icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NH-19 पर KingWay संस्थान के छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन से उम्मीदें बढ़ीं

Khajuria Khurd, Bihar:अनियमितताओं और लचर व्यवस्था के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, अधिकारियों के आश्वासन के बाद खुला राजमार्ग। प्रदर्शन कर रहे बीएससी नर्सिंग सत्र 2023-27 की छात्राओं का आरोप है कि सत्र काफी पिछड़ चुका है और प्रबंधन की लापरवाही से पढ़ाई और परिणाम प्रभावित हो रहे हैं। हाल ही में जारी परिणामों में 90% छात्रों को अनुत्तीर्ण दिखाया गया है, जिससे उनके भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके अलावा कॉलेज में योग्य शिक्षकों, प्रोजेक्टर, लैब और प्रैक्टिकल जैसी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है, जबकि समय पर पूरी फीस ली जाती है। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम, डीएसपी और दुर्गावती थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर परिणाम, पारदर्शी व्यवस्था और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं नहीं मिलीं, तो वे दोबारा आंदोलन के लिए विवश होंगे.
0
0
Report
Advertisement

तरैया में 14 वर्षीय नाबालिग की मौत: हत्या का शक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Chapra, Bihar:तरैया थाना क्षेत्र में 24 घंटे से लापता 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव नहर से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई है। परिजनों ने पुरानी दुश्मनी में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, परिजनों का दावा है कि शव के चेहरे को तेजाब से जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई है। घटना तरैया थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव की है। बताया जाता है कि शत्रुघ्न नट की 14 वर्षीय बेटी खुशबू 22 अगस्त की सुबह करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने दिनभर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच आज गांव के पास स्थित नहर से खुशबू का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने पुरानी दुश्मनी को लेकर सहावनाजपुर गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तरैया थाना में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का यह भी आरोप है कि शव के चेहरे को तेजाब से जलाकर उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की गई है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल नाबालिग की मौत हत्या है या किसी अन्य वजह से हुई है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल है।
0
0
Report

खूँटी के राखी बाज़ार में 10 से 400 रुपए तक राखियाँ, कैसे बढ़ी मांग

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - राखी बाजार। एंकर - रक्षा बंधन उत्सव महज पांच दिन शेष बचा हुआ है और खूँटी में राखी की दुकाने सज गयी है। जगह जगह राखी के लिए अतिरिक्त दुकाने लगाई गयी है। दुकानदारों ने इस बार बाजार में तरह तरह की राखियाँ सस्ते और महंगे दामों की राखियाँ उपलब्ध कराया है। जिसमें 10 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की राखियाँ मिल रहज है। जिसमें बाबा राखी, लाईट फैंसी राखी, ब्रासलेट राखी, भाभी लूम्बा राखी, कार्टून राखी आदि सुंदर सुंदर मनमोहक पसंदिदा राखियाँ खूँटी की बाजारों में बिकने लगे हैं। दुकानदार ने बताया कि 10 रु से लेकर 400 रु तक की राखियाँ हैं जिसमें भाई की कलाई की राखियाँ और भाभी की चुड़ियों में डालनेवाली लुम्बा भी बाजार में है। जिसकी मांग होती है। वहीं बच्चों के मनमोहक राखियों के अलावा ब्रासलेट राखी जो महंगे राखी हैं。
0
0
Report

मालेगांव में उपवर्गीकरण के विरोध में भव्य मोर्चा, आंबेडकर के नेतृत्व में

Nashik, Maharashtra:मालेगाव ( नाशिक ) विशाल मोरे - मालेगावी उसळला भीम सागर - अनंतराज आंबेडकर यांच्या नेतृत्वाखाली आरक्षण उपवर्गीकरणा विरोधात भव्य मोर्चा... मालेगावात अनुसूचित जातींच्या आरक्षणासाठी उपवर्गीकरणाच्या निर्णया विरोधात मालेगावातील महात्मा गांधी पुतळ्यापासुन ते डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुतळ्यापर्यंत डॉ. अनंतराज आंबेडकर यांच्या नेतृत्वाखाली, माजी आमदार बबनराव घोलप यांच्या उपस्थितीत भव्य मोर्चा काढण्यात आला. सकल आंबेडकर वादी मोर्चेकऱ्यांनी यावेळी निदर्शने केली. SC समाज एक आहे उपवर्गीकरणा फेक आहे , संविधानाच्या विरोधात जाणार नाही उपवर्गीकरण मान्य नाही अशा प्रकारच्या पोस्टर मोर्चात झळकले. जातनिहाय जनगणना पूर्ण होण्यापूर्वी उपवर्गीकरणाची प्रक्रिया राबवू नये, अशी मागणी यावेळी शासनाकडे केली आहे.
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी में हथियारबंद अपराधियों ने महिला से लूटपाट, पुलिस जांच जारी

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में अपराधियों का तांदव, हथियारबंद अपराधियों ने कमरे में मौजूद महिला को पीटकर किया लूटपाट। बारदात बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसव गांव की है। देर रात हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन अपराधियों ने घर में घुसकर डाका डाला। अपराधियों ने घर में अकेले सो रही महिला को बंधक बनाकर जमकर पीटा फिर नगदी सहित जेवरात लूट लिया। शरीर पर पहने मंगलसूत्र, टॉप्स और नाक का छक भी लूट लिया। अपराधी शुभचन्द्र झा के घर पर धावा बोला,बाउंड्री फांदकर घर में दाखिल हुआ और कमरे को धक्का देकर खोला।घर मे सोयी फूलदाई देवी को जगाकर जेवरात और रुपये के बारे में पूछने लगे। अपराधियों ने महिला को हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए अपराधियों को छत पर सो रहे अपने पति और नवविवाहिता पुत्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता पुत्री शादी के सभी जेवरात पहने हुई थी। अपराधियों को जब घर में इधर-उधर कुछ नहीं मिला तो उन्होंने वृद्ध महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके शरीर से सभी जेवर ले लिया। लूटपाट के बाद अपराधी आराम से मौके से फरार हो गए। अपराधियों के जाने के बाद महिला चीखते हुए छत पर पहुंची और पति व पुत्री को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।ग्रामीण एसपी शिवम धाकर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। ग्रामीण एसपी शिवम धाकर ने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।बारदात से इलाके में दहशत है और लोग पुलिस गश्ती पर भी सवाल उठा रहे हैं। बाइट पीड़िता बाइट शिवम धाकड़ ग्रामीण एसपी मधुबनी
0
0
Report

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर: सावन की आखिरी सोमवारी के लिए सुरक्षा-व्यवस्थाएं सुदृढ़

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले के सुप्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन तीसरी सोमवारी को हुई भगदड़ में आठ श्रद्धालुओं की मौत के बाद जिला प्रशासन ने अंतिम सोमवारी पर संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। कल यानी 24 अगस्त को होने वाली अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर पूर्व की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ ,व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए नए सिरे से मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत भीड़ नियंत्रण सुरक्षित आवागमन और आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था लागू की जा रही है। डीएम शैलेंद्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार स्वयं तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। दोनों अधिकारी द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की कमियों को चिह्नित करते हुए आवश्यक सुधार कराया जा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने और वापस लौटने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और भीड़ के दबाव को नियंत्रित रखा जा सके। इसके लिए संपूर्ण बैरिकेडिंग क्षेत्र पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी साथ ही भीड़ नियंत्रण को लेकर वाकी-टाकी और हैंडमाइक से लैस मजिस्ट्रेट को तैनात किया जा रहा है।
0
0
Report

रायबरेली दौरे से पहले प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चला दिया

Raebareli, Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित रायबरेली दौरे से पहले शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। सड़कों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर रास्ते खाली कराए गए। सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस टीम के साथ प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई की। शहर के कानपुर रोड, कैनाल रोड, जेल रोड समेत विभिन्न प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने साफ किया कि सार्वजनिक सड़कों और रास्तों पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे。
0
0
Report
Advertisement

डिग्गी में भाजपा का चुनावी दफ्तर खुला, निकाय चुनाव की तैयारियाँ तेज

Tonk, Rajasthan:मालपुरा टोंक डिग्गी में भाजपा ने खोला चुनावी कार्यालय, निकाय चुनाव की तैयारियां तेज भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन डिग्गी रोड स्थित टिट्मणिया सेवा सदन में कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने किया। इस दौरान चुनाव प्रभारी कमल मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल चौधरी, रघुवीर सिंह, संयोजक दयालदास स्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की राय और सर्वे के आधार पर ही प्रत्याशियों का चयन किया जाना चाहिए, ताकि पार्टी को मजबूत जनसमर्थन मिल सके। मंत्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान में भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के साथ मजबूती से जुड़कर पार्टी हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने आगामी निकाय चुनाव में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने पर जोर दिया। भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही डिग्गी में प्रथम निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की गतिविधियाँ तेज हो गई हैं
0
0
Report

अलवर अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए 1.5–2 महीने इंतजार, मरीज परेशान

Alwar, Rajasthan:अलवर। राजस्थान में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में सोनोग्राफी करवाने के लिए मरीजों और प्रसूताओं को डेढ़ से दो महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल से तारीख मिलने के बावजूद कई मरीजों को निर्धारित दिन सोनोग्राफी नहीं हो पाती, जिसके चलते उन्हें बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। राजीव गांधी सामान्य अस्पताल को करीब तीन साल पहले मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिल चुका है। इसके बावजूद सोनोग्राफी जैसी जरूरी जांच के लिए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अलवर सामान्य अस्पताल में प्रतिदिन करीब 4 से 5 हजार मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। अलवर के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज यहां इलाज कराने आते हैं। प्रसूता महिलाओं के साथ पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी डॉक्टर की सलाह पर सोनोग्राफी करवानी पड़ती है। अस्पताल और जनाना अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों का आरोप है कि सोनोग्राफी के लिए पर्ची पर एक से दो महीने बाद की तारीख दे दी जाती है। निर्धारित तारीख पर पहुंचने के बाद भी कई बार सोनोग्राफी नहीं हो पाती। इसके चलते मरीजों को दोबारा तारीख दी जाती है या फिर मजबूरी में निजी लैब का रुख करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों ने अस्पताल स्टाफ के व्यवहार को लेकर भी शिकायत की है। उनका कहना है कि सोनोग्राफी कक्ष के बाहर घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। कई बार दो से चार घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जांच नहीं हो पाती। निजी सेंटरों पर सोनोग्राफी करवाने में मरीजों को करीब 1000 से 2000 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल में मुफ्त या कम खर्च में जांच की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले गरीब और आम मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि वे कई बार अस्पताल प्रशासन के सामने अपनी समस्या रख चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के साथ जनाना अस्पताल में भी सोनोग्राफी को लेकर इसी तरह की स्थिति होने का दावा किया जा रहा है। अब सवाल यह है कि मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिलने के बावजूद मरीजों को जरूरी जांच के लिए इतना लंबा इंतजार क्यों करना पड़ रहा है और अस्पताल प्रशासन इस समस्या का समाधान कब करेगा。
0
0
Report
Advertisement

देवभूमि द्वारका में बारिश के लिए किसान रामधुन से माँग रहे मेघराज की कृपा

Dwarka, Gujarat:દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લામાં વરસાદ ખેંચાતા અને ખેતરોમાં ઊભો પાક સુકાવા લાગતા ખેડૂતની ચિંતા વધી ગઈ છે. આ કપરી પરિસ્થિતિમાં ખંભાળિયા તાલુકાના હરીપર ગામના ગ્રામજનો અને ખેડૂતોએ મેઘરાજાને રિઝવવા માટે બે દિવસીય અખંડ રામધૂનનું અનોખું આયોજન કર્યું છે. ઈનમાં ભારે વરસાદ ન થવાના કારણે કૂવા, બોર અને જળાશયોના પાણીનું સ્તર પણ ઘટ્યું છે. જેના લીધે સિંચાઈનું પાણી મેળવવું મુશ્કેલ બન્યું છે. વળી, નર્મદાનું પાણી પણ પૂરતા પ્રમાણમાં ન મળતો હોવાનો ગ્રામજનોએ આક્ષેપ કર્યો છે. હવે તમામ ખેડૂતોની નજર આકાશ તરફ moldai છે. મેઘરાજા મહેરબાન થાય, સારો વરસાદ વરસે અને સુકાઈ રહેલા પાકને નવજીવન મળે તે માટે ગ્રામજનો ભગવાનના શરણે મળી પ્રાર્થના કરી રહ્યા છે.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top