271881
Bahraich: रुपईडीहा में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर भव्य शोभा यात्रा
Sahawa, Uttar Pradesh:भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बाजार में राम भक्तों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की एक वर्षगांठ के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली। इस शोभायात्रा में शहर के संभ्रांत पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। इस अवसर पर रुपईडीहा प्रशासन अलर्ट रहा। राम भक्तों का जत्था नृत्य करते हुए सड़क पर जय घोष कर रहा था जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुरुक्षेत्र में जन्मदिन पार्टी पर तेज धार हमला, युवक की मौत
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र -जन्मदिन की पार्टी देने जा रहे युवक पर तेजधार हथियार से हमला, युवक के इलाज के दौरान हुई मौत। कुरुक्षेत्र के कस्बा पेहवा में 14 सितंबर की रात को हुए झगड़े में आज एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है बताया जा रहा है कि युवक घटना वाले दिन अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी दे रहा था तभी फॉर्च्यूनर सवार युवकों के साथ गाड़ी की साइड को लेकर बहस हो जाती है और फॉर्च्यूनर सवार युवक तेजधार हथियारों से हमला बोल देते हैं जिसमें गुरप्रीत वह उसके चचेरे भाई को गंभीर चोटें आती हैं। गुरप्रीत का इलाज कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहाँ पर आज गुरप्रीत सिंह की मौत हो जाती है गुरप्रीत सिंह की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है जिसके पास चार साल का बेटा भी है। पुलिस द्वारा आज कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में गुरप्रीत सिंह का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा थाना प्रभारी पेहवा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
दरभंगा के बिरौल में रोजगार मेले से युवाओं को 12k-50k वेतन के अवसर
Darbhanga, Bihar:दरभंगा:- गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले के पहले दिन शनिवार को जनता कोशी महाविद्यालय, बिरौल परिसर में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 19 और 20 सितंबर को आयोजित रोजगार मेले में क्षेत्र के साथ-साथ दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मुजफ्फरपुर,मोतिहारी और सुपौल सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे। पहले दिन सैकड़ों अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। रोजगार मेले का उद्घाटन गौड़ाबौराम विधायक सुजीत कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला ‘युवा शक्ति-आत्मनिर्भर भारत’ की भावना के साथ आयोजित किया गया है। मेले में युवाओं को रोजगार के साथ कैरियर मार्गदर्शन, कौशल विकास और कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद का अवसर भी मिल रहा है। 12 से 50 हजार तक के वेतन पर नौकरी का अवसर विधायक ने बताया कि रोजगार मेले में राज्य और राज्य के बाहर की विभिन्न कंपनियां शिक्षित, अर्धशिक्षित और कम पढ़े-लिखे युवाओं की भर्ती के लिए पहुंची हैं। कंपनियों की ओर से से 12 हजार से लेकर 50 हजार रुपये प्रतिमाह तक के वेतन पैकेज पर नियुक्ति का अवसर दिया जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी उपलब्ध कराया जाएगा। मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा पास अभ्यर्थیوں के लिए अलग-अलग अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। आईटी, सेल्स, मार्केटिंग, टेक्नीशियन, हेल्थकेयर, सिक्योरिटी और डिलीवरी सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर में अभ्यर्थी अपने बायोडाटा और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचे। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को इंटरव्यू प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और उपलब्ध पदों के बारे में जानकारी दी। चार विधानसभा क्षेत्रों के युवाओं के लिए पहल गौड़ाबौराम विधायक सुजीत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी, अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर, कुशेश्वरस्थान विधायक अतिरेिक कुमार और उन्होंने मिलकर इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के साथ-साथ ऐसे लोग भी मेले में शामिल हो सकते हैं जो अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और बेहतर अवसर तलाश रहे हैं। उनके अनुसार, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इन चार विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे हैं, जबकि दूसरे जिलों से भी युवा रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आए हैं। दूसरे जिलों से भी पहुंचे अभ्यर्थी विधायक ने बताया कि दरभंगा के अलावा सहरसा, समस्तीपुर, मधुबनी और सुपौल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से भी अभ्यर्थी पहुंचे हैं। वहीं मोतिहारी और मुजफ्फरपुर से भी युवाओं के आने की सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए किसी एक क्षेत्र के युवाओं तक अवसर सीमित नहीं है, बल्कि जो भी योग्य अभ्यर्थी यहां पहुंच रहे हैं, उन्हें उपलब्ध कंपनियों में अपनी योग्यता के अनुसार अवसर तलाशने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव पांच साल बाद होता है, लेकिन जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी लोगों की सेवा करना है। युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में इस तरह के आयोजन को उन्होंने सेवा का एक माध्यम बताया। स्किल डेवलपमेंट पर दिया जोर सुजीत कुमार ने युवाओं को कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। बीटेक, कंप्यूटर और अन्य तकनीकी डिग्री वाले अभ्यर्थियों के अलावा कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए भी कंपनियों में विभिन्न पद उपलब्ध हैं। उन्होंने महिलाओं के कौशल विकास और रोजगार को लेकर भी बात रखी। विधायक ने बिहार पुलिस में ड्राइवर के पद पर महिलाओं की कम आवेदन संख्या का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाओं को ड्राइविंग और अन्य रोजगारपरक कौशल सीखने के लिए आगे आना चाहिए, ताकि उपलब्ध सरकारी और निजी रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया जा सके। बेनीपुर विधायक बोले- युवाओं के लिए अच्छा अवसर मौके पर पहुंचे बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि बिरौल में आयोजित यह रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। विभिन्न कंपनियां यहां पहुंची हैं, जो अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार उनका चयन कर रोजगार उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने युवाओं से रोजगार मेले में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की। बोले युवा- लंबे समय से नौकरी की तलाश थी किरतपुर प्रखंड से पहुंचे युवा जय हिंद कुमार गुप्ता ने बताया कि वह काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे थे। रोजगार मेले की जानकारी मिलने के बाद वह जनता कोशी महाविद्यालय पहुंचे और नौकरी के लिए आवेदन किया। उन्होंने कहा कि विधायक की ओर से युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर उपलब्ध कराया गया है। चयन होने पर वह नौकरी करने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को भी जारी रहेगा रोजगार मेला आयोजकों ने बताया कि जो अभ्यर्थी शनिवार को रोजगार मेले में नहीं पहुंच सके हैं, वे 20 सितंबर रविवार को भी जनता कोशी महाविद्यालय, बिरौल पहुंचकर रजिस्ट्रेशन और भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। आयोजकों ने युवाओं से अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र, बायोडाटा और जरूरी दस्तावेज लेकर आने की अपील की है।0
0
Report
डीएसटी-गंगधार पुलिस ने 15 हजार इनामी आरोपी राकेश तेली को गिरफ्तार किया
Begun, Rajasthan:डीएसटी चित्तौड़गढ़ ने गंगधार पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन साल से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी आरोपी राकेश तेली को गिरफ्तार किया है। आरोपी गंगधार थाने का हिस्ट्रीशीटर है और कोतवाली चित्तौड़गढ़ के आर्म्स एक्ट प्रकरण में वांछित था। तीन साल पहले पुलिस ने आरोपी से जुड़े मामले में अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और तीन लाख रुपए बरामद किए थे। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर डीएसटी टीम गंगधार पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में भी आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
झामुमो ने योगेंद्र साव के बयान पर तल्खी दिखाई
Ranchi, Jharkhand:रांची कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के बयान पर झामुमो ने दिखाई तल्खी0
0
Report
जी मीडिया चर्चा के बाद जीतू पटवारी: छात्रों की गूंज से सरकार की जिम्मेदारी उजागर
Indore, Madhya Pradesh:कार्यक्रम शुरू होने से पहले जी मीडिया से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि यह छात्रों की गूंज है और छात्रों का उत्साह है सरकार की जिम्मेदारी है हर युवाओं को मदद करना अभिभावक को मदद करना शिक्षण के करप्शन को अब देश के बच्चे सहन नहीं कर रहे हैं नरेंद्र मोदी जब झूठ की गूंज बताते हैं तो यह बच्चे आकर कहते हैं नरेंद्र मोदी झूठ बोल रहे हैं0
0
Report
खरगोन के भीकनगांव में बदहाल सड़क से प्रसूता के प्रसव में नवजात शिशु की मौत
Khargone, Madhya Pradesh:समस्याओं से झूझते ग्रामीणों को आज भी सड़क-स्वास्थ्य सेवाओं से कितनी परेशानियां होती है यह हुआ खरगोन जिले के भीकनगांव तहसील मुख्यालय से करीब 2 किमी दूर स्थित आदिवासी बस्ती मांगिया फालिया में। बीती रात को एक प्रसूता को प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजनों ने 108 एंबुलेंस को काल कर सूचना दी। लेकिन फालिया का रास्ता खराब होने तथा किचड़ होने से एंबुलेंस रास्ते में ही फंस गयी। इसके बाद परिजन प्रसूता को बेलगाड़ी से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे लेकिन प्रसूता के सुरक्षित प्रसव के पहले ही शिशु की मृत्यु हो गयी तथा प्रसूता की स्थिति भी गंभीर है। परिजनों का आरोप है कि पंचायत से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों तक सड़क मार्ग सुधार के लिए आवेदन दिए गए लेकिन लापरवाही का खामियाजा शिशु की मौत के रूप मे हमको भुगतना पड़ा है। इलाके की कीचड़ और बदहाल सड़क के कारण प्रसूता को लेने पहुंची एंबुलेंस कीचड़ में बुरी तरह से फंस गयी जिससे वह गर्भवती महिला को लेने नहीं पहुंच पाई। परिजन प्रसूता शिवानी पति विक्रम भिलाला को दो पहिया वाहन की हेडलाइट जलाकर बैलगाड़ी से अस्पताल लेकर रवाना हुए। प्रसूता ने रास्ते में ही डिलेवरी हो गई। उसे नवजात शिशु मृत पैदा हुआ। परिजनों ने रास्ता खराब होने से आई दिक्कतों के कारण इस तरह नवजात की मौत होना बताया। परिजनों ने जनपद के निर्माण अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। वहीं मामले को लेकर सीएमएचओ स्वास्थ्य विभाग डीएस चौहान ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से इंकार करते हुए प्रसूता के पेट में ही जन्म लेने से पहले ही नवजात शिशु की मौत होना बताया।0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर में युवक लापता, साथी की ट्रेन ट्रैक पर मौत; तलाश शुरू
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने और उसके साथी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला पलोहा थाना क्षेत्र के खकरिया गाँव का है। परिजनों को हत्या की आशंका है, और उन्होंने एसपी से मिलकर गहन जांच की मांग की है। नरसिंहपुर के खकरिया गाँव का तरवर गुर्जर अपनी माँ को छोड़ने के बाद लापता हो गया। उसकी गाड़ी, चप्पल और मोबाइल एक जगह मिले, जबकि उसके साथी महेश धानक की लाश रेलवे ट्रैक पर बरामद हुई। परिजनों का आरोप है कि महेश की लाश मिलने के बाद पुलिस ने तरवर को खोजने में तेजी नहीं दिखाई है। जांच में पता चला कि गाडरवारा में एक ट्रेन एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई थी। प्रथम दृष्टया, लोको पायलट के बयानों के आधार पर, यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। लापता युवक को खोजने के लिए एक अतिरिक्त टीम तैनात की गई है। परिजनों को आशंका है कि लापता युवक के साथ कोई अनहोनी हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और सुसाइड और मर्डर, दोनों पहलुओं पर विचार कर रही है।0
0
Report
झामुमो ने MMDR संशोधन बिल 2026 के खिलाफ धरना दिया
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro; MMDR संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा आज 19 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया उसके मद्दे नजर बोकारो के चास प्रखंड मुख्यालय में भी धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दशकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से निर्मित राज्य है। गुरुजी ने जल, जंगल, जमीन और खनिज पर झारखंडियों के अधिकार के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के अधिकारों और जनता के हितों की लड़ाई लगातार मजबूती से लड़ी जा रही है। झारखंड की खनिज संपदा और प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कहा कि MMDR संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर झामुमो राज्य के हितों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन, खनिज और आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड मुख्यालयों पर आयोजित आज की धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जो इस बात का सबूत है कि लोग इस संशोधित बिल के खिलाफ है।0
0
Report
खूंटी में PLFI नक्सली गिरफ्तार: जंगी एप से लेवी मांगने का केस
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में रनिया थाना पुलिस ने लेवी मांगने वाले पीएलएफआई नक्सली ब्रजेंद्र महतो को एक देशी रिवॉल्वर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। जो एक स्थान का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। ब्रजेंद्र महतो जरिया गढ़ थाना क्षेत्र का निधिया गांव का रहने वाला है। जो पीएलएफआई संगठन को मजबूत करने के लिए लेवी की मांग करता था। जो जंगी एप्प के माध्यम लोगों से सम्पर्क करता था। जिसमें उसके मोबाइल को भी जब्त कर छानबीन किया गया तो उसमें जंगी एप्प डाउनलोड पाया गया। बताए दें कि, दो वर्ष पहले एनआईए द्वारा पीएलएफआई नक्सली शिवकुमार साहू उर्फ शिव नाग उर्फ चरकू को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसे कुख्यात नक्सली चुहा के द्वारा जानकारी दिये जाने पर गिरफ्तार किया गया था। जो दिनेश गोप का बेहद करीबी बताया जाता है। वहीं बताया जा रहा है कि कहीं न कहीं शिव कुमार उर्फ शिव नाग का अपने मौसेरे भाई ब्रजेंद्र महतो का इस जंगी एप्प के माध्यम से सम्पर्क रहा होगा। जो गिरफ्तार आरोपी ब्रजेंद्र महतो का मौसरा भाई बताया जा रहा है। जिसमें पुलिस आगे अनुसंधान कर रही है। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि 19 सितंबर को उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से कोटांगेर से गरई रोड की ओर हथियार लेकर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, बरामद मोबाइल में ‘जंगी’ एप्लीकेशन डाउनलोड मिला है। पुलिस का कहना है कि इस एप्लीकेशन का उपयोग पीएलएफआई नक्सली संगठन के सदस्यों द्वारा किया जाता है। गिरफ्तार युवक की पहचान बजेंद्र महतो, उम्र करीब 21 वर्ष, ग्राम निधिया, थाना जरियागढ़, जिला खूँटी के रूप में हुई है। इस मामले में रनिया थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की है। वहीं जंगी एप्प का उपयोग मामले और आगे उसके गतिविधियों पर सम्बंध में शामिल लोगों का पुलिस आगे अनुसंधान कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बूंदी जिले में बारिश से फसलों को नुकसान, धान को राहत
Jaipur, Rajasthan:जिले में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया, लेकिन खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों के अनुसार लगातार बारिश उड़द, मूंग और मसूर की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इन फसलों में पकने के समय अधिक बारिश होने से गुणवत्ता प्रभावित होने और नुकसान की आशंका बनी हुई है। वहीं धान की फसल के लिए बारिश को किसान वरदान मान रहे हैं। धान के खेतों में पानी की जरूरत के चलते बारिश से फसल को लाभ मिलने की उम्मीद है। अचानक हुई बारिश ने किसानों की चिंता और राहत, दोनों बढ़ा दी है।0
0
Report
उमेश चंद्र जायसवाल बने नगर पालिका/ नगर पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन
Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा/महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के कैम्प कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में नगर पालिका/नगर पंचायत संघ महराजगंज के नए जिला अध्यक्ष का चयन किया गया। खबर के अनुसार बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महराजगंज जनपद के लोकप्रिय सांसद/केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जिले के सभी ब्लॉक प्रमुखों तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के बाद नगर पंचायत पनियरा के प्रथम अध्यक्ष उमेश चन्द्र जायसवाल को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके जिला अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सभी ब्लॉक प्रमुखों एवं नगर पालिका-नगर पंचायत अध्यक्षों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष उमेश चन्द्र जायसवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।0
0
Report
ऑटम सेशन में उमर अब्दुल्ला सरकार के अधूरे कामों पर बीजेपी करेगी घेरा—हंगामे की आशंका
Chaka, बीजेपी विधानसभा के हंगामेदार ऑटम सेशन में अधूरे कामों को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार को घेरेगी: विपक्ष के नेता ने कहा कि उमर सरकार 'राज्य का दर्जा' (स्टेटहुड) की बात की आड़ ले रही है। विपक्ष के नेता और बीजेपी के सीनियर नेता सुनील शर्मा ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते, बीजेपी विधानसभा के आने वाले ऑटम सेशन में उमर अब्दुल्ला की दो साल पुरानी सरकार से जवाब-तलब करेगी। ज़ी न्यूज़ से बात करते हुए शर्मा ने कहा कि विपक्ष की आदत सरकार को घेरना या हंगामा करना नहीं है। "लेकिन दुर्भाग्य से, जिस तरह से सरकार जनता के मुद्दों को हल्के में ले रही है, ऐसे में विपक्ष का यह फ़र्ज़ बन जाता है कि वह लोगों के साथ खड़ा हो, उनकी बात समझे और फिर उन मुद्दों को उठाए ताकि सरकार को जवाबदेह ठहराया जा सके। सरकार हर मुद्दे का सिर्फ़ जवाब नहीं देती।" उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहरा अफ़सोस जताया। शर्मा ने कहा, "जो सरकार अभी मुद्दों को हल कर सकती है और छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान कर सकती है, वह अभी 'राज्य का दर्जा' (स्टेटहुड) का मुद्दा उछालकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।" उन्होंने भरोसा दिलाया कि बीजेपी सवाल उठाती रहेगी ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। "तंत्र इन साइलेंस" (Tantra in Silence) नाम के एक नए धर्म के बारे में आई खबरों पर शर्मा ने साफ़ किया कि उन्होंने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। "हमें भी थोड़ी-बहुत जानकारी मिली है, लेकिन मैं कहता हूं कि जम्मू-कश्मीर में संविधान के दायरे से बाहर की किसी भी गतिविधि की इजाज़त बिल्कुल नहीं दी जाएगी, और मुझे लगता है कि हमारी एजेंसीज़ सतर्क हैं और ज़रूर इस पर ध्यान दे रही होंगी।" यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (UCC) के मुद्दे पर शर्मा ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुला को कई बार जवाब दिया है। "भारत का संविधान, अनुच्छेद 44, यह इजाज़त देता है कि किसी भी राज्य में UCC लागू किया जा सकता है। उमर अब्दुला साहब, चाहे उनकी पार्टी हो या उनकी अपनी सोच, समानता में विश्वास नहीं रखते, एकरूपता में विश्वास नहीं रखते, तो वे इसे कैसे स्वीकार करेंगे?" शर्मा ने घोषणा की कि बीजेपी, दूसरी विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर, पिछले दो सालों में सरकार के कामकाज, खासकर 'राज्य का दर्जा' (स्टेटहुड) की मांग की आड़ में अधूरे छोड़े गए कामों को लेकर सरकार को घेरने के लिए तैयार है। "सरकार को उस पर घेरा जाएगा, और लोगों के मुद्दों को लेकर उनसे जवाब मांगा जाएगा।" बीजेपी ने शनिवार को लोगों को आम जनता की मुश्किलों को सुनने और समझने के लिए बुलाया था। शर्मा ने कहा, "हम कोशिश करेंगे, क्योंकि विपक्ष में रहते हुए हमारे पास या हमारी कलम में मुद्दों को हल करने की कोई ताकत नहीं है। लेकिन जनता ने जो ताकत 29 विधायकों को दी है, उसके ज़रिए हम लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि हम आपकी आवाज़ उठाएंगे।" इस बीच, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने आज रिज़र्वेशन पॉलिसी और कथित तौर पर पिछले दरवाज़े से की गई नियुक्तियों के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। कई विपक्षी पार्टियों की तैयारियों को देखते हुए, जम्मू-कश्मीर विधानसभा का आने वाला ऑटम सेशन हंगामेदार होने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
पुंछ की ज्वेलरी शॉप से AK-47 राउंड और पाकिस्तानी मुद्रा बरामद
Jammu, पुंछ में ज्वेलरी शॉप पर पुलिस की तलाशी, AK-47 के 5 राउंड और पाकिस्तानी मुद्रा बरामद पुंछ, 19 सितंबर: पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुंछ के मुख्य बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने AK-47 के पांच राउंड, पाकिस्तानी मुद्रा और अन्य सामग्री बरामद की。 पुलिस के मुताबिक, यह तलाशी पुंछ के मोहल्ला खोरीनार निवासी नरिंदर सिंह के बेटे दविंदर सिंह की ज्वेलरी शॉप पर की गई。 तलाशी के दौरान AK-47 के पांच राउंड, 105 रुपये की पाकिस्तानी मुद्रा, 30 पाकिस्तानी पोस्टर और दो पाकिस्तानी झंडे बरामद किए गए。 पुलिस ने इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।0
0
Report
PDP का श्रीनगर विरोध: रिजर्वेशन रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
Chaka, विधानसभा सत्र से पहले सरकार को घेरने के लिए PDP ने श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया और आरक्षण उप-समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की। शनिवार को श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय पर PDP कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता इल्तिजा मुफ्ती के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि जम्मू-कश्मीर की आरक्षण नीति को तर्कसंगत बनाने के लिए बनी कैबिनेट उप-समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए और लोगों के सामने रखा जाए। हाथों में प्लेकार्ड लिए और नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने रिपोर्ट को तुरंत सार्वजनिक करने की मांग की। यह समिति मौजूदा आरक्षण व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों की जांच करने और इसे तर्कसंगत बनाने के उपाय सुझाने के लिए बनाई गई थी। प्लेकार्ड के ज़रिए रिपोर्ट को जारी करने और उस पर सार्वजनिक चर्चा की मांग की गई, साथ ही EWS और आवासीय शर्तों से जुड़ी चिंताओं को भी उठाया गया। इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि NC सरकार के जीतने के तीन महीने बाद हमने उमर साहब के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, उस प्रदर्शन को रोकने के लिए उमर साहब ने ओपन मेरिट वाले छात्रों से कहा था कि वे 6 महीने के भीतर समिति की रिपोर्ट सामने लाएंगे और उनकी समस्या का समाधान करेंगे। तब से दो साल बीत चुके हैं और हमने आज तक वह रिपोर्ट नहीं देखी है। इस दौरान कई नौकरियाँ निकल रही हैं, परीक्षाओं में उम्मीदवार चुने जा रहे हैं और नौकरी पा रहे हैं, वे इस वर्ग से बिल्कुल नहीं हैं। उन्होंने कहा: आप खुले मेरिट के साथ न्याय करें और रिपोर्ट सार्वजनिक करें। सरकार का कहना है कि सिफ़ारिशों को मंज़ूरी की तय प्रक्रिया से गुज़ारा गया है, लेकिन पूरी जानकारी पब्लिक डोमेन में नहीं रखी गई है। रिज़र्वेशन पर बहस मुख्य रूप से ओपन- मेरिट वाले उम्मीदवारों के हिस्से और मौजूदा EWS कोटे पर केंद्रित रही है। कमेटी की सिफ़ारिशों से यह पता चलता है कि EWS रिज़र्वेशन को 10% से घटाकर 3% और RBA रिज़र्वेशन को 10% से घटाकर 7% करने का प्रस्ताव है, और कुल मिलाकर 10% हिस्सा ओपन मेरिट में जोड़ने का विचार है। लेकिन सटीक सिफ़ारिशें आधिकारिक रूप से पूरी तरह से पब्लिक नहीं की गई हैं। यह मुद्दा राजनीतिक रूप से विवादित रहा है, जिसमें ओपन- मेरिट वाले समूह बार-बार कमेटी की रिपोर्ट को पब्लिश करने और रिज़र्वेशन स्ट्रक्चर की समीक्षा करने की मांग कर रहे हैं। इल्तिजा मुफ़्ती ने सवाल उठाया कि रिपोर्ट क्यों जारी नहीं की गई है, साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर में रोज़गार और भर्ती को लेकर भी चिंता व्यक्त की। विधानसभा का ऑटम सेशन शुरू होने से ठीक पहले यह मुद्दा कई पार्टियों के द्वारा उठाया गया है।0
0
Report
MP पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2000 से ऊपर UPI नहीं लेंगे; संघ राहत मांगता
Bhopal, Madhya Pradesh:-एमपी के पेट्रोल पंप एशोसिएशन का फरमान 16 अक्टूबर से 2 हजार से ज्यादा UPI नहीं लेंगे, जनता बोली UPI की आदत लग गयी पर पेट्रोल पंप के फरमान से होगी दिक्कत - एमपी के 4700 पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर 2026 से 2 हजार तक ही UPI से पेमेंट लेंगे... - UPI पेमेंट को लेकर नए नियम का पेट्रोल पंप संघ विरोध कर रहा है... - एमपी में 16 अक्टूबर से ₹2000 से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल बिल यूपीआई से नहीं लेंगे पेट्रोल पंप。 - पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन का फैसला। कहा 2000 रुपए से ज्यादा के UPI भुगतान पर MDR से बढ़ रहा आर्थिक बोझ 16 अक्टूबर से लागू होगा फैसला。 - इसको लेकर पेट्रोल पंप डीलर संघ ने पत्र लिखकर राहत देंगे कि मांग सरकारी कंपनियों से की है... - पेट्रोल एशोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने ज़ी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि एमपी में 4700 पेट्रोल पंप बदले नियम से हर दिन एक पेट्रोल पर 590 भार आयेगा इस हिसाब से एक दिन पूरे प्रदेश पेट्रोल पंप पर 27 लाख 73 हजार का आर्थिक नुकसान होगा जबकि एक माह में तकरीबन 8 करोड़ से ज्यादा का वित्तीय नुकसान होगा...इसीलिए या तो नियम बदलते हुए हमें राहत दी जाय नही तो हम 16 अक्टूबर से 2000 से ज्यादा का UPI नही लेंगे CASH या डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट लेंगे... (पत्र जो संघ ने कंपनियों को राहत देने के लिए लिखा है) (121- अजय सिंह अध्यक्ष एमपी पेट्रोल पंप डीलर संघ) - पेट्रोल पर डीजल पेट्रोल भरवाने आ रहे लोगो का कहना है कि UPI की आदत पड़ गयी है,पेट्रोल पंप के नए नियम से दिकत होगी,2 पहिया वाले कहा रहे है हमे ज्यादा दिक्कत नही होगी...डीजल पेट्रोल रिफिल करने वालो ने कहा लोगो अधिकतर UPI से पेमेंट करते है पेट्रोल पंप मालिक जो नियम बनायेगे उसको मानेगे मजबूरी है...0
0
Report
Advertisement
