Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barabanki225001

बाराबंकीः मौनी अमावस्या के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण

Jan 29, 2025 11:02:26
Banwan, Uttar Pradesh

अयोध्या में मौनी अमावस्या के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने आज विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद के चौपुला और सफदरगंज क्षेत्र में यातायात डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कन्नौजिया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह निरीक्षण अयोध्या में होने वाले मौनी अमावस्या के आयोजन को देखते हुए किया गया है जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान कोई परेशानी ना हो और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PDPradyut Das
Dec 06, 2025 19:01:02
Jalpaiguri, West Bengal:Visu, BYTE & PTC SEND BY 2C Hindi & Bengali byte'send by 2c positive story/ special জেলার প্রত্যন্ত গ্রামে টিনের চালের ঘরের সামনে ছোট্ট বারান্দায় উনুন। তার উপর চাপানো রান্নার কড়াই। হালকা আঁচে সেই কড়াইয়ে কখনও সেদ্ধ হচ্ছে কাঁচা চা পাতা। কখনও বা রোস্ট হচ্ছে দু’টি পাতা একটি কুঁড়ি। উনুনের পাশে বসে নিখুঁতভাবে সবটা পরিচালনা করছেন গ্রামের মহিলারা। তাঁদের হাতের ছোঁয়ায় একাধিক ধাপ পেরিয়ে তৈরি হচ্ছে গ্রিন টি, ব্ল্যাক টি কিংবা হোয়াইট টি। জলপাইগুড়ির ময়নাগুড়ির পানবাড়ি এলাকার বাসিন্দা দীপ্তি রায়, সরবালা রায়ের মতো মহিলাদের হাতে তৈরি ওই চা বাজারজাত করতে এগিয়ে এসেছে কনফেডারেশন অব ইন্ডিয়ান স্মল টি গ্রোয়ার্স অ্যাসোসিয়েশন (সিস্টা)। তাদেরই উদ্যোগে জলপাইগুড়ি জেলা ক্ষুদ্র চা চাষি সমিতি ‘তিস্তা’ ব্র্যান্ডের মাধ্যমে উত্তরের মহিলাদের হ্যান্ড মেড চায়ের মার্কেটিংয়ে নেমেছে। আগামী ১৫-১৬ জানুয়ারি কলকাতার মিলনমেলায় রাজ্য সরকারের হর্টিকালচার দপ্তরের উদ্যোগে যে মেলা রয়েছে, সেখানে প্রথমবারের জন্য নিজেদের হাতে তৈরি চা নিয়ে হাজির হচ্ছেন দীপ্তি, জ্যোতিকা, সরবালার মতো প্রত্যন্ত গ্রামের মহিলারা। টি বোর্ড এবং বিভিন্ন সংস্থার মাধ্যমে দেশীয় বাজারে ছড়িয়ে দেওয়ার চেষ্টা চালিয়ে যাচ্ছেন।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Dec 06, 2025 19:00:38
Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल के कैमल्स बैक जंगलों में लगी भीषण आग, कई हेक्टेयर क्षेत्र स्वाहा नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कैमल्स बैक क्षेत्र के घने जंगलों में भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई हेक्टेयर वन क्षेत्र उसकी चपेट में आ गया। सूखी घास-पात और तेज हवाओं के कारण लपटें लगातार फैलती रहीं, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए तत्काल अभियान शुरू किया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग दोपहर बाद अज्ञात लोगों द्वारा लगाए जाने की आशंका है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि आग लगातार ऊपर की ढलान की ओर बढ़ रही थी, जिसे रोकने के लिए फायर लाइन काटने के साथ-साथ पानी और ग्रीन ब्रांचिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया। आग बुझाने में फायर सर्विस और स्वयंसेवकों ने भी सहयोग दिया। हवा की दिशा बदलने से आग बुझाने में मुश्किलें आईं, हालांकि देर शाम तक काफी हद तक लपटों को नियंत्रण में कर लिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती अनुमान के अनुसार कई हेक्टेयर वन संपदा, झाड़ियां और जैव विविधता को भारी क्षति पहुंची है।स्थानीय लोगों ने बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए वन विभाग से सख्त निगरानी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आग के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।
0
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Dec 06, 2025 18:45:55
Delhi, Delhi:इंडिगो की तमाम उड़ानें रद्द होने से या देरी की वजह से हज़ारों यात्री एयरपорт पर फँस गए कई यात्री छोटे छोटे बच्चों को लेकर एयरपोर्ट पर फँसे रहे कुछ यात्री तो इंडिगो द्वारा ग़लत जानकारी देने की वजह से 3 तीन दिन तक एयरपोर्ट का चक्कर काटते रहे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी यात्रियों को दूसरी एयरलाइंस का असल क़ीमत से 5 गुना ज़्यादा किराया देकर भी टिकट ख़रीदने पर मजबूर होना पड़ा कई यात्री जिनके छोटे छोटे बच्चे थे वो इतना गांधी एयरपोर्ट पर परेशान घूमते दिखे विदेशी यात्रियों के साथ साथ अलग अलग जगहों पर घूमने जा रहे यात्री भी दूसरी बुकिंग कैंसिल होने का नुक़सान भी झेल रहे हैं हैं।
105
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Dec 06, 2025 18:45:42
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा में शनिवार शाम एक फैक्ट्री में गैस रिसाव शुरू हो गया। गैस के संपर्क में आने से कई लोग सांस लेने में दिक्कत महसूस करने लगे और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत दल मौके पर पहुँच गए। कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार भी घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायज़ा लेकर सुरक्षा उपाय लागू किए। गैस रिसाव को रोकने के प्रयास में पहुंची दमकल टीम भी गैस की चपेट में आ गईं, जिन्हें अस्पताल रिफर किया गया। राहत दल और तकनीकी टीमों ने लगभग रात 10 बजे तक गैस रिसाव पर काबू पाया; क्लोरीन की पुष्टि हुई है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस और राहत दल तैनात हैं और सभी को सुरक्षित प्रवेश की अनुमति तब ही दी जाएगी जब क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित घोषित हो। प्रशासन ने साफ किया है कि नया लीक या गैस उपलब्ध नहीं है और स्थिति सामान्य हो रही है।
105
comment0
Report
Dec 06, 2025 18:41:20
64
comment0
Report
KSKamal Solanki
Dec 06, 2025 18:30:16
Dhar, Madhya Pradesh:छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. धार जिले में घटना की जानकारी अभी अज्ञात है. मृतका का नाम हतरी मकवाना पिता बालू मकवाना बताया गया है. मृतक छाके बाग स्थित कस्तूरबा गांधी छात्रावास की क्लास ग्यारहवीं की एक छात्रा थीं. वह छात्रावास के रूम में ही फांसी लगाई. घटना से गांव गेटा की रहने वाली थी और कस्तूरबा गांधी छात्रावास बाग में रह कर पढ़ाई कर रही थी. परिवार के अनुसार लड़की का रूम दूसरा था और उसने दूसरे रूम में जाकर फांसी लगाई. जैसे ही सूचना मिली परिजनों के साथ क्षेत्रवासी मौके पर पहुंच गए. कुक्षी एसडीएम विशाल धाकड़ और बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे. शासकीय छात्रावास में इस तरह की घटना पर सवालिया निशान खड़े हो गए. जानकारी के अनुसार हॉस्टल की अधीक्षक को सस्पेंड किया गया. ऑफिसियल बाइट अगले दिन मिलेगा.
159
comment0
Report
Dec 06, 2025 18:16:25
270
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Dec 06, 2025 18:16:17
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा---गोवर्धन पुलिस की पिटाई करने वाला अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार。 गोवर्धन पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर अपराधी संजय निवासी इकलहरा कोतवाली डीग राजस्थान को किया गिरफ्तार。 मुठभेड़ के दौरान संजय के पैर में लगी गोली एक अन्य साथी मौके से फरार राजस्थान के इकलहरा गांव में अपहरण के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस से आरोपी ने की थी मारपीट साथियों के साथ मिलकर आरोपी अमित को पुलिस से छुड़ा ले गया था संजय गोवर्धन थाने में तैनात एसआई नितिन त्यागी के साथ कि थी मारपीट लोहे के तार से गलादबाकर जान से मारने का किया था प्रयास गोवर्धन पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, अस्पताल में कराया भर्ती आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद
170
comment0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Dec 06, 2025 18:15:58
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती में आज माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, जब बजरंग दल और हिंदूवादी संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में झंडे और बुलडोजर के साथ सड़कों पर उतर आए. मामला बहराइच जनपद का नाम बदलने और हाजी सालार की मजार को हटाने की मांग से जुड़ा है. 6 दिसंबर की तारीख को लेकर पहले से ही सतर्क प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर हालात को काबू में रखा. कोतवाली थाना क्षेत्र के अमहट मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए. हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे थे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को बहराइच की ओर बढ़ने से रोक दिया. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया. संगठनों का कहना है कि उन्होंने एक महीने पहले ही इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसी नाराजगी के चलते आज के दिन को “शौर्य दिवस” बताते हुए प्रदर्शन का ऐलान किया गया. हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी संगठनों से बातचीत की और उनका ज्ञापन लेकर उसे शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया. वहीं, इस पूरी घटना पर प्रशासन का कहना है कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना ही पहली प्राथमिकता है. किसी भी वर्ग को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.फिलहाल हालात काबू में हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.
207
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Dec 06, 2025 17:47:16
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- हरियाणा की जेलों में कौशल विकास एवं पॉलिटेक्निक कोर्सेज की शुरुआत सीजेआई सूर्यकांत ने भोंडसी जेल से किया राष्ट्रीय शुभारंभ नशा-रोधी अभियान का भी हुआ आगाज़ ‘एम्पावरिंग लाइव्स बिहाइंड बार्स’ के तहत सुधारात्मक न्याय की बड़ी पहल आईटीआई ट्रेड और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स अब कैदियों के लिए उपलब्ध हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में नशा-रोधी अभियान का भी हुआ आगाज़ पुनर्वास योजनाबद्ध हो, रोजगार अवसर बढ़ाए जाएं-मुख्य न्यायाधीश जेलें दंड स्थल नहीं, अब बनेंगी कौशल और नई शुरुआत के केंद्र वी.ओ 1- हरियाणा ने सुधारात्मक न्याय के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य की जेलों में कौशल विकास केंद्रों, आईटीआई ट्रेड और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कार्यक्रमों की शुरुआत की। एम्पावरिंग लाइव्स बिहाइंड बार्स परियोजना के तहत इन कार्यक्रमों का शुभारंभ भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने जिला जेल भोंडसी से किया। इसी मंच से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में एक माह लंबे नशा-रोधी जनजागरूकता अभियान की भी शुरुआत हुई。 स्पीच- जस्टिस सूर्यकांत, मुख्य न्यायाधीश वी.ओ 2-मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि शिक्षा, कौशल और मनोवैज्ञानिक सहायता के बिना पुनर्वास अधूरा रहता है। उन्होंने प्रत्येक जिले में पुनर्वास बोर्ड बनाने, प्रवासी मजदूरों के लिए सरल ज़मानत व्यवस्था और उद्योग जगत को कैदियों को रोजगार अवसर देने में सहयोग करने की अपील की।हरियाणा की जेलों में अब कैदियों को वेल्डर, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, ड्रेस मेकिंग, सिलाई तकनीक, वुडवर्क तकनीशियन, कॉस्मेटोलॉजी सहित आईटीआई ट्रेड और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा का अवसर मिलेगा। लक्ष्य है—कैदियों को आत्मनिर्भर, प्रशिक्षित और समाज में पुनर्वास योग्य बनाना。 स्पीच- जस्टिस सूर्यकांत, मुख्य न्यायाधीश वी.ओ 3- वही नशा-रोधी अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, काउंसलिंग कैंप, कानूनी साक्षरता सत्र और सोशल मीडिया जागरूकता सहित कई गतिविधियाँ संचालित की जाएँगी。
180
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Dec 06, 2025 17:46:44
Bihar:गोपालगंज में लाखों की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले ISO प्रमाणित मॉडल अस्पताल में आयेदिन कमियां उजागर हो रही हैं. अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले, तो वहीं जांच के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है. सदर विधायक सुभाष सिंह मॉडल अस्पताल पहुँचे जहाँ जांच के दौरान इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले. एक पीड़ित ने जांच के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत की जिसके बाद विधायक Civil Surgeon को बुलाकर karवाई करने का निर्देश दिया. विधायक सुभाष सिंह ने बताया कि अस्पताल से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा; डॉक्टर व दोषियों पर karवाई की जायेगी. सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि डॉ दानिश ड्यूटी से गायब थे, उनकी शिकायत पहले से भी है, उनपर karवाई की जाएगी. साथ ही थायराइड जाँच के लिए लिखने वाले डॉक्टर से स्पस्टिकरण की मांग की जायेगी. इसकी जाँच अस्पताल में नहीं होती है तो क्यों लिखा पैसे मांगने की भी जाँच होगी.
255
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Dec 06, 2025 17:46:13
Noida, Uttar Pradesh:इंडिगो फ्लाइट संकट के कारण रेलवे का बड़ा फैसला वाराणसी-नई दिल्ली के बीच विशेष सुपरफास्ट ट्रेन का होगा संचालन देशभर में उत्पन्न फ्लाइट संकट के कारण दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को देखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे ने वाराणसी और नई दिल्ली के बीच एक विशेष आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है। यह ट्रेन कुल 20 कोच की होगी, जिसमें सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित (3AC, 3E, 2AC, 1AC) श्रेणियां शामिल हैं। इसका संचालन केवल रविवार और सोमवार को एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा रविवार को गाड़ी संख्या 04206 वाराणसी से नई दिल्ली के लिए दोपहर 2 बज कर 50 मिनट पर रवाना होगी। जबकि सोमवार को गाड़ी संख्या 04205 नई दिल्ली से वाराणसी के लिए सुबह 10 बज कर 55 मिनट पर रवाना होगी。 प्रमुख स्टॉपेज :- यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज दिए गए हैं, जिनमें मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं., रायबरेली, लखनऊ, आलम नगर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद शामिल हैं। रेलवे की इस पहल से यात्रियों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है।
186
comment0
Report
Advertisement
Back to top