277001
UP के बलिया में किन्नरों ने देश की समृद्धि के लिए निकाली शोभायात्रा
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में किन्नर समाज ने 'जन जागरूकता और देश में शांति-समृद्धि' के लिए शोभायात्रा निकाली। इस दौरान दया शंकर सिंह जैसे मंत्री भी शामिल हुए। किन्नर समाज ने प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर घंटे का पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण और देश के विकास के लिए यह शोभायात्रा निकाली गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: समस्तीपुर के बिजेंद्र गुप्ता फिर चर्चा में
Samastipur, Bihar:महाराष्ट्र TET पेपर लीक में समस्तीपुर का बिजेंद्र फिर चर्चा में, कई राज्यों में छापेमारी, पटना से पत्नी गिरफ्तार ।पिता बोले- रंजीत डॉन के संपर्क में आकर बना पेपर लीक का सरगना । समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ शेरपुर गांव निवासी बिजेंद्र गुप्ता एक बार फिर चर्चा में है। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले की जांच के दौरान उसका नाम सामने आने के बाद महाराष्ट्र पुलिस उसकी तलाश में लगातार कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में बिजेंद्र का नाम नेटवर्क के प्रमुख संचालकों में लिया गया है। हालांकि इस दावे की जांच अभी जारी है और इसकी पुष्टि जांच तथा न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। महाराष्ट्र पुलिस इस मामले में अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ के आधार पर बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में बिजेंद्र के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इसी क्रम में पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र से उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। यह पहला मौका नहीं है जब किसी पेपर लीक मामले में बिजेंद्र गुप्ता का नाम सामने आया हो। इससे पहले बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा, बिहार टीईटी, बिहार पुलिस भर्ती, ओडिशा एसएससी, उत्तर प्रदेश एसएससी तथा नीट यूजी समेत कई चर्चित परीक्षा घोटालों की जांच में भी उसका नाम सामने आ चुका है। वर्ष 2023 में ओडिशा एसएससी पेपर लीक मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई थी और फिलहाल वह उस मामले में जमानत पर है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से वह कथित रूप से विभिन्न राज्यों में सक्रिय नेटवर्क से जुड़ा रहा है। जांच एजेंसियां उसके पुराने मामलों और वर्तमान नेटवर्क के बीच संबंधों की भी पड़ताल कर रही हैं। दूसरी ओर, उसके पैतृक गांव मऊ शेरपुर में रहने वाले 85 वर्षीय पिता बालेश्वर साह ने बताया कि बिजेंद्र पिछले करीब पांच वर्षों से गांव नहीं आया है। उनकी पत्नी के निधन पर वह अंतिम बार गांव पहुंचा था। पिता का कहना है कि अंतर्जातीय विवाह के बाद उसने परिवार से दूरी बना ली थी। मैट्रिक के बाद वह पढ़ाई के लिए बेगूसराय चला गया और उसके बाद उसकी गतिविधियों की उन्हें कोई जानकारी नहीं रही। बालेश्वर साह ने बताया कि कुछ वर्ष पहले ओडिशा पुलिस उनकी तलाश में गांव पहुंची थी, लेकिन महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में अब तक किसी जांच एजेंसी ने उनसे पूछताछ नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से ही अपनी बहू की गिरफ्तारी की जानकारी मिली। परिजनों के अनुसार बिजेंद्र बचपन से पढ़ाई में काफी तेज था। वर्ष 2003 में आगे की पढ़ाई के लिए वह बेगूसराय गया, जहां बाद में कोचिंग पढ़ाने लगा। परिवार का दावा है कि इसी दौरान उसका नाम एक हत्या के मामले में सामने आया और वह जेल भी गया। पिता का कहना है कि जेल के दौरान उसकी पहचान चर्चित सॉल्वर गैंग के रंजीत डॉन और अन्य लोगों से हुई, जिसके बाद वह कथित तौर पर इस नेटवर्क से जुड़ गया। वहीं, गांव में उसके तीनों बड़े भाई आज भी सामान्य जीवन जी रहे हैं। बड़े भाई बमबम साह मऊ बाजार में आटा चक्की और सरसों तेल पेराई का काम करते हैं। दूसरे भाई रामू साह किराना दुकान चलाते हैं, जबकि तीसरे भाई जितेंद्र साह भी आटा चक्की और तेल पेराई का व्यवसाय करते हैं। परिवार का कहना है कि वर्षों से बिजेंद्र का उनसे नियमित संपर्क नहीं है। फिलहाल महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले की जांच तेज है और विशेष जांच दल पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटा हुआ है। वही जब 2024 में पेपर लीक मामले में जब उसका नाम आया था तो उसने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कई पेपर लीक मामले के नेटवर्क के बारे में बताया था ।जिसमें जेल में बंद विशाल चौरसिया का भी नाम लिया था जिसका नाम नीट पेपर लीक से जुदा था ।उस समय जब इंटरव्यू आया था तो पूरा हलचल मचा लेकिन फिर जांच ठंडे बस्ते में चला गया ।0
0
Report
बोकारो में 9 वर्षीय अंकुर के साथ सड़क हादसा, 5 किमी घसीटा गया
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर है। शादी समारोह में आए 9 साल के मासूम अंकुर को एक पिकअप वैन के द्वारा टक्कर मारने के बाद 5 किलोमीटर तक घसीटा। बच्चा बोकारो जेनरल अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना देर रात की है। सबसे शर्मनाक बात ये कि हादसे के बाद पुलिस थानों के बीच परिजनों को दौड़ाती रही। हरला थाना बोला सेक्टर 4 जाओ, जबकि आरोपी इसी थाने में बैठा था। ये 9 साल का अंकुर है जो बोकारो जेनरल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। देर रात सेक्टर 4 के जगरनाथ मंदिर मैरेज हॉल में शादी थी। राजधनवार से आए अंकुर को सड़क पार करते वक्त पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। बच्चा गाड़ी में फंस गया। आरोप है कि ड्राइवर ने इंसानियत को ताक पर रखकर गाड़ी नहीं रोकी। अंकुर को घसीटते हुए सेक्टर 4 जगरनाथ मंदिर के पास से सेक्टर 8 सिवान मोड़ तक करीब 5 किलोमीटर तक ले गया। परिजनों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पीछा कर ड्राइवर को पकड़ा। गुस्साई भीड़ ने हरला थाना में हंगामा किया। ड्राइवर और गाड़ी पुलिस के कब्जे में है। लेकिन परिजनों का दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ। जब वे हरला थाना में FIR कराने पहुंचे तो पुलिस ने कहा - घटना सेक्टर 4 की है, वहीं जाओ। जबकि आरोपी यहीं बैठा था। देर रात तक परिजन न्याय की गुहार लगाते रहे。 बाइट: -- रितेश कुमार, बच्चे के पिता बाइट: -- बच्चे के मामा, ब्लू जैकेट0
0
Report
नीमकाथाना में 20 दिन से लापता भावेश की खोज जंगलों-गुफाओं में तेज
Sikar, Rajasthan:20 दिन बाद भी 5 वर्षीय भावेश का नहीं लगा कोई सुराग, जंगलों और गुफाओं में लगातार जारी है सर्च ऑपरेशन। सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के निमोद गांव स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए 5 वर्षीय मासूम भावेश का 20 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन के बावजूद भावेश का पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। मासूम की तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग की टीमें और स्थानीय ग्रामीण दिन-रात जुटे हुए हैं। डॉग स्क्वायड की सहायता से भी विभिन्न क्षेत्रों में गहन खोजबीन की जा रही है। आज भी पूरे दिन सर्च ऑपरेशन जारी रहा और पहाड़ी क्षेत्र में स्थित घने जंगलों, गुफाओं तथा दुर्गम स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई।सदर थाना अधिकारी राजеш डूडी ने बताया कि भावेश की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि घना जंगल होने के कारण सर्च अभियान में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जंगल में स्थित गुफाओं और दुर्गम स्थानों की लगातार तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन का दायरा पहले 2 किलोमीटर था, जिसे बढ़ाकर अब 5 किलोमीटर कर दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। हालांकि, 20 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से क्षेत्रवासियों में चिंता लगातार बढ़ रही है।परिजन अपने मासूम के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, जबकि पूरा क्षेत्र भावेश की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर-फैजाबाद सीट के भाजपा एमएलसी ने राम मंदिर कारसेवकों के परिवारों को प्रतिनिधित्व माँगा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर-फैजाबाद सीट के भाजपा एमएलसी ने राम मंदिर कारसेवकों के परिवारों को प्रतिनिधित्व माँगा0
0
Report
औरैया मुठभेड़: 2 बदमाश घायल, 6 गिरफ्तार
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया -पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़। जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश घायल, 6 गिरफ्तार। चोरी के मामले में वांछित थे सभी आरोपी। थाना बिधूना, स्वाट व सर्विलांस टीम का संयुक्त एक्शन। डहरियापुर मोड़ के पास देर रात हुई मुठभेड़। घायल बदमाशों को उपचार के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया। घटना के संबंध में बता दें बिधूना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के आरोप हिस्सा बटवारा के लिए डहरियापुर मोड के पास मौजूद है, जिसपर पुलिस बल ने उन्हें पकड़ने की योजना बनाकर दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जिसमें दो चोरों के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जबकि चार अन्य को 경찰 टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो चार पहिया वाहन,2 तमंचे और चोरी का बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया है। कुल मिलाकर पुलिस चोरी के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।0
0
Report
भोपाल में तेज रफ्तार हादसा: ट्रक-कार की भिड़ंत से कार पलटी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में तेज रफ्तार का कहर बोर्ड ऑफिस के पास कार और ट्रक में भिड़ंत ट्रक से टकराने के बाद कार पलटी एमपी नगर थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
मेरठ में प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या, गिरफ्तार
मेरठ प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने की बहन की गला दबाकर हत्या हत्या के बाद खुद पुलिस चौकी पहुँचा हत्यारोपी भाई बहन का युवक से था प्रेम प्रसंग पारिवारिक विवाद और समाज में बदनामी के चलते भाई बना क़ातिल दो दिन पहले ही बहन घर से चली गई थी आरोपी दिलशाद ने बहन ईरम को मौत के घाट उतारा पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर शव कब्जे में लिया लोहियानगर थाना क्षेत्र के रसूल नगर कॉलोनी का मामला0
0
Report
भोपाल रायसेन हाईवे पर बस ने बाइक सवार दो को कुचला; मौत, घायल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल रायसेन हाईवे पर हुआ सड़क हादसा बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल सेहतगंज सोम के सामने हुआ दर्दनाक हादसा0
0
Report
भाणपुर गाँव में हाई वोल्टेज करंट से 8-10 लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती
Udaipur, Rajasthan:भाणपुर गांव में हाई वोल्टेज का कहर, करंट से 8-10 लोग झुलसे सलूंबर ।सलूम्बर क्षेत्र के धारोद के निकट भाणपुर गांव में मंगलवार रात अचानक घरों में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घरों में मौजूद 8 से 10 लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए सलूम्बर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि सूचना देने के बावजूद संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी0
0
Report
Advertisement
20 वर्ष के विवाद का समाधान: पांचना बांध से लिफ्ट सिंचाई शुरू
Jaipur, Rajasthan:पांचना बांध जल विवाद का 20 वर्ष बाद हुआ समाधान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर दोनों पक्षों में बनी सहमति, लिखित समझौता संपन्न मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की सकारात्मक पहल से करौली जिले के पांचना बांध के पानी के वितरण को लेकर दोनों पक्षों में 20 वर्ष पुराने विवाद का आज समाधान हो गया। जयपुर के शिक्षा संकुल में हुई समझौता वार्ता के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत की उपस्थिति में लिखित समझौता संपन्न हुआ। सभी जनप्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा करते हुए जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सहमति बनाई। 2100 एमसीएफटी क्षमता का बांध, 10 हजार हेक्टेयर में होती है सिंचाई गौरतलब है कि 2100 एमसीएफटी क्षमता के पांचना बांध से लगभग 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है, किंतु वर्ष 2006 के बाद से बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में जल प्रवाह नहीं हो रहा था। गुडला सहित क्षेत्र के 21 राजस्व गांव लगातार यह मांग कर रहे थे कि बांध से लिफ्ट सिंचाई परियोजना के माध्यम से उन्हें पानी उपलब्ध कराया जाए, तभी नहरों में जल प्रवाह की अनुमति दी जाए। 20 वर्ष से चली आ रही इस मांग को पूरा करने के लिए अब तक कोई गंभीर प्रयास नहीं किए गए थे। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा से बदली तस्वीर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2026-27 के बजट में गुडला क्षेत्र के इन 21 राजस्व गांवों को लिफ्ट सिंचाई स्कीम के माध्यम से पानी दिए जाने की घोषणा की थी। इस बजट घोषणा से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना। इसके बाद नहरों की मरम्मत के लिए 11.50 करोड़ रुपए की लागत से कार्य प्रारंभ किया गया, जो अब पूरा होने की ओर है। आज की चर्चा के दौरान इस योजना के धरातल पर क्रियान्वयन को सुनिश्चित किए जाने के क्रम में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत द्वारा आश्वासन दिया गया। तैय होगी पानी छोड़ने की तारीख, जल्द शुरू होगी टेस्टिंग प्रेस वार्ता के दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी सकारात्मक सोच के चलते दोनों पक्षों में संवाद के बाद सहमति बनी। उन्होंने कहा कि सरकार ने दोनों पक्षों की जायज मांगें मान ली हैं। साथ ही, बांध का पानी छोड़े जाने को लेकर सात दिन के भीतर विभाग तारीख तय कर लेगा। अब नहरी तंत्र का तकनीकी आकलन करते हुए इसकी टेस्टिंग के लिए जल प्रवाह शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों द्वारा सिंचाई क्षेत्र को विकसित करने तथा कमांड क्षेत्र के भीतर लिफ्ट योजना के माध्यम से सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर भी शीघ्र कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। गृह राज्य मंत्री और मंत्री डॉ. मीणा ने भी जताया आभार माननीय गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने राज्य सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए सभी पक्षों से नहरों में जल प्रवाह शीघ्र प्रारम्भ किए जाने का आग्रह किया। वहीं माननीय मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने दो दशक पुराने इस विवाद को सुलझाने पर माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपस्थित किसानों को आपसी सहयोग, समन्वय और सौहार्द बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया।0
0
Report
स्कूल चलो अभियान-2026 से सहारनपुर में शिक्षा, संस्कार और विकास के नए अध्याय का शुभारंभ
Noida, Uttar Pradesh:आदिशक्ति माँ शाकुम्भरी देवी की कृपा से अभिसिंचित जनपद सहारनपुर से आज शिक्षा, संस्कार और विकास के नए अध्याय का शुभारंभ होगा। राज्यव्यापी 'स्कूल चलो अभियान-2026' के द्वितीय चरण के शुभारंभ के साथ नन्हें विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी वितरित की जाएंगी, जनपद के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही, ₹613 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। शिक्षा और विकास की ये पहलें शिक्षित, समृद्ध और 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को नई गति देंगी।0
0
Report
CM भजनलाल शर्मा देवमाली दौरे की सुरक्षा पुख्ता, प्रशासन ने तगड़ी तैयारी शुरू की
Bewar, Uttar Pradesh:मसूदा,ब्यावर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के देवमाली दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 02 जुलाई को देवमाली का दौरा करेंगे ... यहां सीएम भगवान देवनारायण के दर्शन करेंगे.....सीएम के दौरे की सूचना मिलते ही मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, ब्यावर कलेक्टर, एसपी और एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने देर रात देवमाली पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया.... अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, मंच और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.... प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं..."कल मुख्यमंत्री भगवान देवनारायण के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करेंगे।0
0
Report
Advertisement
सुरबी मर्डर केस: आरोपी ड्रग एडिक्ट के विरुद्ध कठोर न्याय की मांग
Noida, Uttar Pradesh:चिक्काबल्लापुर होम स्टे में सुरबी मर्डर केस वह मेरी बेटी को ढूंढते हुए आया और उसे मार डाला सुरबी की मां गीता हॉस्पिटल के पास रो रही है उसने और भी कई मर्डर किए हैं वह मुझे मारने आया था उसने बसवनगुडी पुलिस स्टेशन एरिया में ऐसे ही दो-तीन केस किए हैं वह रेपिस्ट है, ड्रग एडिक्ट है, उसके खिलाफ सारे केस हैं रोता है कि मैं अपनी बेटी के बिना कैसे रह सकता हूं उसने ड्रग्स और ज़हर दिया और मेरी बेटी का रेप किया उसे कानून पर भरोसा नहीं है रोता है कि उसे काटकर जेल में डाल देना चाहिए मेरी बेटी ऐसी लड़की नहीं है जो मर जाए.. RSS ने मेरी बेटी के केस में बहुत मदद की तेजस गौड़ा, रमेश ने मदद की और उसे मार डाला वे कहां हैं, वे ट्रेसिंग कर रहे थे और मर्डर कर रहे थे उसके पीछे एक बड़ी टीम है, वह एक बड़ा ड्रग एडिक्ट है उसकी उसने एक लेटर लिखा जिसमें कहा गया था कि उसके साथ सेक्स करना ही काफी बुरा था उसने कहा कि मुझे तुम्हारा अच्छे से ख्याल रखना चाहिए वह रोया कि मेरी बेटी की मौत का इंसाफ नहीं हुआ क्या गरीबों के खिलाफ लव जिहाद के केस चलते रहने चाहिए केरल में भी उसके खिलाफ केस है तुमने अपना घर बेचकर बड़ी मुश्किल से अपनी बेटी को पाला उसने मेरी बेटी को टॉर्चर किया और मार डाला0
0
Report
मुजफ्फरनगर में लैंड जेहाद पर हिंदू संगठनों की बैठक, मकान खरीद विरोध
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:01-07-2026 लेंड जेहाद पर हंगामा मुजफ्फरनगर में एक बार फिर जिहाद के नाम पर हंगामा खड़ा हो गया है लेकिन इस बार लव जिहाद नहीं बल्कि लैंड जिहाद पर हंगामा हुआ है हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर एक हिंदू कॉलोनी में मुस्लिम द्वारा मकान खरीदने का विरोध करते हुए मीटिंग की और उसको मकान खाली करने के लिए कह दिया. हिन्दू संगठन के आरोप है की हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र वाली कॉलोनी मे लेंड जेहाद के तहत कोई भी मुस्लिम व्यक्ति महंगे दाम पर मकान खरीद लेता है और फिर धीरे धीरे हिन्दू वहां से अपने मकान क़ो कम दामों मे बेच कर वहा से पलायन कर जाते है. दरअसल मामला खालापार थाना क्षेत्र के दक्षिणी कृष्णापूरी का है जहाँ पर एक जैन बन्धुओ ने अपने मकान क़ो मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति क़ो बेच दिया.ज़ब मकान क़ो बेचा गया तब किसी भी कॉलोनी वासी क़ो कानो कान खबर नहीं पहुंची. मकान ख़रीददार का तब लगा ज़ब उस मकान मे अलग अलग लोगो की आवजाही शुरू हो गयी. हुक्का बाजी होने लगी तो मौहल्ले वासियो क़ो इस बात की जानकारी लगी. इस मामले क़ो लेकर हिन्दू संघटन अलर्ट हुए और हिन्दू संघर्ष समिति के बैनर तले मौहल्ले मे एक पंचायत रखी गयी. जिसमे हिन्दू संघर्ष समिति के व अन्य हिन्दू संघटनो के कार्यकर्ता मौजूद रहे जिसमे मौहल्ले मे मुस्लिम द्वारा किये गए लेंड जिहाद का विरोध किया गया और सभी ने एक राय होकर मकान मे अपना ताला जड़ दिया. फिलहाल मकान पर कोई मौजूद नहीं है और मकान पर हिन्दू संगठन का ताला लगा हुआ है. हिन्दू संगठन के नेताओं का कहना है की ये सब लेंड जेहाद के चलते मुस्लिम लोग हिन्दू बस्तीयों मे एक मकान महंगी क़ीमत मे खरीदते है और उसके बाद उस कॉलोनी से हिन्दू सस्ते मकान बेचकर पलायन कर जाते है. यही नहीं मुज़फ्फरनगर की कई कॉलोनी से हिन्दू परिवार पलायन कर चूका है. इस पुरे गिरोह मे बैंक वाले भी शामिल है जो कम कीमत के मकानों पर बड़ा लोन करते है उसकी बंदरबाट करते है.. वही मौहल्ले वासियो का कहना है की यहां पर इन लोगो ने आते ही होक्का पीना हल्ला करना शुरू कर दिया था ये पूरी हिन्दू बस्ती है और अगर ये यहां रहेंगे हमारे त्यौहार होली का आता है उसमे अगर रंग उनपर डल गया तो फिर संम्प्रदायिक झگड़ा होगा हम चाहते है ये यहां से चले जाये किसी हिन्दू के नाम ये बैनामा कर दे. बाइट =नरेंद्र पँवार (अध्यक्ष हिन्दू संघर्ष समिति ) बाइट =अरुण प्रताप (हिंदूवादी नेता ) बाइट =आयुष शर्मा (कॉलोनी वासी ) बाइट =नारायण कौशिक (कॉलोनी वासी ) बाइट =राजीव शर्मा (पार्षद ) वॉक थूरू =अंकित मित्तल ग्राऊंड जीरो से0
0
Report
संत नगर में सीवर जैसे जलजमाव से लोग घरों में कैद; मानसून खतरे बढ़ा
New Delhi, Delhi:संत नगर में उत्तरी दिल्ली के मानसून से पहले सीवर जैसी जलजमाव की स्थिति बनी है, जहां फ्लड विभाग के नाले के गंदे पानी से गलियां डूबी हुई हैं और लोग घरों में कैद हैं।.Persistent दुर्गंध और संक्रमण के खतरे से स्थानीय लोग परेशान हैं, जबकि अधिकारी अभी भी सवालों से बचते नजर आ रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है और नाले की सफाई न हो पाने से स्थिति बिगड़ती जा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने बार-बार शिकायत की, पर अब तक ठोस समाधान नहीं मिला है। बाकी की गली-गली में भी गंदे पानी के कारण रहने-जाने में दिक्कत हो रही है। संबंधित एजेंसियों से नालों की सफाई और जलभराव के स्थायी समाधान की मांग तेज हो गई है ताकि मानसून के दौरान बड़े संकट से बचा जा सके।0
0
Report
Advertisement
