Back
बलरामपुर में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर अभियान मार्च तक जारी
PTPawan Tiwari
Jan 07, 2026 02:15:41
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र में मंगलवार शाम अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई की गई। आदर्श नगर पालिका परिषद की ओर से बाजार क्षेत्र से लेकर वीर विनय चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।
नगर क्षेत्र में लंबे समय से अवैध अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क किनारे दुकानों और ठेलों के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिससे नगरवासियों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। इसी को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान से लोगों को काफी राहत मिली है। जिन मार्गों पर पहले चलना मुश्किल हो गया था, वहां अब सुगम आवागमन संभव हो सका है।
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और यह मार्च माह तक चलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र में जहां-जहां अतिक्रमण किया गया है, उसे हटाया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं अपने द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटा लें, अन्यथा नगर पालिका द्वारा बुलडोजर के माध्यम से उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
94
Report