Back
पूजा पाल को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार; बाराबंकी की प्रतिभा प्रेरित करेगी
NSNITIN SRIVASTAVA
Dec 24, 2025 07:02:08
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- पूजा पाल को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 26 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी पुरस्कार
जनपद के एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाली बाल वैज्ञानिक पूजा पाल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 26 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुरस्कार वितरण के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी विजेता बच्चों से संवाद करेंगे, जिसमें बाराबंकी की पूजा पाल भी शामिल होंगी।
सिरौलीगौसपुर तहसील के डलई का पुरवा गांव की निवासी पूजा पाल, मजदूर पुत्तीलाल की पुत्री हैं और परिषदीय विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा हैं। उन्होंने किसानों की समस्या को समझते हुए गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर से निकलने वाली धूल से राहत दिलाने के उद्देश्य से धूल-रहित थ्रेसर का मॉडल विकसित किया।
पूजा ने यह मॉडल अपने विज्ञान शिक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तैयार किया। यह मॉडल पहले इंस्पायर अवार्ड के तहत जिला स्तर पर चयनित हुआ, इसके बाद प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया। भारत सरकार ने जून माह में पूजा को जापान भेजकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने मॉडल को प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान किया।
वर्तमान में पूजा फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज सफदरगंज में कक्षा 12 की छात्रा हैं। उनका यह इनोवेशन इंस्पायर अवार्ड के तहत पहले जिला, फिर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर देशभर से चुने गए 60 बच्चों में पूजा को बाल वैज्ञानिक के रूप में चयनित किया गया। इसके बाद आइरिस नेशनल फेयर में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारत सरकार ने सकूरा प्रोग्राम के तहत जून माह में पूजा को एक सप्ताह के शैक्षणिक भ्रमण पर जापान भेजा, जहां उन्होंने अपने मॉडल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। अब प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयनित होकर पूजा पाल न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं।
पूजा के पिता पुत्तीलाल मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी मां सुनीला देवी सरकारी स्कूल में रसोईया हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद पूजा ने अपने सपनों को साकार किया। परिवार वर्तमान में छप्परनुमा मकान में रहता है, हालांकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब उन्हें पक्का मकान स्वीकृत हो चुका है। पांच भाई-बहनों के साथ रहने वाली पूजा ने मेहनत और लगन के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूजा पाल को मिशन शक्ति का रोल मॉडल भी बनाया है।
पूजा पाल का कहना है कि मेहनत, लगन और सही दिशा में सोच के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयनित होकर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। वहीं उनके गाइड शिक्षक राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि किसी शिक्षक के लिए यह सबसे गर्व का क्षण होता है जब उसकी छात्रा अपनी प्रतिभा के बल पर इस ऊंचाई तक पहुंचती है। बाराबंकी के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद बाल वैज्ञानिक पूजा पाल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया जाएगा। पूजा और उनके गाइड शिक्षक राजीव श्रीवास्तव ने एक बार फिर जनपद का गौरव बढ़ाया है।
बाइट- पूजा पाल, बाल वैज्ञानिक,
बाइट- पुत्तीलाल, पूजा के पिता,
बाइट- राजीव श्रीवास्तव, गाइड शिक्षक।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Pal
FollowDec 24, 2025 09:51:590
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 24, 2025 09:51:270
Report
RVRajat Vohra
FollowDec 24, 2025 09:51:030
Report
PGPARAS GOYAL
FollowDec 24, 2025 09:50:380
Report
PKPushpender Kumar
FollowDec 24, 2025 09:50:270
Report
STSharad Tak
FollowDec 24, 2025 09:49:570
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 24, 2025 09:49:380
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 24, 2025 09:49:280
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 24, 2025 09:49:170
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 24, 2025 09:48:55Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल वीडियो ट्विटर पर धूम मचा रहा है—क्या है मामला
0
Report
APAshwini Pandey
FollowDec 24, 2025 09:48:440
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 24, 2025 09:48:240
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 24, 2025 09:48:110
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowDec 24, 2025 09:47:580
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 24, 2025 09:47:330
Report
