271208
बलरामपुर-निर्माणाधीन सड़क पर उड़ रही धूल से लोग परेशान।
Bhojehara, Uttar Pradesh:बलरामपुर तुलसीपुर विकास खंड अन्तर्गत सेमरी चौराहे से खैरहनिया गांव तक करीब छह किलोमीटर तक निर्माणधीन, पीएम सड़क ,ठेकेदार तथा कार्यदाई संस्था की लापरवाही के चलते लोग परेशान हैं. यह रोड दो जिलें को जोड़ने वाला मार्ग है, ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों की संख्या में दिन रात वाहनों का आवागमन रहता है। सड़क की हालत इतनी बेकार हो गई है कि मिट्टी पटान के चलते वाहनों के आवागमन से धूल के बादल छा जाते हैं। लोगों की बाइक धूल में अनियंत्रित होकर पलट जाती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फलाहारी महाराज के दावों के बाद विराट कोहली-केली कुंज विवाद में सीबीआई जांच मांग
Mathura, Uttar Pradesh:विराट कोहली और प्रेमानंद जी महाराज आश्रम विवाद में फलाहारी महाराज का नया दावा, सीबीआई जांच की उठाई मांग मथुरा/वृंदावन संत प्रेमानंद जी महाराज के केली कुंज आश्रम को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और बयानों के बीच अब फलाहारी महाराज ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और आश्रम के कुछ सेवादारों को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है। फलाहारी महाराज के इन सनसनीखेज दावों के बाद आश्रम और संत समाज के बीच हलचल काफी तेज हो गई है। फलाहारी महाराज ने आरोप लगाया है कि आश्रम में सक्रिय प्रॉपर्टी गुट और तथाकथित नकली साधुओं ने अपने अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से विराट कोहली को 2 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे, जबकि 3 करोड़ रुपये की नगद राशि उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचाई गई थी। महाराज का दावा है कि जब बाद में विराट कोहली के मन में सच्ची भक्ति जागी, तो वे दोबारा वृंदावन आए और उन्होंने ली गई राशि से कई गुना अधिक धन आश्रम को वापस लौटाया, जिसे अब सेवा कार्यों में लगाया गया है। अपने दावों को सच बताते हुए फलाहारी महाराज ने कहा कि वे वर्षों से अन्न त्याग कर तपस्या कर रहे हैं और कभी झूठ नहीं बोलते। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि विराट कोहली की कंपनी और संबंधित साधुओं के बैंक खातों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा। उनका यह भी कहना है कि यदि मामले में सीबीआई (CBI) जांच होती है, तो आश्रम में मौजूद लगभग 10 प्रतिशत नकली साधु सीधे जेल जाएंगे। गौरतलब है कि फलाहारी महाराज इससे पहले भी आश्रम परिसर में सक्रिय पीआर (PR) ग्रुप और प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों की शिकायतें दर्ज करा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, केली कुंज के सेवादारों ने फलाहारी महाराज के इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार और भ्रामक बताते हुए उन्हें 1 करोड़ रुपये का मानहानि (Defamation) का लीगल नोटिस भेजा है। आश्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा केवल संत दर्शन और व्यक्तिगत श्रद्धा के कारण केली कुंज आते हैं। फिलहाल फलाहारी महाराज के इन नए दावों पर विराट कोहली की टीम या किसी प्रशासनिक एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।0
0
Report
टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की पदोन्नति न मिलने पर राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक अब अपनी मांग पूरी नहीं होने पर भारत की राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे. दरअसल पिछले 3 दिनों से टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं तो वही पूरे छत्तीसगढ़ में 41 हजार टीईटी परीक्षा में पास हुए शिक्षक हैं जो पदोन्नति की बांट जोह रहे हैं 17 सालों से टीईटी की परीक्षा पास करने के बाद इन्हें पदोन्नति नहीं दी गई सभी शिक्षको ने 1998-2003-2005-2006-2008-2011-2013-2015 में टीईटी की परीक्षा पास कर चुके हैं इनमें कई शिक्षक तो ऐसे हैं जो अब रिटायर्ड होने वाले हैं लेकिन फिर भी इन्हें पदोन्नति नहीं किया गया जिसके लिए अब सभी टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहे हैं आपको बता दे कि पूरे प्रदेश में टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की संख्या 41000 है तो वहीं अब इन शिक्षकों का कहना है हर बार सरकार केवल आश्वासन देती है लेकिन नियमतः हमें पदोन्नति नहीं कर रही है लम्बे समय से पढ़ाने वाले शिक्षक अब रिटायर भी होने वाले हैं लेकिन अब तक पदोन्नति नहीं हुए हम सबकी मांग जायज है लेकिन फिर भी सरकार हमारे साथ विश्वासघात कर रही है सभी शिक्षकों को टीईटी पास किए लगभग 15 से 20 साल तक हो चुके हैं जब पदोन्नति ही नहीं करना है तो फिर हम जी कर क्या करें इसलिए अब राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांग रहे हैं।0
0
Report
अल्ताफ ठाकुर: एनसी सरकार ने दो साल में वादे पूरे नहीं किए
Srinagar, Uttarakhand:Srinagar: BJP senior leader Altaf Thakur has criticised the National Conference (NC) government, alleging that it has failed to fulfil the promises made to the people of Jammu and Kashmir after completing two years in office. Thakur said that promises such as providing 200 units of free electricity and free gas cylinders had not been fulfilled. He also claimed that daily wagers, ASHA workers and other government employees continue to protest on the roads over their demands. He further alleged that unemployment in Jammu and Kashmir has been increasing, saying that the NC government had failed to deliver on the commitments made to the people during the elections. Thakur said the NC government was focusing primarily on the demand for restoration of statehood, while issues such as water shortages, electricity supply and road infrastructure were directly affecting people in their daily lives. “Water crisis, electricity and roads have no connection with statehood. These are basic issues that the government must address,” Thakur said.0
0
Report
Advertisement
GDA के बुलडोजर से खोराबार मेडिसिटी में अवैध अतिक्रमण हटाकर सड़क साफ
Gorakhpur, Uttar Pradesh:खोराबार मेडिसिटी टाउनशिप में गर्जा GDA का बुलडोजर। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में विकास की राह में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण पर GDA ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण और कब्जा ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण की वजह से 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण प्रभावित हो रहा था। नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद GDA ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। GDA के मुताबिक, प्राधिकरण की अर्जित भूमि पर सबरू यादव और जवाहर यादव की ओर से अवैध रूप से निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। यह निर्माण योजना के तहत प्रस्तावित 24 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण में बाधक बन रहा था। प्राधिकरण की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए पहले नोटिस दिया गया था। आरोप है कि नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद GDA की प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई GDA उपाध्यक्ष के निर्देश पर मुख्य अभियंता किशन सिंह और अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप के नेतृत्व में की गई। मौके पर जिलाधिकारी द्वारा नामित मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। अभियान में सहायक अभियंता ए.के. तायल और धर्मेश, अवर अभियंता प्रभात कुमार, राकेश कुमार और संदीप सोनी के साथ प्रवर्तन स्टाफ, प्रवर्तन दल और पुलिस बल शामिल रहा। GDA अधिकारियों के मुताबिक, खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में विकास कार्यों को गति देने के लिए अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद 24 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।0
0
Report
महुआ मित्र के ट्वीट पर कानूनी कार्रवाई की संभावना, मिथुन चक्रवर्ती उत्तर बंगाल दौरे पर
Siliguri, West Bengal:মহুয়া মিত্রের বিষয়ে শুভেন্দু বাবুর রাগ দেখে মনে হচ্ছে আইনি প্রক্রিয়া করা হবে,বলেন মিঠুন চক্রবর্তী। উওরবঙ্গের ৪ দিনর সফরে মিঠুন! কলকাতা থেকে বাগডোগরা বিমানবন্দরে নামলেন রাজ্য সভার প্রাক্তন সাংসদ মিঠুন চক্রবর্তী । এদিন বিমানবন্দরের নেমে প্রধানমন্ত্রী ২৫ বছরের নেতৃত্বে ওপর ক্যাবিনেটের রেজুলেশন প্রসঙ্গে তিনি বলেন, এই ধরনের ঘটনা কারো জীবনে ঘটছে! এটা বড়ো প্রাপ্তি । অপরদিকে, মহুয়া মৈত্রের টুইট নিয়ে মুখ্যসচিবের আইনি প্রক্রিয়া প্রসঙ্গে বলেন, আমি জানিনা । তবে শুভেন্দু বাবুর রাগ দেখে মনে হচ্ছে আইনি প্রক্রিয়া করা হবে। পরবর্তীতে সড়ক পথে আলিপুরদুয়ার ও জলপাইগুড়ি বনবিভাগের বিভিন্ন রেঞ্জে যাবেন মিঠুন।0
0
Report
मोदी के 25 वर्ष सेवा पर भाजपा के संकल्प अभियान में नड्डा ग्रेटर नोएडा पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित भाजपा के राष्ट्रव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ग्रेटर नोएडा पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव के टिकट दावेदारों ने भाजपा में दावेदारी तेज, बायोडाटा सौंपे
Alwar, Rajasthan:पंचायत चुनाव की आहट के साथ भाजपा में टिकट की दावेदारी तेज, संभावित प्रत्याशियों ने सौंपे बायोडाटा राजगढ़ (अलवर)। पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने स्तर पर राजनीतिक समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में भाजपा से टिकट की मांग कर रहे संभावित प्रत्याशियों ने ढिगावड़ा गांव स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में अपनी दावेदारी पेश की और पार्टी पदाधिकारियों को बायोडाटा सौंपे। बैठक में पंचायत समिति सदस्य प्रवासी प्रभारी अभिराम दीक्षित, राजगढ़ मंडल प्रभारी मुन्नालाल शर्मा और बन्ना राम मीणा मौजूद रहे। संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बैठक में पहुंचे और पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी रखी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा में टिकट का वितरण पार्टी स्तर पर कराए जाने वाले सर्वे के आधार पर किया जाएगा। सर्वे में जिस संभावित प्रत्याशी की जीत की संभावना अधिक होगी, पार्टी उसी के नाम पर विचार करेगी। सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर अलवर भेजा जाएगा। पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर संभावित प्रत्याशियों में उत्साह बढ़ने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में दावेदारों की सक्रियता और राजनीतिक जोड़-तोड़ और बढ़ने की संभावना है. भाषण बाइट: मुन्नालाल शर्मा, राजगढ़ मंडल प्रभारी बाइट: बन्ना राम मीणा, भाजपा पदाधिकारी0
0
Report
राजपाल यादव सुप्रीम कोर्ट पहुँचे, चेक बाउंस मामले की सुनवाई कुछ देर बाद
Noida, Uttar Pradesh:राजपाल यादव सुप्रीम कोर्ट पहुँचे। चेक बाउंस मामले में थोड़ी देर बाद सुनवाई होगी0
0
Report
अज्ञात चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना पीतल का घंटा पंखा किया चोरी।
Amroha, Uttar Pradesh:Anchor: अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया है, जहां से पीतल का घंटा और सीलिंग फैन चोरी कर लिया गया, वहीं मूर्ति को भी खंडित कर दिया गया। VO: मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के उझारी-सुमाठेर मार्ग पर स्थित एक मंदिर का है, जहां रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोर मंदिर से पीतल का घंटा और सीलिंग फैन चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, मंदिर में स्थापित अष्टभुजी दुर्गा माता की मूर्ति की तलवार और चक्र भी खंडित हालत में मिले हैं। घटना का पता चलने पर मंदिर कमेटी में हड़कंप मच गया। कमेटी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में दबंगों का कहर, दिनदहाड़े गाड़ी तोड़ने का वीडियो वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली दबंगों का कहर दिनदहाड़े गाड़ी तोड़ी, गाड़ी तोड़ने का वीडियो वायरल गाड़ी तोड़ने वाले युवक का वीडियो वायरल गाड़ी से स्कूल जा रही बच्ची सहमी एस ओ, जगतपुर के मुताबिक आरोपी को पकड़ने का प्रयास जारी जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा भट्ठे के पास की घटना0
0
Report
बागपत जिम में दबंग ने 11वीं के छात्र को पीटा; CCTV वीडियो वायरल
Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत बागपत:- जिम के अंदर दबंगई और गुंडागर्दी का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मामूली कहासुनी के बाद एक दबंग युवक 11वीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि युवक ने छात्र को बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। वीडियो में जिम में एक्सरसाइज कर रहा एक युवक बीच-बचाव कर छात्र को दबंग से बचाता नजर आ रहा है। मारपीट की इस घटना में कृष्णा नाम का छात्र घायल हुआ है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले टटीरी कस्बे के फिटनेस क्लब जिम में मारपीट हुई थी। घटना के बाद छात्र के परिजनों ने बागपत कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के टटीरी कस्बे का है।0
0
Report
279 नए कांस्टेबलों ने ली पुलिस सेवा की शपथ; एडीजी दिनesh एमएन ने सलामी
Alwar, Rajasthan:279 नए कांस्टेबलों ने ली पुलिस सेवा की शपथ, एडीजी दिनेश एमएन ने ली दीक्षांत परेड की सलामी अलवर। ग्राम ठेकड़ा स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में बुधवार को आरक्षी प्रशिक्षु बैच संख्या 10/2026 का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रशिक्षण पूरा करने वाले 279 रिक्रूट कांस्टेबलों ने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कदमताल करते हुए पुलिस सेवा में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन ने दीक्षांत परेड की सलामी ली। समारोह में केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रशिक्षण केंद्रों के अधिकारी, अलवर जिले के सेवारत एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और प्रशिक्षुओं के परिजन मौजूद रहे। इस बैच का नियमित प्रशिक्षण 16 फरवरी 2026 से शुरू हुआ था। प्रशिक्षण में कोटपूतली-बहरोड़ के 116, बूंदी के 39, भिवाड़ी के 57, जीआरपी अजमेर के 66 और करौली के एक रिक्रूट कांस्टेबल समेत कुल 279 प्रशिक्षु शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। भिवाड़ी के अनिल पुत्र भलेसिंह को ऑलराउंडर, कोटपूतली-बहरोड़ के कृष्ण कुमार पुत्र नरेश गुर्जर को इंडोर प्रथम, भिवाड़ी के अनिल परमार पुत्र मुरारी सिंह को आउटडोर प्रथम, जीआरपी अजमेर के सुमित कुमार सुमन पुत्र महेश कुमार सुमन को फायरिंग प्रथम और कोटपूतली-बहरोड़ के मोहित कुमार पुत्र संजय कुमार को ड्रिल प्रथम का पुरस्कार दिया गया। समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में एडीजी दिनेश एमएन ने कहा कि पुलिस की नौकरी केवल रोजगार नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने और आमजन की समस्याओं का समाधान करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सबसे बड़ी सफलता तब है, जब आम नागरिक दिन हो या रात, खुद को सुरक्षित महसूस करे। कांस्टेबल से लेकर senior आईपीएस अधिकारी तक प्रत्येक पुलिसकर्मी पुलिसिंग की महत्वपूर्ण कड़ी है और बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए टीमवर्क बेहद जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिए हो रही मादक पदार्थों की तस्करी को एडीजी ने पुलिस के सामने नई चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि पिछले चार-पाँच वर्षों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए ड्रग्स और अन्य सामग्री भारतीय सीमा में गिराने के मामले बढ़े हैं। राजस्थान पुलिस, एटीएस, एएनटीएफ तथा श्रीगंगानगर, बीकानेर और बाड़मेर पुलिस के समन्वित प्रयासों से तस्करी नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि एएनटीएफ इनामी अपराधियों, एमडी ड्रग्स की लैब और मादक पदार्थों से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही है, जबकि एजीटीएफ विदेशों में छिपे गैंगस्टरों और उनके स्थानीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने का काम कर रही है। बाइट:दिनेश एम एन , एडीजी0
0
Report
Advertisement
रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी20 के लिए सुरक्षा चाक चौबंद, होटल-स्टेडियम की सघन सुरक्षा
Ranchi, Jharkhand:9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर राजधानी पूरी तरह तैयार है। दोनों टीमों के रांची पहुंचने से पहले एयरपोर्ट से लेकर होटल और स्टेडियम तक सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। खिलाड़ियों और मैच ऑफिशियल्स के ठहरने वाले होटल रेडिसन ब्लू में डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर sघन जांच शुरू कर दी है। पूरे होटल के साथ-साथ आसपास के इलाके की भी बारीकी से स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक की गुंजायश न रहे। भारत और वेस्टइंडीज की दोनों टीमें होटल रेडिसन में ही ठहरेंगी, ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। होटल की पूरी स्कैनिंग के बाद जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। वहीं, खिलाड़ियों के होटल में ठहरने के दौरान आम लोगों की एंट्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। सुरक्षा एजेंसियों और जिला प्रशासन की सतर्कता से साफ है कि रांची टी-20 मुकाबले के लिए सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान तैयार है।0
0
Report
डोंगरगढ़-खैरागढ़ में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण चिंतित
Rajnandgaon, Chhattisgarh:डोंगरगढ़-खैरागढ़ इलाके में तेंदुए की लगातार मौजूदगी अब ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। ताजा मामला ढारा से घोटिया रोड का है, जहां रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने एक बार फिर तेंदुए को सड़क किनारे देखा। बताया जा रहा है कि तेंदुआ ढारा निवासी धवल चावड़ा के फार्म हाउस के पास नजर आया। तेंदुए को देखते ही ग्रामीणों ने उसका वीडियो बना लिया। खास बात यह है कि इस इलाके में तेंदुआ पहली बार नहीं दिखा है। पिछले कुछ समय से अलग-अलग जगहों पर उसकी मौजूदगी के वीडियो और तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। सितंबर में डोंगरगढ़-खैरागढ़ मार्ग पर भी एक तेंदुआ पुल पर बैठा दिखाई दिया था। सवाल अब सिर्फ तेंदुआ दिखाई देने का नहीं, बल्कि उसकी लगातार मौजूदगी के बावजूद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था का है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर तेंदुआ बार-बार आबादी और सड़क के आसपास पहुंच रहा है तो इस इलाके में नियमित गश्त और निगरानी क्यों नहीं बढ़ाई जा रही0
0
Report
मोदी के 25 साल पूरे: धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:एंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 साल पूरे हो गए हैं। 25 साल पहले आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की पहली बार शपथ ली थी। आज 25 साल के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरा होने पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ भाजपा के स्थानीय विधायक और अन्य नेता भी इस दौरान मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए एवं सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य का विषय है0
0
Report
Advertisement
