271801
रुपईडीहा बार्डर पर 2 संदिग्ध को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:भारत-नेपाल बॉर्डर रुपईडीहा पर भारी मात्रा में भारतीय नोटों की खेप बरामद हुए है। 62 लाख से ज्यादा नोटों की खेप के साथ 2 शख्स पुलिस की हिरासत में है। दोनों ही बहराइच शहर निवासी है। जो भारतीय नोटों की भारी खेप लेकर जा रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस व SSB की टीम ने बार्डर से बरामद किए। बाईक सवार दो लोगों के पास से भारी मात्रा में नोटों की खेप थी। जिसके बाद एजेंसियां जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खाद और पेट्रोल-डीजल कीमतों पर कृषि मंत्री नेताम का बड़ा बयान
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर.. खाद की कीमतों को लेकर कृषिमंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान.. कहा- वैश्विक संकट की वजह से बढ़ सकती है फर्टिलाइजर की कीमत.. किसान भाइयों को मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए.. खाद बाहर से आता है हमारे यहां उत्पादन नहीं होता.. हमें जैविक, प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए.. पेट्रोल डीजल को लेकर मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान..कहा- कांग्रेस पार्टी हमेशा राष्ट्र विरोधी बात करती है.. देश में कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व खतरे में है.. देशवासियों को कांग्रेस पार्टी पेट्रोल देगी क्या?कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी अपनी गाड़ी जमा कर दें.. संकट में भी कांग्रेस राजनीति चमकाने में लगी हुई है बाइट- रामविचार नेताम, कृषि मंत्री0
0
Report
मां और ड्यूटी का एक साथ फर्ज निभा रही महिला सिपाही शमा बेगम,लोगो के लिए चर्चा का विषय बनी
Gonda, Uttar Pradesh:मां और ड्यूटी का एक साथ फर्ज निभा रही महिला सिपाही शमा बेगम,लोगो के लिए चर्चा का विषय बनी दर असल महिला सिपाही शमा बेगम का जिलाधिकारी कार्यालय पर जनता दर्शन में ड्यूटी लगाई गई है,शमा बेगम ने बताया हमें ड्यूटी करने में कोई दिक्कत नहीं है बच्चे के लिए माता का फर्ज और ड्यूटी दोनों कर रही हूं।0
0
Report
मुख्य सचिव ने जयपुर आरटीओ प्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर हैडर- मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया निरीक्षण जयपुर RTO प्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया मुख्य सचिव ने रिन्यू कराया अपना ड्राइविंग लाइसेंस मुख्य सचिव बोले, सही तरीके से हो रहा कामकाज स्लीपर बसों पर कार्रवाई को देखेंगे सड़क सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता एंकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने आज परिवहन विभाग के जयपुर आरटीओ प्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपना ड्राइविंग लाइसेंस भी रिन्यू कराया। वे आज दोपहर 12 बजे जयपुर आरटीओ प्रथम कार्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने फोटो खिंचवाकर लाइसेंस रिन्यू कराया। तुरंत ही आरटीओ अधिकारियों ने उनका लाइसेंस रिन्यू कर उन्हें सॉफ्ट कॉपी भेज दी। मुख्य सचिव के निरीक्षण के दौरान अपर परिवहन आयुक्त ओपी बुनकर भी मौजूद रहे। वहीं जयपुर आरटीओ द्वितीय धर्मेन्द्र चौधरी, जिनके पास वर्तमान में आरटीओ प्रथम का कार्यभार भी है, उन्होंने मुख्य सचिव को आरटीओ में हो रहे कामकाज के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मुख्य सचिव ने आरटीओ कार्यालय के विभिन्न सेक्शन का जायजा लिया। बी-ब्लॉक में मौजूद सूचना सहायकों और मंत्रालयिक कर्मचारियों से भी बातचीत की। आरटीओ धर्मेन्द्र चौधरी ने कामकाज के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आरटीओ कार्यालय में सही तरीके से कामकाज हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की, 15 दिन पहले पत्नी पीहर गई थी
Dungarpur, Rajasthan:युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की, 15 दिन पहले पत्नी पीहर गई थी डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के पोहरी पटेलन गांव में एक युवक ने घर के पास नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | घरेलु कलह के चलते युवक की पत्नी 15 दिन पहले अपने पीहर चली गई थी | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | वही मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है | डूंगरपुर जिले के चौरासी थाने के एएसआई ईश्वरलाल ने बताया कि पोहरी पटेलन निवासी लक्ष्मी डामोर ने एक रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया कि उसके 35 वर्षीय बेटे प्रतीक का विवाह करीब 11-12 साल पहले पायल के साथ हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं। घरेलु कलह के चलते 15 दिन पहले प्रतीक की पत्नी पायल बच्चो को छोडकर अपने पीहर चली गई थी | मृतक के पिता ने बताया कि बीती रात प्रतीक और उसके बच्चों ने उनके घर पर साथ में खाना खाया था। भोजन के बाद प्रतीक अपने कमरे में सोने चला गया, जबकि बच्चे अपने दादा-दादी के पास ही सो गए थे। सुबह जब परिवार की आंख खुली, तो प्रतीक का शव घर के पास ही एक नीम के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। आनन-फानन में परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस और समाज के अन्य लोगों को दी। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया और जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया | जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | बाईट- ईश्वरलाल एएसआई चौरासी0
0
Report
उन्नाव विकास भवन पहुंचे मंत्री धर्मपाल, आपदा में मृत 6 लोगों के परिजनों को सौंपे मुआवजे के चेक
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जनपद में हाल ही में आई आपदा के दौरान जान गंवाने वाले 6 लोगों के परिवारों को सरकार की ओर से राहत राशि प्रदान की गई। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह उन्नाव के विकास भवन पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में मुआवजे के चेक वितरित किए। मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है और किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इस दौरान मृतकों के परिजनों को निर्धारित मुआवजा राशि के चेक प्रदान किए गए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाए और जिन परिवारों को सहायता मिलनी बाकी है, उन्हें जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराई जाए। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि आपदा में जनहानि के साथ-साथ पशुहानि और संपत्ति क्षति की भी रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह गंभीर है और सभी प्रभावितों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।0
0
Report
बस्तर-उड़ीसा सीमा पर गांजा तस्कर गिरफ्तार; 12.31 किलोग्राम गांजा बरामद
Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ उड़ीसा सीमाक्षेत्र में बस्तर पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, धनपूंजी आरटीओ नाका के पास से पुलिस ने गांजा तस्कर को धर दबोचा, आरोपी के कब्जे से नगरनार थाने की पुलिस ने 12.310 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जप्त गांजा की कीमत करीबन 6,15,000/ रूपये आंकी गई है, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुरेश मेघवाल निवासी राजस्थान जोधपुर के रूप में की गई है, पुलिस के अनुसार आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर राजस्थान जा रहा था, पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपी सवारी वाहनों का उपयोग कर इस तस्करी को अंजाम देने में लगा हुआ था, एनएच 63 धनपुंजी आरटीओ नाका के पास आरोपी सवारी वाहन का इंतजार कर रहा था, फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में लगी हुई है।0
0
Report
Advertisement
जिला कलक्टर का बाल गृह निरीक्षण: साफ-सफाई और दिनचर्या पर सख्त निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने शुक्रवार को बीबनवा रोड स्थित बाल संप्रेषण गृह और बाल कल्याण समिति का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था और बच्चों की दिनचर्या की जानकारी ली तथा परिसर में पौधारोपण करवाने के निर्देश दिए। कलक्टर ने चाइल्ड लाइन और शिशु गृह का भी निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और अधिकारियों को बच्चों की देखरेख एवं पुनर्वास कार्य गंभीरता से करने के निर्देश दिए। जलभराव समस्या के समाधान हेतु पानी निकासी का प्रस्ताव शीघ्र भेजने को कहा।0
0
Report
गंगा में मिले शव पर सनसनी: पटना के खाजेकला इलाके में हड़कंप
Patna, Bihar:गंगा नदी के मितन घाट के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने के बाद पटना सिटी के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमित कुमार (35 वर्ष), निवासी सोनार टोली के तौर पर हुई। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर थे और पिछले कुछ समय से व्यवहार परिवर्तन था। गुरुवार शाम वह घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक लौटे नहीं। परिवार ने खोजबीन की, पर उनका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मितन घाट के पास शव पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अमित कुमार के रूप में की। भाई विकास कुमार ने बताया कि शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के कारण स्पष्ट हो सकें। प्रारम्भिक जांच में बाहरी चोट के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस हर पहलू से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है。0
0
Report
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े दो बदमाश गिरफ्तार: देसी कट्टा के साथ पकड़
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:Muzaffarpur में दिन दहाड़े हथियार लेकर घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शक होने पर वाहन को रोक कर चेक किया तो उनके पास देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कुंदन कुमार और अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो सरैया थाना क्षेत्र के गोरियाडीह ग्राम के निवासी हैं। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि वे वारदात की योजना बनाकर सरैया से कुढ़नी आ रहे थे, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
सासनी में दो बाइक भिड़ंत: एक महिला की मौत, दो युवक घायल
Hathras, Uttar Pradesh:दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में महिला की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल सासनी (हाथरस)। सासनी आगरा-अलीगढ़ रोड पर श्री हनुमान जी चौकी के पास शुक्रवार की सुबह दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनाक्रम के अनुसार, अलीगढ़ के गांधी पार्क निवासी सूरज पुत्र विनोद अपनी पत्नी वर्षा के साथ बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ से सासनी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ के ही थाना बन्ना देवी क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी नरेंद्र पुत्र प्रेमपाल सिंह अपनी बाइक से सासनी से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक सवार श्री हनुमान जी चौकी के निकट पहुंचे, तभी दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उस पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सूरज की पत्नी वर्षा को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने सूरज और नरेंद्र को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, मौके पर पहुंचे नरेंद्र के परिजन उसे प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल ले गए। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
हमीरपुर हत्या केस: दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-हत्या के मामले में 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शादी में शामिल होने आए युवक को गोली मारने वाले दोनो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों ने बीते बुधवार की रात सचिन नाम के शख्स की गोली मारकर की थी हत्या, गोली लगने से युवक हुई थी मौत, वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सड़क किनारे छोड़ कर सड़क दुर्घटना का रूप देने की थी कोशिश, पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस की बरामद, पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की बढ़ाई धारा, आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई में जुटी, बिवार थाना क्षेत्र के महेरा मोड़ के पास से दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।0
0
Report
उत्तरकाशी के बाडागड्डी में हरि महाराज यात्रा: फसल के बाद पूजा और आस्था
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:फसल पकने पर क्षेत्र के प्रसिद्ध देवता हरि महाराज की पूजा, परंपरा में झलकती लोक आस्था. उत्तरकाशी के बाडागड्डी क्षेत्र में प्रतिवर्ष आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यहाँ हरि महाराज पर्वत पर आयोजित होने वाली हरि महाराज यात्रा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हरि महाराज पर्वत पर प्रतिवर्ष फसल तैयार होने के बाद भगवान हरि महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसमें ग्रामीण बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लेते हैं। भगवान हरि महाराज की यात्रा वर्ष में दो बार आयोजित होती है। पहली यात्रा गेहूं की फसल पकने के बाद होती है, जो किसानों के लिए विशेष महत्व रखती है। इस दौरान श्रद्धालु नए गेहूं के आटे से भोग अर्पित करते हैं और मंदिर में नई झंडी चढ़ाकर सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना करते हैं। स्थानीय मान्यता है कि भगवान हरि महाराज की कृपा से क्षेत्र में अन्न और धन का भंडार हमेशा भरा-पूरा रहता है और लोगों के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान हरि महाराज को कार्तिकेय का स्वरूप माना जाता है, जो भगवान शंकर और माता पार्वती के पुत्र हैं। लोककथाओं के अनुसार, कार्तिकेय जी ने जंगलों में तपस्या के दौरान महिलाओं से दूरी बनाई थी, जिसके चलते आज भी मंदिर में महिलाओं का प्रवेश वर्जित माना जाता है। और करीब सड़क मार्ग से 8 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई तय कर श्रद्धालु भगवान हरि की तपस्थली पहुंचे हैं।0
0
Report
Advertisement
जालौन के कालपी में ट्रक टक्कर से बच्ची रोजी की दर्दनाक मौत, मां-बाप घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा और बेटी गंभीर रूप से हुए घायल, हादसे में बाइक सवार 16 वर्षीय बच्ची रोजी की दर्दनाक मौत, घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में कराया भर्ती, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मां की आंखों के सामने मासूम बेटी ने तोड़ा दम, घायल हुए मां-बेटे का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी, हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से हुआ फरार, अपने भाई और मां के साथ बाइक से पुखरायां जा रही थी बेटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर के पास का हादसा।0
0
Report
सीएम साय ने दीक्षांत पर बधाई दी, ईवी की तरफ़ बढ़ने का संकेत
Begun, Rajasthan:रायपुर सीएम विष्णुदेव साय का बयान, दीक्षांत समारोह को लेकर कहा- आज igkv रायपुर का 11वां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ इस अवसर पर जिन्होंने आज मेडल प्राप्त की उपाधि प्राप्त की उन्हें बधाई उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं पेट्रोल डीजल के उपयोग को लेकर सीएम साय ने आमजनता से की अपील- कहा - डीजल पेट्रोल की खरीदी में सावधानी बरतें आवश्यक रूप से खरीदी ना करें हमारे पास पेट्रोल डीजल गैस का पर्याप्त स्टॉक है जैसे पहले पेट्रोल डीजल लेते रहे हैं वैसे ही लेते रहें ज्यादा पैनिक ना हो पीएम मोदी के आह्वान पर हमने भी अपने कारकेड की संख्या कम की है सभी मंत्रियों ने भी यह कदम उठाया है हम ईवी की तरफ भी जा रहे हैं, अधिकारियों के लिए भी नियम है पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े, मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- स्वाभाविक है युद्ध के कारण थोड़ा बहुत होगा ही, पीएम मोदी पर पूरा भरोसा है कोरोना काल में जिस तरह से उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों का उद्धार किया वैसे ही इस समस्या से भी हम निपट लेंगे0
0
Report
बालिका योग और स्वास्थ्य उन्नयन कार्यशाला विकास नगर में आयोजित
Noida, Uttar Pradesh:15 मई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, विकास नगर में “बालिका योग एवं स्वास्थ्य उन्नयन कार्यशाला” आयोजित की गई। जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में छात्राओं को योग, प्राणायाम, तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन और स्वास्थ्य संरक्षण की जानकारी दी गई। योग गुरु दीपक गुर्जर और प्रशिक्षक भूपेन्द्र योगी ने किशोरियों को नियमित योगाभ्यास के लाभ बताए। कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवनशैली विकसित करना रहा।0
0
Report
Advertisement
