Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barabanki225001

बाराबंकी में 'जीवन को हां कहें, ड्रग्स को ना कहें' थीम पर जागरूकता दौड़ व मिनी मैराथन का आयोजन l

Jan 09, 2026 11:22:48
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार और जिला न्यायालय/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज जनपद न्यायालय गेट नंबर-1 से जागरूकता दौड़/मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “जीवन को हाँ कहें, ड्रग्स को ना कहें” स्लोगन बैनर के साथ तिरंगा थीम वाले गुब्बारे हवा में उड़ाकर की गई। इसके बाद प्रतिमा श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। दौड़ में स्टेडियम बाराबंकी में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ी, उनके प्रशिक्षार्थी, पैनल अधिवक्तागण, दीवानी न्यायालय कर्मचारी, पुलिस प्रशिक्षु और अन्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश सोनकर (स्पोर्ट्स ऑफिसर), मयंक त्रिवेदी (क्रिकेट कोच), रियाज (बालीबाल कोच), पंकज पाण्डेय (हैंडबाल कोच), कीर्ति (एथलेटिक्स कोच), हिना खान एवं सनील (जूडो कोच), राम यतन (टीएसआई) उपस्थित रहे। प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कि यह दौड़ नशा मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम का मुख्य संदेश है – “जीवन को हाँ कहें, ड्रग्स को ना कहें”, और इसका उद्देश्य युवाओं व आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और नशा-मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। श्री कृष्ण चंद्र सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने और समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने में सहायक हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। राजेश सोनकर, स्पोर्ट्स ऑफिसर ने बताया कि स्टेडियम के प्रशिक्षक और खिलाड़ी ऐसे आयोजन में हमेशा सक्रिय रहते हैं और नशा उन्मूलन जैसे गंभीर विषय पर युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन में असद साजिद (यूथ आइकन, बाराबंकी), यूथ फार चेन्ज वेलफेयर टीम, फजल रहमान और स्टेडियम के क्रिया प्रशिक्षकगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया। युवा दिवस कार्यक्रम का प्रारम्भ 05 जनवरी 2026 को हुआ और यह 12 जनवरी 2026 तक चलेगा, लेकिन नशा उन्मूलन की गतिविधियाँ निरंतर जारी रहेंगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVijay Ahuja
Mar 13, 2026 05:47:31
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Mar 13, 2026 05:47:13
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 13, 2026 05:46:12
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के भवानीमंडी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक हुंडई कार से एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ व अवेध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत बांडिया बाग के यहां पुलिस द्वारा नाकेबंदी की जा रही थी। उस दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें बैठे दो युवकों से एक अवेध देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर आरोपी रामठी निवासी दिनेश सिंह और निपानिया उदा निवासी शंकर सिंह को आर्म एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। हथियार तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जप्त किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकार्ड नही मिला है। पुलिस अनुसंधान कर रही है।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 13, 2026 05:45:20
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां देर रात तेज रफ्तार बलेनो कार बेकाबू होकर सीधे एक पंजाबी ढाबे में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और ढाबे दोनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना हरदा बायपास की है, जहाँ देर रात सिवनीमालवा की ओर से आ रही बलेनो कार अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के चलते चालक कार पर काबू नहीं रख पाया और कार सीधे सड़क किनारे बने पंजाबी ढाबे में जा घुसी। जोरदार टक्कर से ढाबे का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर रखा सामान पूरी तरह तबाह हो गया। घायल युवक डोलरिया के रहने वाला हैं। हादसे के वक्त कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और युवक की जान बच गई, लेकिन हादसे में युवक को गंभीर चोट आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ढाबा संचालक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल युवक को तुरंत नर्मदापुरम के नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेज रफ्तार की यह लापरवाही न सिर्फ कार सवार युवक पर भारी पड़ी, बल्कि ढाबा संचालक को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। हादसे के बाद इलाके में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 13, 2026 05:34:37
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top