तेज रफ्तार अनियंत्रित फाॅर्च्यूनर और तरबूज से लदी पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई. बहराइच के छावनी बाजार के पास भाजपा का झंडा लगी एक फाॅर्च्यूनर व पिकअप वाहन की आपस में आमने-सामने की टक्कर हुई है. हादसे में दोनों गाड़ियों का बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ,मौके पर दोनों गाड़ियों की हुई जोरदार भिड़ंत से लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम गाड़ी कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. वहीं पिकअप का चालक मौके से फरार है।

Bahraich - फाॅर्च्यूनर और तरबूज से लदे पिकअप वाहन में हुई जोरदार टक्कर
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ভারত-পাক সীমান্তে কতর্ব্যরত ভারতীয় সেনাবাহিনীর জওয়ানদের সমর্থনে সোমবার সন্ধ্যায় হলদিয়ার গিরিশমোড় থেকে দুর্গাচক নিউ মার্কেট পর্যন্ত মশাল মিছিল অংশ নেন রাজ্যের বিরোধী দলনেতা শুভেন্দু অধিকারী সহ তমলুক সাংগঠনিক জেলা সভাপতি মলয় সিনহা সহ একাধিক জেলা নেতৃত্ববৃন্দ। মিছিল শেষে তিনি বলেন, "যারা পাকিস্তান জিন্দাবাদ বলে বিভিন্ন জায়গায় মিছিল করছে ওরা সেকুলার মাকু,নকশাল,ভারতপ্রেমী নয়।কোন রাজ্যে ওরা বেরোতে পারে না।এই রাজ্যে ওদের বন্ধু মমতা আছে বলে ওরা এইসব করছে।বাংলার মানুষ বিজেপিকে আনলে ওদের বাড়ি থেকে বেরোতে দেবো না।
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार देर शाम बाइक सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक युवक करीब 2 वर्ष पहले जेल में एक मामले में रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता विजय ने बादलपुर कोतवाली के अच्छेजा गांव के रहने वाले कुछ लोगों पर रंजिशन अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों पर आरोप लगाया गया उनके परिवार के एक युवक की हत्या के मामले में मृतक जेल में था और अब जमानत पर बाहर था।
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दनकौर रेलवे स्टेशन रोड पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 21 वर्षीय युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल रूप से बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोपुर गांव का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से मंडी श्याम नगर कस्बे में रह रहा था। घटना के समय वह बाजार में फल खरीदने आया था तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक करीब दो साल पहले एक हत्या के मामले में जेल जा चुका था और फिलहाल जमानत पर बाहर था। मृतक के पिता विजय ने अच्छेजा गांव के कुछ लोगों पर रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।
गाजियाबाद के विजय नगर स्थित कृष्ण नगर बागु के जय भीम पार्क में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर खीर का प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत समिति अध्यक्ष अमन ने की जबकि वार्ड नं. 3 के पार्षद भारत गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया और श्रद्धा के साथ खीर का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर समाजसेवी अरुण और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। पूरे आयोजन में सौहार्द और एकता का माहौल बना रहा और लोगों ने मिलकर भगवान बुद्ध के संदेशों को स्मरण किया।
अमरोहा के ड्योढ़ी वाजिदपुर इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक विवेक चीमा को छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में डिडौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की गई,आगे मामले की जांच जारी है।
मऊ के घोसी में जावेद हबीब ब्यूटी एंड हेयर सैलून का भव्य शुभारंभ किया गया। खुद जावेद हबीब ने आनंद नीलम कुशवाहा की मौजूदगी में केक काटकर सैलून की शुरुआत की। इस सैलून का मकसद शहर के युवाओं को ट्रेंडिंग और आधुनिक हेयर स्टाइल देना है। जावेद हबीब ने कहा कि हेयर कटिंग एक विज्ञान है और इसे सही तरीके से किया जाना चाहिए। यह सैलून हेयर कटिंग, स्टाइलिंग, कलरिंग और बालों की देखभाल से जुड़ी सभी सेवाएं देगा। युवाओं को यहां एक नया और बेहतर स्टाइलिंग अनुभव मिलेगा।
नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में वेदाचार्य जगद्गुरु श्री सिया शरण जी महाराज के श्रीमुख से ज्ञान की गंगा प्रवाहित हो रही है। कथा के पांचवें दिन बड़ा अखाड़ा मैहर से पधारे परम तपस्वी महंत श्री पटवारी जी ने कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीराम नाम का संकीर्तन किया और व्यास पीठ को नमन किया। उन्होंने आयोजनकर्ता श्री राम प्रकाश गौतम और उनके परिवार को इस दिव्य आयोजन के लिए आशीर्वाद और साधुवाद दिया। महंत जी ने अपने संदेश में कहा कि आज के समय में केवल धन की चिंता करने से हानि होती है, और निस्वार्थ भक्ति से ही जीवन सफल बनता है। उन्होंने जगद्गुरु श्री सिया शरण जी द्वारा कथा वाचन को अत्यंत शुभ और सौभाग्यपूर्ण बताया।
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव लाडपुर में फर्जी डॉक्टर की लापरवाही से 58 वर्षीय अनार सिंह की मौत हो गई. बीती रात खेती करते समय उन्हें अचानक बुखार और दर्द की शिकायत हुई. वह इलाज के लिए पास के गांव लाडपुर में एक डॉक्टर के पास गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें कुछ टैबलेट दिए और इंजेक्शन लगा दिया. इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और वही उनकी मृत्यु हो गई. परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए, जहां के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमरोहा के सराय कोहना मोहल्ले में दुल्हन वेंकट हाॅल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मोहल्लेवासियों ने हाॅल संचालक शिराज पर दबंगई और अभद्रता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप है कि कार्यक्रमों में पार्किंग न होने से सड़क जाम हो जाती है और विरोध करने पर स्थानीयों के साथ बदसलूकी की जाती है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के भतीजे ने अपनी चाची को ब्लैकमेल कर हवस का शिकार बनाया है। आपको बता दे पीड़िता का आरोप है कि रिश्ते में लगने वाले उसके भतीजे ने उसे डरा धमका कर कुछ अश्लील तस्वीर अपने पास होने की बात कही और उन्हें वायरल करने की धमकी दी, उसके बाद पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया जब पीड़िता मिलने पहुंची तो आरोपी भतीजे ने रिश्ते में लगने वाली चाची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।