Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bahraich271865

Bahraich: रुपईडीहा में झंडारोहण कार्यक्रम, कई संभ्रांत जन रहे मौजूद

Jan 26, 2025 13:31:27
Nanpara, Uttar Pradesh

बॉर्डर पर स्थित जमुनहा गांव के पार्वती पब्लिक स्कूल और रुपईडीहा के कई विद्यालयों में झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रुपईडीहा नगर के अध्यक्ष डॉक्टर उमाशंकर वैश्य ने सानिध्य प्रदान किया। इस अवसर पर रुपईडीहा के कई संभ्रांत जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारे और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
Feb 16, 2026 09:30:42
Greater Noida, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनावों की तैयारी की शुरू संगठन में किया विस्तार, अखिलेश यादव की रैली को लेकर तैयारियां शुरू उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनावों का बिगुल गौतमबुद्ध नगर से फूंकेंगी, 29 मार्च को अखिलेश यादव एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारी में समाजवादी पार्टी का जिला संगठन जुटा हुआ है और आज इसी को लेकर एक प्रेस वार्ता की गई और जानकारी दी गई कि संगठन में चुनावों को लेकर विस्तार किया गया है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने एक निजी होटल में प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी की 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है और इसी को लेकर आज जिले में संगठन का विस्तार किया गया है। जिसमें विक्रम लोहिया को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, वही जितेंद्र टाइगर को उपाध्यक्ष बनाया गया है ,साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव की रैली के बारे में बताया कि इस बार विधानसभा 2027 के चुनावों का बिगुल गौतम बुद्ध नगर जिले की दादरी विधानसभा से फूंका जाएगा। जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे। उसके अलावा कई जिलों से इसमें कई बड़े नेता व उसके अलावा हजारों की तादात में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व आम लोग शामिल होंगे。 गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर में बहुत ज्यादा कमजोर है, यहां पर वह लोकसभा व विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकी है लेकिन उसके बावजूद भी समाजवादी पार्टी के द्वारा गौतम बुद्ध नगर से विधानसभा चुनाव की शुरुवात की जा रही है। अखिलेश यादव की रैली को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है ।संगठन के लोग गांव गांव जाकर लोगों को इस रैली के बारे में जानकारी दे रहे हैं साथ ही जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि अखिलेश यादव जब इस चुनाव का बिगुल फूंकेंगे तो वह इस जिले के लिए कई बड़ी घोषणाएं करने वाले हैं, जिसमें किसानों यहां के युवाओं और अन्य लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण घोषणाएं होंगी। वही उन्होंने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर कहा कि वह बहुत बड़े नेता है और उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पार्टी का और ज्यादा कद बढ़ेगा।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Feb 16, 2026 09:30:25
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में आज भारत और अमेरिका के बीच हुए कृषि समझौते के विरोध में बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और समझौते को देश के किसानों के लिए नुकसानदायक बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार ने अमेरिका के सामने झुकते हुए ऐसे समझौते किए हैं जिनसे भारतीय कृषि क्षेत्र पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। किसानों का आरोप है कि समझौते के तहत अमेरिका से आने वाले कृषि उत्पादों पर शून्य प्रतिशत टैक्स लगाने की बात कही गई है, जबकि अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैक्स वसूलता है। उनका कहना है कि यह असमान शर्तें भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ हैं। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने कहा कि भारत में अधिकांश किसान छोटे और सीमांत हैं, जबकि अमेरिका में हजारों एकड़ में खेती होती है। ऐसे में भारतीय किसान अमेरिकी किसानों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे और इससे स्थानीय खेती बर्बाद हो सकती है। किसान नेता संजू गुदियाना ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसानों में असंतोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका भारत पर विभिन्न शर्तें थोपता है, जैसे रूस से तेल खरीदने को लेकर दबाव बनाना, और महंगे दामों पर अपने उत्पाद लेने की बात करना। उन्होंने कहा कि सरकार इन दबावों के आगे झुक रही है, जिसका खामियाजा देश के किसानों को भुगतना पड़ेगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 23 मार्च को सरकार कृषि समझौते पर हस्ताक्षर करती है तो पीपली अनाज मंडी में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आर-पार की लड़ाई होगा, जिसमें दिल्ली कूच, हाईवे जाम या अन्य बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। किसानों ने याद दिलाया कि पिछले कृषि कानूनों के विरोध की शुरुआत भी पीपली से हुई थी और इस बार भी आंदोलन की रणनीति वहीं से तय की जाएगी। प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
0
comment0
Report
Feb 16, 2026 09:24:37
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर-: यूपी के बुंदेलखंड इलाके में सीएम योगी के पशु क्रूरता कानून की सख्ती के चलते जंगली जानवरों का शिकार बन्द हो जाने से सैकड़ो की तादाद में ब्लैक बक ( काले हिरण ) की बाढ़ आ गयी है जगह जगह काले हिरणो के झुंड के झुंड चौकड़ी भरते हुई अठखेलियां करते नजर आ रहे है । सड़को के किनारे विचरण करते हिरणो के झुंड देख कर लोग मन्त्र मुखद हो जाते है और कुछ किसान इन्हें अपनी फसलो का दुश्मन भी मान रहे है ! देखिये.. पूरी आजादी के साथ अठखेलियां करते काले हिरणो का यह सीन किसी चिड़िया घर का नही है बल्कि हमीरपुर जिले के मौदहा तहसील के गांवों मे मुख्य सड़क के किनारे का है जहां सैकड़ो काले हिरण बेखौफ चौकड़ी भरते दिखाई दे रहे है । जानकारों का कहना है कि सरकार द्वारा पशु क्रूरता कानून के तहत कठोर कार्यवाही के चलते बन्द हो गये शिकार की वजह से ही इतनी बड़ी तादाद में काले हिरण दिखाई पड़ने शुरू हो गये है और स्थानीय किसान इस हिरणो के खेतों में विचरण करने से अपनी फसलो को लेकर परेशान है ! पिछले दो सालों में ब्लैक बक हिरणो की तादाद अचानक से बहुत बढ़ गयी है । नतीजतन इस इलाके के गाँव गाँव मे काले हिरणो के झुंड के झुंड बेखौफ सड़को के किनारे अठखेलियां करते दिखाई देने लगे है जिस पर वन विभाग का दावा है कि उनकी मुहिम रंग लाई है ।वह विभाग ने अभियान चला कर ग्रामीणों को जागरूक कर उन्हें बताया है कि जंगली जानवरो को मारने में नही बल्कि बचाने में बहादुरी है जिस कारण काले हिरणो की संख्या बढ़ी है और वन विभाग के आलाधिकारी मानते है कि हिरन फसलो को नुकसान नही पहुचाते इस लिए किसानों को इनसे डरने की जरूरत नही है ! योगी सरकार के पशु क्रूरता कानून की सख्ती या वन विभाग का जागरूरता अभियान...कारण चाहे कुछ भी हो पर बेहद खूबसूरत जंगली जानवर ब्लैक बक की बुंदेलखंड में बढ़ती आबादी सुखद लग रही है । गाव गाव में सड़क किनारे काले हिरणो के झुंड अठखेलिया करते नजर आ रहे है जो लोगो के आकर्षण का केंद्र बने हुई है । RAVINDRA ZEE MEDIA HAMIRPUR (U.P.)
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Feb 16, 2026 09:22:59
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन,4 मुख्य मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन, कुरुक्षेत्र डीसी को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,विधायक बोले-विधानसभा में उठाएंगे सभी मुद्दे कुरुक्षेत्र:- लघु सचिवालय पर आज जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चार मुख्य मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया है। और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है। इस पर दर्शन में कांग्रेस विधायक रामकरण काला, विधायक मनदीप सिंह चट्ठा, जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मेवा सिंह सहित जिले के पदाधिकारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष मेवा सिंह,विधायक रामकरण काला और विधायक मनदीप सिंह चट्ठा ने कहा कि भाजपा सरकार से आज देश व प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा कि आज का प्रदर्शन कर 4 मुख्य मुद्दों को लेकर किया गया था। और इन मुद्दों को वह विधानसभा में भी उठेंगे। उन्होंने कहा कि जो अमेरिका के साथ ट्रेड डील हुई है, बुजुर्गों की पेंशन और जरूरतमंद लोगों के राशन कार्ड काटे गए हैं। और देश व प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की अनदेखी की जा रही है।इन सभी मुद्दों को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया गया है। और कुरुक्षेत्र डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सोपा गया है।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Feb 16, 2026 09:22:24
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Feb 16, 2026 09:21:55
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर को आज एक ओर बड़ी सौगात मिली है। लंबे समय के इंतजार के बाद सिटी रेलवे स्टेशन पर उदयपुर-अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ हुआ। ट्रेन को चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने हरी झंडी देकर रवाना किया। ट्रेन 18 फरवरी से नियमित सप्ताह में 6 दिन चलेगी। ट्रेन में 7 एसी कुर्सीयान और 1 एक्जिक्यूटिव एसी कुर्सीयान श्रेणी के लगाए गए है। उदयपुर से असारवा वंदे भारत ट्रेन में जाते समय सीसी श्रेणी में किराया 900 रुपए होगा और ईसी श्रेणी में 1690 रुपए किराया देना होगा। इसी प्रकार आते वक्त असारवा से उदयपुर तक का सीसी श्रेणी में किराया 1065 रुपए रहेगा और ईसी श्रेणी में किराया 1875 रुपए रहेगा। इस मौके पर संसद सीपी जोशी ने कहा कि 1 साल के अंदर उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में ओर भी रेल सेवाओ का विस्तार किया जाएगा। जो क्षेत्र के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 16, 2026 09:21:38
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा आंदोलन देखने को मिल रहा है। शिवपुरी में अधिवक्ता की हत्या के बाद प्रदेशभर के वकीलों में भारी आक्रोश है। बैत hul जिला अभिभाषक संघ ने प्रतिवाद दिवस मनाते हुए कोर्ट में कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया। जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की 14 फरवरी 2026 को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद अधिवक्ता समुदाय में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में जिला अभिभाषक संघ ने न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर हड़ताल की और कलेक्ट्रेट परिसर तक रैली निकालकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने मांग की है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए मप्र एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द से जल्द लागू किया जाए। अभिभाषक संघ पदाधिकारी ने कहा कि लगातार अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुरक्षा कानून लागू नहीं हुआ है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। फिलहाल वकीलों के इस विरोध प्रदर्शन से न्यायालयीन कामकाज प्रभावित हुआ है और अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी है।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Feb 16, 2026 09:21:18
Madhubani, Bihar:मधुबनी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। पुलिस ने 57 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है, घोघरडीहा थाना पुलिस ने बसुआरी गांव में की छापेमारी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बसुआरी गांव में गांजा की बड़ी खेप की डील होने वाली है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष शुभम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। देर रात टीम ने बसुआरी गांव स्थित राम उदगार यादव के घर पर छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से घबराकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को मौके से दबोच लिया। घर की सघन तलाशी के दौरान 57 किलो गांजा, एक लाख 70 हजार रुपये नकद, बाइक, दो मोबाइल फोन तथा सोना-चांदी के लाखो के जेवरात बरामद किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दस लाख से अधिक बतायी जा रही है। गिरफ्तारी तस्करों की पहचान बसुआरी गांव निवासी रामउदगार यादव, रामपुकार यादव और मुजफ्फर पुर जिला के मोहनपुर गांव निवासी शशि मिश्रा के तौर पर हुई है। पुलिस तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है कई और तस्करों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है। एसपी ने कहा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है सभी थाना को विशेष निर्देश दिया गया है। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध कारोबारी और तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Feb 16, 2026 09:20:59
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 70 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान दुर्गा कॉलोनी निवासी कुछ के रूप में हुई है । आरोपी युवक लंबे समय से नशे की तस्करी कर रहा था गुप्त सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने युवक को गिरफ्तार किया। यमुनानगर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान यमुनानगर दुर्गा गार्डन निवासी कुश अंकुश के रूप में हुई है। युवक से 70 ग्राम हीरोइन बरामद हुई है। युवक पिछले लंबे समय से जिले में नशा तस्करी का काम कर रहा था जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले भी 6 मुकदमे दर्ज है जो कोर्ट में विचार दिन है। ऐंटेनारकोटिक्स सेल की टीम अब आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लगी ताकि नशा तस्करी में सम्मिलित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा सके। कथन : सतीश कुमार, जांच अधिकारी, ANC
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 16, 2026 09:20:37
Jhalawar, Rajasthan:जालावाड़ एंकर इंट्रो_ राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलॉय यूनियन और रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले आज रोडवेज कार्मिको ने विभिन्न मांगों को लेकर झालावाड़ डिपो परिसर में प्रदर्शन किया और दो दिवसीय धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे रोडवेज कर्मियों ने बताया कि यूनियन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर निगम को कई मर्तबा अवगत कराया लेकिन रोडवेज कर्मियों की मांगों पर निगम द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में आज एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले सेवारत तथा सेवानिवृत्ति रोडवेज कर्मियों ने झालावाड़ डिपो परिषद में दो दिवसीय धरना शुरू किया है। रोडवेज कर्मियों की मांग है, कि रोडवेज की आय बढ़ाने के लिए निगम द्वारा यात्री बसों में सुविधाओं का विस्तार किया जाए। इसके लिए रोडवेज के बेड़े में 2500 नई बसों की खरीद की जाए। इसके साथ ही रोडवेज में नई भर्तियां निकालकर बस सारथी में लगे ठेकाकर्मियों को भर्ती में प्रमुखता दी जाए। बीते 8 माह में सेवानिवृत हुए कार्मिकों को सेवानिवृत्ति परीलाभों का भुगतान किया जाए। 70 तथा 75 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनर कर्मियों को 5 व 10 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ते का भुगतान किया जाए। इसके साथ ही बस संचालन से जुड़े वर्गों में कम से कम 50% रिक्त पदों पर भर्ती की जाए। जिन्हें यात्रियों का रोडवेज परिवहन पर विश्वास बढ़े और आय में भी वृद्धि हो। रोडवेज कर्मियों द्वारा धरना प्रदर्शन कल भी जारी रहेगा और कल डिपो प्रबंधक को ज्ञापन देकर मांगों को प्रदेश सरकार तक भिजवाया जाएगा。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top