Back
जल जीवन मिशन घोटाले में ACB ने उदयपुर-झुंझुनूं-अजमेर के प्रोजेक्ट केस खोले, इंजीनियर गिरफ्तार?
ACAshish Chauhan
Feb 27, 2026 08:31:14
Jaipur, Rajasthan
जल जीवन मिशन घोटाले में ACB ने एक और केस की फाइल खोली है. अब ACB उदयपुर, झुंझुनूं और अजमेर प्रोजेक्ट की तफ्तीश शुरू कर दी है. जिससे PHED के 3 इंजीनियर्स और फर्मों की मुश्किले बढ सकती है. किन्तु इस मामले में ACB ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आखिर कौन-कौन से इंजीनियर्स फंस रहे घोटाले में, देखें इस रिपोर्ट में! तफ्तीश शुरू, इंजीनियर्स की मुश्किलें बढी. जल जीवन मिशन में घोटाले के एक के बाद एक नए मामले सामने आ रहे हैं. ACB ने दूसरे केस की फाइलें खोल दी हैं. श्री श्याम और गणपति ट्यूबवेल के बाद भूरत्नम कंपनी पर फर्जीवाड़े के आरोपों की एसीबी ने जांच शुरू कर दी. ACB ने उदयपुर, झुंझुनूं और अजमेर प्रोजेक्ट रीजन से भूरत्नम फर्म के टैंडरों की दस्तावेज मांगे हैं. ACB इन दस्तावेजों के जरिए आरोपों को वेरीफाई करेगी. इस केस में राज्य सरकार ने 3 इंजीनियरों के खिलाफ ACB को केस चलाने के लिए 17 ए की मंजूरी दी है. चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल, रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता एमपी सोनी और एक्सईएन सिद्धार्थ टांक के खिलाफ ACB में केस दर्ज है. अब जल जीवन मिशन एसआईटी ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि इस मामले में आने वाले दिनों में ACB बड़ा एक्शन ले सकती है. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियों ने बांसवाड़ा जीजेएम को लेकर FIR दर्ज की है. झूठा शपथ पत्र, ACB में मुकदमा दर्ज. जल जीवन मिशन योजना में 187.33 करोड़ रुपए के घोटाले में PHED के तीन अफसरों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने FIR दर्ज की है. आरोप है कि फेक डॉक्यूमेंट से हैदराबाद की कंपनी भूरत्नम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को करोड़ों रुपए के टेंडर बांटे गए. वहीं कंपनी झूठे शपथ पत्र पेश कर अनुचित लाभ के आरोप लगे. इन सभी टेंडर की कुल लागत करीब 1493 करोड़ रुपए बताई गई है. इस केस में तत्कालीन स्पेशल प्रोजेक्ट चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल, तत्कालीन अधीक्षण अभियंता परियोजना अजमेर महेंद्र प्रकाश सोनी और अधिशासी अभियंता परियोजना खंड मांडल सिद्धार्थ टांक के खिलाफ FIR दर्ज की है. आरोप है कि जल जीवन मिशन के काम में कंपनी भूरत्नम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने 187.33 करोड़ के अधूरे काम को पूरा बताकर झूठे शपथ पत्र के आरोपों की ACB जांच की है. दिनेश गोयल, एमपी सोनी हो चुके गिरफ्तार. श्री श्याम और गणपति ट्यूबवेल फर्म के फर्जी प्रमाण पत्र को लेकर ACB ने वर्किंग चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल और रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता एमपी सोनी को गिरफ्तार किया है. ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों इंजीनियरों की मुश्किलें फिर से बढ़ सकती हैं. अभी झूठे प्रमाण पत्र को लेकर दोनों इंजीनियर जेल की सलाखों के पीछे हैं. इरकॉन कंपनी के नाम से फर्जी प्रमाण पत्र के मामलों में अब तक ACB ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowFeb 27, 2026 10:01:420
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 27, 2026 10:01:130
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 27, 2026 10:01:010
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 27, 2026 10:00:360
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 27, 2026 10:00:230
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 27, 2026 09:54:110
Report
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 27, 2026 09:53:570
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 27, 2026 09:53:210
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 27, 2026 09:53:110
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 27, 2026 09:52:590
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 27, 2026 09:52:46Noida, Uttar Pradesh:प्रखर सिंह कांग्रेस भाजपा जातीय जिला अध्यक्ष सूची पट
0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 27, 2026 09:52:310
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 27, 2026 09:50:320
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 27, 2026 09:50:170
Report
