Back
बाराबंकी में हर्ष फायरिंग वायरल; पदाधिकारी-कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 27, 2026 07:06:44
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पदाधिकारियों का हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल, एक के बाद एक फायर से दहल उठा इलाका
उत्तर प्रदेश में हर्ष फायरिंग पर सख्त प्रतिबंध के बावजूद बाराबंकी जिले में एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता कथित रूप से एक कार्यक्रम में असलहों के साथ डांस करते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। जबकि सरकार ने हर्ष फायरिंग पर स्पष्ट रोक लगा रखी है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आने से प्रशासनिक सख्ती पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।
वायरल वीडियो में पार्टी के छात्र प्रकोष्ठ बाराबंकी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राज सोनी, सचिन, अभिषेक यादव समेत लगभग आधा दर्जन कार्यकर्ता रिवॉल्वर, पिस्टल और राइफल के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग वीडियो जिला महासचिव मनोज सिंह के हैं, जिनमें वे शादी समारोह के दौरान .12 बोर डबल बैरल गन और .12 बोर रिपीटर गन से एक के बाद एक फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त एक तस्वीर में नगर उपाध्यक्ष राज सोनी कई असलहों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो और तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोग कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं और समान कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बाराबंकी जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। हाल ही में सतरिख थाना क्षेत्र के सहेलियां गांव में शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति के सीने में गोली लगने से हड़कंप मच गया था। उस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिवॉल्वर समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा था और शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की थी। अब इस नए वायरल वीडियो को लेकर जनपद में चर्चा तेज है कि क्या संबंधित पदाधिकारीयों के खिलाफ भी वैसी ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी जैसी अन्य मामलों में की गई है। आम जनता की निगाहें फिलहाल पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPraveen Pandey
FollowFeb 27, 2026 08:33:110
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 27, 2026 08:33:000
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 27, 2026 08:32:470
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 27, 2026 08:32:290
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 27, 2026 08:32:140
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 27, 2026 08:31:360
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 27, 2026 08:31:140
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 27, 2026 08:31:000
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowFeb 27, 2026 08:30:400
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 27, 2026 08:30:300
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 27, 2026 08:30:170
Report
MPManish Purohit
FollowFeb 27, 2026 08:22:330
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 27, 2026 08:22:080
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 27, 2026 08:21:45Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल की मिठाई और रेस्टोरेंट में फफूंद लगी मिठाई मिली; खामी पकड़े जाने पर सड़ी मावा और मिठाई डस्टबीन में फेंकी गई. शौचालय के पास समोसे बन रहे थे. मिठाई में इतनी फफूँद लगी थी कि रिपोर्टिंग करना मुश्किल हुआ.
0
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 27, 2026 08:21:160
Report
