210001
बांदा में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए हजारों छात्रों की उमड़ी भीड़
Banda, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बांदा रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। देर रात होने पर कई अभ्यर्थी स्टेशन की फर्श पर ही सो गए। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, और पुलिस कर्मी तैनात रहे। खाकी पहनने का जुनून अभ्यर्थियों में इस कदर था कि उन्हें जहां भी जगह मिली, वहीं रात गुजार ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुमका: सराय रोड पर बड़ी चोरी, लॉकर तोड़ लाखों के गहने-नकदी गायब
Dumka, Jharkhand:दुमका नगर थाना क्षेत्र के सराय रोड में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। प्रतिष्ठित व्यवसाई बंदना स्टेशनरी स्टोर के ऑनर अशोक मोदी के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना उस वक्त हुई, जब घर के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर की खिड़की को काटकर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे अलमारी लॉकर को तोड़कर रखे जेवरात, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घरवालों के मुताबिक, चोरी किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है। सुबह जब घर के सदस्य दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा अंदर से बंद था, घरवाले किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा चोरों द्वारा घर के कीमती सामानों की चोरी को अंजाम दे दिया था। घर का खिड़की और ग्रिल टूटा हुआ था। अगल-बगल मोहल्ले के लोगों को चोरी की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घर और आसपास के इलाके की छानबीन करने के साथ चोरों का सुराग जुटाने में लगी है। वहीं, इस बड़ी चोरी की घटना के बाद सराय रोड और आसपास के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। वही इस मामले में पुलिस जाँच का बात करते हुए कुछ भी बोलने से पहरेज कर रही है।0
0
Report
बेगूसराय में रिटायर आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की खोज
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर आर्मी जवान की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बगराहा डीही के पास की है। मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के आलापुर गांव निवासी अरुण राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरुण राय रिटायर आर्मी थे और वर्तमान में थर्मल में नौकरी कर रहे थे।परिजनों के मुताबिक, अरुण राय अपने घर से थर्मल ड्यूटी के लिए निकले थे। इसी दौरान बगराहा डीही के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
बाजरा एमएसपी खरीद को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- बाजरा एमएसपी खरीद को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के किसानों ने बाजरा एमएसपी खरी़द सहित चार सुत्रीय मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राजास के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राजास ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा कि बाजरा की एमएसपी पर खरीद तुरंत शुरू की जाएं। सरकार ने बाजरा पर एमएसपी रेट 2900 रूपये क्विंटल घोषित किया है। मंडी में भाव 1900- 2000 रूपये मिल रहा है। जिससे किसानों को 900 रूपये प्रति क्विंटल का सीधा नुकसान हो रहा है। राजास ने ज्ञापन में दुध के भाव व बोनस में वृद्धि की मांग करते हुए बताया कि पशु आहार महंगा ओर लागत बढ़ रही है। इसलिए सरस डेयरी खरीद मूल्य बढ़ाया जाए, सरकारी बोनस बढ़ाया जाए और भुगतान समय पर हो। राजास ने कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा कि बुवाई शुरू है और डीएपी नहीं मिल रही है। कालाबाजारी हो रही है। इसलिए पर्याप्त खाद उपलब्ध हो, वितरण की मॉनिटरिंग हो और कालाबाजारी पर सख्त करवाई की जाएं। बाइट 1 गजेन्द्र सिंह राजास, अध्यक्ष तहसील भारतीय किसान संघ लक्ष्मणगढ़0
0
Report
Advertisement
438 महिला कांस्टेबल राजस्थान पुलिस में शामिल, जनसेवा और कानून–न्याय के संकल्प के साथ
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पुलिस के बेड़े में आज 438 नई महिला कांस्टेबल शामिल हुईं। राजस्थान पुलिस अकादमी में बैच-102 की दीक्षांत परेड के साथ इन महिला कांस्टेबलों की ट्रेनिंग पूरी हुई। शानदार परेड के बीच डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सलामी ली और नवप्रशिक्षित कांस्टेबलों को कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। डीजीपी ने कहा वर्दी के साथ अधिकार ही नहीं, बड़ी जिम्मेदारी भी मिलती है। हर परिस्थिति में जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा।0
0
Report
अलवर: सेक्सटॉर्शन के नाम पर साइबर ठगी के आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल पर अश्लील साक्ष्य
Alwar, Rajasthan:अलवर शहर के सदर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेक्सटॉर्शन के नाम पर लोगों से रकम वसूलने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करौली निवासी राहुल पुत्र नसरू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए डराकर उनसे मोटी रकम वसूलने का काम करता था। पुलिस को मुखबिर के जरिए आरोपी के साइबर ठगी में शामिल होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है。 पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की जांच के दौरान कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो से जुड़ी सामग्री, लोगों से बातचीत के स्क्रीनशॉट और रकम के लेन-देन से संबंधित जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए लोगों को बदनाम करने का डर दिखाकर उनसे पैसे वसूलता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मोबाइल फोन में मिले डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को अपना निशाना बनाया और इस साइबर ठगी के नेटवर्क में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।0
0
Report
सीएम के निर्देश के बाद राहत कार्य तेज, लखनऊ में राशन किट पहुंचाने की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:सीएम के निर्देश के बाद भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के राहत कार्य तेज लखनऊ के फैजुल्लागंज में भी राहत कार्य तेज फैजुल्लागंज में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें राहत कार्य में जुटीं प्रभावित परिवारों तक राशन किट पहुंचाने का किया जा रहा इंतजाम डीएम, नगर आयुक्त और स्थानीय विधायक प्रभावित लोगों से कर रहे संवाद प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सक्रिय0
0
Report
Advertisement
जयपुर बीजेपी कार्यालय में मदन राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक: सेवा ज्योति पर चर्चा
Hanumangarh, Rajasthan:जयपुर- बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक।जयपुर शहर और देहात के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।सेवा ज्योति कार्यक्रम को लेकर चर्चा。0
0
Report
नवाडेरा-उदयपुरा आवास योजना जमीन निरस्त कराने के लिए किसान कलेक्ट्रेट पहुँचे
Dungarpur, Rajasthan:नवाडेरा व उदयपुरा के किसानो का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राजस्थान आवासन मंडल द्वारा अधिग्रहित 218 बीघा जमीन निरस्त करने की मांग। डूंगरपुर शहर के पास राजस्थान आवासन मंडल द्वारा नवाडेरा एवं उदयपुरा आवासीय योजना के तहत अधिगृहीत की गई कुल 218 बीघा जमीन का अधिग्रहण निरस्त कराने की मांग को लेकर प्रभावित किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया | वही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए लोगो के हित में अधिग्रहित की गई जमीन को निरस्त करने की मांग की है | किसानों ने बताया कि प्रक्रियाधीन जमीन के अधिग्रहण का प्रकाशन 23 जनवरी 2012 को किया गया था, जिसके बाद वर्ष 2013 में सभी कृषकों को नोटिस जारी कर सूचित किया गया था। इसके बाद 30 मई 2016 को अवॉर्ड भी जारी कर दिए गए, लेकिन अवॉर्ड जारी होने के 10 वर्ष बाद भी आज तक किसानों को कोई राशि या मुआवजा नहीं दिया गया है | वर्तमान में खेतों में फसलें खड़ी हैं और किसानों ने अपनी जमा पूंजी लगाकर इस जमीन को विकसित किया है तथा वहां कई निर्माण कार्य भी हो चुके हैं। नियमानुसार 14 वर्षों से जिस मकसद से जमीन का अधिग्रहण किया गया था, उस दिशा में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। किसानों ने सवाल उठाया है कि इतने वर्षों तक आवासन मंडल शांत क्यों रहा। ऐसे में किसानो ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए नियमानुसार इस निष्क्रिय पड़े अधिग्रहण को तुरंत निरस्त करने का आदेश जारी करने की मांग की है | वही आवासन मंडल और प्रशासन द्वारा इस जमीन अधिग्रहण को निरस्त नहीं करने पर प्रभावित किसानो ने मजबूर होकर उग्र जन आंदोलन की चेतावनी दी है0
0
Report
सुल्तानपुर: सेवा संकल्प यात्रा के समापन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में सेवा संकल्प यात्रा के समापन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज के आधार पर उन्हें पूरा भरोसा है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे 365 दिन जनता के बीच रहते हैं। चुनाव के समय रणनीति में बदलाव जरूर होता है, लेकिन पार्टी लगातार जनसेवा के काम में जुटी रहती है। सेवा संकल्प यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर सेवा, स्वच्छता, पौधरोपण और जनसंवाद के जरिए लोगों से जुड़ना है। उनके मुताबिक, यात्रा में 65 सेवा यात्री शामिल रहे और 10 राज्यों के 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों तक पहुंचकर करीब 35 हजार किलोमीटर का सफर तय किया गया। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष अपने आरोप लगाता रहे, भाजपा जनता के बीच सेवा और जनकल्याण के काम को आगे बढ़ाती रहेगी।0
0
Report
Advertisement
वार्ड 30 के पेयजल संकट पर वार्डवासियों ने जलदाय विभाग कार्यालय का किया घेराव
Churu, Rajasthan:सरदारशहर。 विधानसभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर स्थानीय-संवाददाता- मनोज कुमार प्रजापत सरदारशहर。 वार्ड 30 में पानी को लेकर फूटा लोगों का आक्रोश, नवनिर्वाचित पार्षद रेखा भोजक वार्डवासियों के साथ पहुंचीं जलदाय विभाग कार्यालय, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी सरदारशहर नगर परिषद के वार्ड 30 में पिछले लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर अब वार्डवासियों का आक्रोश सामने आने लगा है। नवनिर्वाचित पार्षद रेखा भोजक वार्ड की समस्या को लेकर गंभीर नजर आ रहीं हैं और समाधान की मांग को लेकर वार्डवासियों के साथ जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचीं। पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम भोजक ने बताया कि वार्ड की कुछ गलियों में काफी समय से पानी की समस्या बनी हुई है। वार्डवासी लगातार परेशान हैं और कई बार विभाग को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वार्डवासियों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं वार्डवासी धीरेंद्र सैनी ने कहा कि पानी आमजन की सबसे महत्वपूर्ण मूलभूत आवश्यकता है, लेकिन वार्ड के लोग लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। विभाग को कई बार समस्या बताने के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते मजबूर होकर वार्डवासियों को आज ज्ञापन देना पड़ा। उन्होंने भी चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने के दौरान बबीता भोजक, प्रेम भोजक, बेबी शर्मा, राधेश्याम, सत्यनारायण सैनी, सांवरमल सैनी, राहुल कम्मा, राम भोजक, बबलू भोजक सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। अब देखना होगा—क्या जलदाय विभाग वार्ड 30 की प्यास बुझाता है या फिर पानी की समस्या को लेकर आंदोलन की स्थिति बनती है؟ बाइट- राधेश्याम भोजक, पार्षद प्रतिनिधि सफेद शर्ट पहन रखा है बाइट- धीरेंद्र सैनी, वार्डवासी लाल शर्ट पहन रखा है。0
0
Report
RNMS ने राजसमंद में समस्या से समाधान तक की समयबद्ध प्रक्रिया शुरू कर दी
Rajsamand, Rajasthan:- राजसमंद खबर का असर ख़बरों पर 24 घंटे में एक्शन, जिला कलेक्टर ने ‘रिफॉर्मेटिव নিউজ मॉनिटरिंग सिस्टम’ (RNMS) पोर्टल का शानदार कामकाज - राजसमंद में पिछले पाँच महीनों में 242 में से 228 समस्याएं सुलझीं राजसमंद एंकर- आमजन की समस्या जब मीडिया में उठती है तो अक्सर समाधान का इंतजार लंबा हो जाता है, लेकिन राजसमंद में अब तस्वीर बदल रही है। यहां टीवी में प्रकाशित-प्रसारित समस्या की खबर सीधे प्रशासनिक एक्शन का आधार बन रही है। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा की पहल पर शुरू किया गया ‘रिफॉर्मेटिव न्यूज मॉनिटरिंग सिस्टम’ (RNMS) पोर्टल अब खबर से समाधान तक की कड़ी बन चुका है। देखिये ख़ास रिपोर्ट वीओ 01- राजसमंद में गत 15 मई 2026 को शुरू हुए इस पोर्टल को करीब पांच महीने पूरे हो चुके हैं। इस दौरान पोर्टल पर 242 खबरें दर्ज हुईं, जिनमें 228 मामलों में संबंधित विभागों ने कार्रवाई कर समाधान की रिपोर्ट अपलोड कर दी। प्रशासन ने खबर से जुड़ी समस्या पर 24 घंटे के भीतर समाधान कर रिपोर्ट देना अनिवार्य किया है। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय RNMS का नोडल विभाग है। रोजाना अखबारों और टीवी चैनलों में सामने आने वाली समस्याओं की कटिंग और वीडियो क्लिप पोर्टल पर अपलोड की जाती हैं। इसके बाद खबर अपने आप संबंधित विभाग के अधिकारी की आईडी तक पहुंच जाती है। वीओ 02- RNMS पोर्टल से करीब 40 जिला स्तरीय अधिकारी, 8 उपखंड अधिकारी और 9 विकास अधिकारी जुड़े हैं। खबर मिलते ही संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को मौके पर भेजते हैं। समाधान के बाद जियो टैग फोटो और हस्ताक्षरित रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करनी होती है। इससे खबर आने से लेकर मौके पर कार्रवाई और समाधान तक का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से उपलब्ध रहता है। पानी की समस्या हो तो जलदाय विभाग, बिजली की शिकायत हो तो विद्युत विभाग और सड़क से जुड़ा मामला हो तो संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजा जाता है। बाईट - राजसमंद जिला कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा खुद करते हैं मॉनिटरिंग- जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा शाम को पोर्टल पर दर्ज कार्रवाई की समीक्षा करते हैं। इतना ही नहीं, हर सोमवार सुबह 11 बजे साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भी विभागवार खबरों और उन पर हुई कार्रवाई का हिसाब लिया जाता है। छुट्टियों में भी यह व्यवस्था जारी रहती है। वीओ 03- 70 फीसदी खबरें पानी, बिजली और सफाई से जुड़ी- RNMS पर दर्ज खबरों में करीब 70 प्रतिशत मामले पानी की आपूर्ति, बिजली और साफ-सफाई से जुड़े रहे। इसके अलावा अतिक्रमण, मुआवजा, ज्ञापन और धरना जैसे मुद्दे भी पोर्टल पर दर्ज किए गए। इन खबरों से प्रशासन को सिर्फ तत्काल समस्याओं के समाधान में मदद नहीं मिल रही, बल्कि बार-बार सामने आ रही समस्याओं के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने में भी इनपुट मिल रहा है। ग्राफिक्स हेतू हाइलाइट्स- - राजसमंद में मीडिया रिपोर्ट्स पर 24 घंटे में एक्शन: ‘RNMS’ पोर्टल बना जनसमस्याओं के समाधान की प्रभावी कड़ी - 5 महीनों में RNMS’ पोर्टल पर दर्ज 242 खबरों में से 228 समस्याओं का सफल समाधान - पोर्टल पर राजसमंद के 40 जिला स्तरीय अधिकारी, 8 उपखंड अधिकारी और 9 विकास अधिकारी प्रत्येक दिन 11 बजे तक देते हैं रिपोर्ट - जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा खुद शाम को पोर्टल पर दर्ज कार्रवाई की समीक्षा करते - राजसमंद जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय को RNMS का नोडल बनाया गया है Target headlines- PTC- श्याम बिश्नोई संवाददाता राजसमंद बाइट 1- अरूण कुमार हसीजा, राजसमंद जिला कलेक्टर 2- प्रवेश परदेशी, PRO राजसमंद0
0
Report
सैंज में महापंचायत: इको-सेंसिटिव जोन के नियमों से विकास रोक पर नाराजगी
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:इको-सेंसिटिव जोन के नियमों पर सैंज में महापंचायत, विकास कार्यों पर रोक को लेकर जनप्रतिनिधियों में नाराजगी उत्तरकाशी जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने महापंचायत की. मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास में हुई बैठक में मंदिर निर्माण, सड़क और अन्य विकास कार्यों का मुद्दा प्रमुखता से उठा. जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पर्यावरणीय आपत्तियों के चलते क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं. साथ ही स्थानीय लोगों को इको-सेंसिटिव जोन से जुड़ी व्यवस्थाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई. जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण जरूरी है. लेकिन इसके साथ स्थानीय लोगों की सड़क, रोजगार और विकास से जुड़ी जरूरतों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय से पूरा क्षेत्र गंगोत्री गोमुख गंगोत्री नेशनल पार्क तक इको सेंसेटिव जोन है.जिससे यहां विकास कार्यों रफ्तार धीमी है स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों का कहना है कि “पर्यावरण के नाम पर अगर लगातार विकास कार्य रोके जाएंगे तो इसका सीधा असर स्थानीय लोगों पर पड़ेगा। हमारी मांग है कि स्थानीय लोगों की बात सुनी जाए और इको-सेंसिटिव जॉन की व्यवस्था में स्थानीय प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रस्तावित मंदिर निर्माण में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते हैं। निर्माण से जुड़ी पर्यावरणीय आपत्तियों और प्रशासनिक स्थिति को स्पष्ट करने के लिए जिला प्रशासन से दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की गई。 उत्तरकाशी बैठक मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं स्थानीय लोगों इन जनप्रतिनिधियों ने कहा कि “हम इस पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। हमारी मांग है कि जो भी आपत्तियां हैं, उनकी वास्तविक स्थिति सामने रखी जाए और स्थानीय हितों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकाला जाए।”फिलहाल जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अब देखना होगा कि पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय विकास के बीच संतुलन बनाने को लेकर प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
जालौन में कन्फेक्शनरी की दुकान पर की जा रही अवैध गांजा की बिक्री,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कन्फेक्शनरी की दुकान पर की जा रही अवैध गांजा की बिक्री, गल्ला मंडी चौकी क्षेत्र में कन्फेक्शनरी की छोटी सी दुकान पर बेंचा जा रहा गांजा, 100 और 50 रुपए में कागज की पुडिया में बेंचा जा रहा गांजा, कन्फेक्शनरी की दुकान में अवैध गांजा बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अवैध गांजा बिक्री का वीडियो वायरल होने से गल्ला मंडी पुलिस चौकी पर उठे सवाल, जालौन के उरई कोतवाली के गल्ला मंडी चौकी क्षेत्र का मामला।0
0
Report
छतरपुर में वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे का पार्षद पति का दावा—खुलासे
New Delhi, Delhi:विधायन छतरपुर विधानसभा के 100 फूटा और 60 फुटा रोड पर वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा यह कहना है छतरपुर विधानसभा की निगम पार्षद पिंकी त्यागी के हस्बैंड नरेश त्यागी ने किया खुलासा मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश त्यागी ने बताया लगातार वन विभाग और अन्य डिपार्टमेंट को कंप्लेंट देने के बाद भी अवैध रूप से कब्जे नहीं रुक रहा है वहीं घटना की जानकारी दिल्ली LG गवर्नर ने इस एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बोला अगर ऐसा कुछ है तो हम उसे पर संज्ञान लेंगे वही छतरपुर 100 फुटा रोड पर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर कई परिवार का रहे हैं कई साल पुराने पेपर भी दिख रहे हैं और कह रहे हैं हमारा यहां पर कब्जा है जिसको लेकर कोर्ट और अन्य विभागों ने हमें यहां पर अनुमतिदी थी मगर कंप्लेन होने के बाद सभी डिपार्टमेंट हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर जेसीबी लेकर पहुंचे मगर वहीं अवैध निर्माण के फेवर में वकीलों की टीम और सरदार परिवार भी मौजूद रहे फिलहाल कब्जा पर रोक लगी हुई है मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर विधानसभा निगम पार्षद पिंकी त्यागी के हस्बैंड नरेश त्यागी कहना है कि हमने छतरपुर 60 फूटा पर गणेश चतुर्थी के दिन वन विभाग के कई पेड़ों को काटा गया जिस पर भी कोई कार्रवाई नहीं और 100 फूटा वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा हो रहा है जिसको लेकर हमने कई डॉक्यूमेंट भी हमारे पास मौजूद है और हमने DS फॉरेस्ट अधिकारी और अन्य डिपार्टमेंट को भी चिट्ठी लिखी0
0
Report
इटारसी में 25 पेटी शराब के साथ सफेद मारुति रिट्ज पकड़ी, आरोपी फरार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:इटारसी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है। बरामद शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। ग्राम सोमलवाड़ा खुर्द के पास फोरलेन पर पुलिस ने सफेद रंग की मारुति रिट्ज कार का पीछा कर उसे घेर लिया, लेकिन पुलिस को देखते ही कार सवार आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से कार और शराब जब्त कर ली है। कार से मिले दस्तावेजों के आधार पर अब फरार आरोपी की पहचान और तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
