icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कैमूर चेकपोस्ट के पास शराबबंदी की पोल, खुलेआम शराब पीना जारी

Khajuria Khurd, Bihar:बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा (कैमूर, चेकपोस्ट) स्लग -कैमूर चेकपोस्ट से बिहार शराबबंदी की जमीनी हकीकत वियो -बिहार में साल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इस कानून को सख्ती से पालन कराने के लिए सीमा पर चौकसी के दावे किए जाते हैं। इस वक्त हम मौजूद हैं कैमूर जिले के बिहार-उत्तर प्रदेश बॉर्डर चेकपोस्ट पर, जहाँ मद्य निषेध और उत्पाद विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहते हैं और यहाँ से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जाती है। लेकिन इस कड़े पहरे और दावों के ठीक पीछे की हकीकत कुछ और ही बयां करती है। चेकपोस्ट से महज कुछ दूरी पर... जहाँ 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी रहती है, वहाँ खुलेआम शराब पीने का दौर जारी है। जमीन पर बिखरे हुए शराब के '8 PM' के टेट्रा पैक/रैपर, खाली पाउच, प्लास्टिक बैग, सिगरेट के खोखे और चखने/स्नैक्स के पैकेट पर ज़ूम-इन करता है "ज़मीन पर बिखरी ये तस्वीरें देखिए... ये '8 PM' ब्रांड के शराब के पाउच और रैपर हैं। कोई एक-दो नहीं, बल्कि यहाँ दर्जनों खाली रैपर और पाउच बिखरे पड़े हैं। झाड़ियों में छुपाकर फेंके गए ये प्लास्टिक बैग, चखने और स्नैक्स के खाली पैकेट साफ गवाही दे रहे हैं कि इस चेकपोस्ट के ठीक बगल में शराबियों का जमावड़ा लगता है और यहाँ धड़ल्ले से शराब पी जाती है।" "हैरानी की बात यह है कि जब हमने इस बाबत मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों से सवाल किया, तो वे साफ मुकर गए। लेकिन कैमरे की नजर से यह सच छिप नहीं सकता—चारों तरफ बिखरा चखना और शराब के रैपर स्पष्ट कर रहे हैं कि यह जगह एक तरह से शराबियों का अड्डा बन चुकी है।" "एक तरफ 24 घंटे तैनात रहने वाली उत्पाद विभाग की पुलिस और मद्य निषेध विभाग के अधिकारी सुरक्षा व जांच के बड़े-बड़े दावे करते हैं, वहीं दूसरी तरफ चेकपोस्ट के नाक के नीचे बिखरे शराब के ये खाली रैपर्स शराबबंदी कानून को पूरी तरह से पलीता लगा रहे हैं।" ,,,,,,,वॉक थ्रू,,,,,,
0
0
Report

रोहतास-aurangabad में नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी विमल कुमार की हत्या, जांच जारी

Sasaram, Bihar:बहुत बड़ी खबर रोहतास जिले से है। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या कर दी गई है. बताया जाता है कि वे डेहरी से देर रात पटना लौट रहे थे; इसी दौरान औरंगाबाद जिले के बारुण में धनौती पुल के पास उनकी हत्या हो गई. उनके शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं. वे कल देर रात कार से पटना लौट रहे थे. घायल स्थिति में उन्हें जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके शरीर पर मारपीट तथा धारदार हथियार के भी निशान बताए जाते हैं. घटना के बारे में बताया गया कि पटना जा रहे समय अपराधियों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया. उसके बाद विमल कुमार के साथ खूब मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही औरंगाबाद तथा रोहतास के पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए. हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं. उधर औरंगाबाद पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है. मृतक विमल कुमार गयाजी जिले के शेरघाटी के रहने वाले थे. उनका परिवार पटना में रहता है. पत्नी, एक पुत्री और एक छोटा पुत्र है. सभी सासाराम पहुंच गए हैं जहाँ शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रपट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा. पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं. हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.
0
0
Report

माल्शेज घाट में सड़क ध्वस्त, 20 किलोमीटर तक वाहन जाम; पर्यटक रातभर फँसे

Shirur, Maharashtra:कल्याण-अहिल्यानगर महामार्गावरील माळशेज घाटातील करंजाळे परिसरात रस्ता खचल्याने पर्यायी मार्गाने वळवलेल्या खिरेश्वर बनकरफाटा परियरात कोंडीची भीषण समस्या निर्माण झाली आहे. प्रशासनाने वाहतूक पिंपळगाव जोगा धरणाच्या मागील बाजूच्या पर्यायी मार्गाने वळवली मात्र हा रस्ता एकेरी असल्याने आणि वीकेंडमुळे पर्यटकांची तुफान गर्दी झाल्याने तब्बल २० किलोमीटरपर्यंत वाहनांच्या लांबच लांब रांगा लागल्या आहेत. सुमारे दोन हजारांहून अधिक वाहने तासन्‌तास अडकून पडली असून, लहान मुले, महिला आणि ज्येष्ठ नागरिकांना संपूर्ण रात्र वाहनांमध्येच ताटकळत राहावे लागले. आपत्कालीन मदतीसाठी पर्यटकांनी '११२' क्रमांकावर संपर्क साधला, तरीही प्रशासनाकडून कोणतीही तातडीची मदत अथवा वाहतूक नियोजन मिळाले नसल्याने पर्यटकांनी तीव्र संताप व्यक्त केला आहे. घाटात अडकलेल्या प्रवाशांना दिलासा देण्यासाठी तातडीने प्रभावी उपाययोजना करण्याची मागणी आता जोर धरत आहे.
0
0
Report
Advertisement

डिडौली मुठभड़ें: गोवध के दो वांछित गिरफ्तार, हथियार बरामद

Amroha, Uttar Pradesh:डिडौली कोतवाली क्षेत्र में गोवध के दो वांछित बदमाश डिडौली कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर किए गिरफ्तार, घायल अवस्था में दोनों अस्पताल में कराए गए भर्ती , आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पशु काटने के औजार और रस्सी हुई बरामद अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली पुलिस को गोवध प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोवध के मामले में वांछित दो आरोपियों ताहिर और मुशाहिद को पैर में गोली मारकर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी 1 अगस्त को जोया के मोहल्ला इकबाल नगर के पास जंगल में गोवंशीय पशु की हत्या की घटना में शामिल थे। मुखबिर की सूचना पर चौबरिया कमालपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर अवैध तमंचों से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ताहिर के बाएं और फैजान के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को दबोच लिया गया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पशु काटने के औजार और रस्सी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: मतगणना आज शुरू, दोपहर तक परिणाम की उम्मीद

Patna, Bihar:पटना की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का फैसला अब बस कुछ ही घंटों में सामने होगा। कल सुबह 8 बजे से एएन कॉलेज में मतगणना शुरू होगी। प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक के कड़े इंतजाम किए हैं। बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना एएन कॉलेज में होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना के लिए 15 टेबल लगाए गए हैं, जिनमें 14 टेबल पर मतों की गिनती होगी। कुल 422 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती की जाएगी। दोपहर बाद तक रुझान स्पष्ट होने लगेंगे, जबकि करीब 3 बजे तक अंतिम परिणाम आने की संभावना है। सुरक्षा के लिहाज से ईवीएम की तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल पर 100 सुरक्षा कर्मी, जबकि बाहरी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 150 पुलिसकर्मी व ट्रैफिक फोर्स तैनात रहेंगे। वहीं, सुबह 5 बजे से बोरिंग रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। मतगणना पूरी होने तक कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हालांकि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पासधारक वाहनों को छूट दी गई है। इस उपचुनाव में 25 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 23 पुरुष और 2 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। अब सभी की नजरें कल आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि बांकीपुर की जनता ने किसे अपना नया जनप्रतिनिधि चुना है।
0
0
Report

सीतापुर में अवैध चबूतरो पर बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के लिए बड़ी कार्रवाई

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में सड़क पर बने अवैध चबूतरो को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई डीएम के निर्देश के बाद प्रभारी EO सीमा सिंह के नेतृत्व में की गई। कावड़ यात्रा की शुरुआत सोमवार से होने वाली है। इसको लेकर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने सड़क पर बने अवैध चबूतरो पर बुलडोजर एक्शन करते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया ताकि सड़क चौड़ीकरण का कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके और मार्ग से श्याम नाथ मंदिर तक जाने वाले कांवड़ियों को किसी प्रकार की दिक़त न हो। आपको बता दें इसी मार्ग से होकर कावड़ लेकर कांवरिया गोला गोकर्णनाथ भी जाते हैं।
0
0
Report
Advertisement

घग्घर नदी में ट्रैक्टर गिरा, दो घायल होकर अस्पताल में भर्ती

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh जिले में टिब्बी के समीप संगरिया रोड स्थित घग्घर पुल पर शनिवार देर रात एक महिंद्रा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। हादसे में चंदूरवाली गांव निवासी दौलतराम और रामेश्वर लाल घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दौलतराम को प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। रामेश्वर लाल का स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर रातभर घग्घर नदी में पलटा पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
0
0
Report

ई-केवाईसी 15 अगस्त तक अनिवार्य, नहीं करने पर घरेलू सिलेंडर महंगा

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ ई-केवाईसी से चूकने पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा मिलेगा 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर घरेलू उपभोक्ताओं को देना पड़ सकता है कमर्शियल दर पर भुगतान घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि इस अवधि तक ई-केवाईसी नहीं कराई गई तो 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर पर मिलने वाली रियायती घरेलू दर का लाभ नहीं मिलेगा और उपभोक्ताओं को कमर्शियल दर के बराबर कीमत चुकानी पड़ सकती है। वर्तमान में घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत 979.50 रुपये है। ई-केवाईसी न कराने पर यही सिलेंडर लगभग 2138 रुपये तक पड़ सकता है। जिन उपभोक्ताओं ने मार्च 2026 में ई-केवाईसी करा ली थी, उन्हें दोबारा प्रक्रिया पूरी करने की आवश्यकता नहीं है। इंडियन ऑयल सहित सभी तेल विपणन कंपनियों ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिया है कि 15 अगस्त तक 100 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरी कराई जाए। वर्तमान में घरेलू एलपीजी पर उपभोक्ताओं को लगभग 68.98 रुपये प्रति किलो की दर से गैस उपलब्ध कराई जाती है, जबकि कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए यह दर 150.55 रुपये प्रति किलो है। ई-केवाईसी न होने पर घरेलू उपभोक्ताओं को भी कमर्शियल दर लागू हो सकती है। लखनऊ में 3.75 लाख उपभोक्ताओं ने अभी तक नहीं कराई ई-केवाईसी लखनऊ में करीब 12.05 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 3.75 लाख उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। घर बैठे भी कर सकते हैं ई-केवाईसी तेल कंपनियों ने मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ई-केवाईसी की सुविधा दी है。 इंडियन ऑयल के उपभोक्ता IndianOil One App से एचपी गैस के उपभोक्ता HP Pay App से भारत गैस के उपभोक्ता Hello BPCL App से ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए ऐप डाउनलोड कर मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद ई-केवाईसी विकल्प चुनकर फेस रिकग्निशन के माध्यम से पहचान सत्यापित की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने पर एसएमएस के जरिए पुष्टि भेजी जाएगी। इंडियन ऑयल के एलपीजी प्रमुख विशाल भगत ने कहा कि घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे 15 अगस्त तक अवश्य करा लें, अन्यथा घरेलू सिलेंडर पर कमर्शिकल दर लागू हो सकती है。
0
0
Report
Advertisement

हाथों के बल बाबा बैद्यनाथ यात्रा: बिच्छू बम राजकुमार की अद्भुत साधना

Naya Chak, Bihar:एंकर- श्रावणी मेला 2026 की शुरुआत के साथ ही सुलतानगंज में आस्था का अनोखा रंग देखने को मिल रहा है। लाखों कांवरियों की भीड़ के बीच एक ऐसे शिवभक्त ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जो पैदल नहीं बल्कि हाथों के बल चलकर बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के रहने वाले राजकुमार महतो अपनी इस अनोखी साधना के कारण श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। राजकुमार महतो 'बिच्छू बम' शैली में यात्रा कर रहे हैं। इस शैली में दोनों हाथ जमीन पर रहते हैं और पैर ऊपर की ओर उठे रहते हैं। इसी अवस्था में वे धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं। सुलतानगंज से देवघर तक 105 किलोमीटर की यह यात्रा बेहद कठिन मानी जाती है। पिछले साल भी उन्होंने इसी तरह यात्रा की थी, जिसे पूरा करने में 30 दिनों से अधिक समय लगा था। इस बार भी वे उसी संकल्प के साथ बाबाधाम की ओर बढ़ रहे हैं। राजकुमार बताते हैं कि उनकी आध्यात्मिक यात्रा के 686 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान वे देश के 22 राज्यों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने करीब 29 हजार किलोमीटर पैदल और 8 हजार किलोमीटर साइकिल से सफर तय किया है। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ तीर्थ यात्रा करना नहीं, बल्कि लोगों को भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना भी है। उन्होंने अब तक देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए हैं। इसके अलावा चारधाम, अमरनाथ, मथुरा-वृंदावन, बागेश्वर धाम, मेहंदीपुर बालाजी, चित्रकूट और कई प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा भी पूरी कर चुके हैं। उनका मानना है कि भारत का हर तीर्थ हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। राजकुमार महतो की यह कठिन साधना देखने के लिए रास्ते में श्रद्धालु रुक जाते हैं। कई लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं, तो कई उनकी हिम्मत और आस्था की सराहना करते हैं। लाखों कांवरियों के बीच उनकी यह अनोखी यात्रा श्रावणी मेला 2026 में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
0
0
Report

बेगूसराय में अवैध देशी शराब बनते वीडियो वायरल, पुलिस निगरानी पर सवाल

Begusarai, Bihar:एंकर बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कदराबाद पंचायत के वार्ड संख्या-1 से सामने आया है, जहाँ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला कथित तौर पर देशी शराब बनाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में एक व्यक्ति शराब मांगने पहुंचता है, लेकिन महिला उसे शराब देने से इनकार कर देती है।वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और शराबबंदी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर पुलिस की निगरानी के बावजूद खुलेआम देशी शराब निर्माण कैसे हो रहा है? हालांकि वीडियो की पुष्टि और पूरे मामले की जांच पुलिस के स्तर से ही स्पष्ट हो पाएगी。 है。
0
0
Report
Advertisement

सहरजोरी ऑडिटोरियम में 600 मेधावी छात्रों को सम्मान, मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा का ऐलान

Jamtara, Jharkhand:सारठ विधानसभा क्षेत्र के जामताड़ा और देवघर जिले के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए पूर्व कृषि मंत्री एवं पूर्व भाजपा विधायक रणधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में सहरजोरी ऑडिटोरियम में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रणधीर कुमार सिंह एवं एसपी माइंस चितरा के जीएम मदन मोहन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में सारठ विधानसभा क्षेत्र के 40 विद्यालयों के करीब 600 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और एक-एक थर्मस देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में विद्यार्थियों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने घोषणा की कि जिन विद्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर की कमी है, वहां सूचना मिलने पर अपने स्तर से कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध कराकर बच्चों की कंप्यूटर शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0
0
Report

फर्जी आईडी से 87 हजार की साइबर ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Ansar Nagar, Jharkhand:फर्जी आईडी बनाकर 87 हजार की साइबर ठगी, जांच में जुटी पुलिस चतरा: साइबर अपराधियों ने अब सोशल मीडिया को ठगी का नया हथियार बना लिया है। हंटरगंज थाना क्षेत्र के खूटहेरा गांव में फर्जी आईडी बनाकर एक युवक से 87 हज़ार रुपये की साइबर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। साइबर ठगों ने गाँव के ही सूर्यभान साव के नाम पर फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को इमरजेंसी का हवाला देकर रुपये मांगने शुरू कर दिए। झांसे में आकर दो लोगों ने कुल 87 हजार रुपये ठगों के खाते में भेज दिए।पीड़ित ने बताया कि वह ओमान में मजदूरी करता है और छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ है। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी तस्वीर लगाकर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट तैयार कर लिया। इसके बाद आरोपी ने मैसेंजर और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को संदेश भेजकर तत्काल पैसों की जरूरत बताई और साथ में QR कोड भेजकर ऑनलाइन भुगतान कराने लगा।इस धोखाधड़ी में प्रिंस कुमार ने 27 हजार रुपये तथा अब्दुल्ला खान ने 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब बाद में बातचीत हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ और सभी के होश उड़ गए।घटना के बाद सूर्यभान साव ने हंटरगंज थाना में लिखित शिकायत देकर साइबर ठगों की पहचान कर गिरफ्तारी करने के साथ साथ ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नाम से सोशल मीडिया पर यदि कोई पैसे मांगे तो बिना पुष्टि किए किसी भी हालत में रुपये न भेजें।पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  बाइट : सूर्यभान साव, भुक्तभोगी, युवक।
0
0
Report

पटना मेट्रो ने नेहरू पथ पर यातायात सुगमता के लिए वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था निर्देशित

Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में पटना मेट्रो निर्माण के दौरान नेहरू पथ (बेली रोड) पर सुगम और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नेहरू पथ पर 11 स्ट्रेच चिन्हित किए गए हैं, जहां आवश्यकता के अनुसार सड़क चौड़ीकरण और अन्य सुधारात्मक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेट्रो निर्माण के कारण आम लोगों के आवागमन में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए और जहां जरूरत हो वहां वैकल्पिक मार्ग की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उपयुक्त वेंडिंग जोन की पहचान, अतिक्रमण प्रबंधन तथा संबंधित विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का निर्देश भी दिया। पटना मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से नेहरू पथ पर सड़कों की चौड़ाई कम की गई है कई जगहों पर तीन लेने के बदले दो लेने में ही यातायात संचालित हो रही है जिससे जाम जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है जिसको लेकर अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top