Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barabanki225001

बाराबंकी के खालसापुर में जमीनी विवाद ने ली हिंसक शक्ल, 15 घायल

NSNITIN SRIVASTAVA
Oct 05, 2025 08:52:12
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से चली मारपीट, 15 लोग घायल, महिलाओं और बच्चों समेत कई गंभीर बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के खालसापुर गांव में रविवार को एक पारिवारिक जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए, जिससे करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अखिलेश सोनी अपने घर की पुश्तैनी दीवार तोड़ रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी परिवार के लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला खूनी झड़प में बदल गया। संघर्ष में सूरज (35), राजकुमार (50), संतोष (28), राजेश (44), गीता (50), दिव्यांशी (22), नेहा (32), अनूप (28), अखिलेश (35), रवि (18), गोलू, विमला, किरण, मंजू और चार वर्षीय बच्ची काजल घायल हो गईं। इनमें एक युवक के पैर में फ्रैक्चर और कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर बदोसराय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर भेजा गया। पुलिस के मुताबिक घायलों का उपचार कराया जा रहा है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है, उपचार के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
APAvaj PANCHAL
Oct 05, 2025 11:22:04
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे एसएमएस अस्पताल, ICU में भर्ती पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर से मुलाकात। स्वास्थ्य की जानकारी, डॉक्टरों को बेहतर निगरानी और इलाज के दिए निर्देश। जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज एसएमएस अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने ICU में भर्ती पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर से मुलाकात की। गहलोत ने कुंदनपुर के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर निगरानी व उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे इससे पहले भी कुंदनपुर से मिलने आए थे और अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। गहलोत ने विश्वास जताया कि भरत सिंह जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटेंगे। अस्पताल प्रशासन को भी उन्होंने हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा。
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Oct 05, 2025 11:21:56
Ranchi, Jharkhand:झारखंड और राजधानी रांची में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गले, नाक और कान की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की संख्या झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में बढ़ने लगी है। डॉ. बी. के. सिंह (ओटोलरिंजोलॉजिस्ट) का कहना है कि बरसात के मौसम में कुछ नई परेशानियाँ सामने आती हैं, जबकि कुछ पुरानी समस्याएँ फिर से उभर जाती हैं — जो पहले कंट्रोल में थीं, वे मरीजों को दोबारा परेशान करने लगती हैं। इस मौसम में भीग जाने से सर्दी-जुकाम होना बहुत आम बात है। आमतौर पर इसके लक्षण होते हैं — बार-बार छींक आना, नाक से पानी आना, नाक बंद होना आदि। क्योंकि नाक, कान और गला — ये तीनों आपस में जुड़े रहते हैं, इसलिए एक हिस्से की परेशानी अक्सर तीनों को प्रभावित करती है। ऐसे में गले में खराश या खुजली, कान में भारीपन या खुजली, यहाँ तक कि कान से पानी बहना जैसी शिकायतें भी देखने को मिल रही हैं। कई बच्चों में ये दिक्कतें नई शुरुआत के रूप में दिख रही हैं, जबकि जिन मरीजों को पहले से कान बहने की समस्या थी, उनमें यह परेशानी फिर से लौट आई है। अक्सर लोग गंदे पानी में नहाने या खेलने लगते हैं, जिससे संक्रमण बढ़ जाता है। इससे कान में खुजली और बहाव (Ear Discharge) जैसी दिक्कतें काफी बढ़ रही हैं। नाक बंद होना, गले में खराश, नाक बहना — ये सभी समस्याएँ इस मौसम में बहुत आम हो गई हैं। ठंडी चीज़ों से बचें। फ्रिज में रखी चीजें तुरंत न खाएँ, पहले उन्हें सामान्य तापमान पर आने दें। आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीज़ों से परहेज़ करें। बरसात के मौसम में पानी में भीगने से बचें। अगर किसी कारणवश भीग जाएँ, तो तुरंत कपड़े बदलें और सूखे कपड़े पहनें ताकि शरीर ज़्यादा देर तक गीला न रहे। डॉ. बी. के. सिंह का कहना है कि ठंड लगने से गला, नाक और कान — तीनों पर असर पड़ता है, जिससे पुरानी परेशानियाँ दोबारा लौट सकती हैं। इसलिए बरसात में सावधानी बरतना ही सबसे बेहतर उपाय है। बाइट:DR.BK singh (ओटोलरींगोलॉजिस्ट)
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Oct 05, 2025 11:21:42
Madhubani, Bihar:LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN मधुबनी नगर निगम व जिला प्रसाशन की घोर लापरवाही से मधुबनी शहर बना टापू। 24 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त ब्यस्त, मुख्य सड़कों पर भारी जलजमाव से आवागमन ठप। मधुबनी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नगर निगम व जिला प्रसाशन की पोल खोलकर रख दी है और पूरा शहर टापू में तब्दील हो गया है। गली हो या मुख्य सड़क सभी जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। बरसात के दिनों में नालियों का सही ढंग से सफाई नहीं होने व ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से नाकाम हो गया है और बारिश ने नगर में बाढ़ सा नज़ारा ला दिया है। तस्वीरें देखिये कैसे शहर की सड़कों, गलियों, मोहल्लों में पानी ही पानी है और इस भीषण जलजमाव के कारण शहर में अफरातफरी का माहौल हो गया है और लोगों का घरों से निकलना दूश्वार हो गया है। तेज बारिश ने मधुबनी शहर की स्थिति को बेहाल कर दिया है और पूरा शहर पानी पानी हो गया है। राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। शहर के आदर्श नगर कॉलनी, बीएन झा कॉलनी, तिरहुत कॉलनी, चकदह, अस्पताल एरिया, गदियानी सहित कई इलाकों में भारी जलजमाव से हजारों लोग परेशान हैं और घर से निकलना मुश्किल हो गया है। डीएम आवास में भी घुटना भर पानी लगा हुआ है और मोटर से निकासी किया जा रहा है। इन इलाकों में जलजमाव इस कदर है कि मानो सड़क पर नदी बह रही हो। घर से निकल कर बाजार से जरूरी सामान खरीदना भी मुश्किल हो गया है। आकाशीय बिजली की गर्जना, तेज हवा के साथ बारिश से लोग भयभीत होकर घर से नहीं निकल पा रहे हैं। खासकर महिलाओं व बुजुर्गों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलजमाव से कई वाहन चालक गिर कर घायल भी हुए हैं। बहरहाल बारिश ने नगर निगम के साफ-सफाई के दावों का पोल खोलकर रख दिया है और जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन ने पीड़ितों के लिए आपदा विभाग का एक टेलीफोन नंबर जरूर जारी किया है।
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Oct 05, 2025 11:21:25
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Oct 05, 2025 11:21:08
Pali, Rajasthan: नगरपालिका सोजत रोड सितंबर 2024 को सरकार ने अधिसूचना जारी कर ग्राम पंचायत सोजत रोड को नगर पालिका में क्रमोनत कर दिया था वही सोजत रोड के साथ राजस्व गांव सियाट, सिसरवादा एवं आलावास को भी नगर पालिका में जोड़ा गया वहीं अब ग्राम पंचायत से नगर पालिका में क्रमोनत होने के बाद प्रशासक के रूप में अध्यक्ष सोजत उपखण्ड अधिकारी मसिंगाराम जांगिड़ एवं अधिशासी अधिकारी सुनील बिश्नोई लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है तो वही क्षेत्र में पेयजल, बिजली सड़क और आमजन को सरकार की मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ पहुंचाने के लिए भी टीमवर्क के साथ कार्य कर रहे हैं ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा सके । सोजत रोड नगरपालिका क्षेत्र एक बड़ा व्यापारिक हब भी है इसलिए विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका प्रशासन बेहतर काम करने में लगा है
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 05, 2025 11:20:59
Keonjhar, Odisha:ଗୁଣ୍ଡିଚାଘାଗି ଜଳପ୍ରପାତରେ ବୁଡ଼ି ଯୁବକ ନିଖୋଜ । ପୁଣି କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ଘଟଗାଁ ନିକଟ ଗୁଣ୍ଡିଚାଘାଗି ଜଳପ୍ରପାତରେ ଘଟିଛି ଅଘଟଣ । ଜଳପ୍ରପାତରେ ବୁଡ଼ି ଜଣେ ଯୁବକ ନିଖୋଜ ହୋଇଯାଇଛନ୍ତି । ନିଖୋଜ ଯୁବକ ଜଣଙ୍କ ହେଲେ ହରିଚନ୍ଦନପୁର ଥାନା ବଡଶିଆଡିମାଳ ଗ୍ରାମର ସତ୍ୟପ୍ରକାଶ ମହାନ୍ତ । ଯୁବକ ଜଣୁଙ୍କ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ଡ୍ରାଇଭର ଭାବେ ପାରାଦୀପରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରୁଥିଲେ । ଗତକାଲି ରାତିରେ ସାଙ୍ଗମାନଙ୍କ ସହିତ ଗୁଣ୍ଡିଚାଘାଗି ଜଳପ୍ରପାତ ମୁଖ୍ୟକୁଣ୍ଡରେ ଗାଧୋଇବା ବେଳେ ତାଙ୍କର ଗୋଡ଼ ଖସି ଯାଇଥିଲା । ଖବର ପାଇ ଘଟଣାସ୍ଥଳରେ ଘଟଗାଁ ପୋଲିସ୍ ପହଞ୍ଚିବା ସହିତ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗର କର୍ମଚାରୀ ମଧ୍ୟ ପହଞ୍ଚି ଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟ ଜାରି ରଖିଛନ୍ତି । ୧ମାସ ପୂର୍ବେ ଏହି ଜଳପ୍ରପାତରେ ବାଲେଶ୍ଵର ଜିଲ୍ଲା ସୋର ଅଞ୍ଚଳରୁ ଭାସି ଯାଇ ବର୍ତ୍ତମାନ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଜଣେ ନିଖୋଜ ଅଛନ୍ତି । ତାଙ୍କର ପତ୍ତା ଏଯାଏ ମିଳିନାହିଁ । ତେବେ ୧ମାସ ଭିତରେ ୨ଜଣ ଯୁବକ ଏଠାରେ ବୁଡି ନିଖୋଜ ହେବା ଘଟଣା ଲୋକଙ୍କର ଚିନ୍ତା ବଢ଼ାଇ ଦେଇଛି । ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ଯଥେଷ୍ଟ ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା ହୋଇନଥିବାରୁ ବାରମ୍ବାର ଏଭଳି ଅଘଟଣ ଘଟୁଥିବା ଚର୍ଚ୍ଚା ହେଉଛି ।ଏଥିପ୍ରତି ଦୃଷ୍ଟି ଦେବାକୁ ଜନସାଧାରଣ ଦାବି କରିଛନ୍ତି ।
0
comment0
Report
APAvaj PANCHAL
Oct 05, 2025 11:20:39
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बिहार चुनाव पर बोले गहलोत: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप गंभीर, चुनाव आयोग करे निष्पक्ष जांच जयपुर। बिहार की जिम्मेदारी मिलने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी निर्देश देगी, वह उसके अनुसार काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श चल रहा है और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी नेताओं के बीच संवाद जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद इस चुनाव को एक चुनौती के रूप में ले रही हैं। गहलोत ने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी जैसे गंभीर मामले सामने आ रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में रात 11 बजे तक मतदान होना अभूतपूर्व घटना है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। गहलोत ने चुनाव आयोग से अपील की कि वह इस पर गंभीरता से संज्ञान ले और स्वतंत्र जांच करवाए।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 05, 2025 11:20:08
Jodhpur, Rajasthan:देचू केंद्रीय मंत्री व जोධपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को देचू क्षेत्र के दौरे पर रहे। शनिवार करीब देर रात्रि 12 बजे केंद्रीय मंत्री शेखावत देचू पहुंचे जहां पर भाजपा जिला देहात मंत्री व गौशाला अध्यक्ष कान सिंह राठौड़ के नेतृत्व में साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं मंत्री शेखावत का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। मंत्री व कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों के द्वारा केक काटकर आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जिला देहात मंत्री कान सिंह राठौड़ सहित मौजूद वहां ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरों में जो कटौती की है वह एक काबिले तारीफ है जिससे हर वर्ग को राहत मिलेगी।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Oct 05, 2025 11:19:22
Azamgarh, Uttar Pradesh:खोये हुए 104 एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद, 2024 से अब तक कुल 4 करोड़ 5 लाख रुपये कीमत के 2172 मोबाइल स्वामियों को सौंपे गये। जनपद आजमगढ़ के पुलिस लाइन सभागार में आज पुलिस ने लोगों की खोई हुई 104 एण्ड्रायड मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये की बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया, जहां उनके चेहरे पर मुस्कान रही है। बताया गया कि फरवरी 2024 से अब तक इन 19 महीनों में कुल 2172 एण्ड्रायड मोबाइल फोन जिसकी कुल कीमत 4 करोड़ 5 लाख रुपये की बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। आज़मगढ़ जिले में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। बता दें की जनपद की पुलिस के द्वारा माह फरवरी 2024 से माह अगस्त 2025 तक कुल 2068 एण्ड्रायड मोबाइल फोन, कीमत लगभग 3 करोड़ 83 लाख रुपये बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किये जा चुके है। इसी क्रम में अब माह सितंबर में जिले की पुलिस ने खोए हुए कुल 104 एण्ड्रायड मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि नागरिकों के गुमशुदा व खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी को निर्देशित किया गया था। आज जिले के पुलिस लाइन में बरामद 104 एण्ड्रायड मोबाइल फोन को प्रत्येक स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। इस तरह विगत 19 माह में कुल 2172 एण्ड्रायड मोबाइल फोन, कीमत लगभग 4 करोड़ 5 लाख रुपये की बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Oct 05, 2025 11:19:00
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद की नौगांवां सादात पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं, जिनके कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। अमरोहा जनपद की नौगांवां सादात पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अमरोहा और बिजनौर जनपदों से चोरी की गई कुल 9 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी नौगांवां सादात अवधभान सिंह भदौरिया के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने बीलना पुल चौराहे पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नजाकत पुत्र अमीर हसन और मोहम्मद यूसुफ पुत्र याकूब अली, दोनों निवासी अमरोहा नगर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने अमरोहा और बिजनौर के कई इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। इनके एक साथी नईम अहमद निवासी बिजनौर के फरार होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक बंद मीट फैक्ट्री के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखी 7 और मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं। बरामद बाइकों में हीरो पैशन, स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स और सुपर स्प्लेंडर जैसी गाड़ियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी वाहनों को चोरी कर सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे और बाद में उन्हें ऊंचे दामों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। इनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं。
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top