Back
बरसात से नुकसान: डीएम ने उतरौला में किसानों मुआवजे के लिए सर्वे तेज किया
PTPawan Tiwari
Nov 03, 2025 09:04:04
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने सोमवार की सुबह तहसील उतरौला क्षेत्र के ग्राम बड़हरा कोट का दौरा कर हाल ही में हुई असमय बारिश से धान की फसल को हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक प्रभावित किसान को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने रैंडम आधार पर विभिन्न कृषकों की जोतों में जाकर धान की फसल की स्थिति देखी। खेतों में धान की बालियों पर हुए नुकसान का उन्होंने स्वयं अवलोकन किया और फसल क्षति के आकलन की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वे कार्य में तेजी लाते हुए प्रभावित किसानों की सूची जल्द से जल्द तैयार की जाए ताकि मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके।
जिलाधिकारी जैन ने किसानों से बातचीत के दौरान कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति का न्यायोचित मुआवजा हर पात्र किसान को मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे के दौरान किसी भी किसान की जानकारी छूटनी नहीं चाहिए। साथ ही पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसानों को सर्वे की पूरी जानकारी दी जाए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने गन्ने की फसल का भी अवलोकन किया और उसकी स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने गन्ना किसानों से उत्पादन व विपणन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और विभागीय अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम उतरौला अभय सिंह, तहसीलदार उतरौला सहित कृषि विभाग व राजस्व विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि किसानों को राहत पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowNov 03, 2025 15:50:590
Report
ACAmit Chaudhary
FollowNov 03, 2025 15:50:270
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 03, 2025 15:50:050
Report
HBHemang Barua
FollowNov 03, 2025 15:49:320
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 03, 2025 15:49:210
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowNov 03, 2025 15:49:010
Report
IKIsateyak Khan
FollowNov 03, 2025 15:48:390
Report
PSPramod Sharma
FollowNov 03, 2025 15:48:210
Report
MMMohd Mubashshir
FollowNov 03, 2025 15:47:060
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 03, 2025 15:46:540
Report
ANAJAY NATH
FollowNov 03, 2025 15:46:380
Report
ANAJAY NATH
FollowNov 03, 2025 15:46:260
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 03, 2025 15:45:560
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowNov 03, 2025 15:45:320
Report