271207
एक सप्ताह बाद भी पिंजड़ा रह गया खाली, ग्रामीणों में दहशत
Bankatawa Khurd, Uttar Pradesh: बलरामपुर - बिगत दिनो भिक्षावृत्ति करने वाले परिवार की एक दुधमुंही बच्ची को खैरहनिया गांव के पास से किसी वन्यजीव ने निवाला बनाया था। वन विभाग के अधिकारी वन संरक्षक घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर जानकरी लेते है और गांव मे कैमरा पिंजडा.ट्रैपिंग लगाकर वन्यजीव की पहचान करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निसिंग में बिजली समस्या के चलते करनाल-कैथल रोड पर जाम, तीन दिन की हड़ताल
Karnal, Haryana:निसिंग में करनाल कैथल रोड पर गुरुद्वारा चौक पर बिजली की समस्या को लेकर लगाया जाम बिजली कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल आज हड़ताल का दूसरा दिन लोगों का कहना है कि बिजली की समस्या को लेकर लगातार परेशानियां आ रहे हैं एंकर - करनाल के निसिंग में बिजली न आने के चलते लोग सड़कों पर उतरे , बिजली कर्मचारियों के हड़ताल के बाद अब आम पब्लिक को समस्या का सामना करना पड़ रहा है सड़क पर उतरे लोगों को कहना है कि गांव-गांव व शहर में लाइट ना आने के चलते काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लाइट न होने की वजह से घरों के अंदर पानी तक नहीं आ पा रहा, घर में इनवर्टर तक खत्म हो गए हैं जिसके चलते अब फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे, बिजली दफ्तर के अंदर कोई भी कर्मचारी नहीं मिल रहा जिससे लोगों में और रोष देखा जा रहा है । बाइट - परेशान जनता0
0
Report
NHRC के संज्ञान पर दिग्विजय सिंह यात्रा को लेकर सियासत तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिग्विजय सिंह के यात्रा पर NHRC के संज्ञान पर सियासत कांग्रेस प्रवक्ता डॉ विक्रम चौधरी का बयान मानव अधिकार आयोग बड़ी घटनाओं पर संज्ञान नहीं लेता इंदौर में बालाघाट में सागर में इतनी मौत होगी लेकिन संज्ञान नहीं लिया दिग्विजय सिंह की यात्रा को बंद करवाने के लिए संज्ञान ले रहे हैं यह पूरी तरीके से मैनेज संस्थान है बीजेपी पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया का बयान कांग्रेस जानबूझकर संवैधानिक संस्थाओं पर लगाती है आरोप दिग्विजय की यात्रा में भीड़ नहीं जुड़ रही इसलिए बच्चों को बुला रहे हैं राजनीतिक व्यक्ति की गैर राजनीतिक यात्रा कैसे हो सकती है0
0
Report
आराधना मिश्रा मोना ने अमित शाह के आरोप पर राहुल गांधी की विचारधारा उजागर की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "राहुल गांधी कांग्रेस की विचारधारा को लेकर आगे चल रहे हैं। उनकी विचारधारा आज की नहीं है। यह महात्मा गांधी की विचारधारा है, कांग्रेस की विचारधारा है जो आजादी के आंदोलन से पहले की है। तो उस विचारधारा को लेकर राहुल गांधी चल रहे हैं। राहुल गांधी कल भी थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे।" गृह मंत्री अमित शाह द्वारा घुसपैटियों के वोट अधिकार बचाने के आरोप पर उन्होंने कहा, "मैं उनसे कहूंगी कि जरा देख लें कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के सदर विधानसभा में क्या हुआ है, जहां पर उनके मंत्री हैं। वहां पर जब इतनी बड़ी अनियमितता पाई गई, जिसको चुनाव आयोग ने भी स्वीकार किया है तो उसका संज्ञान लेकर वो इस पर चर्चा करें तो बेहतर होगा."0
0
Report
Advertisement
NTPC प्रदूषण घिरी गाडरवारा: कांग्रेस का मास्क मिशन, राख से बिगड़ते हालात
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में NTPC पावर प्लांट से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखा मोर्चा खोला है। प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश यानी राख के अनियंत्रित परिवहन से परेशान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेट हाईवे पर उतरकर राहगीरों को मास्क बांटे। कांग्रेस का आरोप है कि नियमों की अनदेखी के चलते क्षेत्र में सांस और हृदय रोगों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। गाडरवारा स्टेट हाईवे पर उड़ती राख और मुंह पर मास्क लगाए यह लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। NTPC पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश के उड़ने और सड़कों पर डंप होने के विरोध में कांग्रेस ने करीब दो घंटे तक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले हर वाहन चालक और राहगीर को मास्क वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राख के परिवहन में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अगर प्रशासन ने जल्द सख्त कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में यह प्रदूषण गंभीर बीमारियों की वजह बनेगा। कांग्रेस ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि राख के अवैध परिवहन पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो यह सांकेतिक प्रदर्शन बड़े उग्र आंदोलन में बदल जाएगा।0
0
Report
गोरखपुर हादसे के घायलों की देखभाल के लिए मंत्री BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचे
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचे कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, हादसे में घायल लोगों का हाल। गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान शुक्रवार को BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने इलाज करा रहे घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री ने घायलों को उचित इलाज और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और डॉक्टर बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं। गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद, रजही में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। प्रतिमा लेकर जा रहे ट्रैक्टर के विद्युत तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल थे, जबकि नौ लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद घायलों को BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों और प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि घायलों को उचित उपचार और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।0
0
Report
बाराबंकी में 72 बूथों पर एमएलसी मतदान जारी; सुरक्षा के बीच मुकाबला तेज
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में 72 बूथों पर एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक स्नातक में 14.56% और शिक्षक में 23.20% वोटिंग भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह पटेल के बीच मुकाबला, डीएम-एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी बूथों का कर रहे निरीक्षण उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए बाराबंकी जिले में आज सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। जिले की सभी तहसीलों में कुल 72 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। दोपहर 12 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 5,797 मतदाताओं ने वोट डाले, जो कुल मतदाताओं का 14.56 प्रतिशत है। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 628 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 23.20 प्रतिशत है। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और नगर पालिका परिषद स्थित मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान चल रहा है। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने विकास खंड कार्यालय निन्दूरा एवं फतेहपुर में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और मतदान संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल और सीओ सिटी आफताब आलम भी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा ने विकास खंड हरख के बूथ संख्या 264 से 267 का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी स्थित मतदान केंद्र का भी जायजा लिया। एडीएम निरंकार सिंह और एएसपी दक्षिणी रितेश सिंह ने विकास खंड कार्यालय हैदरगढ़ में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस बीच प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव ने नगर पंचायत रामसनेहीघाट में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा ने वर्तमान एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जबकि समाजवादी पार्टी ने पूर्व एमएलसी कांति सिंह पटेल पर भरोसा जताया है। कांति सिंह पटेल, डॉ. एसपी सिंह की पत्नी हैं। दोनों प्रमुख प्रत्याशी कुर्मी समुदाय से आते हैं। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले बाराबंकी में मतदान केंद्रों पर बूथ लगाने को लेकर भाजपा और सपा के नेताओं के आमने-सामने आने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई थी। ऐसे में मतदान को लेकर दोनों प्रमुख दलों की निगाहें मतदाताओं के रुझान पर टिकी हैं। फिलहाल जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
बूंडी पंचायत चुनाव: भाजपा 25 सीटें जीतने का दावा, डबल इंजन विकास
Jaipur, Rajasthan:बून्दी में जिला परिषद सदस्य पद के नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट परिसर गहमागहमी का माहौल रहा। वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी ओम धगाल ने रिटर्निंग अधिकारी रमेश देव के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड 22 से कांग्रेस के हर्ष धाभाई ने भी किया पर्चा दाखिल। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद ओम धगाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों के दम पर भाजपा जिले में मजबूत स्थिति में है। उन्होंने जिले में भाजपा का जिला प्रमुख बनाने के साथ जिला परिषद की 27 में से 25 सीटें जीतने का दावा किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पंचायतीराज चुनाव प्रभारी सुरेश अग्रवाल ने भी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि निकाय चुनाव की तर्ज पर पंचायतीराज चुनाव में भी कमल खिलेगा। 1 बाईट- ओम धगाल, भाजपा प्रत्याशी वार्ड 22 2बाईट- सुरेश अग्रवाल, पंचायतीराज चुनाव प्रभारी (चश्मा लगाया है)0
0
Report
इटावा में शिवपाल यादव बोले: गड़बड़ियों पर अधिकारियों पर कार्रवाई होगी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के सैफई में शिवपाल सिंह यादव ने एमएलसी के लिए वोट डाला, मीडिया से बातचीत में उन्होंने रामहित यादव के नाम के वोटरलिस्ट में राम ने यादव को मारा के बयान पर कहा कि जहां जहां गड़बड़ियां हुई हैं, वहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।0
0
Report
जालौन के रिहायशी क्षेत्र में अजगर दिखा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रिहायशी इलाके में अजगर दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों व वन विभाग की टीम ने किया अजगर का रेस्क्यू, ढाई मीटर लंबे अजगर को रेस्क्यू के बाद जंगल मे छोड़ा गया, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के काली फिलिंग स्टेशन के पास का मामला。0
0
Report
Advertisement
बालेसर-जोधपुर पंचायत चुनाव: सरपंच व वार्ड पंच नामांकन और नाम वापसी आज
Noida, Uttar Pradesh:बालेसर जोधपुर में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए नामांकन और नाम वापसी का दिन। सरपंच एवं वार्डपंच के नामांकन जमा कराने की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से प्रारम्भ। सरपंच प्रत्याशियों ने आज जमा किए नामांकन, 2 बजे तक नाम वापसी का समय। नाम वापसी के बाद 3 बजे तक होगा चुनाव चिन्ह आवंटित, कल होगा मतदान और शाम तक परिणाम होगा घोषित। सोमेसर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए Suaa Kanvar, Aditi Jain, Pushp Kanvar और Haru Devi ने किया नामांकन पेश。0
0
Report
पटना में संयुक्त किसान मोर्चा का march: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Patna, Bihar:संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा SIR के विरोध में और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर राजधानी पटना में मार्च निकाला गया। सैकड़ो किसान इस मार्च में शामिल हुए और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा। SIR की प्रक्रिया को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त के नियुक्ति प्रक्रिया को भी बदलने की मांग कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर पटना में विरोध प्रदर्शन किया गया।0
0
Report
हजारीबाग केरेडारी में गोलीबारी: दो घायल भर्ती आईसीयू में
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में पतरा पुल के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे आईसीयू में इलाजरत हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शिवलाल कुमार, रुपलाल कुमार, सचिन कुमार महतो, रमेश कुमार महतो और अनुज कुमार महतो दो बाइक पर सवार होकर रात करीब 9 बजे पारपइन सिकरी, बड़कागांव गरी से अपने घर पगार जा रहे थे। इसी दौरान पतरा पुल के पास मोड़ पर दोपहिया वाहन सवार दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। युवकों के नहीं रुकने पर पीछे चल रही बाइक पर सवार तीन लोगों पर गोलीबारी किए जाने की बात सामने आई है। गोलीबारी में पीछे बैठे दो युवक घायल हो गए। एक के हाथ में, जबकि दूसरे की जांघ में गोली लगी। घटना के बाद घायलों को पहले बड़कागांव सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों घायल सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच के बाद ही गोलीबारी की परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
रांची स्वर्णिम भारत एक्सपो: महिलाओं, किसानों और बच्चों के लिए भविष्य की तकनीकें
Ranchi, Jharkhand:रांची क्लब में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का आयोजन किया गया है। आज केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी एक्सपो में शामिल हुईं। उन्होंने एक्सपो में लगे विभिन्न स्टॉल का भ्रमण किया और वहां मौजूद योजनाओं, तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पिछले करीब 12 से 13 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जिसकी जानकारी इस एक्सपो के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए यह एक्सपो खास तौर पर उपयोगी है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी यहां आकर नई तकनीक, स्पेस टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने रांची में इस तरह के एक्सपो के आयोजन के लिए सांसद और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक्सपो में किसानों के लिए भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं, जिसमें फसल उत्पादन से लेकर अपने उत्पादों को दूसरे देशों में एक्सपोर्ट करने तक की जानकारी शामिल है। वहीं, महिला आयोग की ओर से लगाए गए स्टॉल में महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कुल मिलाकर यह एक्सपो महिलाओं, किसानों और बच्चों समेत हर वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी है और उन्हें भविष्य के अवसरों और योजनाओं की जानकारी देगा। इसके बाद एक्सपो में पहुंचे उद्यमी ने बताया कि वे आईसीएआर से जुड़े हैं और धान की विभिन्न किस्मों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी एक धान की किस्म करीब 110 से 120 दिनों में तैयार हो जाती है और ब्राउन प्लांट हॉपर जैसे कीट के प्रति प्रतिरोधी है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था नैनो टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के अलावा नैनो कैल्शियम, नैनो सल्फर और नैनो सेलेनियम जैसे उत्पादों पर भी काम किया जा रहा है।0
0
Report
पटना शिक्षक सीट पर संजीव सिंह की पत्नी के आरोप: फर्जी मतदान का संकेत
Patna, Bihar:पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजीव सिंह की पत्नी डॉ. शिल्पी कुमारी ने मतदान के दौरान कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने नजरबंद किए जाने की बात से इनकार करते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने की कोशिश की गई। डॉ. शिल्पी के मुताबिक, भारी संख्या में पुलिस उनके फैमिली क्वार्टर पहुंची थी, जहां बच्चे और महिलाएं भी मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद राजद समर्थक और कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं और मतदान उनके पक्ष में अच्छा चल रहा है। डॉ. शिल्पी कुमारी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में फर्जी वोटिंग की आशंका जताते हुए कहा कि उन्हें कुछ लोगों के नवल किशोर यादव के पक्ष में फर्जी मतदान करने की सूचना मिली थी। उन्होंने दावा किया कि शिकायतों के बाद करीब 5200 फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, लेकिन अभी भी 1000 से 1200 संदिग्ध मतदाता सूची में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि उनकी नजर ऐसे मतदाताओं पर है और किसी फर्जी मतदाता को वोट नहीं डालने दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने एनडीए के आठों सीटों पर जीत के दावे को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि हार के डर से उनके घर पर एसटीएफ की पुलिस भेजी गई थी।0
0
Report
कोटा भामाशाह मंडी में गेट ताला, किसान आक्रोश के साथ विरोध प्रदर्शन
Kota, Rajasthan:प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज ओर कृषि मंडी की अव्यवस्था सवालों के घेरे में, भामाशाह मंडी में मंडी प्रशासन ने गेट बंद किये तो किसानों ने किया हंगामा, दूसरा गेट किया किसानों ने बंद नारेबाजी कर जताया विरोध, एंकर - कोटा भामाशाह मंडी में प्रशासन द्वारा मंडी गेट पर ताला लगाने के बाद किसान आक्रोशित हो गए और उन्होंने दूसरे गेट को बंद कर हंगामा खड़ा कर दिया मंडी प्रशासन द्वारा किसानों को भीतर नहीं घुसने देने के लिए मंडी गेट पर ताला लगा दिया जिसके चलते दूरदराज से अपनी फैसले बेचने आए किसान परेशान हो गए इसके बाद सैकड़ो की संख्या में किसान भामाशाह मंडी गेट के सामने बैठकर नारेबाजी करने लगे और मुख्य द्वार को खुलवाने की मांग करने लगे आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी किसानों द्वारा यहां पर आंदोलन किया गया था।0
0
Report
Advertisement
