Back
बलरामपुर में भरत मिलाप शोभायात्रा ने भक्तिमय माहौल बना दिया
PTPawan Tiwari
Oct 04, 2025 03:01:28
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर। श्रीश्री 108 सत्य प्रचारिणी रामलीला समिति बलरामपुर द्वारा शुक्रवार की रात निकाली गई भरत मिलाप की भव्य शोभायात्रा ने नगरवासियों को भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर कर दिया। रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों मेजर चौराहा, मेन चौक, बड़े पुल, देवीदयाल तिराहा, गर्ल्स इंटर कॉलेज, चौक बाजार से होकर पुनः रामलीला मैदान तक पहुंची इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा और आरती से स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान, विभीषण, जामवंत, अंगद समेत पूरी वानर सेना के सजीव रूप नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र बने। यात्रा से पूर्व समिति अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव और अन्य पदाधिकारियों ने पूजन कर आरती उतारी। शोभायात्रा जैसे ही मंच पर पहुंची और भरत ने अपने भ्राता श्रीराम को देखा, भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। 14 वर्षों से चरण पादुका की सेवा में लीन भरत ने प्रभु श्रीराम को गले लगाया और दर्शक भावुक होकर जयघोष करने लगे। इस प्रसंग ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके बाद गुरु वशिष्ठ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया गया। राजतिलक दृश्य ने पूरे परिसर को दिव्यता और भक्ति से भर दिया। पुष्प वर्षा, मंगल वाद्यों और जयकारों के बीच श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का भव्य अभिनंदन किया गया। राम-भरत के मिलन और श्रीराम राज्याभिषेक के दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी की आंखें नम हो गईं।
रामलीला के कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से अद्वितीय प्रस्तुति दी, जिससे समरसता और भक्ति का माहौल बना रहा। समिति के उपाध्यक्ष डॉ. तुलसीश दुबे ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और आदर्शों को जीवित रखना है। कार्यक्रम में नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और दर्शकों ने लगातार तालियों व जयकारों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
समापन अवसर पर रामलीला मंचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कलाकारों को समिति द्वारा सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। भरत मिलाप शोभायात्रा और राजतिलक समारोह बलरामपुर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक जीवन का अविस्मरणीय अध्याय बन गया।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MGMohd Gufran
FollowOct 04, 2025 08:07:240
Report
LSLaxmi Sharma
FollowOct 04, 2025 08:06:070
Report
LSLaxmi Sharma
FollowOct 04, 2025 08:05:580
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowOct 04, 2025 08:05:480
Report
LSLaxmi Sharma
FollowOct 04, 2025 08:05:380
Report
LSLaxmi Sharma
FollowOct 04, 2025 08:05:280
Report
PKPradeep Kumar
FollowOct 04, 2025 08:05:160
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 04, 2025 08:05:04Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना घाट, शंख नंबर 4 और छठ घाट पल्ला की तरफ हाथी घाट लक्ष्मी नगर का निरीक्षण किया.
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowOct 04, 2025 08:04:560
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 04, 2025 08:04:470
Report
PKPankaj Kumar
FollowOct 04, 2025 08:03:560
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowOct 04, 2025 08:03:20Khordha, Odisha:କଟକ:- ସରିଲା ମା' ଦୂର୍ଗାଙ୍କ ଭସାଣି ପର୍ବ, ଲୁହ ଛଳଛଳ ଆଖିରେ ବିଦାୟ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ, ଆଉ ଏକ ଭରପୁର ମନୋରଞ୍ଜନ ପାଇଁ ଏକ ବର୍ଷର ଅପେକ୍ଷା ।
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 04, 2025 08:02:570
Report
SKSantosh Kumar
FollowOct 04, 2025 08:02:39Noida, Uttar Pradesh:Lucknow: JPS Rathor (UP Minister) On SP Delegation Stopped From Going To Bareilly
0
Report
0
Report