271801
बहराइच में रिटायर दरोगा को दी गई विदाई
Bahraich, Uttar Pradesh:कैसरगंज कोतवाली में तैनात दरोगा प्रकाश पांडेय की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। सूचना के अनुसार कोतवाल राजनाथ सिंह ने समस्त स्टाफ के साथ दरोगा पर फूलों की वर्षा की और भारी माला पहनाई। वहीं विदाई के दौरान कोतवाल और अन्य पुलिसकर्मियों ने फूलमाला से सजी दरोगा की गाड़ी को धक्का देकर कोतवाली से बाहर तक पहुंचाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पेटलाद में तीन घंटे में तीन इंच बारिश से सड़कें जलमग्न, यातायात ठप
Anand, Gujarat:एंकर: आनंद के पेटलाद शहर में सिर्फ तीन घंटों में तीन इंच बारिश गिरने से विभिन्न निचले क्षेत्र के मार्ग जलमग्न हो गए, वाहन चालकों और राह travers को भारी कठिनाई हुई. लोग अपने वाहनों को धक्का मारकर आगे बढ़ते दिखे. पेटलाद शहर में स्टेशन रोड, साइननाथ रोड, कॉलेज चौराहा रोड, एन के हाई स्कूल रोड, बस स्टैंड रोड, गांज बाज़ार के पीछे का रोड, ताइवाड़ा रोड, भट्ठीवाड़ रोड, तीन बत्ती रोड, खोड़ियार भागोल क्षेत्र समेत कई इलाकों में मार्गों पर पानी भरा रहा, पेटलाद नगरपालिका का मानसून प्लान सिर्फ कागज़ पर रहा。0
0
Report
नीट पेपर लीक पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Rajnandgaon, Chhattisgarh:देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ रहा है. दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन की गूंज अब छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव तक पहुंच गई है, जहाँ छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. शहर में निकाली गई विरोध रैली में बड़ी संख्या में छात्र हाथों में तख्तियाँ और बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे. प्रदर्शन के मद्देनजर शहर में भारी पुलिस बल तैनात रहा. छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि नीट परीक्षा में बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया. उनका कहना है कि वे वर्षों तक मेहनत करते हैं और परिवार लाखों रुपये खर्च कर उनकी तैयारी कराते हैं, पर पेपर लीक जैसी घटनाओं ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है. उनका आरोप है कि इस परीक्षा प्रणाली की नैतिक जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री लेते हुए तत्काल इस्तीफा दिया जाना चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की; शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और आवाज दबाने का प्रयास कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा. नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन का मुद्दा अब देश के विभिन्न हिस्सों में भी असर डाल रहा है; छात्र साथ अन्य संगठनों से जुड़े लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए.0
0
Report
बाढ़ से बदहाली: तटबंधों की बारम्बार मरम्मत पर अरबों खर्च, स्थायी हल नहीं
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में बाढ़ की आपदा से बचाने के लिए यहां करीब 21 करोड़ से भिखारीपुर-सकरौर और एल्गिन चरसरी तटबंध दो बांध बनाए गए थे जिनकी मरम्मत पर अब तक दो अरब से अधिक धनराशि खर्च हो चुकी है लेकिन न बांध मजबूत हुआ न ही बाढ़ की आपदा का स्थाई हल निकला है। अब जब सरयू-घाघरा की लहरें फिर डरा रही है नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुकी है तो डेढ़ लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों की चिंता बढ़ गई है सबकी जुबान पर एक ही सवाल है कि यह बंधे का धंधा कब तक चलेगा। हर वर्ष बारिश के दिनों में नेपाल से छोड़े जाने के बाद घाघरा/सरयू नदी बाराबंकी,बहराइच, गोंडा व अयोध्या में तबाही की वजह बनती है। 22.600 किलोमीटर लंबे भिखारीपुर-सकरौर तटबंध का निर्माण वर्ष 2005-06 में शुरू हुआ था, जिसकी लागत लगभग सात करोड़ रुपये थी। इसके बाद 2006-07 में 52.400 किलोमीटर लंबा एल्गिन-चरसड़ी तटबंध गोंडा, बहराइच व बाराबंकी जिले की सीमा पर बना करीब 14 करोड़ की लागत से यह बांध भी अपना मकसद नहीं हासिल कर सका। उस समय करीब 21 करोड़ से तैयार हुए दोनों तटबंधों का उद्देश्य था कि गोंडा के करनैलगंज और तरबगंज तहसील क्षेत्र के सैंकड़ों गांवों में हर साल होने वाली तबाही रुकेगी लेकिन यह लेकिन नदी के लहरों की मार से यह हर साल कमजोर होते रहे। यही कारण है कि इनके बनने के साथ ही इस तटबंध के कटने और मरम्मत का सिलसिला शुरू हो गया जो अब तक जारी है। इन्हें मजबूत करने के लिए हर साल 18 से 20 करोड़ रुपये खर्च होते है पिछले 25 वर्षों में करीब दो अरब से अधिक खर्च किए जा चुके हैं इसके बावजूद इसका स्थाई हल नहीं निकाला जा सका है। हर वर्ष इन तटबंधों पर मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किया जाता है फिर अगले वर्ष इन तटबंधों पर मरम्मत का कार्य होता है। इन दोनों तटबधों पर 25 से ज्यादा बने स्परों के मरम्मत और निर्माण के नाम पर हर वर्ष करोड़ो रुपए खर्च होते हैं लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक बाढ़ की आपदा का कोई स्थाई हल नहीं निकल सका है। गोंडा बलरामपुर से सदस्य विधान परिषद अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी कई बार स्थाई समाधान को लेकर के पत्र लिख चुके हैं। लेकिन फिर भी स्थाई हाल कोई नहीं निकला है और हर वर्ष इसी तरीके से करोड रुपए की लागत से यहां पर मरम्मत का कार्य होता है। सरकार द्वारा अगर स्थाई बाढ़ आपदा का कोई हल यहां पर निकाल दिया जाए तो हर वर्ष करोड़ों रुपए सरकार का बच सकता है और मरम्मत और निर्माण के नाम पर जो पैसों का बंदर-बांट होता है उसे पर भी लगाम लग सकती है。0
0
Report
Advertisement
हाईटेंशन लाइन से मजदूर की मौत, कौशांबी में बड़ा हादसा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान पर सरिया बांधते समय एक मजदूर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है。 घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के क्यामुद्दीनपुर गांव की है। यहां निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर संतोष कुमार सरिया बांध रहे थे। उसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे तेज करंट दौड़ गया और संतोष गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर और परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मारूफपुर अमहा गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची संदीपन घाट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी राहुल गांधी के आवास पहुंचीं
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CONGRESS MP PRIYANKA GANDHI ARRIVES AT LoP RAHUL GANDHI'S RESIDENCE0
0
Report
पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, ग्लास ब्रिज और विकास कार्यों का भूमिपूजन
Panna, Madhya Pradesh:सीएम डॉ मोहन यादव 24 को पन्ना दौरे पर. सभास्थल और हेलीपैड का कलेक्टर के अधिकारियों के साथ निरीक्षण. मध्यप्रदेश के पहले ग्लास ब्रिज को लोकार्पित करने के साथ करोड़ों रुपये की विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे. इस दौरान वे मप्र के पहले ग्लास ब्रिज का लोकार्पण करेंगे. इसी के साथ करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है. कलेक्टर ऊषा परमार समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने सभा स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. निवेदिता नायडू ने सुरक्षा इंतजामों का मुआयना किया. कलेक्टर ने सभी विभागों को समुचित तैयारियां समय पर और बेहतर ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए हैं.0
0
Report
Advertisement
जितेंद्र सिंह से बातचीत के लिए न्यूट्रल जगह पर मुलाकात की मांग, दास बोले
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास कहते हैं, "केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम कहीं भी बातचीत कर सकते हैं. तो हमने अपना सुझाव दे दिया है. जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया जैसी किसी न्यूट्रल जगह पर आएं. हम वहीं मिलेंगे. मुझे अभी तक उनकी तरफ से कोई मैसेज नहीं मिला है... उन्हें हमसे सीधे संपर्क करना चाहिए और चर्चा करनी चाहिए कि कहाँ मिलना है, कब मिलना है और बातचीत कितनी देर तक चलेगी." पेपर लीक में शामिल लोगों को कड़ी सज़ा दिलाने के लिए फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के बारे में पीएम मोदी के ट्वीट पर वे कहते हैं, "ऐसे ऐलान किसी काम के नहीं हैं. ये सिर्फ़ लोगों को गुमराह करने की कोशिशें हैं. हम जवाबदेही और ज़िम्मेदारी चाहते हैं. हम केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र के इस्तीफे के स्तर से नीचे के किसी भी व्यक्ति के साथ इस मामले पर चर्चा नहीं करेंगे."0
0
Report
दानापुर के खगोल परिसर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन हैरान
Danapur, Bihar:दानापुर के खगोल में छात्रों का उग्र प्रदर्शन0
0
Report
OLX पर कार के झांसे में युवक से 1.13 लाख ठगी, पुलिस जांच शुरू
Morena, Madhya Pradesh:OLX पर कार के झांसे में युवक से 1.13 लाख ठगी, पुलिस जांच शुरू। शिकायत मिलने पर सिरोल थाना पुलिस ने साइबर पोर्टल 1930 के ई-जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सिरोल क्षेत्र के कादंबरी नगर निवासी अनुराग शर्मा ने बताया कि 6 जुलाई 2026 को उन्होंने OLX पर स्विफ्ट डिजायर कार का विज्ञापन देखा। 7 जुलाई को दिए नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने अपना नाम रंजीत सिंह राणा बताया और खुद को आगरा कैंट में पदस्थ आर्मी अधिकारी बताया। उसने व्हाट्सएप पर कार की तस्वीरें और आरसी भेजकर सौदा पक्का किया। इसके बाद उसने कार ट्रांसफर और होम डिलीवरी के नाम पर पहचान पत्र मंगवाए और QR कोड भेजकर पहले 5 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। अगले दिन अलग-अलग QR कोड और बैंक खातों की जानकारी भेजकर कई किश्तों में रकम जमा कराई। अनुराग ने Google Pay, PhonePe और IMPS के जरिए कुल 17 ट्रांजैक्शन में ₹1,13,500 भेज दिए। इसके बाद भी 26,500 रुपए और मांगे। शाम तक कार नहीं पहुंची तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और UPI ID में रकम भेजी गई—जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के पास पुलिस भारी उपस्थिति, कल झड़प के बाद तनावपूर्ण स्थिति
Patna, Bihar:प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पहुंची पुलिस। भारी संख्या में पहुंची पुलिस सदाकत आश्रम। कल सदाकत आश्रम के पास बीजेपी और कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं के बीच हुई थी झड़प।0
0
Report
2027 विधानसभा चुनाव: दल बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत, सुभासपा NEET विरोध सड़क पर
Noida, Uttar Pradesh:2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक अपनी पकड़ बढ़ाने में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, जनसंपर्क बढ़ाने और अपने पारंपरिक वोटबैंक को मजबूत करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं और लोगों से संवाद कर रहे हैं जहाँ एक तरफ ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा ने NEET आंदोलन के बीच सपा का सड़क पर उतर कर विरोध किया तो वही निषाद पार्टी 24 जुलाई को जिला, मंडल और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने जा रही है।0
0
Report
डूंगरपुर एसीबी ने फलातेड़ VDO को 3 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फलातेड़ वीडीओ राजेन्द्र डामोर 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) डूंगरपुर टीम ने गुरुवार को सागवाड़ा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत फलातेड़ के ग्राम विकास अधिकारी (VDO) राजेन्द्र डामोर को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने टेंट व्यापारी के बिल पास करने की एवज में रिश्वत की डिमांड की थी. डूंगरपुर एसीबी के एएसपी राजेंद्र जैन ने बताया कि फलातेद वीडीओ राजेन्द्र डामोर ने एक टेंट व्यापारी से पंचायत में काम के एवज में बकाया 14 हजार 100 रुपये के दो टेंट बिल पास कराने की एवज में 5 हजार की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित व्यापारी ने कल मामले की शिकायत डूंगरपुर एसीबी चौकी पर की थी। शिकायत के बाद एसीबी ने गोपनीय तरीके से सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सच पाई गई। वही 3 हजार में सौदा तय हुआ। ट्रैप की योजना के तहत आज जैसे ही टेंट व्यापारी ने पंचायत भवन में वीडीओ को 3 हजार रुपये की रिश्वत राशि सौंपी, इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने दबिश देकर राजेन्द्र डामोर को मौके पर ही धर दबोचा। आरोपी के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। एसीबी एएसपी राजेन्द्र जैन के नेतृत्व में अंजाम दी गई। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में टैक्सी चालक की हत्या: लूट की साजिश उजागर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में टैक्सी चालक की हत्या का खुलासा मौज-मस्ती के लिए बनाई थी लूट और मर्डर की साजिश जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की वेस्ट टीम ने हरमाड़ा क्षेत्र में मिले टैक्सी चालक के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल और मौज-मस्ती के लिए पैसे जुटाने की नीयत से लूट की साजिश रची और उबर टैक्सी बुक कर चालक की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के लिए आरोपियों ने पहले से ब्लिंकिट ऐप से रस्सी मंगवाई और विद्याधर नगर क्षेत्र से दो चाकू खरीदे थे। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि 22 जुलाई को हरमाड़ा थाना क्षेत्र में चेतन डूंगरी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक के पेट और छाती पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पुलिस ने मौके पर एफएसएल, डॉग स्क्वायड और एमओबी टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और विशेष टीमों का गठन कर जांच शुरू की।जांच के दौरान मृतक की पहचान लखपत सिंह निवासी धौलपुर, वर्तमान निवासी विद्याधर नगर के रूप में हुई, जो उबर से जुड़ी टैक्सी चलाता था। पुलिस ने उबर से बुकिंग संबंधी जानकारी प्राप्त की। कंपनी ने संदिग्ध बुकिंग की जानकारी साझा की, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने सुधांशु जांगिड़ और सोनू बैरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने हत्या और लूट की वारदात कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले चार-पांच दिनों से लूट की योजना बना रहे थे। 20 जुलाई को भी उन्होंने खाटूश्यामजी जाने के लिए टैक्सी बुक की थी, लेकिन बारिश के कारण वारदात नहीं कर सके।इसके बाद 21 जुलाई की रात करीब 2 बजे उबर ऐप से टैक्सी बुक कर चालक को राजावास टोल के पास सुनसान इलाके में ले गए। वहां पहले रस्सी से गला घोंटा और फिर चाकुओं से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को चेतन डूंगरी के पास फेंक दिया और टैक्सी लेकर फरार हो गए। इसके बाद वाहन को छिपाने के लिए आरोपी दौसा की ओर निकल गए।आरोपियों ने हत्या की पूरी तैयारी पहले से कर रखी थी। उन्होंने ऑनलाइन ऐप से रस्सी ऑर्डर की थी, जबकि हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू विद्याधर नगर क्षेत्र से खरीदे थे。0
0
Report
मुख्यमंत्री ने दिव्यांग भुट्टा व्यापारी से भुट्टा लिया, फिर दिए 500 रुपये
Dhar, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने दिव्यांग भुट्टा व्यापारी से लिया भुट्टा. झाबुआ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर - अहमदाबाद फोरलेन से सड़क मार्ग से पहुंचे. मुख्यमंत्री का काफिला धार के राजगढ़ में फोरलेन चौकड़ी पर पहुंचा जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया. इसी दौरान मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही निकलने लगा वैसे ही सड़क किनारे भुट्टे की दुकान लगाने वाले दिव्यांग हिम्मत चौहान ने मुख्यमंत्री को भुट्टा खाने के लिए आवाज लगाई. मुख्यमंत्री दिव्यांग की आवाज सुनकर अपनी गाड़ी से निचे उतरे व दिव्यांग हिम्मत सिंह के हाथ से भुट्टा लिया तथा हिम्मत सिंह की पीठ थपथपाते हुए उसे 500 रुपये दिए. बाइट :-हिम्मत सिंह भुट्टा दुकान संचालक0
0
Report
शोहरतगढ़ में दाह संस्कार के दौरान तीन युवक नदी में डूबे, तलाश जारी
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थ नगर दाह संस्कार में आए तीन युवक बाणगंगा नदी में डूबे तलाश जारी। शोहरतगढ़ तहसील के बरैनी बैदौली घाट पर हुआ यह हादसा । हादसे में हादसे में 18 वर्षीय शिवा, 18 वर्षीय रवि, और 19 वर्षीय मोनो अभी भी लापता। तीनों युवक शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के मधवापुर टोला मिझुनिया गांव के निवासी। आज दिन में 1:30 बजे तीनों युवक ग्रामीणों के साथ कंचन नाम की बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे बेदौली घाट। इस बीच नदी में उतरे तीनों युवक चले गए गहरे पानी में और तेज बहाव में उन्हें बहता देख लोगों ने उन्हें बचाने का किया प्रयास। लेकिन तेज बहाव और गहराई के चलते नहीं मिल सकी उन्हें सफलता। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शुरू किया खोजी अभियान लेकिन अभी तक नहीं मिली उन्हें सफलता। मौके पर मौजूद एसडीएम राजेश कुमार का बयान। उन्हें बचाने के लिए लगातार स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से चलाया जा रहा है खोजी अभियान। साथ ही गोरखपुर और जिले के बांसी में मौजूद एसडीआरएफ की टीमों को दी गई है सूचना । आधे घंटे के अंदर पहुंच जाएंगे एसडीआरएफ की दोनों टीमें और फिर बृहद रूप से चलाया जाएगा इन बच्चों को के खोजने का अभियान। मौके पर भारी संख्या में बच्चों के परिजन, ग्रामीण,पुलिस और जिला प्रशासन के लोग मौजूद।0
0
Report
Advertisement
