पुलिस सिपाही ने एसपी से नशे की हालात में की अभद्रता
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच जिले में एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने एसपी वृंदा शुक्ला के मोबाइल नंबर पर देर रात फोन करके अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली गलौच की। इस मामले की जानकारी पुलिस के पीआरओ को दी गई और सिपाही को नशे की हालत में पाया गया। उसे तत्काल पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। बीते रविवार की रात के घटनाक्रम के बाद महकमें में बवाल मचा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
