Back
बलरामपुर में पुरानी रंजिश के चलते घर में हमला, 7 आरोपी जेल भेजे गए
PTPawan Tiwari
Nov 04, 2025 11:49:41
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर के एक घर में घुसकर जानलेवा हमले के 3 और आरोपी गिरफ्तार, अबतक कुल 7 जेल भेजे गए, मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था
बलरामपुर में पुरानी रंजिश को लेकर कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के सेखुइया गांव में हुए एक जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में बलरामपुर पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज करते हुए तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में अब तक कुल सात (7) आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूरे इस घटना के क्रम में बीते दिनों मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए करवाई किया था।
पुर्ते मामले मे थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आज (30.10.2025) तीन अभियुक्तों - उत्सव सिंह (20 वर्ष), शिवम सिंह उर्फ सूर्य प्रताप सिंह (22 वर्ष) और चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ महतो सिंह (50 वर्ष) को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। इन सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
यह मामला तब सामने आया जब वादी सियानन्द ने 25.10.2025 को तहरीर दी कि विपक्षी सुमित सिंह व 16 नामजद और 50 अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों और कुदाल से हमला किया, जिससे उनके परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस शिकायत के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 267/2025 धारा 191(2) (दंगा), 333 (चोट या अनुचित रोक के लिए तैयारी के बाद घर में अतिक्रमण) और 109(1) बीएनएस (हत्या के प्रयास) सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने बताया कि घटना से संबंधित वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। इससे पहले, इस मामले में चार अभियुक्तों (हवलदार सिंह, सुमित सिंह, सुनील सिंह और अजय सिंह उर्फ घमाऊ) को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वे इस जघन्य वारदात में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं。
बयान -अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TCTanya chugh
FollowNov 04, 2025 15:45:380
Report
SNShashi Nair
FollowNov 04, 2025 15:45:150
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowNov 04, 2025 15:44:500
Report
SSandeep
FollowNov 04, 2025 15:40:140
Report
0
Report
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में वांछित आरोपी अटल बिहारी सिंह गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
ATAlok Tripathi
FollowNov 04, 2025 15:36:110
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 04, 2025 15:35:270
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowNov 04, 2025 15:35:140
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowNov 04, 2025 15:34:590
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 04, 2025 15:34:540
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowNov 04, 2025 15:34:460
Report
GZGAURAV ZEE
FollowNov 04, 2025 15:34:280
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowNov 04, 2025 15:33:240
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 04, 2025 15:33:130
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 04, 2025 15:33:100
Report