Back
बरेली में दलित युवक की निर्वस्त्र पिटाई, FIR दर्ज, तीन गिरफ्तार
AKAjay Kashyap
Jan 05, 2026 15:21:32
Bareilly, Uttar Pradesh
ANCHOR....बरेली में दलित युवक की निर्वस्त्र कर पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम पर एक महिला सिपाही पर अभद्र टिप्पणी की थी। इससे उसके घरवाले नाराज थे। महिला के भाई ने साथियों के साथ मिलकर उसे घर के पास से अगवा किया। उसके बाद दूर ले जाकर उसकी पिटाई की। उसका वीडियो भी बनाया। उसके बाद वहां से जान बचाकर भागकर घर आया। उसने पूरी बात परिजन को बताई। उन्होंने थाने में जाकर 5 नामजद लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। दरअसल नए साल की पार्टी के बहाने ले गए थे सदर के बाल्मीकि मोहल्ले की रहने वाली महिला (प्राइवेट स्कूल कर्मचारी) ने बताया- 31 दिसंबर की रात उनका बेटा घर के पास टहल रहा था। तभी अahiर मोहल्ला निवासी मुकुल यादव अपने साथियों सुभाष उर्फ एडी, सुल्तान, आयुष और बासु के साथ बाइक से पहुंचा। वे उसके बेटे को न्यू ईयर पार्टी के बहाने जबरन बाइक पर बैठाकर चनेहटा रोड स्थित तालाब के पास ले गए। वहां मुकुल यादव और उसके साथियों ने तमंचे और चाकू दिखाकर बेटे को डराया। उसके कपड़े उतार दिए। उसे निर्वस्त्र करके पीटा। बेटा काफी देर तक छोड़ने के लिए गुहार लगाता रहा। लेकिन उन्होंने उसे नहीं छोड़ा। उसे जमीन पर घसीटकर बुरी तरह से पीटा। बेटे ने किसी तरह से उनके हाथ से कपड़ा छीना। उसके बाद कपड़े पहनकर भागते हुए घर पहुंचा। उसके घरवालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी मुकुल यादव की बहन मुरादाबाद में महिला सिपाही है। उसकी बहन पर बाल्मीकी मोहल्ले के रहने वाले लड़के ने इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी की थी। बहन ने मुकुल को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद से ही मुकुल यादव उसकी तलाश कर रहा था। उसने अपने दोस्तों को भी घटना की जानकारी दी। सभी ने मिलकर उसकी पिटाई करने का प्लान बनाया। वह 31 दिसंबर को दोस्तों के साथ उसके घर पहुंचा। उसे न्यू ईयर पार्टी मनाने का झांसा दिया। जब उसने मना कर दिया तो उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर ले गए। उसके साथ मारपीट की। इसका वीडियो भी बनाया, बाइट आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
107
Report
0
Report
0
Report
69
Report
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जोधपुर नगरिया में पति, बेटे द्वारा महिला की पीट पीट कर हत्या पर सीओ तिलहर ज्योति यादव का बयान
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowJan 17, 2026 12:54:2567
Report
0
Report