Back
Barabanki में मतदाता चोरी के आरोप: भाजपा की संलिप्तता, बिहार सूची से नाम गायब
NSNITIN SRIVASTAVA
Oct 16, 2025 09:08:03
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- वोट चोरी पर भाजपा की संलिप्तता, चुनाव आयोग मौन, बिहार में 62 लाख नाम मतदाता सूची से गायब, संवैधानिक संकट की ओर देश- दिग्विजय सिंह
-देश में वोट चोरी का मामला बेहद गंभीर होता जा रहा है, लेकिन चुनाव आयोग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। यह आरोप मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने लगाया। बाराबंकी में दिग्विजय सिंह एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे。
-दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा की इस वोट चोरी में पूरी संलिप्तता है, जबकि चुनाव आयोग मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने खुलासा किया कि साल 2003 से बिहार की मतदाता सूची से 62 लाख मतदाताओं के नाम काटे जा चुके हैं, जिससे यह सवाल खड़ा होता है कि उनकी नागरिकता और भविष्य क्या होगा। उन्होंने कहा, वे लोग कहां रहेंगे, किस देश के नागरिक माने जाएंगे। इस पर कोई जवाब नहीं है। यह देश के लिए अत्यंत दुखद स्थिति है।
-कांग्रेस गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। “जीतने का प्रयास हर दल करता है, लेकिन जनता जिसको चाहती है, उसी के सिर पर ताज बंधता है। जातीय विद्वेष पर उन्होंने कहा कि यह समस्या सदियों से चली आ रही है, लेकिन वर्तमान में जातीय उन्माद अपने चरम पर है, जो देशहित में नहीं है। संविधान ने सभी नागरिकों को बराबर का अधिकार दिया है, लेकिन आज समाज को बांटने की कोशिशें की जा रही हैं।
-उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं यूपी का प्रभारी नहीं हूं, इसलिए इस पर कुछ कहना उचित नहीं होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दिग्विजय सिंह ने नवनिर्मित भवानी पैलेस का फीता काटकर विधि-विधान से उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कांग्रेस पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बाइट- दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManuj Sharma
FollowOct 16, 2025 13:09:400
Report
MSManish Sharma
FollowOct 16, 2025 13:08:590
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 16, 2025 13:07:280
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 16, 2025 13:07:150
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowOct 16, 2025 13:07:060
Report
ASArvind Singh
FollowOct 16, 2025 13:06:260
Report
MGMohd Gufran
FollowOct 16, 2025 13:06:090
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 16, 2025 13:05:360
Report
RRRikeshwar Rana
FollowOct 16, 2025 13:05:240
Report
AKAtul Kumar
FollowOct 16, 2025 13:05:110
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 16, 2025 13:04:550
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowOct 16, 2025 13:04:400
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 16, 2025 13:04:080
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowOct 16, 2025 13:03:550
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowOct 16, 2025 13:03:200
Report