icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डिंडोरी के सांदीपनी विद्यालय: बच्चों को पाँच किलोमीटर पैदल यात्रा, बस सुविधा अभी नहीं

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी जिले में करोड़ों की लागत से बनाए गए सांदीपनी विद्यालयों में पढ़ने वाले ग्रामीण बच्चों की परेशानी अब भी बरकरार है। गांव से स्कूल तक पहुंचने के लिए बच्चों को कई किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों के कई बच्चे करीब पांच किलोमीटर तक पैदल चलकर सांदीपनी विद्यालय पहुंच रहे हैं, जबकि इन बच्चों को स्कूल तक लाने-ले जाने के लिए स्कूल बसों की सुविधा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। हैरानी की बात ये है कि स्कूल प्रबंधन के मुताबिक करीब तीन साल पहले ही स्कूल बसों के संचालन के लिए रूट चार्ट तैयार कराया जा चुका था, लेकिन इसके बावजूद बसें अब तक सड़कों पर नहीं उतर सकीं। यानी स्कूल की इमारतें तो बन गईं, लेकिन बच्चों के स्कूल तक पहुंचने का रास्ता और सफर आज भी अधूरा है। मामले में कलेक्टर का कहना है कि स्कूल बसों की सुविधा के लिए शासन को पत्र भेजा गया है और जल्द ही बच्चों को बस सुविधा उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

आगरा जिला अस्पताल की सेंट्रल लैब ताले में, मरीज निजी लैब पर निर्भर

Agra, Uttar Pradesh:केंद्र और प्रदेश की सरकारें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को करोड़ो रूपये खर्च कर रही हैं लेकिन आगरा में योजनाओं को पलीता लगाया जा रहा है। आगरा के जिला अस्पताल में जिस सेंट्रल लैब का उद्घाटन खुद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने किया वह उद्घाटन के बाद से ताले में कैद है और मरीजों को निजी लैब की ओर रुख करना पड़ रहा है। दरअसल केंद्र सरकार की अभीम योजना के तहत 24 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आगरा के जिला अस्पताल में सेंट्रल लैब का उद्घाटन किया था। लैब का उद्घाटन तो हुआ लेकिन लैब की फोर्सिलिंग खराब होने की वजह से पिछले एक साल से लैब बंद पड़ी है, और ताला लटका हुआ है। जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में बनी सेंट्रल लैब में लगभग 150 से ज्यादा जांच के लिए हाईटेक मशीनरी लगाई गई थी लेकिन लैब बंद होने के चलते मरीजों की परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल की CMS डॉ सुनीता भदौरिया का कहना है कि लैब का इन्फ्राटेक्चर और फोर्सिलिंग खराब होने के चलते इसको बंद किया गया था। जिसके बाद करीब 150 जांचों में 84 जांचों को जिला अस्पताल में ही दूसरी लैब पर कराया जा रहा है जबकि अन्य जांचों को बाहर से कराना मजबूरी बन गई है, कार्यदाई संस्था UPCLDF और शासन को कई बार अवगत कराया, 12 से ज्यादा बार पत्र भी लिखा गया है, लेकिन उसके बावजूद भी कार्यदाई संस्था ने पत्र तक का जवाब नहीं दिया, इसके साथ ही शासन में भी पत्र भेजा था। अगर लैब को सही करने के साथ ही जल्द ही इन्फ्राटेक्चर ठीक नहीं किया गया, तो वह खुद लखनऊ जाकर शासन को अवगत कराएंगी, और जल्द ही लैब को चालू करवाया जाएगा। बाइट डॉ सुनीता भदौरिया, CMS, जिला अस्पताल, आगरा।
0
0
Report

रेलवे ठेकेदार की अनदेखी: ओवरहेड टैंक निर्माण में मजदूरों की जान जोखिम में

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन तहसील स्थित बेलरायां रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग के इंजीनियर की देखरेख में नाक के नीचे ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जा रहा है जिसमें सेफ्टी मानकों से अनदेखी की जा रही है जिसके चलते कई फीट ऊपर काम कर रहे मजदूरों की जान की आफत में नजर आ रही है। ठेकेदार द्वारा इन मजदूरों को ना ही नीचे जाली लगाई गई है न ही सेफ्टी बेल्ट और ना ही हेलमेट दिया गया। जिसके चलते यह मजदूर जान जोखिम में डालकर ओवरहेड टैंक का निर्माण करते नजर आ रहे है। मौके पर काम कर रहे मजदूर की माने तो सुरक्षा उपकरण तो हैं लेकिन आखिर वह ये सेफ्टी उपकरण क्यों नहीं पहना है यह बड़ा सवाल है । मामले में बेलरायां रेलवे स्टेशन के इंजीनियर से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला वही मामले में मैलानी में तैनात ADEN में बताया कि मामले में ठेकेदार को पत्र लिखा गया है। हालांकि रेलवे विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी कैमरे पर अपनी बात कहने से कतरा रहा है। शायद रेलवे विभाग और ठेकेदार को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।
0
0
Report

जयपुर-भुवनेश्वर प्रवासी राजस्थानी मीट: निवेश अवसरों पर मंथन

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-भुवनेश्वर में ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ का आयोजन 300 से ज्यादा प्रवासी राजस्थानियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा ACS उद्योग शिखर अग्रवाल के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने किया संवाद राजस्थान की औद्योगिक नीतियों और निवेश अवसरों पर हुआ मंथन प्रवासी राजस्थानियों से राजस्थान में निवेश और साझेदारी का किया आह्वान 10 दिसंबर 2026 को होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस का दिया निमंत्रण होटल-रिसॉर्ट, IT, लॉजिस्टिक्स, खाद्य प्रसंस्करण और खनन क्षेत्र में निवेश पर चर्चा उद्योग प्रतिनिधियों के साथ शिखर अग्रवाल ने की वन-टू-वन बैठकें
0
0
Report
Advertisement

बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया

Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं विवाहिता की संदिग्ध मौत बदायूं से इस वक्त की बड़ी खबर है। उसावां थाना क्षेत्र के गुरा बरेला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी。 गुरा बरेला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

श्रीनगर MMU उलेमा मीटिंग: सामाजिक चुनौतियों पर एकता और समाधान के उपाय

Srinagar, Uttarakhand:श्रीनगर में MMU उलेमा की मीटिंग में सामाजिक चुनौतियों और उम्माह एकता पर प्रस्ताव पास हुए। दो साल से ज़्यादा समय के बाद, मुताहिदा मजलिस-ए-उलेमा (MMU) जम्मू कश्मीर ने श्रीनगर में एक बड़ी उलेमा मीटिंग और सीरत कॉन्फ्रेंस की, जिसमें 70 से ज़्यादा उलेमा और मशाइख ने ज़रूरी सामाजिक, नैतिक और धार्मिक मुद्दों पर बातचीत में हिस्सा लिया। अधिकारियों से मीटिंग की इजाज़त मिलने के बाद मीरवाइज़ उमर फारूक की अध्यक्षता में हुई एक दिन की कॉन्फ्रेंस में जम्मू कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग हिस्सों से धार्मिक जानकारों ने हिस्सा लिया। कश्मीर के ज़िलों के साथ-साथ जम्मू, पुंछ, राजौरी, कारगिल और डोडा के उलेमा इस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए, जिसमें पूरे इलाके के धार्मिक जानकारों, मस्जिदों और मदरसों के बीच ज़्यादा तालमेल और बातचीत पर ज़ोर दिया गया। कॉन्फ्रेंस में दो बड़े प्रस्ताव पास हुए, एक आज की सामाजिक चुनौतियों और उलेमा और धार्मिक संस्थाओं की भूमिका पर फोकस था, जबकि दूसरे में मसलक के मतभेदों के बावजूद मुस्लिम उम्माह के अंदर एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी सम्मान पर ज़ोर दिया गया। पहले प्रस्ताव में ड्रग्स और नशीली दवाओं के गलत इस्तेमाल, आत्महत्या और खुद को नुकसान पहुंचाने, युवाओं में मानसिक और भावनात्मक परेशानी, सोशल मीडिया का गैर-ज़िम्मेदाराना इस्तेमाल, परिवार के रिश्तों के कमज़ोर होने और युवाओं और धार्मिक और सामुदायिक संस्थाओं के बीच दूरी पर चिंता जताई गई। इसमें शामिल लोगों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि उलेमा, इमाम, मस्जिद और मदरसे इन चुनौतियों से निपटने में एक अहम बचाव और मददगार भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए वे सुरक्षित जगहें बना सकते हैं जहाँ युवा और परिवार बिना किसी डर के भावनात्मक परेशानी, अकेलेपन, चिंता और पारिवारिक दबावों पर बात कर सकें। कॉन्फ्रेंस में इमामों और उलेमा के बीच भावनात्मक परेशानी के संकेतों के बारे में ज़्यादा जागरूकता लाने की अपील की गई और उनसे परिवारों को दया दिखाने और ज़रूरतमंद लोगों को प्रोफेशनल काउंसलिंग और मेंटल-हेल्थ सपोर्ट के लिए गाइड करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया गया। प्रस्तावित आउटरीच के हिस्से के तौर पर, MMU ने तय किया कि शुक्रवार के खास खुतबे में हिस्सा लेने वाली मस्जिदों में एक आम सामाजिक मुद्दे पर फोकस किया जाएगा, जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उलेमा मिलकर उन मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ा सकें जिन पर समाज का तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। MMU ने यह भी तय किया कि वह अलग-अलग जिलों और इलाकों में रेगुलर, बेहतर होगा कि हर महीने, मीटिंग करने की कोशिश करेगा, जिसमें लोकल उलेमा, इमाम, मस्जिद और मदरसे शामिल होंगे ताकि लोकल चिंताओं की पहचान की जा सके और प्रैक्टिकल जवाब तैयार किए जा सकें। कॉन्फ्रेंस में इस बात पर भी ज़ोर दिया गया कि मस्जिदों और मदरसों को अपनी धार्मिक और पढ़ाई-लिखाई की ज़िम्मेदारियों के साथ-साथ गाइडेंस, युवाओं से जुड़ाव, परिवार के सपोर्ट और कम्युनिटी की भलाई के सेंटर के तौर पर भी काम करना चाहिए। ड्रग्स की लत पर, उलेमा ने नशीली दवाओं के गलत इस्तेमाल से निपटने के लिए एक जैसा तरीका अपनाने की अपील की और शराब के एक साथ बढ़ने और आम होने पर चिंता जताई। कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि अगर टूरिज्म के नाम पर नए शराब लाइसेंस जारी किए जाते हैं और शराब की उपलब्धता बढ़ाई जाती है, तो ड्रग्स की लत के खिलाफ कोशिशों को नुकसान हो सकता है। इसने सरकार से ऐसे तरीके पर फिर से सोचने और शराब की उपलब्धता को और बढ़ावा देने और बढ़ाने को रोकने की अपील की। चर्चा में पर्यावरण की ज़िम्मेदारी पर भी खास तौर पर बात हुई। कॉन्फ्रेंस में प्लास्टिक और पॉलीथीन का इस्तेमाल कम करने, पानी की जगहों पर कचरा फेंकने और कूड़ा फेंकने से रोकने और वेटलैंड्स की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शुक्रवार के प्रवचनों और मस्जिद-आधारित प्रोग्राम का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। हिस्सा लेने वालों ने डल झील, वुलर झील, निगीन झील, वेटलैंड्स और दूसरी पानी की जगहों की हालत और अतिक्रमण पर चिंता जताई, और इस बात पर ज़ोर दिया कि प्रकृति का संरक्षण और साझा प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा एक नैतिक और धार्मिक ज़िम्मेदारी है। दूसरे प्रस्ताव में मुस्लिम उम्माह के अंदर एकता पर ध्यान दिया गया और उलेमा से अलग-अलग सोच और मतलब के बावजूद आपसी सम्मान बनाए रखने की अपील की गई। कॉन्फ्रेंस में यह माना गया कि उम्माह में मसलक को लेकर ऐतिहासिक रूप से मतभेद रहे हैं, लेकिन इस बात पर ज़ोर दिया गया कि ऐसे मतभेद नफ़रत, दुश्मनी या बँटवारे का कारण नहीं बनने चाहिए।
0
0
Report

ऑक्सीजन हटते ही बिगड़ी दो दिन के नवजात की हालत, हुई मौत

Munna SinghMunna SinghFollow15m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:परिजनों ने अस्पताल संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील किया फरीदपुर, बरेली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजहरी मैरिज हॉल के पास स्थित मर्सी अस्पताल में दो दिन के नवजात की मौत से हड़कंप मच गया। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के लगभग 2 घंटा बीत जाने के बाद भी न पहुंचने पर अस्पताल के सील होने की जानकारी मिलने पर अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज अपने तीमार दारो के साथ अन्य अस्पतालों मैं जाने के लिए मजबूर हो गए । नगर के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी सचिन गुप्ता की पत्नी मुस्कान गुप्ता को शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर उनके परिजन उन्हें लेकर बरेली लखनऊ जाने वाले हाईवे बाईपास पर स्थित अजहरी मैरिज हॉल के समीप स्थित मर्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक जन्म के बाद नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल के संचालक अली अब्बास जैदी द्वारा ऑक्सीजन लगाई गई थी। वहीं परिजनों का आरोप है कि बाद में ऑक्सीजन हटा दी गई। इसके बाद नवजात की हालत अचानक गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई। जिसको लेकर मृतक नवजात शिशु के परिजनो ने अस्पताल में जमकर हंगामा कांटा सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अस्पताल संचालक अली अब्बास जैदी को अपनी हिरासत में ले लिया और मृतक नवजात शिशु के सब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। वहीं मृतक नवजात शिशु के परिजनो ने अस्पताल संचालक के खिलाफ इलाज में लापरवाही के कारण हुई शिशु की मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस को घटना की तहरीर दी है। तीन घंटे बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, अस्पताल सील नवजात की मौत की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के डा0 रवीश के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। और अस्पताल को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के मौके पर करीब तीन घंटे देरी से पहुंचने का भी आरोप परिजनों ने लगाया है इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पर भी सवाल उठने लगे हैं । संचालक हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने अस्पताल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

हावड़ा-ऋषिकेश एक्सप्रेस से 45 जीवित कछुए बरामद, वन विभाग को सौंपे गए

Gaya, Bihar:ऋषिकेश हावड़ा एक्सप्रेस से कछुआ बरामद, लावारिस अवस्था मे रखे बैग से किया गया बरामद, आरपीएफ ने वन विभाग को किया सुपुर्द। हावड़ा से ऋषिकेश जाने वाली गाड़ी संख्या 13010 ऋषिकेश हावड़ा दून एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या S-8 से भारी मात्रा में जीवित कछुआ को बरामद किया गया है। बरामद कछुआ को आरपीएफ ने वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है और आगे कि कार्रवाई की जा रही है। दरसअल बीती रात हावड़ा से ऋषिकेश जाने वाली ऋषिकेश हावड़ा एक्सप्रेस गया जंक्शन पर अपने निर्धारित समय पर प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुँची। जिसके बाद आरपीएफ निरीक्षक, सीपीडीएस टीम और जीआरपी के द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान के दौरान गाड़ी के स्लीपर कोच संख्या S-8 के बाथरूम के बाहर लावारिस अवस्था में रखा हुआ दो झोला और एक पिट्ठू बैग को चेक किया गया। जिसमें कुल 45 जीवित कछुआ को बरामद किया गया।जिसके बाद टीम ने बरामद कछुआ को अपने संरक्षण में लेते हुए सुरक्षित अवस्था मे पोस्ट लाया गया और वन्यजीव विभाग को सूचना दिया गया। जिसके बाद वन्यजीव विभाग के कर्मी व वनरक्षी पहुँचे और जीवित कछुआ को उनको सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

नेशनल हाईवे 27 पर डंपर से टकराकर ट्रक में युवक की मौत, गाय-भैंस मर गई

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी पूंछ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे कानपुर रोड पर ढेरी की पुलिया के पास आगे चल रहे डंपर से जानवरों से भरा ट्रक टकरा गया, इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। साथ ही ट्रक में लदे दुधारू पशु दो गाय और दो भैंसों की भी मौत हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया और ट्रक में फंसे शख्स को कड़ी मेहनत से बाहर निकाल कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर से दुधारू पशु गाय और भैंसो समेत 12 नंग ट्रक में लाद कर चालक मध्यप्रदेश के विदिशा जा रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाईवे 27 पर ढेरी की पुलिया के पास पहुंचा तभी आगे जा रहे डंपर से जानवरों से भरा ट्रक टकरा गया, इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, साथ ही ट्रक में बैठा वीर सिंह टक्कर के बाद ट्रक में बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने करीब तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद ट्रक में फंसे वीरसिंह को बाहर निकाला। लेकिन तब तक वीरसिंह की मौत हो चुकी थी। जबकि सड़क हादसे में निर्दोष, वीरेंद्र, रंजीत, सौरभ, दीवान, बच्चन सिंह को घायल होने पर पुलिस ने मोठ ट्रामा सेंटर उपचार के लिए भर्ती कराया है। ट्रक और डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

सपा पूर्व सांसद के यूसीसी बयान से माहौल गरम, कुरान के अनुसार चलने की बात

Moradabad, Uttar Pradesh:सपा के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन का यूसीसी पर भड़काऊ बयान सामने आया है, पढ़े लिखे डॉक्टर ने सीधे तौर पर कहा है 'हम तो कुरान की रोशनी में जो कहा गया है उस पर चलेंगे,' दरअसल वो गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसे सभी भाजपा शासित प्रदेशों में यूसीसी लागू करने की बात कही गई है, सपा नेता इतने भर से ही नहीं रुके उन्होंने अपनी भड़ास निकालते हुए सहारनपुर और मुरादाबाद की मस्जिदों को टारगेट करने का आरोप लगा दिया, यूसीसी लाकर माहौल खराब करने वाली बात है, 'हम तो शरिया कानून ही मानेंगे, कुरान ने जो हुक्म दिया है हम तो वो मानेंगे,' हम अपनी बेटियों को कितना देंगे वो हमें देखना है, और कोई भी मुसलमान ये नहीं चाहेगा उसकी बॉडी को जला दिया जाए, और न ही कोई हिन्दू चाहेगा कि उसकी बॉडी को दफना दिया जाए, बाइट-डॉ एसटी हसन (पूर्व सपा सांसद).
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top