210001
बांदा जनपद के कुर्रा गांव में ट्रक की टक्कर से 2 बाइक सवार की मौत, 2 लोग घायल
Banda, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश केजनपद बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें 2 लोगों की जान चली गई, तो 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने मर्चरी भिजवाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रांची रेल मंडल ने स्टेशनों पर रेल संवाद कर यात्रियों की सुविधाओं को समझा
Ranchi, Jharkhand:रांची रेल मंडल के द्वारा सभी रेल स्टेशन पर रेल संवाद का आयोजन किया गया। रांची रेलवे स्टेशन पर भी डीआरएम रांची ने रेल संवाद के तहत पैसेंजर से संवाद किया। रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी यात्रियों से लिया साथ ही ये भी जानकारी लेने की कोशिश की , कि और किस तरह से व्यवस्था में सुधार किया जा सकता है। वहीं छठ पूजा को लेकर , दिवाली से पहले चलने वाली स्पेशल ट्रेन के बारे में भी बताया。0
0
Report
बिलासपुर में भागवत की यात्रा: 500 कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज दोपहर 4 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर संघ के कार्यकर्ताओं में तैयारियां तेज हैं। डॉ. मोहन भागवत कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में दो दिनों तक क्षेत्र, प्रांत और विभाग स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे। विजयादशमी पर्व में शामिल होने के साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा भी की जाएगी। इन बैठकों में करीब 500 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है。0
0
Report
सोनिया गांधी का Instagram डेब्यू, पहली वीडियो में किताब की झलक!
Noida, Uttar Pradesh:सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम पर डेब्यू!सिर्फ़ बेटे-बेटी और कांग्रेस के ऑफिसियल को किया फ़ॉलो सोनिया गांधी का Instagram पर डेब्यू! उनकी पहली वीडियो में दिखी आने वाली किताब की झलक।0
0
Report
Advertisement
रसमड़ा स्टील प्लांट इंडक्शन फर्नेस हादसे में संतोष श्रीवास्तव की मौत, पुलिस जांच शुरू
Durg, Chhattisgarh:दरअसल पूरी घटना 17 अक्टूबर की है दुर्ग जिले के चौकी अंजोरा क्षेत्र के अंतर्गत रसमड़ा स्थित स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस का नोजल अचानक नीचे आने से 1500 डिग्री सेलिसियस का खोलता हुआ पिघला लोहा मेटल अचानक बड़ी मात्रा में बाहर आ गया इसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहे संतोष श्रीवास्तव बुरी तरह झुलस गए इतना ही नही झुलसे हुए सन्तोष सीढ़ी से नीचे भी उतरे हादसा इतना भयावह था कि दूर काम कर रहे कर्मी ने उनका वीडियो बना लिया जिसके बाद जैसे ही संतोष सीढ़ी से उतरकर नीचे पहुँचे कुछ कर्मियों ने उनकी आग बुझाने की कोशिश की और उन्हें तत्काल उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत के चलते 02 बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई हादसे के बाद अब पुलिस की जांच का मुख्य केंद्र सुरक्षा व्यवस्था और कथित लापरवाही है इंडक्शन फर्नेस का संचालन बेहद जोखिमपूर्ण औद्योगिक कार्य माना जाता है ऐसे समय में प्रशिक्षित कर्मचारियों की मौजूदगी, सुरक्षा उपकरण, निगरानी और निर्धारित सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन बेहद जरूरी होता है पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं और तमाम आवश्यक सावधानियां बरती गई थीं या नहीं निदेशक और ठेकेदार की जिम्मेदारी भी जांच के दायरे में है फिलहाल एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी.0
0
Report
सिम्स अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर विवाद होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक बुजुर्ग मरीज को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद उसके परिजन आक्रोशित हो गए और इसी दौरान वार्डबॉय के साथ मारपीट कर दी। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद होने लगा। अस्पताल में हुई इस घटना के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मरीज की मौत के बाद वार्डबॉय के साथ मारपीट की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद सिम्स के कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
झुंझुनूं के चिड़ावा में रामलीला राजतिलक, कलाकारों को सम्मान
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा श्रीराम के राजतिलक में उमड़े दर्शक, रामलीला का हुआ समापन अतिथियों ने किया तिलकार्चन और पहनाई माला साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया स्मृति संस्थान ने किया सम्मानित सभी कलाकारों को किया संस्थान की ओर से सम्मानित रूप बसंत नाटक ने किया दर्शकों का खूब मनोरंजन झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में चल रही श्री रामलीला में गुरुवार रात को राजतिलक हुआ। सबसे पहले अतिथियों ने पूजन किया। इसके बाद श्री राम, जानकी, हनुमान, गुरु वशिष्ठ, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को अतिथियों ने तिलक निकालकर माला पहनाई। इसके बाद आरती हुई। अतिथियों का रामलीला परिषद संरक्षक बैजनाथ मोदी, अध्यक्ष प्रमोद अरड़ावतिया, सचिव सुशील पद्मपुरिया, सुरेश डालमिया, निदेशक महेश शर्मा धन्ना, किशोर कुमार, मोतीलाल शर्मा, मदन जांगिड़ आदि ने स्वागत किया। वहीं सभी कलाकारों को साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया स्मृति संस्थान के सौजन्य से श्री रामलीला परिषद के प्रशस्ति पत्र के साथ इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने धर्म प्रसार और समाज को जागृत करने के लिए ऐसे आयोजन पर बल दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे। राजतिलक की झांकी में राम बने पंकज वर्मा, सीता बने सुनील महरानिया, लक्ष्मण बने कृष्णा सेन, भरत बने मयंक शर्मा, शत्रुघ्न बने मयंक सेन, वशिष्ठ बने बालकृष्ण चौरासिया की झांकी को सभी अतिथियों ने खूब सराहा। मंच संचालन पूर्व पार्षद मनोहर जांगिड़ ने किया। इसके बाद रूप बसंत नाटक का मंचन किया गया। जिसमें कभी दर्शक भावुक हुए तो कभी कलाकारों ने हास्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को खूब हंसाया।0
0
Report
Advertisement
अमेठी में DM-SP पहुंचे भरत मिलाप, सुरक्षा का लिया जायजा
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी में DM-SP पहुंचे भरत मिलाप, सुरक्षा का लिया जायजा अमेठी: कस्बा अमेठी में ऐतिहासिक राम-भरत मिलाप में DM व SP सरवणन टी. पहुंचे, रामलीला कमेटी ने भव्य स्वागत किया। रात भर चलने वाले आयोजन में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिस बल को उपद्रवी तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, CO अमेठी श्वेताभ भास्कर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मेले में भीड़ के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए।0
0
Report
सुमेरपुर पंचायत चुनाव: भाजपा तीसरी बार प्रधान बनाने की रणनीति पर सभी की नजर
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह, सुबह 10 बजे तक 13.42% मतदान; पानी, सड़क और बिजली के मुद्दों पर वोट कर रहे ग्रामीण. सुमेरपुर पंचायत समिति के 21 वार्डों और जिला परिषद सदस्य की चार सीटों के लिए गुरुवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। उपखंड सुमेरपुर में सुबह 10 बजे तक 13.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। रिटर्निंग अधिकारी कालूराम कुम्हार के अनुसार, मतदान के लिए कुल 152 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 22 संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुमेरपुर स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का गृह क्षेत्र है। यहाँ पिछले 10 वर्षों से प्रधान पद पर भाजपा का दबदबा रहा है। ऐसे में इस बार भाजपा की लगातार तीसरी बार प्रधान बनाने की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हैं।0
0
Report
खाटूश्यामजी में दो दिवसीय मासिक मेला शुरू, भक्तों की कतारें और भजन-गान
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला शुरू हो गया है। मेले के पहले दिन अलसुबह से ही बाबा श्याम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी लम्बी कतारें लगनी शुरू हो गईं। मंदिर परिसर के मेला ग्राउंड की 14 लाइनों में भक्त अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्याम श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। पापांकुशा एकादशी के पावन अवसर पर बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया। आकर्षक फूलों से सजे बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही और पूरा खाटूधाम श्याममय नजर आया। मासिक मेले को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी, प्रशासन और पुलिस की ओर से दर्शन व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित रखने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि भक्तों को दर्शन के दौरान परेशानी न हो। मेले के दौरान रात्रि में विभिन्न स्थानों पर भजन संध्याओं का आयोजन होगा। भजन गायक बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। वहीं श्रद्धालु भजनों की मधुर धुनों पर श्याम भक्ति में लीन होंगे। मासिक मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाधिकारी पवन दुग्गल पुलिस जाप्ते के साथ तैनात रहे।0
0
Report
Advertisement
सुलताना से सालासर धाम तक पांच दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—सुलताना, जिला—झुंझुनूं - सुलताना के थाने वाले बालाजी मंदिर से पदयात्रा रवाना - निशान पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने लगाए बाबा के जयकारे - दोपहर 2:15 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुभारंभ - आचार्य मोहित शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा करवाई - पांच दिवसीय पदयात्रा 25 अक्टूबर को सालासर धाम पहुंचेगी - श्रद्धालु निशान बाबा के चरणों में अर्पित कर लौटेंगे0
0
Report
झुंझुनूं के दोबड़ा गांव की बेटी प्रिंसी ने नेशनल जूडो में ब्रॉन्ज मेडल जीता
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—दोबड़ा, जिला—झुंझुनूं - झुंझुनूं के दोबड़ा गांव की बेटी प्रिंसी ने बढ़ाया मान - नेशनल जूडो प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बनाई पहचान - शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय खेल प्राधिकरण में चयन - गोवा स्थित साई में चयन से परिवार में खुशी - प्रिंसी ने सफलता का श्रेय कोच सोमेश महला को दिया - माता-पिता सुनीता, ओमप्रकाश और परिवारजनों का जताया आभार0
0
Report
रणजीत सिंह सेवदा DSP पद पर प्रमोशन, 52 CI से डीएसपी बने
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं - रणजीत सिंह सेवदा पदोन्नति के बाद बने आरपीएस अधिकारी - झुंझुनूं एसपी कार्यालय में विधिवत ज्वाइनिंग, अधिकारियों ने किया स्वागत - प्रदेश में 52 सीआई पदोन्नत होकर बने डीएसपी - सेवदा पहले एसपी कार्यालय में अपराध सहायक पद पर कार्यरत - पिलानी, सूरजगढ़ सहित कई थानों में रह चुके थानाधिकारी - पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी बधाई, जताई खुशी0
0
Report
Advertisement
करौली में मां गुमानो देवी की दूसरी विसर्जन यात्रा रवाना, आशा टॉवर पर पूजा-आरती
Karauli, Rajasthan:करौली में पुरानी नगर पालिका से मां गुमानो की दूसरी विसर्जन यात्रा रवाना, करौली। शहर की पुरानी नगर पालिका से मां गुमानो देवी की दूसरी विसर्जन यात्रा निकाली गई । विसर्जन यात्रा से पहले मां गुमानो की विधि-विधान से आरती की गई । इसके बाद यात्रा रवाना हुई और करणपुर मार्ग स्थित आशा की वॉच टावर पहुंची जहां देवी प्रतिमा का विसर्जन किया गया ।0
0
Report
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी, नप प्रशासन के साथ वार्ता बेनतीजा
Karauli, Rajasthan:नागरिकपालिका सपोटरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी, सपोटरा नगर पालिका में सफाई कर्मचारी और ऑटो टीपर चालकों की हड़ताल 11 दिन भी जारी रही। नगर पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों से वार्ता की लेकिन मांगो पर सहमति नहीं बन पाई। कार्मिक बकाया भुगतान दिलाने, भुगतान बढ़ाने सहित अन्य भागों को लेकर हड़ताल पर है.0
0
Report
अमेठी में शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी पूरी कल 1099 वोटर करेंगे मतदान
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी में शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी पूरी कल 1099 वोटर करेंगे मतदान अमेठी: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर। DM शशांक चौधरी ने निष्पक्ष मतदान व सुरक्षा के निर्देश दिए। जिले में 9 पोलिंग सेंटर पर 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। कुल 1099 शिक्षक मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें 854 पुरुष व 245 महिला शामिल हैं। 22 अक्टूबर को गौरीगंज तहसील से 9 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, 3 रिजर्व में रहेंगी। सोशल मीडिया पर निगरानी के निर्देश।0
0
Report
Advertisement
