बागपत जूनियर स्कूल की छत से लिंटर का सीमेंट टूटकर गिरा, हादसे होने से टला
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में कन्या जूनियर हाईस्कूल की छत से ईंट टूटकर गिरने से हादसा हो गया। गनीमत रहा कि जिस समय छत का लिंटर टूटकर गिरा, उस समय छात्र उपस्थित नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जिस समय लिंटर टूटा उस समय बच्चे बाहर ग्राउंड में प्रार्थना कर रहे थे। प्रिंसिपल ने बताया कि पिछले कई दिनों से स्कूल बिल्डिंग जर्जर हो रही है। जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं स्कूल को शिफ्ट करने का आश्वासन दिया था लेकिन वह भी नहीं हुआ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
