221712
Ballia: बड़ौदा यूपी बैंक से 21.58 लाख रुपये गायब, जांच शुरू
Rasra, Uttar Pradesh:रसड़ा (बलिया) में बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा के लाकर का ताला संदिग्ध हालात में खुल गया जिससे 21.58 लाख रुपये गायब हो गए। यह घटना सोमवार रात की है। मंगलवार सुबह बैंक के कर्मचारियों ने गायब रुपये की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और डीआईजी ने मौके पर पहुंचकर शाखा प्रबंधक चंद्रभूषण राय और कैशियर स्वामीनाथ से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
औरैया मशीनरी स्टोर में लगी भीषण आग , फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद पाया काबू
Umaran, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज औरैया औरैया के महावीरगंज में आकाश मशीनरी स्टोर एंड हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दुकान से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के महावीरगंज की है।0
0
Report
औरैया बेखौफ चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम
Madhupur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया औरैया में बेखौफ चोरों के हौसले बुलंद, सूने मकान को बनाया निशाना , मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम। घर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी। नगदी समेत कीमती सामान समेटकर फरार हुए चोर। घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। सैनिक कॉलोनी के पास का पूरा मामला। चोरी की घटना से इलाके में मचा हड़कंप, दहशत का माहौल। मौके पर पहुंची पुलिस से मामले की जांच कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग।0
0
Report
बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,पैर में लगी गोली
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में झपट्टामारी करने वाले बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 24 वर्षीय कल्लू को घायल हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 8 नवंबर को इटावा-सैफई रोड पर कुनैरा के पास ऑटो सवार महिला का पर्स झपट लिया था। पर्स में जेवरात, दो मोबाइल फोन और 16 हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की स्प्लेंडर बाइक से नहर पुल की तरफ आ रहा है। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की और बाइक गिर गई। पुलिस का आरोप है कि घिरने पर बदमाश ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में कल्लू के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, ओपो का मोबाइल, चोरी की बिना नंबर प्लेट स्प्लेंडर बाइक और 10 हजार 20 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि झपटमारी में लूटे गए नकदी और जेवरात की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है।0
0
Report
Advertisement
छठ के मौके पर नावकोठी में बाइक हादसे में दो युवक की मौत
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में लोक आस्था के महापर्व छठ की खुशियों के बीच एक बार फिर भीषण सड़क हादसे में दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई । वही दो युवक की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के बसिया बांध इसफा के समीप के पास की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अपाचे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विष्णुपुर पंचायत के वार्ड नंबर-8 निवासी गंगा राम सहनी के पुत्र दीपांशु कुमार (20) और वार्ड नंबर-7 निवासी अशोक साह के पुत्र सूरज कुमार (16) के रूप में हुई है। वही टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। उसका अगला हिस्सा और पहिया टूटकर सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों युवकों के खून से लथपथ शव और क्षतिग्रस्त बाइक देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक उजले रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर नावकोठी से अपने घर सैदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बसिया बांध चकमुजफ्फर इसफा के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक की हालत देखकर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और उसके पुर्जे सड़क पर बिखरे पड़े थे।दोनों युवकों की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। जिन घरों में छठ महापर्व को लेकर खुशियां और उत्साह था, वहां अचानक मातम पसर गया। जवान पुत्रों की मौत से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीत्कार सुनकर आसपास के लोग भी भावुक हो गए। एक ओर पूरा इलाका छठ महापर्व की उत्सव में जुटा था, वहीं इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही नावकोठी थानाध्यक्ष मो. फिरदौस पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।छठ जैसे पावन पर्व के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। दो परिवारों के लिए पर्व की खुशियां पलभर में जिंदगी के सबसे बड़े दुख में बदल गईं।0
0
Report
यमुनानगर में छठ महापर्व: ठंड के बावजूद महिलाओं ने यमुना किनारे आराधना की
Yamuna Nagar, Haryana:सूर्य उपासना का छठ महापर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। हरियाणा के यमुनानगर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सर्दी की परवाह न करते हुए सोमवार को अलसुबह ही पश्चिमी यमुना नहर के सिटी सेंटर, दड़वा, दादुपुर, फतेहपुर, अमादलपुर, बूडिया आदि घाटों पर पूर्वांचल के यहां रहने वाले श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। यमुना घाटों पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। दमकल की गाड़ी, एंबुलेंस आदि तैनात थी। पुलिस जवान पूरी तरह से मुस्तैद रहे। दड़वा घाट पर भजनों के जरिए छठ महैया की महिमा का बखान किया जा रहा था। यहां युवा आतिशबाजी कर पर्व की खुशी मना रहे। श्रद्धालुओं विशेष कर महिलाएं ठंड की परवाह किए बिना यमुना के पानी में खड़ी होकर पूजा कर रही थीं। महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु व सुख समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं चनेटी रोड़ पर श्रद्धालुओं ने खाली प्लाट में कुंड बनाकर यहीं पर डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार अच्छे इंतजाम थे छठ मैया समाज देश सभी का भला करें। लवो: देश प्रेम, समाज प्रेम, आस्था का प्रतीक यह छठ महापर्व अब बिहार ही नहीं लगभग पूरे भारत में मनाया जाता है, जहां महिलाएं बिना कुछ खाए पिए सूर्य भगवान की आराधना करती हैं। यमुनानगर में आस्था का सैलाब देखने को मिला जहां सभी के लिए मंगल कामनाएं की गई।0
0
Report
फर्रखाबाद-बारैली हाईवे पर ट्रक से बाइक भिड़ंत, महिला की मौत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, महिला की दर्दनाक मौत, बेटा गंभीर, भतीजा घायल इटावा-बरेली हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर बेटे और भतीजे के साथ बाइक से स्टेशन जा रही थी महिला महिला को दवा लेने कानपुर जाना था, स्टेशन पहुंचाने के लिए सुबह बाइक से निकले थे तीनों हादसे में महिला रेखा की मौके पर ही मौत, 108 एंबुलेंस से घायलों को पहुंचाया गया लोहिया अस्पताल गंभीर हालत में बेटे को हायर सेंटर किया गया रेफर, भतीजे का लोहिया अस्पताल में चल रहा इलाज थाना कादरी गेट क्षेत्र के पांचालघाट के पास इटावा-बरेली हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में गिद्ध दिखे, पर्यावरण संरक्षण को नया उत्साह Jaga
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में लंबे समय बाद गिद्धों की मौजूदगी सामने आई है। सड़क किनारे बैठे गिद्धों को देखकर राहगीर हैरान रह गए। कभी बड़ी संख्या में दिखाई देने वाले गिद्धों की घटती आबादी के बीच इनकी मौजूदगी ने पर्यावरण प्रेमियों के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण को लेकर नई उम्मीद जगा दी है. तस्वीरें श्रावस्ती जिले की हैं, जहां सड़क किनारे एक साथ कई गिद्ध बैठे दिखाई दिए। राह से गुजर रहे लोगों की नजर जब इन गिद्धों पर पड़ी तो कौतूहल का माहौल बन गया. दरअसल, गिद्ध पर्यावरण के सफाईकर्मी माने जाते हैं। मृत पशुओं के अवशेषों को खाकर ये पर्यावरण को स्वच्छ रखने और संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं. लेकिन पिछले कई वर्षों में गिद्धों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में श्रावस्ती में इनकी मौजूदगी वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. अब जरूरत है कि इनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखा जाए, ताकि प्रकृति के इन अहम सफाईकर्मी का संरक्षण हो सके।0
0
Report
जौनपुर में जमीन विवाद: दो भाइयों के परिवार में खूनी संघर्ष वीडियो वायरल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल नीलकण्ठपुर गांव में जमीन जोतने को लेकर हुआ विवाद, दो लोग गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नीलकण्ठपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 जानकारी के अनुसार, नीलकण्ठपुर गांव निवासी रामलगन यादव और महाबल यादव सगे भाई हैं। दोनों के बीच एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त जमीन को लेकर हाईकोर्ट में मुकदमा भी विचाराधीन है。 आरोप है कि विवादित जमीन पर रमलगन यादव के पुत्र द्वारा निर्धारित बंटवारे से अधिक हिस्से में जुताई की जा रही थी। इसी बात को लेकर महाबल यादव और उनके परिवार के लोगों ने विरोध जताया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई。 इस मारपीट में महाबल यादव और उनकी बहू सुनीता यादव पत्नी संजय यादव को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। घायलों को उपचार के लिए hospital भेजा गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。 फिलहाल जमीन के विवाद को लेकर हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
बिजनौर में बीजेपी विधायक ओमकुमार का डांस वीडियो वायरल; पौत्र के नामकरण संस्कार में नाचे
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर—बीजेपी विधायक का डांस करने का वीडियो वायरल। पौत्र के नामकरण संस्कार में जमकर नाचे भाजपा विधायक ओमकुमार। विधायक ओमकुमार का नाचने का वीडियो वायरल। नहटोर विधानसभा से तीन बार के विधायक ओमकुमार ने अपने पौत्र के नामकरण संस्कार के अवसर पर हजारों लोगों की दावत दी। विधायक के कार्यक्रम में कई हजार लोग पहुंचे; उनके ओम फार्म हाउस। जिले भर के भाजपा नेताओं और गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
हाथरस के स्पा सेंटर पर पुलिस-प्रशासन की छापेमारी, मामला गर्म
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस: स्पा सेंटर पर पुलिस-प्रशासन की छापेमारी, इलाके में मचा हड़कंप नायब तहसीलदार और इंस्पेक्टर सहित पुलिस टीम ने की अचानक कार्रवाई मौके से स्पा संचालक, एक युवक और स्टाफ युवती को हिरासत में लिया गया अनैतिक गतिविधियों की आशंका पर पुलिस कर रही मामलों की जांच स्पा सेंटर से जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले, संचालक से पूछताछ सदर कोतवाली क्षेत्र में छापेमारी से हड़कंप0
0
Report
AMU छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण; नोमान अशरफ ने जमीन मुद्दे पर आंदोलन चेतावनी
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ अध्यक्ष नोमान अशरफ, उपाध्यक्ष नसरा नईम और सचिव मोहम्मद हमदान समेत तमाम छात्रसंघ पदाधिकारियों की गाउन पहनाकर ताजपोशी की गई समारोह में एएमयू की वीसी नईमा खातून सहित विश्वविद्यालय इंतजामिया के तमाम अधिकारी मौजूद रहे ताजपोशी ग्राउंड में बड़ी संख्या में छात्र भी शामिल हुए इस दौरान छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने छात्रों की समस्याएं उठाईं और जल्द समाधान की मांग की वहीं अध्यक्ष नोमान अशरफ ने हॉर्स राइडिंग क्लब की जमीन को लेकर आंदोलन का ऐलान किया साथ ही दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के एएमयू को आतंकवादी अड्डा बताने वाले बयान पर भी तीखा पलटवार किया0
0
Report
कटनी के छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्पण, महिलाओं में उत्साह का उल्लास
Katni, Madhya Pradesh:स्लग छठ पूजा सूर्य को अरग देने के साथ संपन्न हुआ छठ का व्रत एंकर चार दिवसीय चलने वाले महापर्व छठ का आज उगते हुए सूर्य को अर्क देने के साथ महिलाओं का व्यक्त संपन्न हो गया कटनी के छापरवाह नदी के घाट पर भारी संख्या में व्रत करने वाली महिलाएं सूर्य को अर्क देने पहुंची...इसी के साथ एक दूसरे को बधाई देकर सिंदूर लगाया हमारे संवाददाता ने छठ घाट पहुंचकर व्रत करती महिलाओं से बातचीत की0
0
Report
Advertisement
सरदारशहर में छठ महापर्व का भक्ति-उल्लास: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर समापन
Churu, Rajasthan:सरदारशहर में लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। बुच्चा गेस्ट हाउस के पास आयोजित छठ पूजा महोत्सव का शुक्रवार सुबह उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ विधिवत समापन हुआ। चार दिनों तक चलने वाले इस कठोर व्रत के अंतिम दिन बड़ी संख्या में बिहारी परिवारों के महिलाएं और पुरुष ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और पति की लंबी उम्र की कामना की। नहाय-खाय से शुरू हुए इस महापर्व के अंतिम दिन सुबह श्रद्धालु नए वस्त्र धारण कर पूजा स्थल पर पहुंचे। महिलाओं और पुरुषों ने घाट बनाकर पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य की आराधना की तथा उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान भगवान भास्कर को नारियल, विभिन्न प्रकार के फल, मिठाइयां और पारंपरिक प्रसाद चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने करीब दो घंटे तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। पूरे पूजा स्थल को आकर्षक रोशनी और सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया था। छठ महापर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। व्रतधारी महिलाओं ने चार दिनों तक नियम और निष्ठा के साथ उपवास रखकर छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना की। मान्यता है कि छठ पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है तथा संतान की उन्नति और परिवार के सदस्यों की दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर बिहार निवासी युवती भवानी मंडल ने बताया कि छठ पूजा आस्था और भक्ति से जुड़ा खास पर्व है। घर में माताओं को यह कठिन व्रत करते देखकर उनका भी मन इस व्रत को करने का होता है। उन्होंने बताया कि परिवार की परंपरा के अनुसार कुंवारी कन्याएं यह व्रत नहीं करती हैं। कई महिलाएं अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर छठ व्रत करती हैं। विशेष रूप से संतान प्राप्ति और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाएं पूरे श्रद्धा के साथ यह अनुष्ठान करती हैं। पूजा के दौरान स्थानीय शहरवासियों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। छठ पूजा के आयोजन ने सरदारशहर में सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश की। बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाने वाला यह महापर्व अब सरदारशहर में भी पूरे उत्साह और परंपरागत श्रद्धा के साथ मनाया जाने लगा है। स्थानीय लोगों की भागीदारी ने आयोजन की रौनक और बढ़ा दी। बाइट- मिन्टूस मंडल, अध्यक्ष, छठ पूजा समिति बाइट- भवानी मंडल, युवती0
0
Report
बारां में 133 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान शुरू, पंचायत चुनाव की उत्साहपूर्ण सुबह
Baran, Rajasthan:बारां में आज गांव की सरकार के लिए मतदान, 133 पंचायतों में उमड़े मतदाता बारां पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चौथे और अंतिम चरण में जिले की चार पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही केंद्रों पर कतारें लग गईं। बुजुर्ग, युवा और महिलाएं उत्साह से मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। मतदान शाम छह बजे तक बैलेट पेपर से होगा। चौथे चरण में 1,281 वार्डों में कुल 4,22,145 मतदाता पंजीकृत हैं। नाम वापसी के बाद सरपंच पद के लिए 1,036 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 1,512 नामांकन में से 6 निरस्त हुए और 470 ने नाम वापस लिए। किसी भी पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ। अटरू की 34 पंचायतों में 306, बारां की 26 में 234, छबड़ा की 35 में 236 और छीपाबड़ौद की 38 पंचायतों में 260 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। कुंडी में सबसे ज्यादा 22 और फतेहपुर में 16 प्रत्याशी हैं。 आज 468 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 2400 पुलिस जवान तैनात हैं। पंच-सरपंच के नतीजे आज रात तक आ जायेंगे वहीं उपसरपंच का चुनाव 17 नवंबर और पंचायत समिति-जिला परिषद की मतगणना 20 नवंबर को होगी。0
0
Report
हनुमानगढ़ में चौथे चरण के चुनाव: 575 अभ्यर्थी, 3.93 लाख मतदाता मतदान
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले में चौथे चरण के पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए 575 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में, संगरिया,रावतसर,टिब्बी और हनुमानगढ़ टाउन की 120 ग्राम पंचायतों में आज हो रहा मतदान,चौथे चरण में 3 लाख 93 हजार 176 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग,सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव के लिए जिले में बनाए गए 415 मतदान केंद्र,सरपंच पद के लिए संगरिया में 129,रावतसर में 127,टिब्बी में 156 और हनुमानगढ़ टाउन में 163 अभ्यर्थी मैदान में0
0
Report
Advertisement
