बाराबंकी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एटीएम से टकराई, बड़ा हादसा टला
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। एक तेज रफ्तार महिंद्र स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एटीएम से टकरा गई और सीढ़ियों पर लटक गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने तुरंत नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। यह हादसा जिलाधिकारी आवास के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर हुआ। गनीमत यह रही कि देर रात के कारण वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था अन्यथा हादसा और भी बड़ा हो सकता था क्योंकि दिन में उस स्थान पर भारी भीड़ रहती है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida, Uttar Pradesh:गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत। संदिग्ध परिस्थितियों में 5 की मौत। माता-पिता और तीन बच्चों की मौत। फूड पॉइजनिंग से मौत की आशंका है। घर के अंदर 5 लोगों की बॉडी मिली। ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा क्षेत्र की घटना।
