Back
बागपत के गोदाम से नकली टमाटर सॉस और मयोनीज पकड़ी, लैब जांच जारी
KCKULDEEP CHAUHAN
Dec 10, 2025 09:21:50
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत के बड़ौत कस्बे में खाद्य विभाग की टीम ने बावली रोड स्थित एक गोदाम पर छापामारी करते हुए भारी मात्रा में नकली और घटिया क्वालिटी का फूड प्रोडक्ट पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान गोदाम में बड़े पैमाने पर नकली टमाटर सॉस और म्योनीज की खेप मिली, जिसकी गुणवत्ता जांच के दौरान मानकों पर खरी नहीं उतर सकी।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टमाटर सॉस के कई बड़े केन में खराब और मिलावटी सामग्री भरी हुई थी। गुणवत्ता अत्यंत खराब पाए जाने पर सॉस को मौके पर ही नाले में उड़ेलकर नष्ट कराया गया, ताकि इसका बाजार में कोई उपयोग न हो सके। वहीं म्योनीज की खेप को संदिग्ध पाते हुए सील कर दिया गया और उसके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए, जिससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त डीपी सिंह ने बताया कि अंशु जैन के गोदाम में सूचना के आधार पर छापा मारा गया था। प्रथम दृष्टया गोदाम में रखी सामग्री खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत पाई गई है।पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
91
Report
0
Report
0
Report
0
Report
निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक का कटा मिला पैर का पंजा, दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज प
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report