icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीतामढ़ी में वट सावित्री व्रत और शनिश्चरी जयंती पर श्रद्धा का उत्साह

Korba, Chhattisgarh:कोरबा के सीतामढ़ी इलाके में वट सावित्री व्रत एवं शनि जयंती का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों और पूजा स्थलों में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा विधि-विधान से व्रत रखा। इस अवसर पर सीतामढ़ी स्थित शनि मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना और तेलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव के दर्शन कर परिवार की खुशहाली और जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, इसी कड़ी में सीतामढ़ी स्थित प्राचीन राम गुफा मंदिर के सामने शीतल शरबत का वितरण भी किया गया.
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी दालमंडी ध्वस्तीकरण: 107 मकान ध्वस्त, 6 मस्जिदों के हटाने की तैयारी

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:वाराणसी के दालमंडी गली चौड़ीकरण पर PWD अधिकारी के अनुसार अब तक 107 मकान जमींदोज, बाकी बचे भवनों पर भी जल्द चलेगा बुलडोजर. दालमंडी की 6 मस्जिदों पर भी आया बड़ा फैसला प्रशासन ने दी डेडलाइन. 31 मई तक चौड़ीकरण की जद में आने वाली सभी 6 मस्जिदों को हटाया जाएगा. दालमंडी चौड़ीकरण की जद में आने वाली उन 6 मस्जिदों के नाम, 31 मई तक तोड़ा जाना है- चौक थाने से क्रमशः 1- मिर्जा करीमुल्लाह बेग मस्जिद 2- संगमरमर वाली मस्जिद 3- अली रज़ा खान मस्जिद 4- निसारन मस्जिद 5- रंगिले शाह मस्जिद 6- लंगड़े हाफ़िज़ मस्जिद वाराणसी प्रशासन ने वक्फ की प्रॉपर्टी पर बने मस्जिदों के लिए विशेष ऑफर जारी किया. प्रशासन ने रखा वक्फ जमीन के लिए विकल्प मालिकाना हक होने पर मिलेगा मुआवजा, अन्यथा उपासना स्थलांतरण नियम के तहत दूसरी जगह मस्जिद बनाकर देगा प्रशासन. मस्जिद के मुजावर बोले- लीगल पॉइंट पर प्रशासन का देंगे साथ लेकिन विरोध भी संभव. करीमुल्ला बेग मस्जिद के मुजावर बाबू जान का बयान- असंवैधानिक कदम का होगा पुरजोर विरोध. मुजावर के मुताबिक 226 साल पुरानी है मस्जिद करीमुल्ला बेग को कहीं और किया जाए स्थापित. दालमंडी युद्धस्तर पर जारी है ध्वस्तीकरण 43 का मुआवजा अब तक वितरित. रोजाना 3 बुलडोजर और 100 से अधिक मजदूर कर रहे कार्रवाई. 31 मई तक समतलीकरण और अगले 2 माह में प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य.
0
0
Report

मुस्लिम जमात प्रमुख बोले: अखिलेश नहीं; 2027 के लिए विकल्प तलाशें

Noida, Uttar Pradesh:ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा, मुलायम सिंह मुस्लिम समुदाय के हमदर्द थे, लेकिन अखिलेश यादव नहीं हैं, 2027 चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के अलावा दूसरा विकल्प तलाशें ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा, "2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बहुत ज़्यादा अहमियत रखते हैं... मैंने अपने समुदाय से अपील की है—जिसने 1990 से लेकर आज तक लगातार समाजवादी पार्टी को वोट दिया है और उसका समर्थन किया है, वे मौजूदा हालात पर गौर करें। जब से अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की कमान संभाली है, पार्टी का पूरा चेहरा, मोहरा, नजरिया बदल गया है। मुलायम सिंह मुस्लिम समुदाय के हमदर्द थे, लेकिन अखिलेश यादव नहीं हैं... मैंने अपने समुदाय से आग्रह किया है कि वे इस मामले पर गहराई से सोचें और, ठीक से विचार करने के बाद, समाजवादी पार्टी के अलावा कोई दूसरा विकल्प तलाशें। अखिलेश यादव ज्ञानवापी मस्जिद, मथुरा की शाही मस्जिद और कई दूसरे मामलों जैसे मुद्दों पर पूरी तरह से चुप रहे हैं, इसलिए, मैं ज़ोर देकर कहता हूँ कि उन पर भरोसा करने की कोई ज़रूरत नहीं है। कोई दूसरा विकल्प तलाशे"
0
0
Report

24 घंटे में दुष्कर्म आरोपी अनपरा से गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में दुष्कर्म प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को अनपरा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुबरी पुलिया के पास से दबोचा। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल पूरा मामला अनपरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां दर्ज दुष्कर्म प्रकरण में आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुबरी पुलिया के पास घेराबंदी कर अभियुक्त मुकेश खरवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी जोगेन्द्रा टोला बोदरहवा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

अमेठी के चार तहसीलों में समाधान दिवस: जमीन विवाद हल किए जा रहे

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- जिले के चारों तहसील में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का हुआ आयोजन, डीएम ने मुसाफिरखाना में सुनी फरियादियों की फरियाद, जिले में जमीन सम्बंधी विवाद के निपटारे को लेकर राजस्व व पुलिस टीम के साथ साथ विकास सम्बन्धी अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर किया जा रहा है संयुक्त रूप से निस्तारण-डीएम पहले की अपेक्षा जमीनी विवाद के शिकायतों में देखी जा रही है कमी-डीएम आज जनसुनवाई के दौरान आबादी की जमीन के बटवारें व कब्जेदारी और विद्युत विभाग की मामले सामने आये है, वहीं मुसाफिरखाना तहसील में लम्बे समय से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर कहां की सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये है मामले का निस्तारण जल्द किया जा रहा है,
0
0
Report

रोहतास के इंद्रपुरी में अनियंत्रित ट्रक ने 70 वर्षीय महिला को कुचला, मौत

Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिले के इंद्रपुरी से है। जहां इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में डेहरी बंजारी पथ पर एक अनियंत्रित ट्रक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को रौंद दिया, जिससे मनपातो देवी की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह स्व. नगीना सिंह की पत्नी थी। सीमेंट लदा हुआ एक ट्रक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि वह महिला सुबह टहलने के लिए अपने घर से निकली थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया है। लेकिन ट्रक का चालक फरार है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया。
0
0
Report
Advertisement

EOU की छापेमारी: जमुई-झाझा कार्यालय में सात घंटे की जांच जारी

Jamui, Bihar:जमुई/झाझा: ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) झाझा में कार्यरत कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार और उनके कार्यालय में शनिवार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने करीब सात घंटे तक छापेमारी की। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक चली। छापेमारी के दौरान कार्यालय के विभिन्न दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की गई। EOU पटना की टीम में शामिल DSP Sunil Kumar अपने दलबल के साथ झाझा कार्यालय पहुंचे थे। कार्रवाई समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत में DSP ने बताया कि फिलहाल झाझा कार्यालय से कोई आपत्तिजनक सामान या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, लेकिन जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा कि पटना और जमुई समेत अन्य ठिकानों पर लगातार छापेमारी और जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। EOU पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बता दें कि कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई पटना में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में लगभग 2 करोड़ 61 हजार रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है। इसी मामले को लेकर पटना, जमुई और अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की गई। हालांकि झाझा ग्रामीण कार्य विभाग कार्यालय में चली लंबी जांच के बाद फिलहाल कोई बड़ी बरामदगी की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं EOU की टीम अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच में जुटी हुई है। बाइट: DSP Sunil Kumar, आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पटना
0
0
Report
Advertisement

सरकार की योजनाओं से किसानों और आम जनता का लाभ, पेट्रोल-डीजल बचत का संदेश

Kaithal, Haryana:जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार :- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मंत्री श्याम सिंह राणा ने एस्कॉर्ट गाड़ी में सफर कर सादगी की पेश की मिसाल आमजन को दिया पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश 17 मई को आयोजित होने वाली महाराणा प्रताप जयंती में व्यक्तिगत वाहनों का कम उपयोग कर सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने की अपील की एंकर : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं जिसका सीधा लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुँच रहा है सरकार जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है। कृषि मंत्री शनिवार को कैथल के सूर्यकुंड तीर्थ मंदिर स्थित सभागार में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने रीबन खोलकर कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारम्भ भी किया। मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे इन प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है ताकि पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ उठा सकें साथ ही राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत कर देश को सशक्त बनाने का भी लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों व अन्य सभी वर्गों के लिए योजनाएं क्रियान्वित करती है ताकि उनका उत्थान हो सके। महिलाओं को आत्मनिर्भरता और समृद्ध बनाने के लिए भी सरकार संकल्पबद्ध है। मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि आगामी 17 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर अंबाला के शहजादपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने का आह्वान किया गया है ताकि वैश्विक परिस्थितियों और युद्धों का असर देश पर कम पड़े इसी दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कार्य कर रहे हैं। मंत्री ने लोगों से व्यक्तिगत वाहनों का कम उपयोग कर सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी निजी गाड़ी छोड़कर स्कोर्ट वाहन में कार्यक्रम में पहुंचे हैं तथा काफिले में गाड़ियों की संख्या कम की गई है ताकि ईंधन की बचत हो सके। उन्होंने महाराणा प्रताप जयंती समारोह में भी सभी लोगों से सार्वजनिक वाहनों के माध्यम से पहुंचने का आग्रह किया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है फसल बोने से पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित किया जाता है और ऑनलाइन माध्यम से सीधे किसानों के खातों में राशि भेजी जाती है उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सरकार समय पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है Byte : श्याम सिंह राणा , कृषि मंत्री
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top