बागपत के परशुरामेश्वर मंदिर में शिवरात्रि पर डीएम-एसपी ने जांची व्यवस्थाएं
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के प्रसिद्ध परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और कांवड़ मार्गों की समुचित व्यवस्था का जायजा लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
