icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271201
Pramod KumarPramod KumarFollow28 Nov 2024, 03:47 pm

बलरामपुरः महाविद्यालयों और संस्थाओं को उपलब्ध कराया गया स्मार्टफोन और टैबलेट

Balrampur, Uttar Pradesh:

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देशन में आज स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजनान्तर्गत बलरामपुर में महाविद्यालयों और संस्थाओं को स्मार्टफोन टैबलेट उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उक्त योजना के सफलता हेतु अपरजिलाधिकारी बलरामपुर को इस योजना का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पाण्डेय व सहायक प्रबन्धक उद्योग अखिलेश कुमार सिंह द्वारा 400 स्मार्टफोन व 80 टैबलेट कोषागार कार्यालय बलरामपुर से प्राप्त कर सम्बंधित महाविद्यालय को उपलब्ध कराया गया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

फर्रुखाबाद में योग दिवस पर 1000 लोगों ने एक साथ योग किया

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में 12 योग दिवस स्वर्गीय ब्रह्मद द्विवेदी स्टेडियम में मनाया जा रहा है। यहां पर प्रदेश सरकार की बाल एवं पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला को प्रभारी बनाया गया है। कमिश्नर कानपुर यहां मौजूद हैं। स्वर्गीय ब्रह्म दत्त द्विवेदी स्टेडियम में करीब 1000 लोग एक साथ योग कर योग दिवस को बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। जिलाधिकारी अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी और वह लोग जो योग के महत्व को बचपन से लेकर आज तक जानते हैं, सभी लोग एक साथ एक मंच पर योग करने का काम कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

सवायजपुर तहसील में अव्यवस्थाएं देखकर भड़के डीएम अनुनय झा तहसीलदार को लगाई फटकार

Deepak DixitDeepak DixitFollow14m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*चक्कर पर चक्कर लगा रहे फरियादी...समस्या वहीं की वही* *सवायजपुर तहसील में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन* *जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रहे नदारत* हरदोई। भले ही सरकार ने लोगों की समस्याओं का समाधान के लिए संपूर्ण समाधान दिवस तय किया है, लेकिन सवायजपुर की स्थिति बेहद खराब है। जहां लोग अपनी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए ठोकरे खा रहे हैं। एक दो बार नहीं चार से पांच बार शिकायतीपत्र देने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्रवाई सिर्फ दिशा निर्देशों तक सीमित है तो वहीं निचले अधिकारी समस्याओं का समाधान कराने में खानापूर्ति कर रहे हैं। कई बार लोगों की समस्याओं का निस्तारण के नाम पर फर्जी रिपोर्ट लगा दी जाती है तो कहीं विवाद को निपटाने के लिए मौके तक जाने की जहमत नहीं उठाते। लोगों की समस्याएं बड़ी नहीं है, किसी के चक की पैमाइश होनी है तो कहीं मेड़ काटने का विवाद है। यही छोटी-छोटी समस्याएं बड़ी वारदातों को जन्म देती हैं। शनिवार को सवायजपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिला अधिकारी अनुनय झा ने की। तहसील सभागार में फरियादों की भारी भीड़ और व्यवस्था देखकर डीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने तहसीलदर विनोद कुमार को जमकर फटकार लगायी। फरियादियों की लाइन लगवाने के बाद बारी-बारी से उन्होंने सभी की शिकायतों को सुना और मौजूद अधिकारियों को नियत समय में निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस को संयुक्त रूप से टीम बनाकर गांव-गांव मामलों के निस्तारण के भी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने थानाध्यक्षों को रात्रि गश्त तेज करने अपराधियों पर शिकंजा करने के निर्देश दिए । यहाँ कुल - शिकायतें दर्ज की गईं इनमें से सिर्फ तीन का ही निस्तारण जिम्मेदार कर पाए हैं। इस दौरान सीएमओ डॉ भवनाथ पांडेय, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, सहित जिला स्तरीय अधिकारी एसडीएम अंकित तिवारी मौजूद रहे भाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अजीत सिंह नदारद होना चर्चा का विषय बना रहा। केस1- *तीसरी बार आए हैं, समाधान अब तक नहीं* सिमरिया के रहने वाली राधा देवी ने बताया उसकी पति की मौत तीन महीने पहले हो गई दो छोटे बच्चों का कोई सहारा नहीं है लगातार पारिवारिक लाभ व अन्य योजनाओं का लाभ के लिए वह तहसील के चक्कर काट रही है लेकिन लेखपाल आय प्रमाण पत्र नहीं बना रहे हैं जिसके चलते वह सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है तीसरी बार तहसील में आई है। *केस 2-* उमरौली गांव के निवासी राजाराम का कहना है वह अपने खेत की पैमाइश के लिए बार चार वार संपूर्ण समाधान दिवस में आ चुके हैं लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है जबकि सभी औपचारिकताएं को पूरी कर चुके हैं लेकिन कानूनगो व लेखपाल मौके पर जाकर उनकी भूमि की पैमाइश नहीं करते। *केस 3- समस्या का कर दिया फर्जी निस्तारण* बेहथर से आए राजाराम पांच बार अपनी शिकायत लेकर समाधान दिवस में आए थे। उनका कहना है कि उनकी कृषि भूमि की खतौनी पर पिता हरिदयाल का नाम गलत दर्ज हो गया है जिसको हटाने के लिए वह बीते दो बर्षों से तहसील में अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही उनका कहना है कि उनकी समस्या की शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया जाता है। लेकिन उनकी समस्या जस की तस है।
0
0
Report

महराजगंज में अमृत सरोवर गेट गिरने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, जांच

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के नौतनवा विकास खंड के ग्राम सभा शेख फरेंदा में अमृत सरोवर का गेट अचानक गिर गया। इस हादसे में मलबे के नीचे एक 13 वर्षीय मासूम की दबकर मौत हो गई। विकास ग्राम पंचायत शेख फरेंदा का रहने वाला था और कक्षा छठवीं का छात्र था; वह गांव के समय मनरेगा योजना के तहत बने अमृत सरोवर पर खेल रहा था। जर्जर गेट से मलबा गिरी और तबीयत बिगड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने विक्की को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। सोनौली थाने के महेंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया और वे कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। इसके बाद ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए, कहा गया कि लाखों रुपए की लागत से पोखरी की सुंदरीकरण और गेट का निर्माण किया गया था, फिर भी संरचना कमजोर निकली। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जांच समिति गठित कर 03 दिवस के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई हो। जांच समिति में अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और जिला पंचायतराज अधिकारी शामिल हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top