झांसी के प्रेमनगर में हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर भव्य जुलूस निकला
Nagra, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर 9 तारीख को मोहर्रम का भव्य जुलूस निकाला गया। वहीं नगरा और पुलिया नंबर 9 में रात भर मिसल लगाई गई और अखाड़ा खेला गया। सुबह 9 बजे ताजियादारों ने अपने-अपने ताजिए निकालकर जुलूस शुरू किया। साथ ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और प्रेमनगर पुलिस फोर्स रात भर तैनात रही। जगह-जगह लंगर के स्टाल लगाए गए, जहां जायरीनों ने प्रसाद ग्रहण किया। ताजिया कमेटी ने पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
