Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barabanki225001

अफवाहों से मची अफरातफरी: बाराबंकी में पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें, प्रशासन बोला- पर्याप्त स्टॉक

Mar 27, 2026 14:17:23
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी में पेट्रोल और डीजल की अचानक बढ़ी मांग के चलते जिले में अफरातफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। स्थिति ऐसी हो गई कि कई पंपों पर दोपहर तक ही ईंधन खत्म हो गया, जबकि कुछ स्थानों पर शाम तक स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो गया। शाम के समय जब बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंचे तो उन्हें तेल खत्म है, आने पर मिलेगा के बोर्ड लगे दिखाई दिए, जिससे लोगों में और ज्यादा चिंता और हड़बड़ी फैल गई। जिले में वर्तमान में कुल 232 पेट्रोल पंप संचालित हैं, लेकिन अचानक बढ़ी भीड़ के कारण आपूर्ति और मांग के बीच असंतुलन की स्थिति बन गई, जिससे कई जगहों पर अव्यवस्था देखने को मिली। इस बीच जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि ऑयल कंपनियों के आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 3683 किलोलीटर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, जिले में ईंधन की कोई वास्तविक कमी नहीं है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RRRakesh Ranjan
Mar 27, 2026 15:31:21
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ-नोएडा में CBI की बड़ी कार्रवाई SIM बॉक्स से साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार. साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए CBI ने मेरठ और नोएडा में 6 जगहों पर छापेमारी कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी SIM बॉक्स तकनीक के जरिए लोगों को ठगने का काम कर रहे थे. जाँच में सामने आया कि आरोपियों ने जनवरी 2025 में एक कंपनी बनाई थी. इसी कंपनी के नाम पर 108 सिम कार्ड लिए गए थे, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर कर्मचारियों के लिए बताया गया था. लेकिन बाद में इन सिम कार्ड का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर साइबर फ्रॉड के लिए किया गया. कई लोगों ने NCRP और चक्षु पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि इन नंबरों से कॉल कर खुद को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर उनसे पैसे ठगे गए. CBI की जांच में पता चला कि ये कॉल SIM बॉक्स के जरिए की जा रही थीं, जिससे असली लोकेशन छिपाई जा सके. इसके बाद CBI ने मेरठ जिले से दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान CBI ने आरोपियों के ठिकानों, उनके साथियों के ठिकानों, एक टेलीकॉम कंपनी के जोनल ऑफिस और सिम वेरिफिकेशन से जुड़े एक निजी कर्मचारी के यहां भी तलाशी ली. इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, कई सिम कार्ड और कुछ अहम दस्तावेज बरामद किए गए. एक विदेशी नेपाल सिम कार्ड भी मिला है. गिरफ्तार आरोपी उसी कंपनी के डायरेक्टर बताए जा रहे हैं, जिसे सिर्फ फर्जी तरीके से सिम कार्ड हासिल कर साइबर ठगी करने के लिए बनाया गया था. CBI अब इस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जांच में जुटी है.
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 27, 2026 15:30:54
Greater Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के उद्घाटन और जनसभा के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के सीधे निर्देशन में पूरे क्षेत्र को एक अभेद्य किले में बदल दिया गया है, ताकि कार्यक्रम को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए, मल्टी-लेयर सिक्योरिटी आर्किटेक्चर के तहत पांच-स्तरीय सुरक्षा घेरे स्थापित किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में विशेष सुरक्षा समूह (SPG) के साथ लगातार समन्वय बनाया गया है। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के लगभग 5000 राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, पीएसी (PAC), आरएएफ (RAF), एटीएस (ATS) और सीआईएसएफ (CISF) की टुकड़ियों को भी रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है। पूरे क्षेत्र को रेड ज़ोन घोषित किया गया है, जहाँ ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए आधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सक्रिय हैं। सभी प्रवेश द्वारों पर डीएफएमडी (DFMD), सघन फ्रिस्किंग और पहचान सत्यापन की व्यवस्था की गई है। बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वायड द्वारा लगातार एंटी-सैबोटेज जाँच की जा रही है। महिलाओं की सुविधा के लिए अलग से चेकिंग एनक्लोजर और हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए एक व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। लगभग 15 पार्किंग स्थलों पर 20,000 वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) और फायर टेंडरों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। साथ ही, मेडिकल डेस्क और एम्बुलेंस कॉरिडोर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता सुनिश्चित की गई है। यमुना नदी के पास होने के कारण जलमार्ग से भी 'रिवराइन पेट्रोलिंग' के जरिए निगरानी रखी जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट आधुनिक संसाधनों और एकीकृत कमांड कंट्रोल डैशबोर्ड के माध्यम से हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखते हुए इस आयोजन की सफलता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Mar 27, 2026 15:30:28
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में भूसा खरीद-बिक्री को लेकर हुए विवाद में तिहरा हत्याकांड. पहले पक्ष ने गाड़ी से कुचला तो मृतक पक्ष ने चालक और उसके भाई की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की. हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हुई. देवी सहाय पांडेय और अमन कश्यप व शिवम भूसे के कारोबार में थे. गुरुवार रात कन्नौज के मानीमऊ में भूसा बेचने को लेकर कहासुनी हुई थी जो शांत हो गई लेकिन शुक्रवार शाम अचानक तनाव बढ़ गया. शिवम ने अपनी पिकअप वाहन से देवी सहाय को कुचल दिया और फिर उसके भाई अमन को लाठी-डंडों से पीटकर घायल हालत में छोड़ दिया; बाद में इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया और मामले की छानबीन शुरू कर दी. गांव में तनाव बना हुआ है; भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Mar 27, 2026 15:23:05
127
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 27, 2026 15:22:47
Jalaun, Uttar Pradesh:रामनवमी के पावन अवसर पर जालौन के उरई शहर में शुक्रवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरा शहर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख मंदिर से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की सजीव एवं आकर्षक झांकियों को सजाकर शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। झांकियों को देखने के लिए रास्ते भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। नगर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा जलपान एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्शों और मर्यादा का प्रतीक है तथा हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्वयं भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे नगर में रामनवमी को लेकर भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। देर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिरों में आना-जाना लगा रहा। इस दौरान नगरवासियों ने एक-दूसरे को रामनवमी की शुभकामनाएं देकर उत्सव का आनंद लिया。
178
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 27, 2026 15:22:24
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ खेत में गेहूं कुटाई के दौरान बड़ा हादसा, मशीन में फंसा हाथ; युवक की हालत गंभीर अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के खिलौरा गांव में खेत में गेहूं की कुटाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गेहूं कूटने वाली मशीन में फंसने से एक व्यक्ति का हाथ कोहनी तक कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मुकेश अपने खेत में गेहूं निकलवा रहा था। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद थे और सभी मिलकर कुटाई का काम कर रहे थे। मुकेश खुद मशीन पर खड़ा होकर गेहूं की पूलियां मशीन में डाल रहा था। इसी बीच अचानक एक पूली के साथ उसका हाथ भी मशीन में चला गया, जिससे यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिजन तुरंत उसे रामगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी हालत नाजुक होने पर मुकेश को जयपुर के लिए रेफर किया गया है।
98
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Mar 27, 2026 15:22:09
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में रिश्तों का खून! दामाद ने पत्थर से कुचलकर ससुर की कर दी हत्या नशे में धुत दामाद ने दिया वारदात को अंजाम, बच्चों के विवाद ने ले ली जान सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के इसनपुर गांव में दामाद ने पत्थर से सिर कुंचकर ससुर की कर दी हत्या मृतक की पहचान मुमताज अंसारी के रूप में हुई आरोपी निजामुद्दीन नशे की हालत में बताया जा रहा है बच्चों को साथ ले जाने को लेकर हुआ था विवाद गंभीर चोट लगने से मौके पर ही हुई मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी पुलिस。 गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दामाद ने अपने ही ससुर की पत्थर से सिर कुचकर निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में धुत था और बच्चों को अपने साथ ले जाने को लेकर हुए विवाद के बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बात की पुष्टि सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने की है。 बतादें कि गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भीतरी चौकी अंतर्गत इसनपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मुमताज अंसारी के रूप में हुई है। आरोप है कि उनके ही भाई के दामाद निजामुद्दीन ने पत्थर से सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी नशे की हालत में था और आवेश में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मुमताज अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निजामुद্দ्दीन पुत्र वासीद निवासी सरैया थाना जैतपुर जनपद वाराणसी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी का करीब एक साल पहले निधन हो चुका था और उसके दो बच्चे इसनपुर गांव में अपने नाना के घर रह रहे थे। इन्हीं बच्चों को अपने साथ ले जाने को लेकर आरोपी और मृतक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद ने आखिरकार खूनी रूप ले लिया。 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है
86
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 27, 2026 15:21:32
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर—जोधपुर में सदियों पुरानी परंपरा के तहत राजशाही गणगौर उत्सव इस वर्ष भी पूरे वैभव और ठाट-बाट के साथ मनाया गया। मेहरानगढ़ किले से निकली गणगौर माता की शाही सवारी रानीसर तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ माता को जल अर्पित कर पानी पिलाने की परंपरा निभाई गई। इसके बाद पूजा-अर्चना कर गणगौर माता को पुनः किले में विराजमान किया गया। पूर्व महाराज गज सिंह भी इसमें शामिल हुए और गणगौर माता की सवारी के साथ रहे। उनकी उपस्थिति ने आयोजन की शाही गरिमा को और बढ़ा दिया। हर वर्ष की तरह इस बार भी गणगौर माता विशेष दिन पर किले से निकलकर रानीसर तक पहुंचती हैं, जिसे देखने के लिए शहरभर से बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं। सवारी मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने गणगौर माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। बदलते समय के साथ इस पारंपरिक उत्सव में आधुनिकता की झलक भी देखने को मिली—जहां श्रद्धालु मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें बनाते नजर आए। आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के बीच पूरी सवारी शांतिपूर्वक संपन्न हुई। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पूर्व महाराजा गज सिंह का स्वागत भी किया। राजशाही गणगौर का यह आयोजन जोधपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं की जीवंत मिसाल है। कैमरा सहयोगी शिवसिंह के साथ राकेश भारद्वाज जी मीडिया जोधपुर
181
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 27, 2026 15:21:19
Jaipur, Rajasthan:Jaipur चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज के साथ-साथ पेशेंट फ्रेंडली एप्रोच के तहत सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।शुक्रवार को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में आयोजित बैठक में rाठौड़ ने अस्पताल अधीक्षकों से कहा कि बड़े अस्पतालों में मरीजों की संख्या अधिक होती है, लेकिन इसके बावजूद रोगियों के साथ पूरी संवेदनशीलता और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।राठौड़ ने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।बैठक में उन्होंने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज और इससे जुड़े अस्पतालों की प्रतिष्ठा बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यहां की गुणवत्ता के कारण ही प्रदेशभर से मरीज इलाज के लिए आते हैं, इसलिए इस छवि को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।राठौड़ ने मरीजों की सुविधा के लिए अस्पतालों में काउंटर बढ़ाने, जरूरत अनुसार हेल्प डेस्क स्थापित करने और लंबी कतारों से राहत दिलाने के भी निर्देश दिए, ताकि मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े。
269
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 27, 2026 15:20:56
Alwar, Rajasthan:20 दिन बाद पहुंची गैस गाड़ी, फिर भी कई उपभोक्ता सिलेंडर से वंचित—बुकिंग निरस्त होने पर भड़का गुस्सा गोविन्दगढ़ कस्बे में भारत गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं को लंबे इंतजार के बाद भी राहत पूरी तरह नहीं मिल पाई। 7 मार्च के बाद 28 मार्च को करीब 20 दिनों के अंतराल के बाद गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी कस्बे में पहुंची, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। प्रसन्ना गैस एजेंसी की ओर से 190 सिलेंडर लाए गए, लेकिन उपभोक्ताओं की भारी भीड़ के चलते पुलिस की मौजूदगी में वितरण करना पड़ा। सिलेंडरों का वितरण तहसीलदार राजेंद्र यादव और रसद अधिकारी शालू कंवर की निगरानी में तहसील भवन के पास कराया गया। वितरण के दौरान कई उपभोक्ताओं को केवाईसी पूरी नहीं होने के कारण सिलेंडर नहीं मिल सके। वहीं सुभाष, मनोज सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी 13 मार्च से पहले की बुकिंग को बिना सूचना के निरस्त कर दिया गया, जिससे वे सिलेंडर लेने से वंचित रह गए। ऑनलाइन बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि कर्मचारियों के पास उनकी बुकिंग रसीद उपलब्ध नहीं थी। इस कारण कई लोग अधिकारियों के चक्कर लगाते नजर आए, जिससे व्यवस्था में लापरवाही उजागर हुई। उपभोक्ताओं ने प्रसन्ना गैस एजेंसी पर बुकिंग प्रक्रिया में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले की गई बुकिंग स्वतः निरस्त कर दी गई, जिससे अब उन्हें अगली गाड़ी का इंतजार करना पड़ेगा।
172
comment0
Report
Advertisement
Back to top