250622
बागपत में रास्ते के विवाद में जमकर पथराव व कई राउंड हुई फायरिंग
Palra, Uttar Pradesh:दोघट थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान पक्ष और हमन्न रानी पक्ष के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। रास्ते को लेकर विवाद के चलते दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया। इस घटना के तीन-चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें प्रधान पक्ष के लोग अवैध तमंचों से फायर करते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागपत पीटीसी से जुड़ी ताजी खबरें सामने आईं
Noida, Uttar Pradesh:बागपत पीटीसी0
0
Report
बिजनौर पीटीसी: यात्रियों के लिए नया कदम
Noida, Uttar Pradesh:बिजनौर पीटीसी0
0
Report
CSPDCL ठेका कर्मियों की ESIC-EPF बकाया के विरोध में हड़ताल; विद्युत आपूर्ति प्रभावित
Korba, Chhattisgarh:33/11 केवी में कार्य कर रहे ठेका कर्मचारी अपने ईएसआईसी (ESIC) और ईपीएफ (EPF) की राशि जमा न होने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गए. छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले जिले भर के 33/11 केवी सब स्टेशन के ठेका कर्मी तुलसी नगर स्थित सब स्टेशन में इकट्ठा हुए और काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गए. इस दौरान ठेका कर्मियों ने विभाग के खिलाफ नारे भी लगाए. इनके हड़ताल के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। ठेका कर्मियों की मांग है की वेतन भुगतान के समय काटी गई esic और epf की राशि को तत्काल उनके UAN नंबर पर जमा कराया जाए और उनका मेंबर आईडी जनरेट किया जाए. ठेका कर्मियों ने बताया की जनवरी 2024 और फरवरी 2024 में ठेका कंपनी जेबीएस इंटरप्राइजेज द्वारा वेतन भुगतान किया गया था लेकिन ईपीएफ की राशि जमा नहीं की गई। वहीँ मार्च 2024 से दिसंबर 2024 तक 10 महीने का विभाग द्वारा ईपीएफ व ईएसआईसी की राशि काटकर जिले में सभी 33/11 केवी उपकेंद्र के ऑपरेटरों को वेतन का भुगतान किया गया। इसी तरह कोरबा शहर संभाग में जनवरी से अक्टूबर, कोरबा ग्रामीण डिविजन में जनवरी से नवंबर और कटघोरा डिविजन में जनवरी से दिसंबर तक का ईपीएफ की राशि जमा कराने के लिए पत्र से अवगत कराया गया। किंतु दो वर्ष पार होने पर भी इस दिशा में कार्यवाही नहीं की गई और न ही किसी भी कर्मचारी का मेंबर आईडी जनरेट किया गया। यही नहीं उनकी ईपीएफ की राशि जमा कराने हेतु रूचि नहीं ली गई। जिसकी वजह से इनके दो कर्मी की अचानक बीमार होने पर भी उनको कोई सुविधाएं नहीं मिल पाई और आर्थिक तंगी की वजह से उनकी मौत हो गई. इस मामले में AE का कहना है कि जिस ठेका कंपनी ने ईएसआईसी और इपीएफ की राशि जमा नहीं की थी उसको ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है उसकी जगह नई कंपनी को ठेका दिया गया है. लेकिन ठेका कर्मियों की जो राशि काटी गयी थी उसे आज तक समायोजन नहीं किया गया है जिसके कारण मसला अभी भी खड़ा है. बाइट - ललित बरेठ, जिलाध्यक्ष बाइट - एम एल तिवारी, ठेका कर्मी बाइट - ठेका कर्मी बाइट - रोशन वर्मा, AE0
0
Report
Advertisement
जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव के लिए सुरक्षा कड़ी; पुलिस ने पेट्रोलिंग तेज कर दी
New Delhi, Delhi:हनुमान जन्मोत्सव को लेकर जहांगीरपुरी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी. शोभायात्रा से पहले पुलिस का पेट्रोलिंग मार्च. शोभा यात्रा रूट पर शांति बनाए रखने की अपील. वाहनों पर तिरंगा झंडा लगाकर निकाली गई रैली. भारी पुलिस बल की तैनाती, अतिरिक्त पुलिस जवान भी रहे मौजूद. एडिशनल डीसीपी सिकंदर सिंह खुद मैदान में. बाइक से इलाके में कर रहे हैं लगातार पेट्रोलिंग. जहांगीरपुरी क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता. संवेदनशील इलाके में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद.0
0
Report
झांसी में बेटे ने बुजुर्ग मां की हत्या की, आत्माराम गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। आरोपी बेटे आत्माराम ने एक दिन पहले सिलबट्टे से हमला कर मां को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की और मां के कत्ल के जुर्म में बेटा आत्माराम को अरेस्ट कर लिया है। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि बेटे ने अपनी मां पर हमला किया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। आरोपी बेटे आत्माराम को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
कटिहार में रीेल डॉन का खौफ, पुलिस कब एक्शन लेगी?
Katihar, Bihar:वायरल वीडियो दहशत का बाजार - नगर क्षेत्र के आम लोग पुलिस को चुनौती है कि नगर थाना पुलिस इस रील वाले डॉन की नकेल कस पाएगी ? खतरा यह है कि अपराध की भट्टी में तप रहा यह युवक कब किसे अपना शिकार बना ले, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है。 सोशल मीडिया अब मनोरंजन नहीं, बल्कि अपराधियों का 'लॉन्चिंग पैड' बन गया कटिहार में 'रील' वाला गुंडाराज हाथों में पिस्टल, सीने में बारूद और बैकग्राउंड में भौकाल... क्यों सो रही है पुलिस ? ज़ी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है इन दिनों बिहार के कटिहार में 'स्वैग' की परिभाषा बदल गई है। यहाँ युवाओं को अब हाथ में किताब नहीं, बल्कि हाथों में पिस्टल और खाली खोखे चाहिए। मकसद ? इंस्टाग्राम पर रील बनाकर इलाके में अपना खौफ पैदा करना और खुद को 'डॉन' साबित करना。 ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा युवक कोई और नहीं, बल्कि शिवम कुमार राजपूत बताया जा रहा है। रील का अंदाज ऐसा कि रूह कांप जाए—एक हाथ में पिस्टल, दूसरे हाथ में फायर की गई गोली के खोखे और बैकग्राउंड में ऐसा गाना जो सिस्टम को चुनौती दे रहा हो。 यह सिर्फ एक रील नहीं, बल्कि फिरौती और दहशत फैलाने का नया 'स्टार्टअप' बनता जा रहा है। सरेआम दिनदहाड़े फायरिंग करना अब इन युवाओं के लिए 'दिवाली के पटाखों' जैसा हो गया है। शिवम का अपराध से नाता पुराना है। बताया जा रहा है कि उस पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ साल पहले इसके पिता पप्पू सिंह की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पिता की मौत के बाद बेटा अब उसी खूनी रास्ते पर चलकर अपना 'भौकाल' टाइट करने में जुटा है। जानकारों की मानें तो इस तरह के वीडियो के जरिए मोटी फिरौती वसूलने और गैंग का विस्तार करने की साजिश रची जा रही है। सवाल यह उठता है कि जब अपराधी सरेआम हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं, तब कटिहार पुलिस कहाँ है ? क्या प्रशासन ने वाकई नींद में है ? अब देखना यह है कि कटिहार पुलिस इस वीडियो पर 'एक्शन' लेती है या सिर्फ फाइलें दबाकर बैठ जाती है। -- वायरल विजुअल --0
0
Report
Advertisement
अमरोहा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक की मौत
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में तेज रफ्तार का कहर: अमरोहा में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार अमरोहा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया。 पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। यह हादसा थाना नौगावां सादात क्षेत्र के गांव खेड़का के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
आगरा कोर्ट ने पिता व दो बेटों को फांसी की सजा सुनाई; CCTV अहम सबूत
Agra, Uttar Pradesh:आगरा कोर्ट ने पत्नी और मौसेरे भाई की हत्या में पिता और उसके 2 बेटों को फांसी की सजा सुनाई है। जबकि साक्ष्यों के अभाव में दोषी बेटों की मां को बरी कर दिया। इसके अलावा दोषियों पर 1 लाख का अर्थ दंड भी लगाया है। बुधवार को एडीजे-26 ने फैसला सुनाया। 14 गवाह कोर्ट में पेश हुए, CCTV बना अहम सबूत. ADGC मोहित पाल ने बताया कि इस मामले में 14 गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबसे अहम गवाही शिवम के भाई अभिषेक की रही। वहीं CCTV बना अहम सबूत साबित हुआ। कोर्ट ने साक्ष्य और गवाही के आधार पर तीनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद भी तीनों दोषियों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। कोर्ट से बाहर निकलते समय मीडिया के पूछने पर आरोपी ने कहा कि वो उच्च अदालत में अपील करेंगे। उन्हें न्याय पर भरोसा है। क्या था मामला, वो पढ़िए… सुशील नगर में रहने वाले 31 साल के शिवम सिसौदिया के घर के पीछे ही उसके रिश्ते के मौसा मदन का घर है। मदन के बड़े बेटे गौरव की शादी सैंया के खेडिया गांव निवासी पूजा से हुई थी। रिश्तेदारी होने के चलते शिवम का मदन के घर आना जाणा था। बताया जाता है कि शिवम और गौरव की पत्नी पूजा के बीच नजदीकियां थीं। 27 मई 2022 की दोपहर पूजा से मिलने शिवम उसके घर आया था। दोनों को घरवालों ने एक साथ देख लिया था। इसके बाद घरवालों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। पूजा के ससुर मदन, पति गौरव और देवर अभिषेक ने गली में दौड़ा-दौड़ाकर शिवम को डंडों से जमकर पीटा। पूजा को भी घर से बाहर निकाल कर डंडों से पीटा। दोनों जमीन पर गिर पड़े तो फरसे से उनके गले काट दिए। मर्डर करने के बाद पति, पत्नी के शव के पास बैठकर रोता रहा था। वहीं ससुर और देवर थाने पहुंचे और सरेंडर कर दिया था।0
0
Report
अजमगढ़: नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म मामले में आरोपी को 8 वर्ष की सजा
Azamgarh, Uttar Pradesh:कोर्ट ने नाबालिग किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में सुनवाई के बाद एक आरोपी को 8 वर्ष के कारावास तथा 17 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज संतोष कुमार यादव ने सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार आजमगढ़ जिले में अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 26 दिसम्बर 2016 की रात तेरह वर्षीया पीड़िता घर से गायब हो गई थी। इस मामले में पीड़िता के पिता ने दीपक राजभर निवासी लखमीपुर थाना कप्तानगंज के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। इस मुकदमे को लेकर अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक अवधेश कुमार मिश्रा तथा दौलत यादव ने कुल सात गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी दीपक राजभर को 8 वर्ष के कारावास तथा 17 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।0
0
Report
Advertisement
तहसील सभागार में संग्रह अमीन को सेवानिवृत्त पर विदाई दी गई
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद तहसील सभागार में बुधवार को शाम 5:00 बजे संग्रह में अश्वनी त्रिपाठी के सेवानिवृत्ति पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम अंकित तिवारी ने की । इस मौके पर साथी कर्मचारियों ने अश्वनी त्रिपाठी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। एसडीएम अंकित तिवारी ने उन्हें शाल उड़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम अंकित तिवारी ने उनके कार्यकाल की सराहना की और बताया अश्वनी त्रिपाठी ने पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।0
0
Report
अमरौहा: निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर घायल, CCTV में कैद हादसा
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिरी, एक मजदूर घायल, CCTV में कैद हुआ हादसा अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मोहल्ले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माण के दौरान एक दीवार अचानक भरभराकर मजदूर के ऊपर गिर गई। हादसा इतने अचानक हुआ कि मौके पर काम कर रहा मजदूर संभल भी नहीं पाया और मलबे की चपेट में आ गया, दीवार गिरने से कई मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दीवार गिरने का भयावह मंजर साफ देखा जा सकता है।0
0
Report
मथुरा-नेपाल गैस रिसाव: एलपीजी टैंकर से लीकेज, हाईवे पर ट्रैफिक जाम
Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी मथुरा से नेपाल जा रहे एलपीजी टैंकर में हुआ गैस रिसाव बीच सड़क पर चलते टैंकर में गैस रिसाव से यातायात हुआ बाधित सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी व जिला आपूर्ति अधिकारी टैंकर के टैंक का ऊपर वाला ढक्कन खोलने से हुई लीकेज कोतवाली नगर क्षेत्र के असैनी मोड़ के पास अयोध्या लखनऊ हाईवे का पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन: महाकाल टाइम सेंटर के उद्घाटन के साथ स्पेस साइंस का नया केंद्र बनेगा
Ujjain, Madhya Pradesh:काल गणना का वैश्विक केंद्र बनाने की पहल, सीएम और केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन, साइंस सेंटर का भी होगा लोकार्पण उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम” अब और अधिक खास हो गया है। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, शोधकर्ता, खगोलविद और विशेषज्ञ एक मंच पर जुटकर प्राचीन ज्ञान और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान पर मंथन करेंगे। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य केंद्रीय मंत्री सहित देश के कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और विद्वान शामिल होंगे। मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उज्जैन को पुनः काल गणना के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। साथ ही भारत की समृद्ध खगोल विज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्पेस इकोनॉमी और विकसित भारत में उसकी भूमिका पर व्यापक चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में यह भी विचार किया जाएगा कि मध्यप्रदेश किस तरह स्पेस साइंस और स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक मजबूत केंद्र के रूप में उभर सकता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर से वैज्ञानिक, शोधार्थी और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशेषज्ञ भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान छह अलग-अलग सत्रों में वैज्ञानिक विषयों पर गहन चर्चा होगी। विशेष रूप से 4 अप्रैल को डोंगला स्थित वेधशाला में एक सत्र आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री पुनः शामिल होंगे। डोंगला का स्थान कर्क रेखा पर होने के कारण खगोलीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्यक्रम के साथ ही भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार उज्जैन विज्ञान केंद्र का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसके शुरू होने से तारामंडल परिसर एक बड़े वैज्ञानिक प्रकल्प के रूप में विकसित होगा। छात्रों और युवाओं को ध्यान में रखते हुए सम्मेलन में विभिन्न कार्यशालाएं, विशेषज्ञ व्याख्यान और ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान और नई तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी मिल सके। यह सम्मेलन अपने आप में अनूठा माना जा रहा है, जहां भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, विज्ञान और आधुनिक तकनीकों के समन्वय के साथ भविष्य की दिशा तय करने पर विचार किया जाएगा। साथ ही यह आयोजन उज्जैन को वैश्विक स्तर पर टाइम स्केल सेंटर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।0
0
Report
गाजीपुर में मंत्री A. K. शर्मा का निरीक्षण, लटके तारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर लटके बिजली के तारों पर मंत्री ए.के. शर्मा का गुस्सा, गाजीपुर में औचक निरीक्षण के बाद अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश लखनऊ से बलिया जाते समय गाजीपुर के महड़ौर मार्ग पर किया औचक निरीक्षण सड़क किनारे और आबादी में झूलते तार देखकर जताई कड़ी नाराजगी मौके से ही पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी को फोन कर दिए कार्रवाई के निर्देश लटके और जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त कराने का आदेश लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री A. K. Sharma ने विद्युत व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। लखनऊ से बलिया जाते समय महड़ौर मार्ग पर सड़क किनारे और आबादी वाले इलाकों में लटके बिजली के तारों को देखकर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई और इसे आमजन की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही बताया। दरअसल, मंत्री A. K. Sharma बलिया जनपद के रसड़ा स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर के महड़ौर मार्ग पर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाकर विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर बिजली के तार बेहद नीचे झूलते मिले, जिससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। मौके पर ही मंत्री ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार से फोन पर बात की और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने साफ कहा कि विद्युत व्यवस्था में इस तरह की लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं होगी। मंत्री ने निर्देश दिया कि संबंधित क्षेत्र में लटके, जर्जर और अव्यवस्थित बिजली के तारों को तत्काल ठीक कराया जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति न हो, इसके लिए नियमित निरीक्षण और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही मंत्री ने चेतावनी दी कि अगर आगे भी इस तरह की लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
फतेहपुर-बीकानेर हाईवे पर ट्रेलर-थार टक्कर, दो की मौत, हाईवे पर जाम
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर फतेहपुर इलाके में ट्रेलर और थार गाड़ी में टक्कर हादसे में दो लोगों की मौके पर ही हुई मौत फतेहपुर बीकानेर हाईवे पर हुआ हादसा हरदयाल पूरा गांव के पास हुआ हादसा फतेहपुर पुलिस पहुंची मौके पर सीकर जिले के फतेहपुर इलाके में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और थार गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा फतेहपुर-बीकानेर हाईवे पर हरदयालपुरा गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारु करवाया। मृतकों के शवों को फतेहपुर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है0
0
Report
Advertisement
