icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271801
RSRAJEEV SHARMA16 Feb 2026, 02:05 pm

बहराइच में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 मोटरसाइकिलें बरामद

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.बाईक चोरों का गैंग गिरफ्तार, बहराइच से बड़ी ख़बर, थाना जरवल रोड की पुलिस टीम ने किया बाईक चोर गैंग का पर्दाफाश, आस पास के जिलों से गाड़ियां चुराने वाले 04 शातिर चोर गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई चोरी की 05 अदद मोटर साइकिलें व 03 अदद मोटर साइकिल की चेचिस के साथ 04 अदद कटे हुए मोटर साइकिल के इंजन मय पुर्जों के साथ, पकड़े गए आरोपियों में, 1.फैयाज पुत्र रज्जब निवासी कटरा दक्षिणी जरवल कस्बा थाना जरवलरोड जनपद बहराइच, 2.सफीक पुत्र इसराइल निवासी तकिया मोहल्ला जरवलकस्बा थाना जरवलरोड जनपद बहराइच, 3.अलीमुद्दीन उर्फ सोनू पुत्र शमसुद्दीन निवासी मीरपुर थाना कैसरगंज जनपद बहराइच, 4.आजाद पुत्र मोबीन अहमद निवासी परसोहर थाना जरवलरोड जनपद बहराइच के रूप में हुई पहचान, पुलिस कर रही मामले की जांच, गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास, (1)आपराधिक इतिहास अभियुक्त फैयाज पुत्र रज्जब निवासी कटरा दक्षिणी जरवल कस्बा थाना जरवलरोड जनपद बहराइच । 1.अ0सं0 48/2024 धारा 323/504/506/498ए भादवि 3/4 डीपी एक्ट थाना जरवलरोड बहराइच 2.अ0सं0 565/2024 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस थाना रामनगर बाराबंकी । (2)आपराधिक इतिहास अभियुक्त अलीमुद्दीन उर्फ सोनू पुत्र शमसुद्दीन निवासी मीरपुर थाना कैसरगंज जनपद बहराइच。 1.अ0सं0 950/2016 धारा 401 भादवि 4/25 शस्त्र अधि0 थाना कैसरगंज बहराइच 2.अ0सं0 325/2018 धारा 379/411 भादवि थाना कैसरगंज बहराइच 3.अ0सं0 326/2018 धारा 25 शस्त्र अधि0 थाना कैसरगंज बहराइच 4.अ0सं0 210/2021 धारा 379/411 भादवि थाना कैसरगंज बहराइच 5.अ0सं0 212/2021 धारा 41/411/413/420/467/468/471 भादवि थाना कैसरगंज बहराइच 6.अ0सं0 149/2021 धारा 147/323/336/427/504/506 भादवि थाना कैसरगंज बहराइच 7.अ0सं0 500/2021 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली देहात बहराइच 8.अ0सं0 70/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कैसरगंज बहराइच
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू, प्रशासन तैयारी पूरी

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी। चार धाम यात्रा की तैयारियाँ सरकार ने पूरी कर ली हैं। चारधाम क्षेत्र में प्रशासन की तैयारी पूरी है। गंगोत्री धाम क्षेत्र के कुछ दिक्कतें हैं, जिन पर एक बैठक चल रही है। सभी चारधाम क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं का खास ध्यान रखा गया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि यात्रा के दौरान गैस और पेट्रोलियम पदार्थों के मामले पर प्रशासन के साथ कई बैठकों का दौर चला है। श्रद्धालुओं से लेकर होटल व्यवसायियों तक किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देश दिया गया है। इस बार रिकॉर्ड तोड़ यात्री आने की संभावना है और प्रशासन को इसके अनुसार तैयारी करने को कहा गया है।
0
0
Report
Advertisement

सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिया

Noida, Uttar Pradesh:जन समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी : मुख्यमंत्री लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री ने लोगों को दिया भरोसा, हर समस्या का प्रभावी निस्तारण कराएगी सरकार गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। समस्या से जुड़ी शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित कराएं। जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा, “घबराइए मत। सरकार, आपकी हर समस्या पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराएगी।” शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में, महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले। उनके पास जाकर उनकी बातें सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र अपने हाथ में लेकर उसका अवलोकन कर समस्या/शिकायत का संज्ञान लिया। फिर, अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित और हस्तगत किया। साथ ही निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। जनता दर्शन में हर बार की तरह शुक्रवार को भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार धन उपलब्ध कराएगी। कुछ महिलाओं ने आवास की समस्या मुख्यमंत्री को बताई। इस पर सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार हर जरूरतमंद को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास उपलब्ध कराने को संकल्पित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी पात्र लोग पक्के आवास की सुविधा से वंचित हैं, उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए。
0
0
Report

महासमुंद: एसीबी ने सरपंच को 4 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद ब्रेकिंग एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए एक सरपंच को रंगे हाथ किया गिरफ्तार। आबादी जमीन पर निर्माण कार्य की एनओसी देने के नाम पर लाखों रुपये की किया था मांग। आरोपी सरपंच को हिरासत में लेकर एसीबी की टीम कर रही है पूछताछ। मामला महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत बेमचा का है, जहां वर्तमान सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर पर आबादी भूमि में निर्माण कार्य के लिए एनओसी देने के एवज में 4 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता सूरज राम रात्रे ने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में इसकी की थी शिकायत। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी के आधिपत्य वाली जमीन पर पहले एनओसी जारी हो चुकी थी, लेकिन वर्तमान सरपंच ने अनुमति निरस्त कर दी और दोबारा अनुमति देने के बदले रकम मांगी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें मामला सही पाया गया। जांच के दौरान मोलभाव के बाद आरोपी 3 लाख 80 हजार रुपये लेने पर राजी हुआ। 50 हजार रुपये वह पहले ही एडवांस के तौर पर ले चुका था। एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से अगली किश्त के रूप में 1 लाख रुपये लेते समय सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

नारायणपुर: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, परिवार में कोहराम

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंपापुर गांव में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे एक खाली ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर तालाब के पास पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के लोधरिया निवासी हंसराज रजवार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नारायणपुर के पांडेडीह गांव का रहने वाला था और ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार सुबह जैसे ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, पूरे माहौल में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top