Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243003

Bareilly: खनन माफिया की दबंगई, रामगंगा में अवैध खनन जारी

Jan 09, 2025 06:02:24
Bareilly, Uttar Pradesh

खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं, जहां खनन इंस्पेक्टर और पुलिस की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। हिस्ट्रीशीटर मंजूर पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है जबकि पूर्व प्रधान मंजूर की मिलीभगत से यह खनन संचालित हो रहा है। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मिल्क रौधी गांव में दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से अवैध खनन का काम किया जा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन की ओर से इस अवैध गतिविधि के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 28, 2026 15:02:29
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यकारिणी द्वारा आयोजित स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों और सभासदों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं— कुंदन लाल धींगड़ा, भजन लाल, कुंवर सेन मौर्य, ललित शर्मा, अमरिंदर सिंह गोल्डी, अजय जायसवाल,महेश शर्मा, ओमवीर सिंह दिनकर गुप्ता ओम प्रकाश गंगवार और आसे राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। नेताओं ने संगठन की मजबूती, एकजुटता और आगामी योजनाओं पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना और संगठन को और अधिक सशक्त बनाना रहा। अंत में सभी ने मिलकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 28, 2026 15:02:13
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के नामली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ दो युवतियों के साथ दुष्कर्म की घटना दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, तीन आरोपियों ने धोखे से युवतियों को बुलाया और इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियाँ अपने परिवार के साथ मामा के यहाँ एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं, इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें बहाने से अपने साथ ले जाकर घटना को अंजाम दिया। दोनों पीड़िताये आपस मे बहने हैं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पीड़िताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 28, 2026 15:01:41
Sagar, Madhya Pradesh:आग से झुलसे युवक की मौत, मृतक ने मरने से पहले दिया बयान मुझे जिंदा जलाया गया.. अबसागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र के बजरिया वार्ड में रहने वाले 26 साल के शाहरुख खान को गंभीर जली हुई हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर में दाखिल कराया गया था, इस घटना में शाहरुख बुरी तरह से जख्मी था और मरने से पहले उसका वीडियो बयान सामने आया जिसमें उसने पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों पर जिंदा जलाए जाने के आरोप लगाए थे ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। युवक की मौत के बाद मामला पेंचीदा हो गया है। इस मामले में जिले के एडिशनल एसपी का कहना है कि मामला जांच में है, पोस्टमार्टम कराया गया है और जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 28, 2026 15:01:28
Jaipur, Rajasthan:पश्चिम एशिया में जारी हलचल के बीच जहां देशभर में सप्लाई को लेकर आशंकाएं बढ़ रही हैं, वहीं राजस्थान सरकार ने साफ कर दिया है। प्रदेश में सब कुछ नियंत्रण में है, घबराने की जरूरत नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की गई अहम बैठक के बाद, सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर हालात का जायजा लिया। बैठक में साफ किया गया कि प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और उर्वरकों का पर्याप्त भंडार मौजूद है।।घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों तक सप्लाई पूरी तरह सुचारू है। यहां तक कि अब कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति भी सामान्य हो रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और आमजन तक इन आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। खासतौर पर घरेलू गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए अब व्यावसायिक सिलेंडरों की सप्लाई भी धीरे-धीरे सामान्य की जा रही है। सरकार की चिंता केवल उपलब्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि बाजार में मनोवैज्ञानिक स्थिति को नियंत्रित रखना भी प्राथमिकता में है। मुख्य सचिव ने अफवाहों और फेक न्यूज़ को सख्ती से रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि पैनिक बाइंग की प्रवृत्ति पर तत्काल नियंत्रण जरूरी है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को जिम्मेदारी दी गई है कि वह भ्रामक खबरों का तुरंत खंडन कर सही जानकारी लोगों तक पहुंचाए। कृषि क्षेत्र को लेकर भी सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आई। उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार का डाइवर्जन या कालाबाज़ारी बर्दाश्त नहीं होगी। यूरिया और डीएपी जैसे उर्वरकों की सप्लाई मांग के अनुसार सुनिश्चित करने के साथ-साथ नैनो यूरिया और जैव उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। “धरती माता बचाओ अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए संतुलित उर्वरक उपयोग का संदेश भी दोहराया गया। ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक समाधान के तौर पर पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के विस्तार को अहम माना गया है। अप्रैल महीने में पांच लाख नए कनेक्शन देने का लक्ष्य तय कर अधिकारियों को पाइपलाइन विस्तार में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही गोबरधन योजना और बायोगैस प्लांट्स को बढ़ावा देकर वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को मजबूत करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं। आमजन को राहत देने वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए। अन्नपूर्णा रसोइयों का संचालन सुचारु रहे और बाजार में खाद्यान्न कीमतों पर नजर रखते हुए अवैध भंडारण और कालाबাজारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। परिवहन और पर्यावरण के मोर्चे पर भी सरकार सक्रिय दिखी। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग पॉइंट्स बढ़ाने, सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और ऑटो रिक्शा की रेट्रोफिटिंग को प्रोत्साहित करने जैसे कदमों पर जोर दिया गया।।बैठक में यह भी सामने आया कि खाड़ी देशों में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है और उनकी सहायता के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय है। वहीं, प्रदेश में कार्यरत प्रवासी मजदूरों के लिए समय पर भुगतान, भोजन, आवास और परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कुल मिलाकर सरकार ने साफ संकेत दिया है कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर पूरा नियंत्रण है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Mar 28, 2026 15:00:59
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र में स्थित नांगल टोल प्लाजा पर देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद अचानक हिंसक हो गया। जानकारी के अनुसार, कैंपर गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने टोल प्लाजा के पास एक गाड़ी पर धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की और गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गोठड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही, टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारम्भिक जांच में इस वारदात के पीछे पुरानी दुश्मनी को कारण माना जा रहा है।
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 14:48:03
Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला थाना पुलिस ने भारत पेट्रोलियम डिपो में घुसकर धमकी देने और अवैध वसूली के प्रयास के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के अनुसार, Bharat Petroleum Corporation Limited के आंवला डिपो के मैनेजर स्वपन कुमार माझी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 मार्च की रात कुछ लोग डिपो में जबरन घुस आए। उन्होंने काम में बाधा डालते हुए धमकी दी और पेट्रोल-डीजल तथा नकदी की मांग की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 28 मार्च को आंवला स्टेशन रोड स्थित डिग्री कॉलेज के पास दबिश देकर चारों आरोपियों—आसिफ, सलमान, शाहरुख और शहजान—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार कर अपनी गलती मानी। कार्रवाई में उपनिरीक्षक बिहारीलाल, हेड कांस्टेबल रविशंकर और कांस्टेबल कुलदीप शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
268
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 28, 2026 14:47:38
Jalalpura, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर कस्बे में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो नेताओं के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गई, बताया जा रहा है कि अपना दल एस के विधायक के देवर जिला पंचायत के सदस्य हेमंत सेठ ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट कर दी, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है पीड़ित भाजपा के नेता बंगरा मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि जिलाध्यक्ष की सूचना पर हमलोग रामनवमी के जुलूस में शामिल होने पहुंचे थे। जैसे ही जुलूस विजय लॉज के पास आया, तो वहां पर कोई प्रोग्राम चल रहा था, हम लोग जैसे ही निकालने के लिए हुए तभी हेमंत आए और उन्होंने मुझे चांटा मार दिया, हेमंत मेला आयोजक समिति के सदस्य हैं और जिला पंचायत के भी सदस्य हैं, हमने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
157
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Mar 28, 2026 14:47:07
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। जंगलों में छिपकर अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़ किया गया। आबकारी की इस कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर मौके से भाग गए। आबकारी टीम ने मौके से एक शराब की भट्ठी, 350 किलोग्राम लहन सहित 145 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। आबकारी विभाग की यह कार्रवाई हरगांव थाना क्षेत्र में की गई। बताते चले कि हरगांव थाना क्षेत्र में पकड़िया, कटका, सहित सुजौला में लगातार शराब तस्करों द्वारा अवैध शराब का कारोबार काफी तेजी के साथ किए जाने की सूचना आबकारी निरीक्षक गिरिजेश कुमार को मिल रही थी। इस सूचना पर शनिवार को आबकारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ जंगल में दबिश दी। बताते चले कि आबकारी की टीम को देखकर शराब तस्कर मौके से भाग गए। आबकारी टीम ने मौके पर पहुंच कर शराब भट्ठी सहित शराब बनाने के उपकरण बरामद किया। जिसमें आबकारी की टीम ने मौके से बरामद हुई 350 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट करते हुए 145 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। आबकारी निरीक्षक ने इस मामले को लेकर हरगांव थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
283
comment0
Report
Advertisement
Back to top