Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243003

अमृत योजना 2.0 के तहत बरेली की जलापूर्ति व्यवस्था होगी मजबूत, ₹265.95 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Jan 15, 2026 14:14:22
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली नगर निगम ने शहरवासियों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम पहल की है। इंदौर में दूषित जल आपूर्ति से हुई जनहानि के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के क्रम में अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत बरेली की जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने अमृत योजना 2.0 के तहत ₹265.95 करोड़ की “जलापूर्ति पुनर्गठन परियोजना” को स्वीकृति दी है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर में 100 प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित करना और आधुनिक स्मार्ट वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम को लागू करना है। योजना के अंतर्गत 19 नए ओवरहेड टैंक और 19 नए नलकूपों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा करीब 93 हजार घरों को नए जल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। पानी की गुणवत्ता, निगरानी और बर्बादी रोकने के लिए PLC-SCADA जैसी अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। परियोजना के तहत 25 साल पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों को भी बदला जाएगा। इससे बरेली की लगभग 92 प्रतिशत आबादी, यानी करीब 9 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं, वार्ड-23 इंदिरा नगर को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है, जहां 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में काम शुरू हो चुका है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SYSHRIPAL YADAV
Mar 04, 2026 07:22:08
Raigarh, Chhattisgarh:होली पर्व के मौके पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं रायगढ़ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों में पहुंचे। उन्होंने आम नागरिकों से मुलाकात कर होली शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की तथा मौके पर तैनात पुलिस जवानों को मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने शहर में बनाए गए 16 चेकिंग पॉइंट, 27 पेट्रोलिंग यूनिट्स और संवेदनशील क्षेत्रों की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए हो रही निगराणी की भी समीक्षा की। करीब 400 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। सादी वर्दी में महिला-पुरुष जवान भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात हैं, ताकि छेड़छाड़ और हुड़दंग की घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। पुलिस कंट्रोल रूम में विशेष मॉनिटरिंग टीम रियल टाइम निगरानी कर रही है और आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 04, 2026 07:20:40
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Mar 04, 2026 07:19:42
Malda, West Bengal:বিধানসভা নির্বাচনের আগে মালদায় ফের উদ্ধার আগ্নেয়াস্ত্র। দুটি পৃথক ঘটনায় অভিযান চালিয়ে বিপুল পরিমাণ আগ্নেয়াস্ত্র এবং জালনোট উদ্ধারে সাফল্য পেল মালদা জেলা পুলিশ। জানা যায় গতকাল রাতে চানোর থানার পুলিশ গোপন সূত্রে খবর পেয়ে অভিযান চালায়। প্রথম অভিযানে আব্দুল বারেক নামে এক যুবককে গ্রেফতার করা হয়। যার বাড়ি চাঁচোল থানাের খানপাড়া এলাকায়। তার হেফাজত থেকে উদ্ধার হয় ৫ লক্ষ টাকার জালনোট। শিলিগুড়ি থেকে এই জালনোট গুলো পাচারের উদ্দেশ্যে মালদায় নিয়ে এসেছে আব্দুল বারেক। অন্যদিকে দ্বিতীয় অভিযানে চাঁচোল থানার পুলিশ গোলাম রাব্বানী এবং মিজানুর রহমান নামে দুই অস্ত্র কারবারিকে গ্রেফতার করে। তাদের বাড়ি হরিশ্চন্দ্রপুর থানা এলাকায়। তাদের হেফাজত থেকে উদ্ধার হয় চারটি আগ্নেয়াস্ত্র এবং পাঁচ রাউন্ড কার্তুজ। বিহার থেকে নিয়ে আসা হয়েছিল আগ্নেয়াস্ত্র গুলি।
0
comment0
Report
AAABHISHEK ADEPPA
Mar 04, 2026 07:18:43
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Mar 04, 2026 07:17:12
Khanna, Punjab:ਖੰਨਾ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੀ ਲਾਪਰਵਾਹੀ ਇਨਸਾਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਬੇਸਹਾਰਾ ਜਾਨਵਰਾਂ ਲਈ ਵੀ ਮੁਸੀਬਤ ਬਣਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਦੇ ਵਸਨੀਕ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਬੁਨਿਆਦੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਲਈ ਤਰਸ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਹਰ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਵੋਟ ਦਾ ਹੱਕ ਤਾਂ ਨਿਭਾਉਂਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਆਮ ਨਾਗਰਿਕ ਵਾਂਗ ਮੁੱਢਲੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਵੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀਆਂ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਜਤਾਇਆ। ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਸਮੱਸਿਆ ਗਲੀਆਂ ਵਿੱਚ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਨਾ ਹੋਣ ਦੀ ਹੈ। ਪੱਕੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਦੀ ਕਮੀ ਕਾਰਨ ਗਲੀ ਨੰਬਰ 6 ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪਾਣੀ ਖੜ੍ਹਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਆਵਾਜਾਈ ਵੀ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬਦਬੂ ਕਾਰਨ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹਨ। ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ ਇਕ ਬੇਸਹਾਰਾ ਗਾਂ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਫਿਸਲ ਕੇ ਡਿੱਗ ਗਈ ਅਤੇ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਈ। ਉਸਨੂੰ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚੋਂ ਬਾਹਰ ਕੱਢਣਾ ਵੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਹੋ ਗਿਆ。 ਸਥਾਨਕ ਰਹਿਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ  ਗਾਂ ਉੱਥੇ ਡਿੱਗੀ ਪਈ ਸੀ ਅਤੇ ਕਾਫੀ ਜੱਦੋਜਹਿਦ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਤੁਰੰਤ ਨਾਲੀਆਂ ਦੀ ਸਫਾਈ ਕਰਵਾ ਕੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਦਾ ਪੱਕਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੱਡੇ ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਬਚਿਆ ਜਾ ਸਕੇ।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 04, 2026 07:08:52
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में बने एक मकान के अंदर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से कुल 98 कार्टून देशी व अंग्रेजी शराब, 08 कार्टून बियर तथा एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश में की गई। छोटीसादड़ी थेना प्रभारी प्रवीण टांक ने बताया कि घटना 1 मार्च की है, जब पुलिस टीम केशुन्दा गांव में गश्त के दौरान पहुंची। इस दौरान राजू पिता खेमराज आंजना निवासी कैसुन्दा पुलिस को देखकर बुलेट मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी मोटरसाइकिल को खेत पर बने एक कमरे के पास छोड़कर फरार हो गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, जहां एक विशेष तरीके से बनाया गया अंडरग्राउंड टांका मिला, जिसका ढक्कन बंद था। जब पुलिस टीम टांके के अंदर उतरी तो उसमें अलग-अलग ब्रांड की देशी व अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। जांच के दौरान देशी मदिरा लायन के 78 कार्टून, देशी मदिरा राणा के 08 कार्टून, काउंटी क्लब देशी मदिरा के 03 कार्टून, रॉयल चैलेंज के 03 कार्टून (कुल 36 बोतल), मैकडॉवेल्स नंबर 1 व्हिस्की के 04 कार्टून (कुल 48 बोतल), एपिसोड व्हिस्की के 04 कार्टून (कुल 48 बोतल), किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बियर के 02 कार्टून (कुल 24 बोतल) और ट्यूबॉर्ग स्ट्रॉन्ग बियर के 06 कार्टून (कुल 72 बोतल) बरामद किए गए। कुल मिलाकर 98 कार्टून शराब और 08 कार्टून बियर जब्त की गई। पुलिस ने जब्त शराब और मोटरसाइकिल को सबूत के तौर पर कब्जे में लेकर राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी राजू आंजना की तलाश जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 04, 2026 07:08:12
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर किदवई नगर थाने में अधिवक्ता की पैरवी को लेकर देर रात हंगामा मेयर पुत्र अनुराग पांडेय और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम के बीच तीखी नोकझोंक पुलिस जब अधिवक्ता शमशाद अली को थाने के अंदर ले जाने लगी तो वकीलों ने किया विरोध अनुराग पांडेय बोले वकील को कोई हाथ नहीं लगाएगा मेरे नाम मुकदमा लिखवा दो करीब एक घंटे तक थाने में चला हंगामा बाद में पुलिस ने शमशाद अली को अनुराग पांडेय के सुपुर्द किया। पुलिस ने पहले 14 राज्यों की फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का किया था भंडाफोड़ 1000 से ज्यादा मार्कशीट बरामद। पूछताछ में कुछ कथित अधिवक्ताओं के नाम सामने आने के बाद शमशाद अली को SIT ने बुलाया था। हंगामे के बीच बाबूपुरवा थाने में शमशाद अली और राकेश अवस्थी पर 32 लाख की धोखाधड़ी का केस भी दर्ज। पुलिस और वकीलों के बीच बहस का VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top