250609
बागपत पहुंचे राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा बहराइच में भेडियो के आतंक से जल्द मिलेगी राहत
Baghpat, Uttar Pradesh:बहराइच के कई गांवों में भेड़ियों का आतंक फैल गया है जिससे लोग दहशत में हैं। भेड़ियों के हमलों से लोगों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग सक्रिय हो गया है। वन राज्यमंत्री केपी मलिक ने बताया कि भेड़ियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह जाल बिछाए जा रहे हैं और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। साथ ही, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिनिधि गांवों में जाकर सलाह दे रहे हैं ताकि उन्हें भेड़ियों से बचाया जा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उमर अब्दुल्ला: जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल होगा, दिल्ली में धरना जारी
Noida, Uttar Pradesh:ANANTNAG (J&K): OMAR ABDULLAH (J&K CM) ON VANDE MATARAM /STATEHOOD RESTORATION अनंतनाग - जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा के बयान पर कहा, "...यहां राज्य का दर्जा मिलेगा, कब मिलेगा ये उनसे पूछ कर नहीं होगा। उन्हें पता भी नहीं चलेगा। वे सुबह सोकर उठेंगे और देखेंगे कि जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल हो चुका है। इस बात का फैसला दो ही लोगों को करना है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री। शायद ही वे उनसे पूछकर फैसला करेंगे... फैसला प्रधानमंत्री को करना है इसलिए हमने दिल्ली में धरना दिया। ये सिलसिला चलता रहेगा।" वंदे मातरम बिल पर उन्होंने कहा, "वंदे मातरम को राष्ट्रगान की जगह दी गई है, अब इसे वे लोग कानून के तहत ला रहे हैं... बिल है, इस पर बहस होगी, पास हो जाता है तो लागू होगा..."0
0
Report
कानपुर में दबंगों ने युवक की पिटाई; वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर दबंगों द्वारा युवक की बेल्टों,लात-घूंसों से जमकर पिटाई मामला। पुलिस ने पिटाई कर रहे दो आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजा। दबंगों ने युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था। दिव्यांशु पनवाड़ी,यशु,अक्की ठाकुर,आयुष समेत 7-8 दबंगों ने पीटा था। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस। कानपुर बर्रा के J-ब्लॉक इलाके में युवक को पीटा था।0
0
Report
उन्नाव में पत्नी और ससुराल पर आरोप के बीच युवक ने की आत्महत्या
Unnao, Uttar Pradesh:स्लग - पत्नी और उसके बुआ के लड़के पर आरोप लगा, फांसी पर झूला युवक उन्नाव से खबर है, यहां उन्नाव सदर कोतवाली के मगरवारा चौकी अंतर्गत पवन राठौर नाम के युवक ने मोबाइल से लाइव वीडियो बना सुसाइड कर लिया । युवक ने अपनी पत्नी और पत्नी के बुआ के लड़के पर गंभीर आरोप लगाए हैं । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया की मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है । युवक पवन राठौर hoर्डिंग बैनर का काम करता था । बताया जा रहा है की युवक पवन घर में अकेला था, तभी घर के कमरे में टीन के सपोर्ट में लगाए गए लोहे के पाइप से रस्सी के सहारे सुसाइड कर लिया । मृतक ने खुद सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाया और फांसी का फंदा लगाते समय युवक पवन राठौर ने अपनी पत्नी रागिनी राठौर और पत्नी के बुआ के बेटे को सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहराया । पत्नी से परेशान युवक ने सुसाइड के लिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । बताया जा रहा है कि युवक ने फांसी लगाने से पहले अपने मोबाइल फोन में पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया । वीडियो में मृतक पवन राठौर ने अपनी पत्नी रागिनी राठौर और उसकी बुआ के बेटे को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है । वहीं मृतक के परिजनों ने पत्नी रागिनी राठौर, उसके कथित प्रेमी, बहन और ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया है । वहीं परिजनों ने उन्नाव सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है । बाइट - मृतक के परिजन । वीओ 1 - सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया की घटना की जांच की जा रही है । सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया की आरोपों की पुष्टि होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है । बाइट - विनी सिंह, सीओ सिटी, उन्नाव ।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर: 85 शिविर, प्लास्टिक मुक्त कांवड़ यात्रा का संकल्प
Saharanpur, Uttar Pradesh:आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर जिला शिव कांवड़ सेवा संघ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संघ के जिला अध्यक्ष संजय फुटेला ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा से शुरू होकर श्रावण मास की त्रयोदशी तक चलेगी। इस दौरान हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लाखों शिवभक्त सहारनपुर से होकर गुजरेंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिले में करीब 85 कांवड़ सेवा शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें से 52 शिविर सहारनपुर महानगर के 13 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर स्थापित होंगे। इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन, चिकित्सा, पेयजल, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संजय फुटेला ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य हरित, स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित यात्रा है। उन्होंने सभी शिविर संचालकों और कांवड़ियों से सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथीन, डिस्पोजल बर्तन और प्लास्टिक की सजावटी सामग्री का उपयोग नहीं करने की अपील की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष स्टील के बर्तनों की व्यवस्था कर लगभग 80 प्रतिशत तक डिस्पॉजल का उपयोग कम किया गया था, जबकि इस बार लक्ष्य 100 प्रतिशत डिस्पोजल मुक्त कांवड़ यात्रा का है। उन्होंने डीजे की ध्वनि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने, अत्यधिक ऊंची कांवड़ और झांकियों से बचने तथा झांकियों में भगवान का स्वरूप बनाकर प्रदर्शन या आपत्तिजनक संगीत एवं नृत्य नहीं करने की अपील की। प्रेस वार्ता में संजय फुटेला ने प्रशासन और खाद्य विभाग से कांवड़ मार्ग पर स्थित भोजनालयों की नियमित जांच कराने, शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने और सभी ढाबों व भोजनालयों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन होने से कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होगी।0
0
Report
शामली में दिनदहाड़े लूट: बस स्टैंड के पास तीन बदमाश 30 हजार छीनकर फरार
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली दिन दहाड़े लूट शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। पीड़ित ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा के प्रति दहशत फैल गई है और पुलिस अधिकारी घटनाक्रम पर बोलने से बच रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज शामली के दिल्ली बस स्टैंड पास अजंता टॉकीज में बस में सवार सतपाल पूर्व प्रधान मीमला निवासी से तीन युवकों ने लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सतपाल के बेटे के अनुसार उनके बैंक खाते से लगभग ₹30000 निकाले गए थे जिन्हें छीनकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वीडियो CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
ट्रैक्टर-ट्रॉली टक्कर के बाद युवक पर धारदार हथियारों से हमला, घायल
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की मामूली टक्कर के बाद एक युवक पर कथित रूप से धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल अल्ताफ निवासी गंगोह ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। धौलापड़ा चौकी के पास आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने पर उसने भी ट्रैक्टर रोक दिया। इसी दौरान बराबर से गुजर रही एक बाइक ट्रॉली से हल्के रूप से टच हो गई। अल्ताफ के अनुसार, उसने बाइक सवारों का हालचाल पूछा और उनकी बाइक पर घास की गटरी रखवाने में भी मदद की, जिसके बाद वह आगे बढ़ गया। आरोप है कि कुछ दूरी पर गांव रंधेड़ी के पास 7-8 बाइक सवारों ने ट्रैक्टर रोक लिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की, जान से मारने की धमकी दी और अन्य साथियों को बुलाकर ट्रैक्टर से नीचे उतराकर दाढ़ी पकड़कर मारपीट की गई। धारदार हथियारों व अन्य वस्तुओं से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। अल्ताफ ने आरोप लगाया कि उसकी टोपी और दाढ़ी भी फाड़ दी गई। घायल ने बताया कि उसने डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने खुद को सीएचसी गंगोह में भर्ती पाया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
संभल हिंसा के आरोप पर जफर अली बयान, AIMIM के निशाने पर नवाब महमूद
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । AIMIM में सियासी एंट्री के बाद विवादित जामा मस्जिद के सदर .. संभल हिंसा के आरोपी जफर अली का पहला बड़ा बयान ... जामा मस्जिद के सदर का धर्मिक पद ..ऑनरेरी पद है ...अवाम की ख़िदमात के लिए सियासत में उतरना जरूरी था .. सदर जफर अली ने AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ में जमकर पढ़े कशीदे .. AIMIM के चीफ असद उद्दीन ओवेशी को बताया मुस्लिमों और पिछड़ों का सच्चा हितैषी .... सदर जफर अली ने बयान देकर सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद पर भी निशाना साधा । सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद मुस्लिमों को बीजेपी का डर दिखाकर मुस्लिम बोट वैंक पर कब्जा किये हुए है ... लेकिन 2027 के चुनाव में सपा विधायक का यह खेल नहीं चलेगा ...अगर AIMIM उन्हें प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतारती है ...तो वह सपा विधायक को कड़ी टक्कर देंगे ... सदर जफर अली ने संभल हिंसा के आरोपों को बताया वे बुनियाद ... सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद ने जफर अली के बयान पर دو टूक पलटवार करते हुए कहा ...उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा ..पिछले चुनाव में भी AIMIM में अपना प्रत्याशी चुनाव में उतारा था ...क्या हश्र हुआ सभी जानते है ।0
0
Report
ओवैसी ने अखिलेश पर क्या कहा? जानिए विपक्षी नेताओं के बीच नया बयान
Noida, Uttar Pradesh:ओवैसी ने अखिलेश पर क्या कहा?0
0
Report
नूंह ग्रीवेन्स मीटिंग में मामन खान-नसीम अहमद की तीखी बहस
Nuh, Haryana:नूंह ग्रीवेन्स कमेटी की बैठक सोमवार को उस समय गरमा गई, जब कांग्रेस विधायक मामन खान और भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद के बीच तीखी बहस हो गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत गांव रीगढ़ की पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायत पर चर्चा के दौरान हुई। शिकायत में ग्रामीणों ने दूषित पेयजल की समस्या उठाई थी। इसी मुद्दे पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक मामन खान और पूर्व विधायक नसीम अहमद के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। देखते ही देखते दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझок हो गई, जिससे बैठक का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को बिगड़ता देख बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंत्री विपुल गोयल ने तत्काल हस्तक्षेप किया। उनके साथ पूर्व परिवहन मंत्री एवं नूंह से कांग्रेस विधायक चौधरी आफ़ताब अहमद ने भी दोनों नेताओं को शांत रहने की अपील की। दोनों वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और बैठक की कार्यवाही दोबारा सामान्य रूप से शुरू की गई। बताया गया कि गांव रीगढ़ में दूषित पेयजल की समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया तथा समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रीवेन्स कमेटी की बैठक का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है, लेकिन इस दौरान दो प्रमुख राजनीतिक नेताओं के बीच हुई तकरार चर्चा का विषय बन गई। हालांकि, समय रहते हस्तक्षेप होने से बैठक बिना किसी बड़े व्यवधान के आगे बढ़ सकी। वही इस पर विधायक आफताब अहमद ने कहा कि इस मुद्दे पर अधिकारियों को जिम्मेवारी से जवाब देना चाहिए था। रेनीवेल परियोजना की पानी की सप्लाई पूरे जिले में कई दिनों तक नहीं आती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी जब पानी की सप्लाई को लेकर दावे दूसरे तरीके से पेश करते हैं उसको रोकना हमारा काम है इसी वजह से बैठक में शामिल होते हैं जिससे सही तरीके से सरकार को स्थिति के बारे में अवगत करा सके।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में एक्सिस बैंक कार्ड धोखाधड़ी: 2.25 लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड की अनुपयोगी सर्विस बंद करने का झांसा देकर उद्यानिकी विभाग के अधिकारी के साथ 2.25 लाख रुपये की ठगी हो गई। इस मामले में यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है。 यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महलगांव स्थित कर्मचारी आवास विकास कालोनी में रहने वाले अजय द्विवेदी ग्रामीण उद्यानिकी विकास अधिकारी हैं। उनकी पदस्थापना इस समय दमोह में है। वह 15 जून को अवकाश पर आए थे। एक जुलाई को वह बाजार में खरीदारी करने के लिए गए थे। उनके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। एक जुलाई को इनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक कर्मचारी बताया और कहा कि उनके कार्ड पर कई अनुपयोगी सर्विस एक्टिव हैं। इन्हें डिएक्टिवेट नहीं करवाया तो उनके खाते से रुपये कट जाएंगे। अजय को लगा कि यह काल बैंक से ही है। कॉल करने वाले ने उनके कार्ड का नंबर व अन्य जानकारी भी बताई थी, जो बिल्कुल सही थी। इसके बाद उनसे ओटीपी पूछा, फिर खाते से 2.25 लाख रुपये निकल गए। तब ठगी का पता लगा। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर की। साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत होते ही ई-जीरो एफआईआर दर्ज हुई। जिसके बाद यूनिवर्सिटी पुलिस ने मूल एफआईआर दर्ज की है。0
0
Report
कालिगंज में सिर कटा शव कृष्णनगर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, तीन को हिरासत में लिया गया
Krishnanagar, West Bengal:এই কোলেয বাগানে মাথা আলাদা মরদেহ নদীয়ার কালীগঞ্জ ব্লকের দেবগ্রাম ফাঁড়ির এলাকা থেকে উদ্ধার করা হয়। মৃত ব্যক্তির নাম স্বপন দাস, বয়স ৩০ বছর, বিবাহিত, আশাচিয়া গ্রামে বাসিন্দা। তিনি গত দুই দিন ধরে নিখোঁজ ছিলেন। দেবগ্রাম- কাটোয়া রোড এলাকায় চকবেগেতে মরদেহটি স্থানীয়রা দেখতে পায় এবং খবর দেয়। পরে কালীগঞ্জ থানার পুলিশ দেহ উদ্ধার করে কৃষ্ণনগর মর্গে ময়নাতদন্তের জন্য পাঠায়; ময়নাতদন্তের রিপোর্টের বিষয়ে খতিয়ে দেখা হচ্ছে। মৃতের মা জানিয়েছেন শনিবার থেকে নিখোঁজ ছিলেন।0
0
Report
हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन पद ग्रहण, मंत्री व विधायक मौजूद
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन के तौर पर कराया पद ग्रहण कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा समेत विधायक और चेयरमैन रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
पटना के सदाकत आश्रम पर हमला; कांग्रेस ने पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठाए
Patna, Bihar:पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं कांग्रेस नेता करुणा सागर और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस निष्पक्ष होकर कानून का पालन कराने के बजाय सत्ताधाथी दल के हितों की रक्षा कर रही है। करुणा सागर ने दावा किया कि 22 जुलाई 2026 को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से लैस होकर सदाकत आश्रम पर सुनियोजित हमला किया, जिसमें कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता घायल हुए तथा वाहनों को नुकसान पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की शिकायत के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, जबकि हमलावर पक्ष की शिकायत पर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और कानून के शासन के खिलाफ बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता प्रेमचंद सिंह, नदीम अंसारी और सामंत प्रधान भी मौजूद रहे。0
0
Report
ग्वालियर: कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म-हत्या का मामला, आरोपी फरार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक कॉलेज छात्रा के साथ दोस्ती की आड़ में दुष्कर्म और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक साल से शादी का झांसा देकर शोषण कर रहे युवक ने जब शादी से इनकार किया, तो छात्रा ने उससे दूरी बना ली। इस पर आरोपी ने उसे बदनाम करने और ब्लैकमेल करते हुए हत्या करने की धमकी दी। इस धमकी से वह बेहद डर गई थी। जिस पर पीड़ित कॉलेज छात्रा ने 19 जुलाई की शाम अपने घर पर दोनों हाथों की कलाई की नसें काट ली थीं। इसके बाद बाथरूम में जाकर फांसी लगाने का प्रयास किया था। घटना के समय छात्रा की मां ने उसे देख लिया तो तत्काल उसे बचाया। छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचे तो यह पूरे घटना का पता लगा। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद छात्रा, परिजन के साथ हजीरा थाना पहुंची और शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसके बाद इस घटना का विस्तृत विवरण ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की एक साल पहले कॉलेज के बाहर खड़े होने वाले रवि राठौर से दोस्ती हुई थी, 20 दिसंबर 2025 की रात करीब 11 बजे रवि राठौर छात्रा के घर पहुंचा। उस वक्त छात्रा घर पर अकेली थी। आरोपी ने शादी का वादा किया और उसके साथ जबरन गलत काम किया। इसके बाद भी वह लगातार शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। हाल ही में 15 जुलाई को जब पीड़िता ने रवि पर शादी का दबाव पाया, तो वह अपने वादे से साफ मुकर गया और इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसके अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने उससे पूरी तरह बातचीत बंद कर दी। आरोपी की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से छात्रा इस कदर खौफजदा हो गई कि उसने आत्मघाती कदम उठाने का मन बना लिया। 19 जुलाई को उसने अपने घर के बाथरूम में ब्लेड से दोनों हाथों की कलाइयां काट लीं और फांसी लगाने की कोशिश की। संयोग से उसी वक्त उसकी मां ने उसे देख लिया और तुरंत फंदे से उतारकर सुरक्षित बचा लिया। परिजन पीड़िता को लेकर हजीरा थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई सीएसपी रोबिन जैन का कहना है कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी रवि राठौर के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और प्रताड़ना की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल अपने घर से फरार है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।0
0
Report
श्रावणी मेला के लिए देवघर में कांवरियों की तैयारी पूरी, ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़
Deoghar, Jharkhand:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में अब Bra दो दिन शेष हैं लाखों लाख कांवरिया देवघर के बाबा धाम पहुंचते हैं और बाबा पर जलार्पण करते हैं श्रवणी मेला के दौरान कांवरियों के लिए विशेष तैयारी की जाती है जिसको लेकर आज देवघर डीसी देवघर एसपी देवघर डीडीसी नगर आयुक्त सहित जिला प्रशासन के द्वारा कांवरियों के सुविधा के लिए किया जा रहे कार्यों को लेकर बाइक और पैदल सभी जगह का निरीक्षण किया इस दौरान देवघर के दर्शनीय मोड शिवगंगा मानसरोवर शिवराम झा चौक बीएड कॉलेज सहित रूट लाइन में हो रहे सभी कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इस बाबत जानकारी देते हुए देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि लगभग सभी कार्य पूरे किए जा चुके हैं थोड़े बहुत कार्य जो बचे हुए हैं उसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है इसके अलावे हर एक-एक घंटे में सभी लोकेशन का जीपीएस फोटो श्रावणी मेला ग्रुप में साझा करने के लिए आदेश दिया गया है ताकि सभी कार्यों का अवलोकन कर समय से पूर्व काम खत्म किया जा सके वही देवघर एसपी प्रवीण कुमार पुष्कर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमतापूर्वक दर्शन के लिए सभी काम लगभग पूरे किए जा चुके हैं देवघर पुलिस को लगभग 10 हजार पुलिस फोर्सज का डेप्लॉयमेंट भी मिल चुका है कल से सभी लोग अपने-अपने काम पर लग जाएंगे इसके अलावा ट्रैफिक को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है ताकि ट्रैफिक जाम ना लगे और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक जल अर्पण कराया जा सके.0
0
Report
Advertisement
