Back
बलरामपुर में पटेल की जयंती पर एकता पदयात्रा: युवा- किसान- महिलाएं दिखातीं आक्रामक समर्थन
PTPawan Tiwari
Nov 13, 2025 11:31:47
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सदर विधानसभा क्षेत्र में भव्य “एकता पदयात्रा” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एकदिवसीय दौरे पर बलरामपुर जनपद में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी पहुंचे हैं जो पद यात्रा में शामिल हुए है. पदयात्रा का नेतृत्व सदर विधायक पलटू राम ने किया। यात्रा का शुभारंभ बहादुरापुर (सिरसिया) पंचायत भवन से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए भगवतीगंज स्थित भगवती आदर्श विद्यालय खेल मैदान, धर्मपुर में आयोजित जनसभा स्थल पर संपन्न हुई। इस दौरान छात्र, युवा, किसान और महिलाएं “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, प्रदेश के कैबিনेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्वितीय योगदान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार ने अभियान के रूप में देश के हर बूथ तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि एकता पदयात्रा का उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के जीवन, आदर्शों और राष्ट्रीय एकता के संदेश से जोड़ना है।
मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की आजादी से पहले कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। सन 1928 में बारदोली आंदोलन के जरिए किसानों के अधिकारों के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया, जिसके बाद उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि मिली। आजादी के बाद 562 रियासतों को जोड़कर एक अखंड भारत के निर्माण में उन्होंने ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके इसी योगदान के कारण आज भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है।
मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना करने वाले पहले नेता थे। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके सपनों को साकार करते हुए “वोकल फॉर लोकल” अभियान शुरू किया है। प्रदेश सरकार ने 75 जिलों में स्वदेशी मेले लगाकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की आर्थिक और कूटनीतिक शक्ति को मान रही है। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाकर देश को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है।
सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि आजादी के बाद हैदराबाद और जूनागढ़ जैसी रियासतों को बिना युद्ध के भारत में सम्मिलित करने में सरदार पटेल की निर्णायक भूमिका रही। उन्होंने कहा कि कश्मीर में अलग विधान, अलग निशान और अलग संविधान की व्यवस्था धारा 370 के कारण थी, जिसे गृहमंत्री अमित शाह ने समाप्त कर सरदार पटेल के अधूरे कार्य को पूरा किया और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में 182 मीटर ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ बनवाकर सरदार पटेल को अमर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिला पंचायत प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, पदयात्रा संयोजक वरुण सिंह मोनू, भाजपा जिलेदार पांडे, बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, बिंदु विश्वकर्मा, विनय मिश्रा, डीपी सिंह, अवधेश पांडेय, संदीप उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
बयान -सदर विधायक पलटू राम
बयान- कैबिनेट मंत्री राकेश सचान
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJitendra Panwar
FollowNov 13, 2025 13:18:400
Report
AMATUL MISHRA
FollowNov 13, 2025 13:18:230
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowNov 13, 2025 13:18:100
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 13, 2025 13:17:580
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 13, 2025 13:17:330
Report
PTPreeti Tanwar
FollowNov 13, 2025 13:16:510
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 13, 2025 13:16:380
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 13, 2025 13:16:280
Report
CRCHANDAN RAI
FollowNov 13, 2025 13:16:150
Report
ASAmit Singh
FollowNov 13, 2025 13:15:460
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 13, 2025 13:15:180
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 13, 2025 13:15:020
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowNov 13, 2025 13:14:390
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowNov 13, 2025 13:14:180
Report