग के अधिकृत कार्य को आगे किसी दूसरी कंपनी से कराने की अनुमति किस स्तर पर दी गई और इसकी निगरानी कौन कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि मीटर रीडिंग से लेकर बिल जनरेशन और बिल वितरण तक विभागीय स्तर पर कितना सत्यापन किया जा रहा है。 क्या पूरे जयपुर में बिना रीडिंग के बिल? मामला सिर्फ एक उपभोक्ता के बिल तक सीमित है या जयपुर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह बिल जारी हुए हैं, इसकी जांच जरूरी है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को बिना वास्तविक मीटर रीडिंग के बिल दिए गए हैं। मामले को लेकर अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने कहा है कि मैसर्स रूद्र सिस्टम के खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा। नियमों के तहत फर्म पर पेनल्टी लगाए जाने की बात भी कही गई है। पानी के बिलों की विश्वसनीयता पर सवाल- अब बड़ा सवाल यही है कि कार्रवाई सिर्फ एजेंसी तक सीमित रहेगी या बिलिंग प्रक्रिया की पूरी श्रृंखला की जिम्मेदारी भी तय होगी। क्योंकि सवाल सिर्फ 30 हजार रुपये के एक बिल का नहीं है। सवाल राजधानी जयपुर के लाखों उपभोक्ताओं के पानी के बिलों की विश्वसनीयता का है.
0
0
Report

रायपुर रक्षा बंधन कार्यक्रम में जवानों को राखी, विष्णुदेव साय ने किया शुभारम्भ

Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में स्नेह की डोर कार्यक्रम में शामिल हुए. जिला प्रशासन रायपुर के इस रक्षाबंधन पर्व को लेकर आयोजित कार्यक्रम में CRPF, BSF, Territorial Army, COSA, ITBP और CISF जवानों को राखी स्कूली छात्राओं ने राखी बांधी. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शहीद युगल किशोर वर्मा की पत्नी ने राखी बांधी. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी सहित अन्य मौजूद रहें. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच से कहा- आज दिन ऐतिहासिक है, रक्षा बंधन से चार दिन पहले जिला प्रशासन रायपुर द्वारा अद्भुत आयोजन किया गया. जवान यूनिफार्म में सुसज्जित हैं. बहने भाई को राखी बांधी है, यह दृश्य जीवन में पहली बार देखा. केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान के साहस को नमन है, नक्सलवाद समाप्त कर एक उपाहर बहनों को दिया है. आज पांच नावाचार प्रोजेक्ट का शुभारंम्भ हुआ, माधुरी वर्मा जो शहीद की पत्नी है वो मेरी कलाई मे राखी बांधी है, नक्सलवाद का खात्मा हुआ है, इसमें इन जवानों का बड़ा योगदान है. आज महतारी वंदन योजना के तहत भी राशि महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी वहीं पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी होने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा- अगले महीने की महतारी वंदन की राशि पहले ही उसके खाते में भेज रहे हैं. 65 लाख बहनों के खाते में राशि भेज रहें ताकि उनकी राखी अच्छे से मने.. शाम को होने वाली बीजेपी बैठक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा- पार्टी संगठन का बैठक है. बैठक चलता रहता है. आज भी हम लोग भी बैठक शामिल होंगे और आगामी कार्ययोजना बनाएंगे
0
0
Report

जयपुर के पेयजल बिलिंग घोटाले में 4 करोड़ के बिल, पुराने एईएन नाम से जारी

Jaipur, Rajasthan:पिंकसिटी में 4 करोड का पेयजल बिलिंग सिस्टम कटघरे में,4 साल पुराने AEN के नाम से जारी हो गए पानी के बिल जयपुर-जयपुर में जलदाय विभाग की पेयजल बिलिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मानसरोवर क्षेत्र में सामने आए एक पानी के बिल ने बिलिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिम्मेदार फर्म ने बिना मौके पर वास्तविक मीटर रीडिंग लिए उपभोक्ताओं को बिल जारी तो जारी किए ही इसके साथ साथ पुराने इंजीनियर के नाम से बिल भी बांट दिए। देखे पेयजल बिलिंग सिस्टम कटघरे में.. जी मीडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में! बिलिंग सिस्टम कटघरे में- पिंकसिटी में 4 करोड का पेयजल बिलिंग सिस्टम कटघरे में खड़ा हो गया है। पानी के बिल बांटने वाली कंपनी 4 साल पुराने AEN के नाम से जारी कर दिए। इतना ही नहीं बिना रीडिंग उपभोक्ताओं को बिल बांटे गए। जलदाय विभाग ने जुलाई में मैसर्स रूद्र सिस्टम को पिंकसिटी में बिल बांटने के लिए 4 करोड का ठेका दिया। शहर में करीब 5 लाख 37 हजार उपभोक्ताओं को बिल बांटने की जिम्मेदारी गई। लेकिन रूद्र सिस्टम ने मानसरोवर के सब डिवीजन में उपभोक्ताओं को ऐसे इंजीनियर के नाम से साईनिंग बिल जारी हो गए,जो 4 साल पहले इस दफ्तर में थे। यानि सीधे तौर पुराने बिल कॉपी पेस्ट किए गए। जानकारी के अनुसार दिनेश शर्मा करीब चार साल पहले साउथ-11 सब डिवीजन में एईन के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनके अधिशाषी अभियंता के पद पर विशेष परियोजना जयपुर में कार्यरत होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में सवाल है कि मौजूदा समय में जारी हो रहे बिलों पर पुराने पदनाम और साइनिंग का इस्तेमाल किस प्रक्रिया के तहत हो रहा है। बिना मीटर रीडिंग के 30 हजार तक का भार? मामले का सबसे गंभीर पहलू मीटर रीडिंग को लेकर है। 5 लाख उपभोक्ताओं के घर पर वास्तविक रीडिंग लिए बिना बिल तैयार किए गए। अप्रैल और मई 2026 के बिल संबंधी कॉलम में कई आंकड़े समान दिखाई दे रहे हैं। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या वास्तविक मीटर रीडिंग के आधार पर बिल तैयार किए गए या पिछली रीडिंग को आधार बनाकर सिस्टम में खपत दर्ज की गई। पूरे मामले पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड का कहना है कि फर्म रूद्र सिस्टम से बिल छापने गलती हुई है। करीब 500 बिल गलत इंजीनियर के नाम से बांटे है। हालांकि बताया जा रहा है कि करीब 6 हजार बिल गलत साईनिंग के बांटे है। बाइट-अजय सिंह राठौड़,अतिरिक्त मुख्य अभियंता,जयपुर रीडिंग से बिल वितरण तक निजी एजेंसी की भूमिका मीटर रीडिंग, बिल प्रिंटिंग और बिल वितरण का काम निजी एजेंसी मैसर्स रूद्र सिस्टम के जिम्मे है। जानकारी के मुताबिक एजेंसी ने काम आगे दूसरी एजेंसी को सबलेट किया। ऐसे में सवाल है कि विभाग के अधिकृत कार्य को आगे किसी दूसरी कंपनी से कराने की अनुमति किस स्तर पर दी गई और इसकी निगरानी कौन कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि मीटर रीडिंग से लेकर बिल जनरेशन और बिल वितरण तक विभागीय स्तर पर कितना सत्यापन किया जा रहा है। क्या पूरे जयपुर में बिना रीडिंग के बिल? मामला सिर्फ एक उपभोक्ता के बिल तक सीमित है या जयपुर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह बिल जारी हुए हैं, इसकी जांच जरूरी है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को बिना वास्तविक मीटर रीडिंग के बिल दिए गए हैं। मामले को लेकर अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने कहा है कि मैसर्स रूद्र सिस्टम के खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा। नियमों के तहत फर्म पर पेनल्टी लगाए जाने की बात भी कही गई है। बाइट-अजय सिंह राठौड़,अतिरिक्त मुख्य अभियंता,जयपुर पानी के बिलों की विश्वसनीयता पर सवाल- अब बड़ा सवाल यही है कि कार्रवाई सिर्फ एजेंसी तक सीमित रहेगी या बिलिंग प्रक्रिया की पूरी श्रृंखला की जिम्मेदारी भी तय होगी। क्योंकि सवाल सिर्फ 30 हजार रुपये के एक बिल का नहीं है। सवाल राजधानी जयपुर के लाखों उपभोक्ताओं के पानी के बिलों की विश्वसनीयता का है।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा टिकट वितरण से पहले एकजुटता और कंट्रोल पर जोर

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में नगर निगम चुनवा को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से एक्शन मोड़ में नजर आ रही है। टिकट वितरण से पहले ही पार्टी डेमेज कन्ट्रोल में जुट गई है। इसी को लेकर आज उदयपुर में उदयपुर ग्रामीण और शहर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसे प्रभारी नारायण पंचारिया, महेश शर्मा, सांसद मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा और जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को एक जुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर वार्ड से टिकिट की लिए 8 से 10 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन पार्टी की ओर से टिकिट तो एक को ही मिलेगा। ऐसे में उदयपुर नगर निगम में लगता 7 बोर्ड बनाने के लिए हमे एकजुट होना पड़ेगा। सम्मेलन को सम्बोधित करते है शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि हमने लगातार छः बोर्ड बनाए है। कांग्रेस के पास बोलने को कुछ नही है। भाजपा को कोई हरा सकता है तो वो हम ही है, ऐसे में एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरना है।
0
0
Report

चंद्रपुर के कोरपना में पेट्रोल पंप चोरी: CCTV से चोर पकड़ा गया, 1 लाख 2 हजार लूट

Chandrapur, Maharashtra:टायटल:--- चंद्रपूर जिल्ह्यातील कोरपना तालुक्यातल्या गडचांदूर शहरातील पेट्रोल पंपावरची घटना, कर्मचारी झोपले -खिडकीतून आला चोरटा, सुमारे लाखभराची रोख रक्कम लंपास, सीसीटीव्हीच्या आधारे पोलीस करत आहेत चोरट्याचा तपास अँकर:--  चंद्रपूर जिल्ह्यातील कोरपना तालुक्यात औद्योगिक नगरी म्हणून ओळखलेल्या गडचांदूर शहरातील राजीव गांधी चौकात असलेल्या पेट्रोल पंपावर मध्यरात्रीच्या सुमारास धाडसी चोरीची घटना समोर आली आहे. कर्मचारी केबिनमध्ये झोपलेले असताना चोरट्याने खिडकीतून आत प्रवेश करून ड्रॉवर मधील तब्बल 1 लाख 2 हजार रुपये लंपास केले. चोरीची संपूर्ण घटना सीसीटीव्ही (CCTV) कॅमेऱ्यात कैद झाली असून, पोलिसांनी आरोपी निष्पन्न केल्याची माहिती आहे. दिवसभराचं काम आटोपल्यानंतर पेट्रोल पंपावरील कर्मचारी केबिनमध्ये झोपले होते. याच संधीचा फायदा घेत मध्यरात्री चोरट्याने खिडकीतून कॅबिनमध्ये प्रवेश केला. त्यानंतर ड्रॉवर मधील 1 लाख 2 हजार रुपयांची रोकड घेऊन त्याच मार्गाने तो पसार झाला. मात्र हे घडत असताना त्याठिकाणी झोपलेल्या 3 कर्मचाऱ्यांपैकी एकालाही जाग आली नाही. सकाळी हा प्रकार कर्मचाऱ्यांच्या लक्षात आल्यानंतर त्यांनी तत्काळ पोलिसांना माहिती दिली. पोलिसांनी घटनास्थळी पाहणी करून सीसीटीव्ही फुटेज तपासले. त्यामध्ये चोरी करणारा संशयित स्पष्टपणे कैद झाला असून, सीसीटीव्हीच्या आधारे आरोपी निष्पन्न झाल्याची माहिती पोलिसांकडून देण्यात आली आहे. वरिष्ठ पोलीस अधिकाऱ्यांच्या मार्गदर्शनाखाली गडचांदूर पोलीस स्टेशनचे ठाणेदार शिवाजी कदम यांच्या नेतृत्वात फरार आरोपीचा युद्धपातळीवर शोध सुरू आहे.
0
0
Report

आगर मालवा पुलिस ने ऑपरेशन रिंगटोन 2.0 में 100 से अधिक गुम मोबाइल लौटाए

Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा पुलिस ने ऑपरेशन रिंगटोन 2.0 के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर तकनीक और IMEI ट्रैकिंग की मदद से पुलिस ने विभिन्न राज्यों और जिलों से 100 अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण और अलग-अलग पुलिस इकाइयों से समन्वय कर मोबाइल फोन को ट्रेस किया। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए: मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। रक्षाबंधन से पहले मोबाइल मिलने पर कई महिलाओं और बहनों ने पुलिस का आभार जताया। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र बोयट के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आगर मालवा पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

बलुआ पुलिस एवं साइबर सेल टीम को बड़ी सफलता, लाइब्रेरी के आड़ में ठगी करने का किया भण्डाफोड

Manoj KumarManoj KumarFollow5m ago
Khandwari, Uttar Pradesh:*कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली* *प्रेस नोट दिनांक-25.08.2026* *💠“बलुआ पुलिस व साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के नए मॉडल का खुलासा, लाइब्रेरी की आड़ में चल रहा था शेयर मार्केट ठगी का नेटवर्क”* *💠थाना बलुआ पुलिस व जनपदीय साइबर टीम की संयुक्त कार्यवाही में, फर्जी Investment Advisory कॉल सेन्टर का पर्दाफाश मुख्य संचालक सहित 12 अभियुक्त गिरफ्तार।* *💠डायरी एवं रजिस्टरों में दर्ज प्रविष्टियों से 250 Client का विवरण प्राप्त हुआ है, जिनमें से वार्ता के क्रम में ज्ञात हुआ कि 03 Client से करीब ₹9.50 लाख का फ्रॉड किया गया।* *💠फर्जी Investment Advisory नेटवर्क का पर्दाफाश, 24 मोबाइल, 04 लैपटॉप, 42 सिम कार्ड व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद।* *चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, थाना बलुआ के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24.08.2026 को थाना बलुआ पुलिस एवं जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सराय रसूलपुर में “Readers Community Club” नाम से लाइब्रेरी का स्वरूप देकर संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आनन्द मौर्या पुत्र सूबेदार मौर्या निवासी ग्राम सराय रसूलपुर, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली के मकान में संचालित उक्त परिसर पर पहुंचकर देखा गया कि कई व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से कार्य करते मिले। पुलिस टीम द्वारा मौके की स्थिति एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों/अभिलेखों को सुरक्षित रखते हुए उपस्थित व्यक्तियों से अलग-अलग पूछताछ की गयी। पूछताछ में बताया गया कि उक्त कार्य का मुख्य संचालन आनन्द मौर्या द्वारा किया जाता है तथा उसके द्वारा विभिन्न व्यक्तियों/संभावित ग्राहकों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये जाते थे। इन नम्बरों पर सम्पर्क कर स्वयं को Share Market/Stock Market का जानकार एवं Investment Adviser बताकर अधिक लाभ दिलाने का विश्वास दिलाया जाता था। विश्वास में आने के बाद सम्बन्धित व्यक्तियों के Demat/Trading Account की जानकारी/Access प्राप्त कर उनके खातों को Handle करते हुए Trading की जाती थी। Trading में होने वाला नुकसान खाताधारक को वहन करना पड़ता है, नुकसान होने के पश्चात मोबाइल फोन को बन्द कर दिया जाता था। उपरोक्त प्रकरण में NCRB PORTAL व अन्य माध्यम से विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
0
0
Report

बिलासपुर में सेवानिवृत्त नागरिक से 35 लाख की ठगी की कोशिश पकड़ी गई

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 68 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक से 35 लाख रुपए ठगने की कोशिश का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार गौतम बताकर बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने का डर दिखाया और वीडियो कॉल के जरिए लगातार संपर्क में रखा। ठगों ने बुजुर्ग के अलग-अलग बैंक खातों में जमा रकम को एक खाते में ट्रांसफर करा लिया था और इसके बाद पूरी रकम निकालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बुजुर्ग के मित्र ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और करीब 35 लाख रुपए की रकम ठगों के हाथ लगने से बच गई। मामले की जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना प्रभारी और उनकी टीम सक्रिय हुई और वरिष्ठ नागरिक को ठगी के जाल से बाहर निकाला। जांच में सामने आया कि वीडियो कॉल करने वाला मोबाइल नंबर पहले से फ्रॉड गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। ठगों ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर बुजुर्ग पर दबाव बनाया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी का डर दिखाकर बैंक खातों की रकम एक जगह ट्रांसफर कराई थी। हालांकि समय रहते सूचना मिलने से ठगी की कोशिश नाकाम हो गई और करीब 35 लाख रुपए खाते में सुरक्षित रह गए। मामले की रिपोर्ट एनसीसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वीडियो कॉल पर कोई व्यक्ति खुद को पुलिस या जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर पैसे ट्रांसफर करने को कहे तो तुरंत सतर्क रहें और संबंधित विभाग को सूचना दें।
0
0
Report

दुमका विधायक के रसोइया की मौत: हत्या की आशंका, जांच जारी

Dumka, Jharkhand:दुमका जिले के विधायक देवेंद्र कुंवर के रसोइया सोनू राउत की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. रसोइया का शव जरमुंडी डाकबंगला स्थित क्वार्टर में पंखे से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला. सोनू राउत, पिता अनिल राउत, सारवां प्रखंड निवासी, करीब चार माह से जरमुंडी विधायक के आवास में खाना बनाता था. घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया. मौके पर हंसडीहा, जामा, सरैयाहाट और रामगढ़ थाना पुलिस पहुंची. डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. शव पर घाव और खून के निशान भी मिले. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि विधायक की बड़ी बेटी मीनू कुमारी ने सभी आरोपों को खारिज किया. पिता अनिल राउत ने भी पुत्री की मौत के बाद जहर खा लिया जिससे उनकी हालत बिगड़ गई. इस मामले की जांच आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. क्वार्टर को सील कर दिया गया है और आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वास्तविक वजह सामने होगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top