icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जेन-जी की जिद के बाद जयपुर की मानसागर झील अब साफ होने लगी

Jaipur, Rajasthan:जेन-जी की जिद के बाद गंदगी के ढेर वाली जयपुर की झील अब बदलती हुई दिखाई दे रही है.300 साल पुराने जलमहल की मानसागर झील का रंग अब बदलने लगा है.कुछ दिन पहले जहां मानसागर झील में आपको सिर्फ कचरा ही कचरा दिखाई देता था,अब वही झील काफी कद तक साफ लगने लगी है.झील का पानी दिखने लगा है.पहले गंदगी और कचरे के ढेर के कारण झील का पानी तक दिखाई नहीं देता था.पिछले दिनों सोशल मीडिया पर झील को साफ करने की जंग छिडी तो उसके बाद प्रशासन भी जागा और झील से लाखों टन कचरा हटाया जा रहा है.हालांकि अभी भी झील के पानी में कचरा आपको दिखाई दे रहा होगा,लेकिन पहले से झील अब काफी साफ दिखाई दे रही है.देश विदेशी टूरिस्ट जब जयपुर आते है तो वो जलमहल आना कभी नहीं भूलने.इसलिए जल महल की झील को साफ रखने की जिम्मेदारी सबकी है.जागरूकता के बाद जयपुर के लोग एनजीओ की मदद से झील को साफ करने खुद ही पहुंच रहे है.जैसे मध्यप्रदेश की अजनार नदी भी साफ सफाई के लिए चर्चाओं में आई थी,ठीक उसी तरह से अब जल महल की मानसागर झील भी जयपुर में चर्चा का विषय बन गई है.
0
0
Report

गंडक नदी ने बेतिया के दियारे में रिकॉर्ड तोड़ तबाही, गांव खाली

Bettiah, Bihar:जी मीडिया की यह ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट आप देखकर दंग रह जायेंगे बेतिया के दियारे इलाके में गंडक नदी ने ऐसी तबाही मचाई है जहां गांव के गांव खाली हो गया है गांव के लोग घर बार छोड़ ऊंचे स्थानों पर चले गए है गांव वीरान हो गए है योगापट्टी का मदारपुर सहित कई टोला में सैकड़ो घरों के लोग पलायन कर चुके है गंडक नदी ने बीस सालों के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जी मीडिया की टीम नाव से उन इलाकों का जायजा लिया जहां से लोग ऊंचे स्थानों पर चले गए है घर पूरी तरह से डूब गए है ना सड़क का पता है ना ही घर का कितने घरों ने जलसमाधि ले लिया है ऐसी तस्वीर दशकों बाद लोगो ने देखी है
0
0
Report
Advertisement

रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20: सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन पर जोर

Ranchi, Jharkhand:रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच को लेकर हाईलेवल बैठक 9 अक्टूबर को JSCA स्टेडियम में होगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी-20 मैच मैच को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस दोपहर 3 बजे से शुरू होगी दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री निर्धारित गेट से कतारबद्ध तरीके से दर्शकों को दिया जाएगा प्रवेश बिना टिकट वाले दर्शकों को स्टेडियम के आसपास जमा नहीं होने दिया जाएगा प्रतिबंधित सामान लेकर स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने की अपील प्रशासन ने पार्किंग और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की
0
0
Report

SIR विरोध पर कांग्रेस का राजनांदगांव में प्रदर्शन, पुतला फूंका गया

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राजनांदगांव में भी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजनांदगांव के जय स्तंभ चौक से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली की शक्ल में जिला कांग्रेस कार्यालय की ओर रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ता ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले से ही तैनात थी और कांग्रेसियों को कलेक्ट्रेट के गेट पर ही रोक दिया गया। रैली को रोके जाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और केंद्र सरकार तथा निर्वाचन प्रक्रिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी काफी देर तक जिला कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने SIR प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं और कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी। कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। फिलहाल SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस और निर्वाचन व्यवस्था के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन और तेज होने के संकेत कांग्रेस नेताओं ने दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं मंडावा में ग्रामीण सेवा शिविर: कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं पर कदम उठाए

Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा पहुंचे झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग कलेक्टर ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण कलेक्टर ने खुद ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं, दिए दिशा-निर्देश 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शिविर में ग्रामीणों को दे रहे सेवाएं सरकारी योजनाओं की जानकारी और पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर जोर कलेक्टर बोले—सरकार और लोगों के बीच कोई गैप नहीं रहना चाहिए 26 से 28 सितंबर तक आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का आज अंतिम दिन विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण सेवा शिविरों का सोमवार को अंतिम दिन रहा। झुंझुनूं जिले के मंडावा पंचायत समिति सभागार में आयोजित शिविर का जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने निरीक्षण किया। कलेक्टर लगातार जिले में आयोजित हो रहे शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं और मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं एवं आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ले रहे हैं। मंडावा पहुंचे कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों से विभागवार जानकारी ली। उन्होंने खुद ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का मुख्य उद्देश्य यही है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचे और सरकार एवं आमजन के बीच कोई गैप नहीं रहे। उन्होंने कहा कि जिन विभागों से जनता का सीधा काम पड़ता है, उनके अधिकारी-कर्मचारी फील्ड में पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाएं। कलेक्टर ने बताया कि जिले के गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर 26 से 28 सितंबर तक तीन दिवसीय शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने, सरकारी योजनाओं में पंजीयन करने और पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया में जुटे रहे। निरीक्षण के दौरान डॉ. गर्ग ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन वेरिफिकेशन, NFSA आवेदन, राजस्व, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। शिविर में एसडीएम विश्वामित्र मीणा, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, विकास अधिकारी अमित चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बाइट : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं
0
0
Report
Advertisement

जयपुर की मानसागर झील सफाई के बाद बदली तस्वीर: अभियान सक्रिय

Jaipur, Rajasthan:जेन-जी की जिद के बाद गंदगी के ढेर वाली जयपुर की झील अब बदलती हुई दिखाई दे रही है. 300 साल पुराने जलमहल की मानसागर झील का रंग अब बदलने लगा है. कुछ दिन पहले जहां मानसागर झील में आपको सिर्फ कचरा ही कचरा दिखाई देता था, अब वही झील काफी कद तक साफ लगने लगी है. झील का पानी दिखना लगा है. पहले गंदगी और कचरे के ढेर के कारण झील का पानी तक दिखाई नहीं देता था. पिछले दिनों सोशल मीडिया पर झील को साफ करने की जंग छिड़ी तो उसके बाद प्रशासन भी जागा और झील से लाखों टन कचरा हटाया जा रहा है. हालांकि अभी भी झील के पानी में कचरा आपको दिखाई दे रहा होगा, लेकिन पहले से झील अब काफी साफ दिखाई दे रही है. देश विदेशी टूरिस्ट जब जयपुर आते है तो वो जलमहल आना कभी नहीं भूलने. इसलिए जल महल की झील को साफ रखने की जिम्मेदारी सबकी है. जागरूकता के बाद जयपुर के लोग एनजीओ की मदद से झील को साफ करने खुद ही पहुंच रहे है. जैसे मध्यप्रदेश की अजनार नदी भी साफ सफाई के लिए चर्चाओं में आई थी, ठीक उसी तरह से अब जल महल की मानसागर झील भी जयपुर में चर्चा का विषय बन गई है.
0
0
Report

जेडीयू विधायक श्याम रजक का ईवीएम-चुनाव आयोग पर आरोप, जनता से जवाब माँगना

Patna, Bihar:जेडयू के विधायक और पूर्व मंत्री श्याम श्याम रजक ने आपके पास के द्वारा लगाए गए आरोप को लेकर कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने की शुरुआत कांग्रेस ने करने का काम किया था, जिसके हम लोग भुक्तभोगी हैं। 74 में मार खाने का काम, जेल जाने का काम और कई तरह से अत्याचार करने का काम कांग्रेस के द्वारा किया गया। आज वो बातें नहीं हैं। आज सारे लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत काम हो रहे हैं, जो सवाल उनके हैं, उन सवालों का भी सही रूप से जवाब उनको मिल चुका है। अब इसके बाद वो संतुष्ट नहीं हैं। बता दिया गया है कि कितने वोट कटे जो मृत थे, कितने वोट कटे जो गायब थे या जिन्होंने अपना स्थान परिवर्तन कर लिया, कितने वोट ऐसे लोग थे जिनका मिल नहीं रहा था, उनको अपना साक्ष्य देकर के फिर से जुड़वाने का काम... ये निरंतर प्रक्रिया है। अब इसके बाद वो संतुष्ट नहीं हैं। नागरिताओं के साक्ष्यों से जुड़कर और साक्ष्य देकर प्रक्रिया जारी है।
0
0
Report

पलवल में कांग्रेस का विरोध, चुनाव आयोग से इस्तीफा और निष्पक्ष जांच की मांग

Palwal, Haryana:एंकर : पलवल में कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची एवं एसआईआर से जुड़े गंभीर सवालों तथा चुनाव में कथित वोट चोरी एवं धांधली के आरोपों को लेकर सोमवार को पलवल जिला सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस पर पेंशन के आरोप: कश्मीर आतंकवादियों को मिलती थीं पेंशन, मदन दिलावर का खुलासा

Kota, Rajasthan:तत्कालीन कांग्रेस सरकार कश्मीर के आतंकवादियों को देती थी पेंशन: मदन दिलावर शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी के हिंदुत्व पर उठाए सवाल, बोले- झूठ बोलने पर कांग्रेस दर्ज कराए मेरे खिलाफ मुकदमा कोसला। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोसला में आयोजित एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पर तीखे जुबानी हमले बोले। दिलावर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की तत्कालीन सरकार कश्मीर के आतंकवादियों को पेंशन दिया करती थी। उन्होंने कांग्रेस को खुली चुनौती देते हुए कहा, "यदि मैं झूठ बोल रहा हूं तो कांग्रेस वाले मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं और मुझे जेल भेजें।" राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कटाक्ष किया कि वे कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं और चमड़े के जूते पहनकर यज्ञ करते हैं। उन्होंने तंज कसा कि आलू से सोना निकालने की बात करने वाले नेता को कांग्रेसी प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं। जनसभा में उपस्थित ग्रामीणों से अपील करते हुए दिलावर ने कहा कि भूलकर भी कांग्रेस को वोट न दें। उन्होंने कहा, "यदि मदन दिलावर से कोई नाराजगी हो तो मुझे पत्थर मार देना, लेकिन बटन सिर्फ कमल के फूल का ही दबाना।" उन्होंने जोर देकर कहा कि कमल पर दिया गया वोट सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाएगा, जिससे देश मजबूत होगा और राष्ट्रभक्त सरकार बनेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top