221711
प्रेमनगर नगरा मोहल्ले में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, रोशनी से जगमग हुआ बुंदेलखंड
Nagra, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर नगरा मोहल्ले में दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छोटे-बड़े बच्चों ने आतिशबाजी और फुलझड़ी जलाकर खूब आनंद लिया। दीपावली के अवसर पर घर, दुकानें और द्वार झिलमिलाते दीयों से रोशन हुए जिससे पूरा बुंदेलखंड जगमगा उठा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुंडेश्वरी धाम के जीर्णोद्धार से रोहतास- कैमूर में एयरपोर्ट और रोपवे की योजना
Khajuria Khurd, Bihar:196 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया वियो - कैमूर जिले के मां मुंडेश्वरी धाम पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। मां मुंडेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कराने के बाद सहयोग शिविर में लिए भाग। जहाँ उनको बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के द्वारा चांदी का मुकुट दिया गया। वहीं सभी विधायकों ने बुके देकर सम्मानित किया। बिहार के विकास और अपराधी मुक्त बिहार बनाने को लेकर संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा मुंडेश्वरी मंदिर के विकाश को लेकर रोहतास और कैमूर में बनेंगे एयरपोर्ट। भारत माला परियोजना के फोरलेन से जुड़ेंगे मा मुंडेश्वरी धाम । रोपवे का शिलान्यास करने अगली बार आऊंगा मां मुंडेश्वरी धाम। हेलीकॉप्टर यात्रा से पटना से राजगीर, मुंडेश्वरी, मां तारा चंडी उतरेंग। मां मुंडेश्वरी का होगा जीर्णोद्धार बिहार में अपराध करने वाले अपराधी अगर बिहार छोड़ दे नहीं तो अगर अपराध करेंगे तो उनको उसी की भाषा में 48 घंटे के अंदर हमारी पुलिस भी जवाब देगी महिलाओं को उनके पंचायत के बगल में और शिक्षकों को उनके प्रखंड के बगल में होगी मनचाहा पोस्टिंग। लेकिन शिक्षा से नहीं होगा समझौता। सभी को पढ़ना पड़ेगा। नहीं चलेगा एक्सक्यूज। ऐसे मॉडल बनेंगे बिहार में विद्यालय की जहां जिलाधिकारी विधायक सहित सभी लोगों के बच्चे पढ़ेंगे。0
0
Report
भोपाल एटीएस स्पेशल कोर्ट में आतंकियों की पेशी, सुरक्षा कड़ी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल एटीएस की टीम पहुंची जिला कोर्ट एटीएस की स्पेशल कोर्ट में संदिग्ध आतंकियों को किया गया पेश रिमांड खत्म होने के बाद मोहम्मद फ़राज़ और नईम की पेशी बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार इजहार उल हक को भी किया गया पेश डॉक्टर मुकेश मलिक की कोर्ट में किया गया पेश कड़ी सुरक्षा में लाया गया कोर्ट0
0
Report
स्वार सीट पर आजम खान परिवार का गढ़ ढहा; शफीक अहमद अंसारी जीते
Rampur, Uttar Pradesh:स्वार सीट रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से चर्चा का केंद्र रही है. यह सीट कभी समाजवादी पार्टी और आजम खान के परिवार का मजबूत गढ़ मानी जाती थी, पर अदालत के फैसले, विधायक की सदस्यता रद्द होने और उपचुनाव ने यहां का राजनीतिक समीकरण बदल दिया. 2017 के चुनाव में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की, लेकिन उम्र विवाद और अदालत के निर्णय के कारण उनकी सदस्यता बाद में रद्द हो गई. इसके बाद स्वार सीट पर उपचुनाव हुआ और अब्दुल्ला आजम ने फिर से जीत हासिल कर विधायक बने, लेकिन 2023 में फिर वही घटनाक्रम होकर स्वार सीट खाली हो गई. फरवरी 2023 में उनके निर्वाचन की वैधता समाप्त कर दी गई और उपचुनाव घोषित हुआ. उपचुनाव में अनुराधा सिंह चौहान को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया, जिसे आजम खान परिवार का समर्थन प्राप्त था, जबकि भाजपा ने सहयोगी दल अपना दल (एस) के शफीक अहमद अंसारी को मैदान में उतारा. प्रचार के दौरान इसे विकास बनाम परिवारवाद का मुद्दा बताया गया. 13 मई 2023 को परिणाम आए तो स्वार सीट पर शफीक अहमद अंसारी ने लगभग 8 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की, और भाजपा-समर्थित गठबंधन ने इस सीट पर कब्जा किया. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह सिर्फ एक चुनावी हार नहीं थी, बल्कि आजम खान परिवार के राजनीतिक प्रभाव के लिए बड़ा झटका था. 2023 में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में अदालत ने आजम खान, तंजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम को सजा सुनाई थी, जिससे राजनीतिक विवाद और बढ़ गया.}0
0
Report
Advertisement
बलौदाबाज़ार: खर्वे गांव में दफन शव फिर निकाले; शराब में ज़हर का शक
Raipur, Chhattisgarh:बलौदाबाज़ार बिग ब्रेकिंग- खर्वे गांव में फिर से निकाला जा रहा दफन किये गए 6 शव शनिवार को भी निकाला गया था एक शव ग्रामीणों के शक के आधार पर फॉरेंसिक और अन्य जरूरी जांच के लिए निकाला जा रहा शव ग्रामीणों के मुताबिक शराब में जहर मिला कर पिलाया गया है, जिसके कारण हो रही लोगों की मौत ग्रामीणों ने गांव के ही व्यक्ति पर लगाया है जहर मिला शराब पिलाने का आरोप जिसके बाद फरवरी से लेकर 15 मई तक हुई है 8 मौतें मौके पर एसडीओपी, फोरेंसिक जांच टीम और पुलिस टीम मौजूद.....0
0
Report
आगरा इंजीनियर सम्मेलन: मेट्रो और अटल टाउनशिप के जरिये विकास का बड़ा एजेंडा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग देश के प्रधानमंत्री के 12 साल बेमिशाल को लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम आगरा विकास प्राधिकरण में आयोजित हुआ अभियंता सम्मेलन अभियंताओं के सम्मेलन में देश के विकास और प्रगति पर हुई चर्चा बतौर मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे मंडलायुक्त ने देश के विकास के साथ आगरा के विकास में अभियंताओं की भूमिका की सराहना की आगरा में मेट्रो ,नई अटल टाउनशिप और नदियों के नाम पर बन रही टाउनशिप को बताया बड़ी उपलब्धि इस सम्मेलन में PWD,मेट्रो,जल निगम,आवास विकास परिषद,आगरा विकास प्राधिकरण,UPSIDA,साहितलाभाग सभी विभागों के अभियंता रहे मौजूद0
0
Report
राम जन्मभूमि दान घोटाले के आरोप: संतोष दुबे ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर आरोप लगाए
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर बाबरी मस्जिद गिराने के आरोपी रहे वह वर्तमान में धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे ने थाना राम जन्मभूमि में ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय सदस्य अनिल मिश्रा चम्पत राय के सहयोगी राम शंकर यादव उर्फ़ टिन्नू यादव व राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव को चोर बताते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है,संतोष दुबे ने कहा कि हमें इस एस आई टी पर भरोसा नहीं है सरकार गुमराह करना चाहती है हम आस्था से खिलवाड़ नहीं करने देंगे,श्रद्धालुओं के करोड़ों दान में दिए गए रुपए का हेर फेर चल रहा है.0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर में देर रात मुठभेड़: गिरफ्तार अपराधी पैर में गोली, अब MGM अस्पताल में भर्ती
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर पीछे याड के पास पुलिस और अपराधियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई, जहां गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस की पिस्टल छिन पुलिस पर ही गोलीबारी कर भागने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली मारी गई, इस घटना में घायल अपराधी और सब इंस्पेक्टर को एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है, इस घटना में अपराधी के पैर में गोली लगी है, वह अपराधी द्वारा सब इंस्पेक्टर को धकेले जाने के दौरान सब इंस्पेक्टर मामूली रूप से घायल है, घटनास्थल पर कई खोखा और पिस्तौल पुलिस ने जप्त किया है, बता दें कि कल देर शाम महिला से चैन छिनतई करने के बाद अपराधियों का पीछा पुलिस कर रही थी, इसी दौरान सिद्धगोड़ा सूर्य मंदिर के पास पल्सर बाइक गिरने से अपराधी पुलिस पर फायरिंग करते हुए जैफ 6 कैंपस में घुस गए, इसके बाद पुलिस ने दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया था, और उनके निशान देही पर हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया गया, पूछताछ के दौरान अपराधियों ने शहर में छिनतई की हुई सोने के जेवरात की जानकारी दी, इसके बाद पुलिस अपराधी को लेकर सोने के जेवरात लेने पहुंची, इसी दौरान सुबह 3 बजे सूर्य मंदिर के पीछे यार्ड के जंगल में जीवराज छुपाने की बात अपराधियों द्वारा की गई थी, पुलिस अपराधी को लेकर वहां पहुंची, इसी दौरान मौका देख अपराधी ने पुलिस की पिस्टौल छीन पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मारी, जिसे कड़ी सुरक्षा में एमजीएम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है0
0
Report
पत्नी को पार्लर सीखने से मना करना पति को पड़ा भारी,महिला के परिजनों ने घर पर पथराव कर गाड़ी को तोड़ा
Deo Gaon, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- पत्नी को पार्लर सीखने जाने से मना करना पति को पड़ा भारी, महिला के एक दर्जन से अधिक परिजनों ने घर पर पथराव के साथ की जमकर मारपीट, घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार को लाठी डंडों से तोड़कर किया क्षतिग्रस्त , बीच बचाव करने आए पड़ोसियों के साथ भी की मारपीट, रात के वक्त मुंह पर कपड़ा लपेट कर आए थे एक दर्जन से अधिक लोग , घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 का मामला।0
0
Report
टंडोला गांव में घर में लगी भीषण आग, बाइक- साइकिल जलकर राख।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,कोतवाली क्षेत्र के गांव टंडोला में मंगलवार तड़के एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गांव निवासी इरशाद पुत्र रफीक के घर में सुबह करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी।घर से धुआं उठता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।आग में घर में रखी एक बाइक, साइकिल और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
पटना कोचिंग विवाद में तेजस्वी ने सीबीआई जांच की मांग की
Patna, Bihar:पटना में चर्चित कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद अब पूरी तरह से राजनैतिक रंग ले लिया है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक पत्र लिखकर पटना के प्रसिद्ध फैज़ाल खान और ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े इस गंभीर मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने की मांग की है तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा सर्वविदित है कि विगत दिनों पहले बिहार की राजधानी स्थित दो कोचिंग संस्थानों के आपसी विवाद उपरांत कथित रूप से मारपीट तोड़फोड़ एवं गोलीबारी की घटना घटित हुई जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए तथा कोचिंग संचालक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद स्थिति में नेपाल में मृत्यु होने की खबर फैलने के बाद यह मामला और गंभीर हो चुका है। इस मामले में सरकार और राज्य पुलिस की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लग रहे है। मुख्यमंत्री से पत्र लिख अनुरोध किया है कि जनभावना को देखते हुए इस मामले को C.B.I के सुपुर्द कर दिया जाए जिससे कि इसकी निष्पक्ष, प्रभावी एवं गहराई से जांच हो सके तथा जांचोपरांत दोषी आरोपियों पर समुचित विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित हो। तेजस्वी यादव के द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र को लेकर RJD के एमएलसी कारी सुहैब ने कहा की तेजस्वी यादव ने जायज मांग किया है और उसकी जांच जरूरी है प्रिंस यादव की जो हत्या हुई है वह बहुत बड़ी घटना है तेजस्वी यादव ने जो मांग किया है उस पर जांच होनी चाहिए क्योंकि बिहार सरकार केंद्र सरकार और विदेश का मामला है इस पर सीबीआई जांच हो गोलीबारी की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इसका इसका रंग भाजपा के साथ कारी सुहैब ने जोड़ दिया बाइट-----कारी सुहैब MLC RJD JDU के एमएलसी भीष्म सहनी ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का दोहरा चरित्र सभी जानते हैं बिहार सरकार जो भी मामला सीबीआई को देती है कहते हैं कि इसे लटकने और भड़काने के लिए दिया गया है और केंद्र सरकार का यह टोता है पहले तेजस्वी यादव यह स्पष्ट करें कि अपना दोहरा चरित्र साफ करें सीबीआई की जांच की मांग करते हैं और जब सीबीआई जांच होता है तो कहते हैं की लीपापोती करने के लिए सीबीआई जांच कराया गया बिहार की जनता तेजस्वी यादव का दोहरा चरित्र को देख रही है बाइट----- भीष्म सहनी JDU MLC कांग्रेस के एमएलसी समीर सिंह ने कहा यह निष्पक्ष बात है और कोचिंग संस्थान में शैक्षणिक संस्थान में दो संचालक आपस में भर रहे हैं एसएससी आम छात्रों में और अभिभावक में बेहतर संदेश नहीं किया है निश्चित रूप से राज्य की गरिमा आहत हुई है मुख्यमंत्री महोदय से कहना है की सही से जांच करा लिया जाए दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा करवा दिजिए जो दोषी होगा वह फँसेगा और जो नीरदोष होगा वाह बचेगा बाइट------ समीर सिंह एमएलसी कांग्रेस बीजेपी के प्रवक्ता दानिश इकबाल ने कहा जो भी घटना घटित हुई है वह दो संस्थाओं को लेकर हुई है और बिहार पुलिस पूरी न्यूज़ परीक्षा से उसकी जांच कर रही है जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी नेपाल में जिनकी हत्या हुई है उसकी भी जांच हो रही है बिहार पुलिस नेपाल पुलिस के संपर्क में तेजस्वी यादव सीबीआई जांच करने की मांग करते हैं और एक तरफ संवैधानिक व्यवस्थाओं पर लगातार प्रश्न खड़ा करते हैं दूसरी तरफ सीबीआई की मांग कर रहे हैं यह विरोधाभास नहीं चलेगा बाइट------ दानिश इकबाल भाजपा प्रवक्ता0
0
Report
सूरजपुर जिला अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप
Surajpur, Chhattisgarh:इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, ऑपरेशन के लिए एंटीबायोटिक इंजेक्शन की वजह से रिएक्शन बताया जा रहा है मौत की वजह, परिजन डॉक्टर पर कार्रवाई की कर रहे हैं मांग, जिला अस्पताल सूरजपुर का मामला0
0
Report
Jamui में भीषण गर्मी से बाइक में आग, दमकल ने पाया नियंत्रण
Jamui, Bihar:जमुई। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब वाहनों पर भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को जमुई शहर के कचहरी रोड स्थित एक खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई और कुछ ही मिनटों में धू-धू कर जलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि करीब 15 से 20 मिनट के भीतर बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन भीषण गर्मी और अत्यधिक तापमान को संभावित वजह माना जा रहा है। इन दिनों जमुई सहित पूरे क्षेत्र में प्रचंड गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं तथा धूप से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। कोई ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहा है तो कोई पेड़ों की छांव का सहारा ले रहा है। फिलहाल जली हुई बाइक किसकी है, इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।0
0
Report
Advertisement
पूर्व ASI निदेशक केके मोहम्मद: कृष्ण जन्मभूमि-ज्ञानवापी पर हिन्दुओं को हक, मुस्लिम छोड़ दें
Bhopal, Madhya Pradesh:पूर्व ASI डायरेक्टर केके मोहम्मद ने मुस्लिमो से कहा कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी तत्काल हिन्दुओ के लिए छोड़े इन जगहों पर हिन्दुओ का हक। आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व डायरेक्टर ने मुस्लिम छोड़े... केके मोहम्मद ने ज़ी मीडिया संवाददाता प्रमोद शर्मा से बात करते हुए कहा कि मैंने खुद कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और ज्ञानवापी जाकर देखा ये जगह मंदिर थे... केके मोहम्मद ने आलमगीरी किताब का हवाला दिया... केके मोहम्मद पूर्व ASI डायरेक्टर है... राम जन्मभूमि ASI सर्वे टीम के सदस्य रहे हैं... कोई भी जाकर देख ले कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी Temple हैं... कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और ज्ञानवापी बनारस काशी में हिन्दू शानदार मंदिर बनाये - केके मोहम्मद0
0
Report
मानसून की पहली बारिश ने हांसी के जलभराव पर प्रशासन की पोल खोल दी
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : वेद प्रकाश, विष्णु शहरवासी आज की बारिश में डूबी हांसी, बस स्टैंड, हांसी तोशाम रोड, बाबा श्याम मंदिर रोड समेत पूरे शहर में जलभराव, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल मानसून की पहली बारिश में ही शहर बना तालाब, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल, लोगों को भारी परेशानी हांसी। शहर में हुई मानसून की पहली बारिश ने नगर प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही हांसी के कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए। बस स्टैंड, बाबा श्याम मंदिर रोड और तोशाम रोड समेत अनेक स्थानों पर सड़कों पर इतना पानी भर गया कि लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हांसी बस स्टैंड पर चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया, जबकि बाबा श्याम मंदिर जाने वाली सड़क पर जलभराव के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं हांसी-तोशाम रोड पर पिछले आठ महीनों से नए सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि थोड़ी सी बारिश में ही पूरा शहर पानी से भर गया। बस स्टैंड और तोशाम रोड पर जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही। शहरवासी विष्णु ने बताया कि लगभग हर क्षेत्र में पानी भर गया है। उनका कहना है कि यदि पहली बारिश में यह हाल है तो लगातार बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। कल आई तेज आंधी और बारिश का असर भी शहर में देखने को मिल रहा है। मोबाइल टावर गिरने से आधे शहर में नेटवर्क सेवाएं प्रभावित हैं, जबकि पेड़ और बिजली पोल गिरने के कारण कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था भी बाधित रही। हर वर्ष बारिश के दौरान शहर के प्रमुख मार्ग जलभराव की चपेट में आ जाते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ लोगों के घरों और दुकानों तक पानी पहुंचने का खतरा बना रहता है। मानसून की पहली ही बारिश ने हांसी की जल निकासी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं और प्रशासनिक दावों की हकीकत सामने ला दी है.0
0
Report
केके मोहम्मद बोले: कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी हिन्दुओं के लिए छोड़ दें
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व ASI डायरेक्टर केके मोहम्मद ने मुस्लिमो से कहा कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी तत्काल हिन्दुओ के लिए छोड़े इन जगहों पर हिन्दुओ का हक - आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व डायरेक्टर केके मोहम्मद ने मुस्लिमो से कहा कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी मुस्लिम छोड़े दे... - केके मोहम्मद ने ज़ी मीडिया संवाददाता प्रमोद शर्मा से बात करते हुए कहा कि मैने खुद कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और ज्ञानवापी जाकर देखा ये जगह मंदिर थे... - केके मोहम्मद ने आलमगीरी किताब का दिया हवाला ... - केके मोहम्मद पूर्व ASI डायरेक्टर है...राम जन्मभूमि ASI सर्वे टीम के सदस्य रहे है... - कोई भी जाकर देख ले कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी मंदिर है... - कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और ज्ञानवापी बनारस काशी में हिन्दू शानदार मंदिर बनाये - केके मोहम्मद0
0
Report
Advertisement
