icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271201
Krishan BihariKrishan BihariFollow28 Dec 2024, 09:57 am

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बलरामपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Balrampur, Uttar Pradesh:

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर जनपद में महिलाओं, बालिकाओं, और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला बीट अधिकारियों और नारी सुरक्षा दल ने जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, गांवों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चौपाल लगाई गई। महिलाओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानूनों और नियमों की जानकारी दी गई। साइबर अपराधों से बचाव के लिए OTP शेयरिंग, लकी ड्रॉ फ्रॉड कॉल, स्मार्ट एडिटिंग वीडियो कॉल, और बैंकिंग फ्रॉड की जानकारी भी साझा की गई। पुलिस ने महिलाओं को स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मंदिर के पास तेंदुए की लगातार मौजूदगी से सुरक्षा अलर्ट, 20 ट्रैप कैमरे लगे

Maihar, Madhya Pradesh:मां शारदा देवी मंदिर की पहाड़ी पर तेंदुए की लगातार मौजूदगी से श्रद्धालुओं में एक बार फिर दहशत का माहौल है। मंदिर पहाड़ी के ऊपर तृतीय चक्र के वैन मार्ग पर शनिवार शाम तेंदुआ एक बार फिर नजर आया। वहां से गुजर रहे श्रद्धालुओं ने तेंदुए को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। आज रविवार को इसका वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पिछले करीब तीन माह से मंदिर की पहाड़ी और आसपास के वन क्षेत्र में लगातार मूवमेंट कर रहा है। इससे पहले भी पहाड़ी क्षेत्र और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले रास्तों पर तेंदुए की मौजूदगी के वीडियो सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही मूवमेंट के चलते श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। वन विभाग अलर्ट, लगाए गए 20 ट्रैप कैमरे गौरतलब है कि तेंदुए की लगातार गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग भी पहले से ही अलर्ट मोड पर है। वन विभाग की टीम द्वारा मंदिर पहाड़ी के वैन मार्ग सहित उन स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है, जहां श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। तेंदुए की वैज्ञानिक तरीके से पहचान और उसके मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए वन विभाग ने करीब 20 ट्रैप कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों के जरिए तेंदुए की तस्वीरें और उसकी गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जा रहा है, जिससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि क्षेत्र में लगातार दिखाई दे रहा तेंदुआ वही है या अलग-अलग वन्यजीवों की मौजूदगी है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि पहाड़ी और वन क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं, उसका पीछा न करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। वन्यजीव की गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की गई है।
0
0
Report

नवनीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी ने एशियन गेम्स गोल्ड के बीच 44 साल का इंतजार किया खत्म

Kurukshetra, Haryana:शाहाबाद : एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली ओलंपियन नवनीत कौर ने कहा कि फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम मैदान पर केवल एक ही लक्ष्य लेकर उतरी थी और वह था गोल्ड मेडल जीतना। टीम ने 44 वर्षों के इंतजार को खत्म करने की ठान रखी थी और फाइनल से पहले चीन के पिछले मुकाबलों के वीडियो देखकर उसकी कमजोरियों और गलतियों का गहराई से अध्ययन किया गया था। नवनीत कौर ने कहा कि सेमीफाइनल और फाइनल दोनों ही मुकाबले ऐसे थे, जहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं थी। दोनों मैचों में जीत ही एकमात्र रास्ता था। टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ की सोच एक थी कि इस बार भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक जीतना है। उन्होंने कहा कि कोच बलदेव सिंह सहित सभी कोचों का सपना था कि भारतीय टीम एशियन गेम्स में गोल्ड जीते और टीम ने उस सपने को साकार करने के लिए मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया। चीन के वीडियो देखकर बनाई रणनीति नवनीत कौर ने बताया कि चीन के खिलाफ फाइनल से पहले टीम ने उसके पहले खेले गए मुकाबलों के वीडियो देखे। चीन किस तरह आक्रमण करता है, उसकी डिफेंस लाइन में कहां जगह बनती है और किन परिस्थितियों में उससे गलतियां होती हैं, इन सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि रणनीति साफ थी कि चीन के खिलाफ शुरुआत में बढ़त हासिल करनी है और उसके बाद उसे वापसी का मौका नहीं देना है। जैसे ही भारतीय टीम ने गोल किया, इसके बाद डिफेन्स को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया। चीन ने गोलकीपर हटाकर 11 खिलाड़ियों से किया हमला नवनीत ने फाइनल के रोमांचक क्षणों को याद करते हुए कहा कि चीन ने आखिरी समय में अपना गोलकीपर तक बाहर भेज दिया और 11 खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम पर हमला किया, लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम के मजबूत डिफेंस को भेदना चीन के लिए आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि उस समय टीम के खिलाड़ियों के मन में केवल यही था कि किसी भी कीमत पर गोल नहीं होने देना है। हर खिलाड़ी ने अपनी जिम्मेदारी को समझा और डिफेन्स ने पूरी मजबूती के साथ चीन के हमलों को रोका। सविता ने अपना एक प्रतिशत जीत लिया नवनीत कौर ने भारतीय गोलकीपर सविता के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पेनल्टी कॉर्नर के दौरान गेंद जिस रफ्तार और ताकत के साथ गोल की ओर आती है, उसे रोकना बेहद मुश्किल होता है। नवनीत ने कहा कि गोलकीपर के पास पेनल्टी स्ट्रोक रोकने का मौका बेहद कम होता है, लेकिन सविता ने अपने उस छोटे से मौके को जीत में बदल दिया। उसने जिस तरह पेनल्टी स्ट्रोक को रोका, वह लाजवाब था। पेनल्टी कॉर्नर पर किया गया बचाव मेरे लिए सबसे खास नवनीत ने कहा कि एशियन गेम्स के दौरान उनके द्वारा किए गए पेनल्टी कॉर्नर के बचाव उनके लिए सबसे खास पलों में रहे। उन्होंने बताया कि पेनल्टी कॉर्नर पर गेंद सीधे खिलाड़ी के शरीर की ओर तेजी से आती है और ऐसे समय में बिना डर के गेंद को रोकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि टीम के लिए हर खिलाड़ी का एक-एक योगदान महत्वपूर्ण था और गोल्ड मेडल किसी एक खिलाड़ी की नहीं बल्कि पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। अनुभव के कारण मिली टीम को लीड करने की जिम्मेदारी नवनीत कौर ने कहा कि उन्हें फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में टीम को लीड करने का अवसर उनके अनुभव के कारण मिला। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मुकाबलों में केवल व्यक्तिगत प्रदर्शन मायने नहीं रखता, बल्कि मैदान पर साथियों का हौसला बढ़ाना और दबाव की स्थिति में सही निर्णय लेना भी उतना ही जरूरी होता है。 एशियन गेम्स में नवनीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 गोल किए और भारतीय टीम के स्वर्णिम अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 44 साल का इंतजार खत्म करना था नवनीत ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम के सामने केवल एक मुकाबला जीतने का लक्ष्य नहीं था, बल्कि 44 साल के इंतजार को खत्म करने का जुनून था। टीम को पता था कि इतिहास बनाने का यह मौका बार-बार नहीं आता। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर विश्वास रखा और हर मुकाबले के साथ आत्मविश्वास बढ़ता गया। फाइनल में पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ियों ने ठान लिया था कि इस बार स्वर्ण पदक लेकर ही वापस लौटना है。 अब अगला लक्ष्य ओलंपिक है एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नवनीत कौर ने साफ कर दिया कि भारतीय महिला हॉकी टीम अब रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अब ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए और अधिक मेहनत करनी होगी। नवनीत ने कहा कि एशियन गेम्स की यह जीत टीम को नया आत्मविश्वास देगी, लेकिन असली लक्ष्य और भी बड़ा है। अब खिलाड़ी मैदान पर पहले से ज्यादा पसीना बहाएंगे, अपनी कमियों पर काम करेंगे और ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स का गोल्ड सिर्फ एक उपलब्धि नहीं बल्कि आगे आने वाली बड़ी चुनौती के लिए प्रेरणा है। पुरुष हॉकी टीम और सभी पदक विजेताओं को दी बधाई नवनीत कौर ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम सहित देश के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जब तिरंगा पोडियम पर सबसे ऊपर जाता है तो खिलाड़ी के साथ पूरा देश गौरवान्वित महसूस करता है। भारतीय खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है और आने वाले समय में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास जारी रहेगा। यह सिर्फ मेरा नहीं, पूरे शाहाबाद का सपना था नवनीत कौर ने कहा कि उनकी सफलता में उनके परिवार, कोच बलदेव सिंह साथियों और शाहाबाद के लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि शाहाबाद की मिट्टी ने उन्हें हॉकी खेलना सिखाया और यहां के लोगों ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज जो स्वर्ण पदक उनके हाथ में है, उसमें उनके परिवार के त्याग, कोचों की मेहनत, टीम की एकजुटता और देशवासियों की दुआएं शामिल हैं। नवनीत ने कहा कि वह इस प्यार और सम्मान को हमेशा अपने दिल में रखेंगी और अब उनका सपना है कि ओलंपिक में भी तिरंगा सबसे ऊंचा लहराए और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता जाए।
0
0
Report
Advertisement

वैशाली में हत्या के इरादे से युवक पर फायरिंग, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ 2 अक्टूबर को हत्या की नीयत से युवक पर किए गए फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल इस घटना सुपारी लेकर अंजाम दिया गया था और अपराधीयो ने पीयूष की हत्या करने के इरादे से उसपर फायरिंग की थी जिसमें तीन गोली पीयूष को लगी थी जिसमें वह घायल हो गया था और अभी भी वह इलाजरत है।इस बारे में सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि पीयूष भी अपराधी चरित्र کا है जो कुछ माह पहले एक व्यक्ति की हत्या करने के इरादे से पटना गया था लेकिन हत्या को अंजाम देने से पहले ही वह हथियार के साथ गिरफ्तार हो गया था और उसी का बदला लेने के लिए ऋषभ ने पीयूष की हत्या के लिए किसी से तीन लाख सुपारी ली थी।गिरफ्तार ऋषभ ने पुलिस को बताया है कि इसी रंजिश के कारण पीयूस के हत्या की योजना बनी थी लेकिन वह बच गया।एसडीपीओ ने बताया कि अभी तक घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है लेकिन जिसने हथियार मुहैया कराई थी उसके बारे में पता चला है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार ऋषभ और हिरासत में लिया गया नाबालिग ही घटना के वक्त मौजूद था।हालांकि साजिश में कई और लोग शामिल थे जिनके बारे में छानबीन की जा रही है।बता दे कि 2 अक्टूबर को सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी में पीयूस के दोस्तो ने ही उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी जिसमें तीन गोली पीयूष को लगी थी。
0
0
Report

नंदगढ़ के सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Jhanj Kalan, Haryana:नंदगढ़ गांव के सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पैतृक नंदगढ़ गांव निवासी सैनिक कृष्ण दलाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक के अंतिम संस्कार के दौरान गांव का माहौल गमगीन रहा। सेना के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। नंदगढ़ गांव निवासी 38 वर्षीय कृष्ण दलाल भारतीय सेना में तैनात थे और वर्तमान में अमृतसर के तोपखाना केंद्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कैंसर बीमारी का पता चलने के बाद उनका उपचार चारण मंदिर स्थित कमांड अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक छोटे भाई और दो बेटों के होने की जानकारी दी गई। छोटा भाई चंडीगढ़ पुलिस में तैनात है। दोनों बेटों की उम्र सात और पाँच वर्ष है। अंतिम संस्कार में हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी, नायब तहसीलदार सिराज खान, जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, जुलाना विधायक विनेश फोगाट के पति सोमबीर राठी सहित जींद आईवीओ टीम के सदस्य मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

अनूपपुर में जर्जर सड़क के खिलाफ जमकर धरना, SECL ने शुरू कराने का भरोसा दिया

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के राजनगर क्षेत्र में डोला तिराहे से बिजुरी की ओर जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर रविवार को धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सड़क निर्माण में देरी और निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर आवागमन पूरी तरह बंद रहा। SECL प्रबंधन के जल्द काम शुरू कराने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीच में बैठकर धरना दिया, जिसके चलते डोला तिराहे से बिजुरी मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया। यह सड़क राजनगर और डोला क्षेत्र के साथ करीब 10 से 15 ग्राम पंचायतों को बिजुरी रेलवे स्टेशन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि SECL द्वारा कई महीने पहले सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को कार्य सौंप दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य में लगातार देरी हो रही है। वहीं, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सड़क निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप भी लगाए। मामले की जानकारी मिलने पर SECL प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। प्रबंधन की ओर से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने और ठेकेदार को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया गया। आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

5 लाख इनामी शूटर अरमान यूपी जेल से रवाना; एनकाउंटर का डर जारी

Gaya, Bihar:उमेश पाल हत्याकांड का 5 लाख का इनामी शूटर अरमान गया जेल से यूपी रवाना, परिजनों को एनकाउंटर का डर प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख रुपये के इनामी आरोपित मोहम्मद अरमान को गया सेंट्रल जेल से यूपी पुलिस अपने साथ ले गई। अरमान को ले जाने की जानकारी मिलते ही उसके पिता, मां, भाई समेत बड़ी संख्या में परिजन गया सेंट्रल जेल पहुंच गए। परिजनों ने यूपी पुलिस पर अरमान के एनकाउंटर की आशंका जताते हुए सरकार से उसकी सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अरमान को जो भी सजा मिले, वह न्यायालय के माध्यम से मिले。 अरमान की मां ने कहा कि उनके बेटे की शादी इलाहाबाद में हुई थी। शादी के बाद वह वहीं रहकर काम करने लगा था। इसी दौरान वह गलत संगत में पड़ गया और एक गंभीर आपराधिक मामले में फंस गया। मां का कहना है कि उनका बेटा अपराधी नहीं है और परिवार को उसकी सुरक्षा को लेकर डर सता रहा है। उन्होंने आशंका जतायी कि कहीं यूपी पुलिस उनके बेटे का एनकाउंटर न कर दे। परिवार की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और कानून के मुताबिक ही कार्रवाई की जाए。 अरमान के भाई ने आरोप लगाया कि परिवार को जानकारी दिए बिना यूपी पुलिस उनके बड़े भाई को अपने साथ लेकर चली गई। उन्होंने कहा कि हम लोगों को डर है कि कहीं यूपी पुलिस अरमान का एनकाउंटर न कर दे। भाई ने भी यही मांग दोहरायी कि अगर अरमान दोषी है तो न्यायालय उसे सजा दे। परिवार को कानून की प्रक्रिया पर भरोसा है, लेकिन एनकाउंटर की आशंका से वे चिंतित हैं। मोहम्मद अरमान मूल रूप से गया के कठोकर तालाब मोहल्ले का रहने वाला बताया जाता है। प्रयागराज पुलिस की टीम ने 30 सितंबर को गया सेंट्रल जेल पहुंचकर उसकी पहचान प्रक्रिया पूरी की थी। इसके बाद एक अक्टूबर को उसे ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए गया कोर्ट में आवेदन दिया गया था। अदालत की अनुमति के बाद प्रयागराज पुलिस ने अरमान को अपने साथ ले लिया। अब उसे प्रयागराज ले जाकर उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

शाहजहांपुर: लैब टेक्नीशियन संघ के चुनाव में जयपाल सिंह जिलाध्यक्ष व रामू नायक बने महामंत्री

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow17m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में आज उत्तर प्रदेश लैब टेक्नीशियन संघ का एक महत्वपूर्ण जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन के साथ-साथ नई कार्यकारिणी का चुनाव भी कराया गया। वहीं, मंच से कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बड़े आंदोलन की हुंकार भरी गई।सम्मेलन के दौरान हुए संगठनात्मक चुनाव में पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें जयपाल सिंह को निर्विरोध जिलाध्यक्ष और रामू नायक को जिला महामंत्री चुना गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश पटेल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को एकजुट रखने का संदेश दिया। मंच को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि संघ अपनी प्रमुख मांगों—खासकर पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, वेतन विसंगतियों को दूर करने और पदनाम संशोधन को लेकर अब आर-पार के मूड में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन मांगों को लेकर जल्द ही एक व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसके लिए सभी लैब टेक्नीशियन कर्मचारियों को कमर कसकर तैयार रहने का आह्वान किया गया है।
0
0
Report

अरनिया सेक्टर में सुरक्षा एजेंसियों ने पाक से संबंध के शक पर युवक हिरासत

Forbesganj, Bihar:जम्मू के अरनिया सेक्टर में सुरक्षा एजेंसियों ने अररिया जिले के सौरगांव के एक युवक को पाकिस्तान से कनेक्शन होने के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लेने का मामला सामने आया है। सौरगांव के रहने वाले डोंक सदा 15 दिन पहले ही जम्मू में मजदूरी करने गया जहां सुरक्षा एजेंसियों को उसके मोबाइल में 12 पाकिस्तानी नंबर सेव मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों को उसके मोबाइल से vpn भी इस्तेमाल होने की जानकारी मिली है। हिरासत में लिये गए युवक को गांव के ढंग का मकान तक नहीं है और उसके माता पिता एक छोटा सा दुकान चलाते हैं। गांव के मुखिया और पर के मुताबिक डोंक सदा पूरी तरह अनपढ़ है और धान कटनी के लिए जम्मू गया था लेकिन वहां क्या हुआ इसकी पूरी जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है。
0
0
Report
Advertisement

कटिहार हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त नंदन यादव गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

Katihar, Bihar:कटिहार में हत्याकांड अपडेट: नंदन यादव हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार। कटिहार पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं 03 जिंदा कारतूस बरामद। पोठिया थाना कांड सं0 239/26 के प्राथमिक दर्ज की थी। भूमि विवाद को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस द्वारा अग्रतर कारवाई जारी। 15 सितंबर की देर रात करीब 10 बजे नंदन यादव खाना पीना खा-पीकर घर के आगे बने मचान पर रोज की तरह सोने गया था, गोलीमार हत्या कर दी गई थी। एसपी, कटिहार के निर्देश पर एसडीपीओ 02 के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पोठिया एवं STF के साथ एक विशेष छापेमारी टीम का गठन हुआ था।
0
0
Report

धान खरीद में देरी, नमी कटौती से किसान परेशान; Hooda का दौरा चर्चित

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के थानेसर न्यू अनाज मंडी में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंडी का किया दौरा धान खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों में रोष, एमएसपी और लिफ्टिंग पर उठाए सवाल हरियाणा की अनाज मंडियों में धान खरीद को लेकर किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। कहीं धान की खरीद में देरी तो कहीं लिफ्टिंग की धीमी रफ्तार किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। किसानों का आरोप है कि उन्हें न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी का पूरा लाभ मिल रहा है और न ही मंडियों में उनकी फसल का समय पर उठान हो रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि परेशान होकर एक किसान द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। किसानों ने सरकार की खरीद व्यवस्था, पोर्टल वेरिफिकेशन, कैपिंग और नमी के नाम पर कटौती को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
0
0
Report

मंडला: तेंदूपत्ता बोनस सहित 84 वन समितियों के लाभांश वितरित, CM ने कांग्रेस पर निशाना

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - तेंदूपत्ता बोनस ओर वन समितियों को कास्ठ लाभांश वितरण करने मण्डला पहुंचे प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने जहां 9 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख की बोनस राशि वितरित की, तो 84 वन समितियों को 26 करोड़ 56 लाख का कास्ठ लाभांश वितरित किया जिनमें जबलपुर, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट ओर मण्डला के हितग्राही शामिल थे वहीं मण्डला जिले के करीब 74 कार्यों जिनकी लागत 479 करोड़ का भूमि पूजन ओर लोकार्पण किया. सीएम ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल थी. कांग्रेसियों ने प्रदेश की जनता के बजाय अपने घर भरे, अट्टालिकाएं बनाई जबकि हमने प्रदेश की बेहतरी के लिए काम किया. सीएम ने इस मौके पर कुछेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की जिसमे पर्यटन को बढ़ावा देने एक टाइगर सफारी, जू बनाने की बात कही और मण्डला जिले में पहले की तरह स्थापित पान उद्योग फिर बढ़ावा देने की घोषणा की.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top