Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250609

रमाला के किरठल गांव में फर्जी मुकदमे से युवक ने आत्महत्या, पुलिस पर आरोप

KCKULDEEP CHAUHAN
Nov 08, 2025 09:09:10
Baghpat, Uttar Pradesh
नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में फर्जी मुकदमा दर्ज होने ओर पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक की फांसी लगाकर सुसाइड के मामले ने तूल पकड़ लिया है।किरठल क़े प्रधान पति व उसके दो पुत्रो समेत चार लोगों क़े नाम का सुसाइड नोट मिला था।लेकिन मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है ओर आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे है आरोप है रमाला पुलिस दोषियों को गिरफ्तार नही कर रही है ओर पीड़ित परिवार को धमकिया मिल रही है जिसके चलते ही पीड़ित ने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया है ओर 10 दिनों तक कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए आरोपी अभियुक्तों पर कठोर कार्रवाई की गुहार लगाई है。 परिजनों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, वहीं प्रदेश के उच्चाअधिकारियों से अब निष्पक्ष जांच और न्याय की आस है । मामला अब प्रदेश के सीएम की चौखट पर पहुंच चुका है और पूरे गांव में इस घटना को लेकर रोष का माहौल बना हुआ है。 आपको बता दें कि मामला रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव का है जहां जीतेन्द्र कुमार क़े भतीजे पर रमाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया था उसके बाद मृतक सन्नी ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट उसकी जेब से मिला था जिसमें चार लोगों को अपनी आत्महत्या का दोषी ठहराया था।अब पीड़ितों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु की मांग की है।
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DNDinesh Nagar
Nov 08, 2025 10:51:22
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर\n\nभावांतर के 1300 रुपए 13 नवंबर को किसानों के खाते में पहुंचने पर मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सीहोर के किसान काफी खुश एवं उत्साहित, \n\nमप्र में भावान्तर योजना' के अंतर्गत मॉडल रेट 4,000 रु प्रति क्विंटल से अधिक प्रति क्विंटल घोषित कर दिया गया है,, \n सोयाबीन पर किसानों को एमएसपी का पूर्ण लाभ दिलाने के लिए सोयाबीन उत्पादक किसानों को अलग से 1,300 रु प्रति क्विंटल दिया जाएगा,, आगामी 13 नवंबर को किसानों को इसका लाभ वितरित किया जाएगा,, \nसरकार के फैसले से सीहोर के किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं किसानों को कहना है कि इससे किसानों को काफी फायदा होगा जिससे किसानों को आर्थिक बोझ से मुक्ति मिलेगी और अन्य काम आसानी से हो जाएंगे, \nसीहोर मंडी में अपना सोयाबीन बेचने आए किसानों ने कहा कि भावांतर योजना से जो अलग से पैसा दिया जाएगा उस किसान खाद बीज अन्य कार्य आसानी से कर पाएंगे,
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 08, 2025 10:51:10
Gorakhpur, Uttar Pradesh:पंडित प्रवीण शास्त्री, पीड़ित पुरोहित, Date: 8-11-2025 Location: गोरखपुर। Slug: गोरखपुर में सांसद रवि किशन को फिर जान से मारने की धमकी! लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर धमकी दी गई, फोटो पर क्रॉस निशान बनाए गए। गोरखपुर के कथावाचक पंडित प्रवीन शास्त्री के फोन पर धमकी भरा कॉल आया और व्हाट्सएप संदेश में सांसद रवि किशन, सहजनवां के बीजेपी विधायक प्रदीप शुक्ला और पंडित प्रवीन शास्त्री की तस्वीर पर लाल क्रॉस बने। धमकी 4 नवंबर की रात दी गई; कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ा। इस बार मोदी, योगी सब चले जाएंगे, रवि किशन भी नहीं बचेंगे! धमकी के बाद पंडित प्रवीन शास्त्री ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी, पर चौथे दिन तक FIR नहीं हुआ; पुलिस ने जांच की बात कही। प्रवीण शास्त्री ने जी मीडिया के साथ कहा कि अतीक अहमद की हत्या के बाद भी व्हाट्सएप पर धमकी भरे कॉल आए थे और उनकी तस्वीर पर योगी के साथ क्रॉस चिन्ह था; khoorabaR थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब दो साल बाद वे फिर धमकी के निशाने पर हैं; परिवार डरा हुआ है और सुरक्षा की मांग है। धमकी देने वाले के साथ बातचीत का वीडियो व चैट पुलिस को सौंपा गया है; रामगढ़ताल थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि साइबर सेल से जांच हो रही है, लेकिन FIR नहीं हुआ। कुछ हफ्ते पहले भी सांसद रवि किशन को बिहार निवासी एक शख्स ने धमकी दी थी; पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
0
comment0
Report
NJNitish Jha
Nov 08, 2025 10:49:56
Navi Mumbai, Maharashtra:मुंबई के कूपर अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात मुंबई के कूपर अस्पताल के आपातकालीन विभाग में कुछ परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, गंभीर हालत में लाए गए मरीज की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके साथ हाथापाई की। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद सिक्योरिटी ने मामले को नियंत्रित किया और पुलिस को सूचित किया। वही अब इस विवाद के बाद डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इस घटना के बाद अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने को लेकर अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। चिकित्सा विभाग का कहना है,कि आपातकालीन सेवाओं में लगातार मेहनत करने वाले डॉक्टरों पर इस तरह के हमले निंदनीय हैं और प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर सख्त कदम उठाने चाहिए। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए मुंबई की जुहू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Nov 08, 2025 10:49:43
Jammu, :श्री माता वैष्णो देवी श्र shrine board के खिलाफ हिन्दू संगठन मूवमेंट कल्कि के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। हिंदुओं का पैसे हिन्दुओं पर खर्च करने की उठाई मांग। बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी श्र shrine board द्वारा कटरा में हालही में एक मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई है। पिछले कुछ दिनों से यह कॉलेज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस मुद्दे पर आज हिंदू संगठन मूवमेंट कल्कि ने श्री माता विष्णु देवी श्र shrine board कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि हिंदुओं के पैसे से चल रहे श्र shrine board द्वारा शुरू किए गए श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल इंस्टीट्यूट में हिंदुओं के लिए सीटों को आरक्षित किया जाना चाहिए। बताएं कि मूवमेंट कल्कि के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि संस्थान में एमबीबीएस की 50 सीटों में से 42 सीटें कश्मीरी छात्रों को दी गई हैं, जबकि जम्मू के केवल 7 हिंदू और 1 सिख छात्र को ही प्रवेश मिला है。
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Nov 08, 2025 10:48:59
Navi Mumbai, Maharashtra:मुंबई के सांताक्रुज वाकोला पुलिस थाने के अंतर्गत एक मामला सामने आया जिसमें एक धर्मांध युवक ने इंस्टाग्राम पर औरंगजेब के महिमामंडन की पोस्ट की। पोस्ट वायरल होते ही हिन्दू संगठनों ने उसे पकड़ने के लिए एक प्लान बनाया। एक लड़की की फेक इंस्टाग्राम ID बनाकर उसके जरिए आरोपी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। लड़की की ID देखकर उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया, फिर हिन्दू विंग के कार्यकर्ताओं ने दोस्ती बढ़ाकर मिलने बुलाया। मिलने पर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुंबई के सटे वाशी स्थित रहने वाले मोहम्मद सिद्दीक़़ के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। जांच में पाया गया कि सिद्दीक ने बजरंग दल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए औरंगजेब को 'सबका बाप' बताया। यह पोस्ट छत्रपति संभाजी महाराज के संदर्भ में थी, जिस पर औरंगजेब विरोधी नारे लिखे गए थे। टिप्पणी वायरल होते ही हिंदू संगठनों में तीखी प्रतिक्रिया हुई और मामला सोशल मीडिया से सड़क तक पहुँचा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिद्दीक़ तक पहुंचने के लिए एक फिल्मी रणनीति बनाई: एक fake ID बनाई गई, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई, बातचीत बढ़ाई गई, मुलाक़ात तय हुई और सिद्दीक़ वाशी से सांताक्रुज़ मिलने पहुँचा। पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जाँच में सामने आया कि आरोपी के फ़ोन में औरंगज़ेब का महिमामंडन करने वाला वीडियो मिला, मोबाइल के कवर पर टीपू सुल्तान की तस्वीर लगी थी। इससे मामला और संवेदनशील बना और धार्मिक-ऐतिहासिक प्रतीकों पर बहस तेज हो गई। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले औरंगज़ेब का नाम राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद सिद्दीक़ ने माफीनामा दिया जिसमें उसने भविष्य में ऐसी टिप्पणी न करने की बात कही। पुलिस ने IT Act और धार्मिक भावनाएँ भड़काने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
0
comment0
Report
MMManoj Mondal
Nov 08, 2025 10:48:26
Kolkata, West Bengal:এনুমারেশণ ফর্ম বিলি শুরু হওয়ার পর থেকেই রাজ্যে বিভিন্ন ঘটনা সামনে এসেছে।কমিশনের গাইড লাইন অনুযায়ী পার্ট নম্বর ধরে ধরে ভোটারদের বাড়ি বাড়ি গিয়ে এনुमারেশন ফর্ম বিলি করবেন বুথ লেভেল অফিসারেরা।তাঁকে সাহায্য করবেন বুথ লেভেল এজেন্টরা।কিন্তু শুক্রবার উল্টো চিত্র দেখা গেল বারাসত ১ নম্বর ব্লকের দত্তপুকুর এলাকায়।সেখানে একটি অঙ্গনওয়ারি কেন্দ্রে বসে ফর্ম বিলি করার অভিযোগ উঠতেই বি এল ওকে ঘিরে বিক্ষোভ দেখান স্থানিয় বাসিন্দারা।শেষে স্থানীয়দের বিক্ষোভের মুখে পড়ে বি এল ও মধুসূদন মন্ডল ভোটারদের বাড়ি বাড়ি গিয়ে ফর্ম বিলি করতে বাধ্য হন। বারাসত ১ নম্বর ব্লকের দত্তপুকুর ২ পঞ্চায়েতের ২৩৯ নম্বর পার্টের বি এল ওর দায়িত্বে আছেন মধুসূদন মন্ডল।গত দু'দিন ভোটারদের বাড়ি বাড়ি গেলেও শুক্রবার ওই পঞ্চায়েতের মাইকেলনগর এলাকার একটি অঙ্গনওয়ারি কেন্দ্রে বসেই এনুমারেশন বিলি করার অভিযোগ উঠেছে বি এল ও মধুসূদনের বিরুদ্ধে।কয়েক জন স্থানিয় বাসিন্দাদের ফর্মও দিয়েছেন তিনি।বিষয়টি জানাজানি হতেই নির্বাচন কমিশনের গাইড লাইন অমান্য করার অভিযোগ তুলে বি এল ওকে ঘিরে বিক্ষোভ দেখান স্থানীয় বাসিন্দারা। তারা কৈফিয়ত চান,কেন তিনি বাড়ি বাড়ি না গিয়ে এদিন আই সি ডি এস সেন্টারে বসে ফর্ম বিলি করেছেন? স্থানীয়দের বিক্ষোভের মুখে পড়ে শেষ পর্যন্ত বি এল ও মধুসূদন মন্ডল ভোটারদের বাড়ি বাড়ি গিয়ে এনুমারেশন ফর্ম দিয়েছেন। এই প্রসঙ্গে স্থানিয় বাসিন্দা সঞ্জয় মল্লিক বলেন,২৩৯ নম্বর পার্টের বি এল ও মধুসূদন মন্ডল কমিশনের নির্দেশ তোয়াক্কা না করেই আই সি ডি এস সেন্টারে বসে ফর্ম বিলি করেছিলেন।এরফলে গ্রামের মানুষদের হয়রানির মুখে পড়তে হয়েছে।তাই আমরা প্রতিবাদ করেছি。 বি এল ও মধুসূদন মন্ডল বলেন,এদিন আই সি ডি এস সেন্টারে বসে ফর্ম গুলো বাছাইয়ের কাজ করছিলাম।এরমধ্যে কয়েকজন এসে ফর্ম দেওয়ার কথা বলেছেন।তাদের দেওয়া হয়েছে।কমিশনের গাইড লাইন আমি জানি।স্থানীয়দের কথা মেনে বাড়ি বাড়ি গিয়ে ফর্ম দিয়েছি。
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Nov 08, 2025 10:48:11
:पाकिस्तान या पीओके में आतंकी कमांडर बने बैठे कश्मीरियों के परिजनों और जाननेवालों के संपत्तियों पर पुलिस का crackdown। 100 से ज़्यादा संपत्तियों की तलाशी ली गई। जी न्यूज़ पर देखिए लाइव रेड। आज कश्मीर में ताबड़तोड़ आतंक विरोधी अभियान देखने को मिले। कश्मीर में उन लोगों की 100 से ज़्यादा संपत्तियों की तलाशी ली गई जो 90 के दशक में दशकों पहले पाकिस्तान या पीओके में घुसपैठ करके गए थे और अब आतंकी कमांडरों के रूप में काम कर रहे हैं। कश्मीर पुलिस ने कहा कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर एक बड़ी कार्रवाई को शुरू करते हुए, जम्मू कश्मीर पुलिस ने बहु-एजेंसी की सहायता से कश्मीर में 100 से ज़्यादा जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बसे भगोड़ों से जुड़े लोगों और संपत्तियों को निशाना बनाया गया। यह व्यापक अभियान सीमा पार से चल रही आतंकी साजिश का एक रणनीतिक जवाब हैं, जिसका उद्देश्य लॉजिस्टिक, वित्त और संचार माध्यमों सहित पूरे आतंकी तंत्र को ध्वस्त करना है। हाल ही में हुई महत्वपूर्ण सूचनाओं और आतंकी गतिविधियों के बारे में मिले इनपुट के बाद यह तीव्र कार्रवाई की गई है। ये तलाशी गांदरबल, शोपियां, कुलगाम, बारामूला, सोपोर और अनंतनाग सहित क Kashmir घाटी के कई जिलों में की गई। 90 के दशक में दशकों पहले पाकिस्तान या पीओके में घुसपैठ करके गए और अब वहाँ से आतंकी कमांडरों के रूप में काम कर रहे लोगों की संपत्तियों की तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार, वे स्लीपर्स सेल, भर्ती मॉड्यूल और लॉजिस्टिक समर्थकों का आयोजन करते हैं जो जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों को सहायता प्रदान करते हैं। पुलिस का कहना है कि वे जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के समन्वय, वित्तपोषण और क्रियान्वयन के लिए एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लिकेशन और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करने में शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी तंत्र को ध्वस्त करने के लिए, ये अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा राज्य जाँच एजेंसी (एसआईए), राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए), और जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) शाखा की सहायता से समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। इन अभियानों ने आज अधिकतम प्रभाव डालने और सूचना लीक को रोकने के लिए कई जिलों में समन्वित, औचक तलाशी/छापेमारी की। इन्हीं अभियानों के दौरान फोरेंसिक विश्लेषण के लिए आपत्तिजनक सामग्री, बड़ी मात्रा में डिजिटल डेटा, दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए जाते हैं। बार-बार संकेत मिलते हैं कि आतंकवादी आकाओं ने हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थ गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया है और संचार व वित्तपोषण के लिए क्रिप्टोकरेंसी एवं विशिष्ट मैसेजिंग एप का इस्तेमाल करते हैं। इस बड़े पैमाने पर कार्रवाई के अलावा जम्मू-कश्मीर में दो और आतंकवाद-रोधी अभियान चलाए गए। 2 आतंकी मारे गए और 2 जेलों की तलाशी ली गई। एक घुसपैठ-रोधी अभियान 'ऑपरेशन पिंपल' कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के बारे में विशेष सूचना मिलने पर शुरू किया गया था। केरन सेक्टर में रातोंरात शुरू हुए इस अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। CIК इकाई द्वारा जम्मू-कश्मीर घाटी की दो जेलों, सेंट्रल जेल श्रीनगर और जिला जेल कुपवाड़ा में अचानक तलाशी अभियान चलाया गया। जेल तलाशी का मुख्य उद्देश्य अनधिकृत मोबाइल फोन या संचार उपकरण का पता लगाना और ऐसे सामग्री/दस्तावेज उजागर करना था जो जेल के भीतर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में मदद कर सकते थे। आज की तलाशी/छापेमारी जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजंसियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी तंत्र को ध्वस्त करने, आतंकवाद का सफाया करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के चल रहे प्रयासों का हिस्सा हैं। खालिद हुसैन
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Nov 08, 2025 10:47:44
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में मतांतरित पांच सौ से ज्यादा हिन्दू परिवार ने आज वैदिक पूजा-पद्धति से घर वापसी की. धर्मगुरु स्वामी नरेन्द्राचार्य और साधु-संतों की मौजूदगी में ये घर वापसी कार्यक्रम गुढ़ियारी स्थित दही-हांडी मैदान में आयोजित हुआ. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पूजा-पाठ के बाद पैर पखार कर मतांतरित हिंदुओं का विधिवत घर वापसी कराया. इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने सहित अन्य लोग बड़ी तादाद में मौजूद रहें. प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने हिंदुओं के धर्मांतरण को रोकने के लिए इसे जरूरी और राष्ट्रधर्म बताया, वहीं स्वामी नरेंद्राचार्य ने कहा कि प्रलोभन देकर और एजेंट बनाकर धर्मांतरण-मतांतरण कराया जा रहा है, जो गलत है, ऐसे लोगों की घर वापसी कराई गई. सच्चिदानंद उपासने ने सरकार से जल्द धर्मांतरण रोकने कठोर कानून बनाने की मांग की. वहीं घर वापसी किए लोगों का कहना था कि दुख:बीमारी ठीक करने के विस्वास से वो इंसाई धर्म में चले गए थे लेकिन उन्हें लगा कि सनातन हिन्दू धर्म ही अच्छा है.
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 08, 2025 10:47:36
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रयासों से ट्यूनीशिया में फंसे 48 झारखंडी कामगारों की सुरक्षित वापसी प्रवासी कामगारों के हितों के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का उज्जवल उदाहरण मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एक बार फिर प्रवासी कामगारों के मसीहा साबित हुए हैं। उनकी संवेदनशीलता और त्वरित पहल के कारण अफ्रीकी देश ट्यूनीनिशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी कामगारों की सुरक्षित वापसी संभव हो पाई है। बीते तीन महीनों से वेतन न मिलने और आर्थिक संकट से जूझ रहे इन कामगारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया था। जैसे ही मुख्यमंत्री को कामगारों की परेशानी की जानकारी मिली, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अधीन राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को सक्रिय किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। सभी कामगार हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिलों के निवासी हैं, जो पीसीएल प्रेम पावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (PCL Prem Power Construction Ltd.) में कार्यरत थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद श्रम विभाग के अधिकारियों ने कामगारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना। अब सरकार इन कामगारों और उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने की दिशा में कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सदैव यह सिद्ध किया है कि झारखंड का हर श्रमिक, चाहे वह देश में हो या विदेश में, सरकार की जिम्मेदारी है। ट्यूनीशिया में फंसे कर्मगारों की वापसी इसी सोच और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह सफलता न केवल झारखंड सरकार की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की मिसाल है, बल्कि प्रवासी कामगारों के प्रति राज्य सरकार की गहरी चिंता और मानवीय दृष्टिकोण को भी उजागर करती है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से एक बार फिर यह संदेश गया है कि झारखंड सरकार अपने नागरिकों के साथ हमेशा खड़ी है — हर परिस्थिति में, हर स्थान पर。
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Nov 08, 2025 10:47:23
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर रायपुर भेज दिया है बांग्लादेशी नागरिक का नाम अजमेर शेख है जो कि मुंबई से शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में सवार होकर हावड़ा जा रहा था इसी बीच दुर्ग जीआरपी पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने उसे कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस के S1 बोगी से गिरफ्तार कर लिया उसके दस्तावेज जांचे गए तो उसके पास किसी भी तरह के भारतीय नागरिकता के वैध दस्तावेज नहीं थे बताया जा रहा है कि अजमेर शेख के खिलाफ मुंबई में मामले दर्ज है इसके बाद वह वहां से भागकर हावड़ा होते हुए बंग्लादेश जाने की तैयारी में थे लेकिन दुर्ग की जीआरपी पुलिस से उसे गिरफ्तार कर उसे रायपुर ले जाया गया है जहां मुंबई पुलिस अजमेर शेख को अपने साथ मुंबई ले गई.
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Nov 08, 2025 10:46:02
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Nov 08, 2025 10:45:41
Banka, Bihar:बेलहर विधान सभा क्षेत्र के फूल्लीडूमर प्रखंड स्थित मैदान में चुनावी सभा करने पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव। हजारों की संख्या में समर्थक जुटे। जेडीयू प्रत्याशी मनोज यादव के लिए वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा बिहार में मुख्यमंत्री नितिश कुमार रहेंगे। सभा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ND A की सरकार फिर बनेगी, जबकि कांग्रेस देश को सिर्फ गुमराह करती रही है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि “राहुल पप्पू हैं, बिहार में चुनाव हो रहा है और वह हमारे प्रदेश में घूम रहे हैं।” पाकिस्तान पर चेतावनी देते हुए बोले कि “अगर पाकिस्तान ने फिर हरकत की, तो हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब देगी।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों का कभी सम्मान नहीं किया, जबकि भाजपा सरकार ने किसानों के विकास के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। और जेडीयू प्रत्याशी मनोज यादव को भारी बहुमत से जीतने की अपील किए।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top