बरेली में सड़क निर्माण की मांग को लेकर किसानों ने नगर निगम का घेराव
Bareilly, Uttar Pradesh:परसाखेड़ा गोकिलपुर सहित पांच गांवों के किसानों ने बुधवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर नगर निगम का घेराव किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य के नेतृत्व में किसानों ने नगर निगम के बाहर ट्रॉली लगाकर रास्तों को बंद कर दिया। इस दौरान नगर आयुक्त और महापौर दोनों ही नगर निगम में मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों का कहना है कि वे 126 दिनों से सीबीगंज में धरना दे रहे हैं लेकिन उनकी मांगें अब तक पूरी नहीं हुईं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
