250611
बागपत में ट्रेन से टकराया सांड, जानिए क्या हुआ!
Baraut, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत में बिनोली रेलवे फाटक पर एक पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक सांड आ गया, जिससे हादसा हुआ। ट्रेन की टक्कर से सांड की जान चली गई और वह ट्रेन में फंस गया, जिसके कारण रेल यातायात बाधित हो गया। घंटों की मशक्कत के बाद सांड के शव को ट्रेन से निकाला गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। यह घटना सहारनपुर-दिल्ली रेलवे मार्ग पर हुई, जब ट्रेन शामली की तरफ से आ रही थी। रेलवे कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सांड को ट्रेन के नीचे से रेस्क्यू किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
भुवनेश्वर, ओड़िशा: पाँच बचाए गए ओरंगुटान नंदनकानन Zoo में क्वारंटाइन, स्वास्थ्य पर निगरानी
Noida, Uttar Pradesh:Bhubaneswar, Odisha: Five rescued orangutans have been placed in quarantine at Nandankanan Zoo. Officials are closely monitoring their health and providing necessary medical treatment. These five orangutans were rescued from the Balasore Wildlife Division on September 8.0
0
Report
पोलैंड में रोबोट AI से मानवीय नौकरियों के खतरे के खिलाफ प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:Robots in Poland protest against AI replacing human beings0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस विधायक अमीन कागजी का दावा: 'बंटोगे तो कटोगे' भाजपा का नारा
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur बंटोगे तो कटोगे वाले दिए बयान पर बोले कांग्रेस विधायक अमीन कागजी बोले- ‘ये कोई रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क नहीं’ चुनाव प्रचार के दौरान कागजी ने दिया है बंटोगे तो कटोगे बयान बोले मूल रूप से भाजपा नेताओं द्वारा इस्तेमाल किया गया था ये नारा कागजी ने इसे “टिट फॉर टैट” बताया बोले हम भी तो लोगों को बताएँ कि जिस तरीके से ये हमको बिखेरना चाहते हैं, बिखरने वाला नहीं है मुसलमान। बाईट - अमीन कागजी, कांग्रेस विधायक0
0
Report
JDU ने फरक्का संधि पर तीखा हमला, 2026 के बाद बिहार पानी पर कड़ा सवाल
Patna, Bihar:जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने केंद्र सरकार और NDA को दी चेतावनी सत्ता रहे या जाए इस बार कोई समझौता नहीं फरक्का जल संधि को लेकर संजय झा ने कहा कोई समझौता नहीं होगी इस बार सत्ता रहे या जाए। बिहार में फरक्का जल संधि को लेकर JDU लगातार जन जागरूकता अभियान चला रही है। JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के नेतृत्व में ‘नीतीश संवाद’ के जरिए गंगा किनारे बसे जिलों में लोगों के बीच जाकर इस मुद्दे को रखा जा रहा है। JDU का दावा है कि इस मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सिविल सोसायटी और आम लोगों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि 1996 में हुई भारत-बांग्लादेश जल संधि से बिहार के हितों को नुकसान पहुंचा और प्रदेश पिछले कई दशकों से इसका खामियाजा भुगत रहा है। JDU का स्पष्ट कहना है कि 12 दिसंबर 2026 को संधि की अवधि समाप्त होने के बाद इसका मौजूदा स्वरूप में नवीनीकरण नहीं होना चाहिए। अगर संधि का नवीनीकरण होता भी है, तो बिहार के हिस्से के पानी को स्पष्ट रूप से सुनिश्चित किया जाना चाहिए। संजय झा ने यह भी कहा है कि बिहार के हितों के सवाल पर सत्ता में रहना या सत्ता से बाहर होना प्राथमिकता नहीं है। बिहार के लोगों के हित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। JDU का आरोप है कि पूर्व में सत्ता में रहने वाले लोगों ने अपने राजनीतिक हितों के लिए बिहार के हितों की अनदेखी की, जिसका नुकसान राज्य को लंबे समय से उठाना पड़ रहा है। फरक्का जल संधि को लेकर JDU की यात्रा गंगा किनारे बसे जिलों में जारी है, जहां पार्टी लोगों को संधि के प्रावधानों और बिहार पर इसके कथित प्रभावों की जानकारी दे रही है।0
0
Report
ज़ीरकपुर में स्नैचिंग की वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी
Zirakpur, Punjab:ज़ीरकपुर में अपाहज़ के साथ हुई स्नैचिंग की वारदात की वीडियो वायरल होने के बाद ज़ीरकपुर पुलिस अधिकारी ने बयान जारी करते हुए कहा कि पुलिस टीमें लगातार दोनों स्नैचर की तलाश कर रही हैं। इसके साथ ही पुलिस पार्टी की विभिन्न टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया।0
0
Report
Advertisement
कान्हा उपवन गौशाला में गोवंशों की मौत का मामला, हिंदू संगठनों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में कान्हा उपवन सेवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में हिंदू संगठनों और गौसेवकों ने कान्हा उपवन गौशाला में गोवंशों पर कथित अत्याचार और उनकी मौत के मामले को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौसेवकों ने कहा कि कान्हा उपवन गौशाला में गोवंशों की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनका आरोप है कि मामले में वास्तविक दोषियों के नाम एफआईआर में शामिल नहीं किए गए हैं। संगठनों ने मांग की कि जांच कर वास्तविक दोषियों के नाम भी एफआईआर में बढ़ाए जाएं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गौसेवकों ने प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और अधिकारियों की सीबीआई जांच कराने की मांग की। संगठनों ने कहा कि गोवंशों की सुरक्षा और गौशाला की व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
NH-139W निर्माण के दौरान तकनीकी समस्या से 4 मजदूर घायल, हालत स्थिर
Noida, Uttar Pradesh:स्पष्टीकरण | बाकरपुर–माणिकपुर NH-139W बाकरपुर–माणिकपुर NH-139W परियोजना, हाजीपुर में लॉन्चिंग गर्डर के मूवमेंट के दौरान तकनीकी समस्या के कारण घटना हुई। 3 श्रमिकों को मामूली चोटें आईं, जबकि 1 श्रमिक के पैर में चोट लगी है और उसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। सभी की स्थिति सामान्य है।0
0
Report
AIMIM का बड़ा बयान: सहारनपुर मस्जिद डिमोलिशन पर कड़े सवाल
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद प्रकरण को लेकर AIMIM के नेताओं और अधिवक्ताओं का एक डेलिगेशन सहारनपुर पहुंचा। डेलिगेशन ने कमिश्नर से मुलाकात कर मस्जिद पर हुई कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कई सवाल उठाए। AIMIM के प्रवक्ता और अधिवक्ता शादाब चौहान ने मस्जिद पर हुई कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी कार्रवाई में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और यह कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित प्रतीत होती है। शादाब चौहान ने कहा कि आज ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का एक डेलिगेशन सहारनपुर आया है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सहारनपुर की मस्जिद का डिमोलिशन किया गया, वह पूरी तरीके से दुर्भावना में की गई कार्रवाई प्रतीत होती है।शादाब चौहान ने कहा कि जो आदेश था, उसमें कहीं भी डिमोलिशन का जिक्र नहीं था। दूसरी बात, जो समय दिया जाना चाहिए था, जो मिनिमम 15 से 90 दिन तक की प्रक्रिया का जिक्र है, वह नहीं किया गया। उनके मुताबिक यह पूरी तरह से प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत यानी Principles of Natural Justice का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इसमें कानून के आखिरी उपाय यानी Last Remedy of Law तक जाने का अवसर दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई इतिहास नहीं है कि जिला अदालत में किसी व्यक्ति को सजा-ए-मौत दी गई हो और वह तुरंत अमल में आ गई हो। आज तक ऐसा कोई इतिहास नहीं है। उनके मुताबिक यह भी प्रक्रिया का उल्लंघन है। शादाब चौहान ने Places of Worship Act, 1991 का भी हवाला दिया और कहा कि इस कानून के प्रावधानों को भी देखा जाना चाहिए। वर्ष 1960 में यूनियन द्वारा मस्जिद के साथ लीज की गई थी। उन्होंने सवाल किया कि जब लीज की गई तो मालिक से ही की गई होगी, फिर मालिकाना हक का सवाल कैसे खड़ा हो रहा है? शादाब चौहान ने कहा कि करीब 100 साल पुरानी मस्जिद को गिराने की आखिर इतनी जल्दबाजी क्यों थी? उनके मुताबिक यह कार्रवाई दुर्भावना में की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कानून का दुरुपयोग करना चाहती है। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार का हवाला देते हुए कहा कि कानून कितना भी अच्छा बना लिया जाए, अगर उसको लागू करवाने वाले लोग अच्छे नहीं होंगे तो अंत में उसका परिणाम भी खराब ही होगा।उन्होंने पुराने राजस्व रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि 1329 फसली में जब यह दर्ज है और जिनके नाम पर दर्ज है, तो सरकार कैसे इसे अपने अधीन कर सकती है?उन्होंने कहा कि सरकार के पास इस जमीन को अधिग्रहित करने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। सरकार के अधीन लेने का कोई प्रमाण नहीं है और सरकार द्वारा कोई भुगतान किए जाने का भी कोई प्रमाण नहीं है।आरोप लगाया कि यह सिर्फ और सिर्फ एक प्री-प्लाण्ड स्ट्रैटेजी के जरिए उत्तर प्रदेश में मस्जिदों को टारगेट करने की कोशिश है और सरकार इसे अपने राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पास विधायक नहीं है, सांसद नहीं है, लेकिन हम लोग कानून के आखिरी रास्ते तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि ओवैसी के आदेशानुसार और शौकत साहब के निर्देश पर हम यह लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने बाबरी मस्जिद के मुकदमे का उदाहरण देते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद की लड़ाई के समय भी आखिरी कानूनी रास्ते तक जाने की बात थी और उसी तरह इस मामले में भी आखिरी कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा।शादाब चौहान ने कहा कि आपने सांसद और विधायक की बात की, लेकिन यहां सांसद भी हैं और दो विधायक भी हैं। इसके बावजूद मैं कह रहा हूँ कि यह उनकी नाकामी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों ने वीडियो बनाकर कहा कि नहीं-नहीं, यह अफवाह है और इस तरह आमजन को भी गुमराह करने का प्रयास किया गया। उन्होंने सवाल किया कि जिस सांसद की आप बात कर रहे हैं, उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक शब्द भी कहा कि मस्जिद को गिराया जाना गलत है? उन्होंने कहा कि ऐसा एक शब्द भी नहीं बोला गया। कुएं को लेकर हिंदू संगठनों की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर शादाब चौहान ने कहा कि पहली बात यह है कि जो पुराना स्ट्रक्चर है, वहां कुआं होना सामान्य बात है।उन्होंने कहा कि अगर कुआं है और कोई व्यक्ति उसका दावा भी कर रहा है, और दो मिनट के लिए उसके झूठे दावे को सही भी मान लिया जाए, तो क्या इससे वहां बना पूरा स्ट्रक्चर वैध हो जाएगा उन्होंने सवाल किया कि अगर ऐसा है तो पूरा कलेक्ट्रेट परिसर इस तरह से अवैध है। यहां पर दूसरा भी एक धर्मस्थल है। तो क्या थानों में बने दूसरे धर्मस्थल भी वैध हैं या अवैध हैं? उन्होंने सरकार से कहा कि एक सूची बनाकर सरकार बताए कि कौन सा धर्मस्थल वैध है और कौन सा अवैध है।उन्होंने कहा कि आप मुरादाबाद में भी वही कर रहे हैं और मेरठ में भी वही कर रहे हैं। उनके मुताबिक यह मस्जिदों के प्रति नफरत को दिखाता है। शादाब चौहान ने कहा कि जो भी कानून का आखिरी रास्ता यानी Last Remedy of Law है, हमारे अधिवक्ता इस मामले को पूरी तरह ब्रीफ करेंगे और हम वह कानूनी रास्ता अपनाने वाले हैं。0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में तलवार लहराने वाले युवक से मोहल्ले में दहशत, गर्भवती महिला भर्ती
Aligarh, Uttar Pradesh:युवक ने तलवार हाथ मे लेकर किया पडोसी महिलाओं पर हमला, घर में कैद होकर महिलाओं ने बचाई जान, मोहल्ले में तलवार लहराता युवक कैमरे मे हुआ कैद, पड़ोसियों के घर पर सनकी युवक ने बरसाए ईंट पत्थर तोड़े गमले, युवक की हरकतों से मोहल्ले के लोगों में डर का माहौल व्याप्त, युवक के डर से गर्भवती महिला की बिगड़ी तबीयत, परिजनों ने अस्पताल मे गर्भवती महिला को कराया भर्ती, सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा बुझाकर घर में कराया कैद, क्वारसी थाना क्षेत्र के सिंह विहार कॉलोनी का मामला,0
0
Report
सरमथुरा नगर पालिका चुनाव: कल 24 वार्डों में मतदान, सुरक्षा चाकचौबंद
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कल शुक्रवार को नगरपालिका के 25 में से 24 वार्डों में मतदान होगा। वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जिसके चलते शेष 24 वार्डों में मतदान कराया जाएगा। सरमथुरा स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में पोलिंग पार्टियों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, मतदाता सूची तथा मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद 31 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और चुनाव सामग्री उपलब्ध कराकर निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा अतिरिक्त पुलिस बल को रिजर्व में रखा गया है। प्रशिक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी राजेश न्योल, तहसीलदार भीमाराम, वृत्ताधिकारी दुलीचंद गुर्जर, थाना प्रभारी कैलाश चंद गुर्जर, चुनाव पर्यवेक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदान दलों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। रिटर्निंग अधिकारी राजेश न्योल ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान दलों को रवाना कर दिया गया है। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की0
0
Report
देशनोक नगरपालिका चुनाव: कांग्रेस ने सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान के लिए अधिकारी से मुलाकात
Bikaner, Rajasthan:निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल देशनोक में मतदान से पहले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग समेत कई नेता रहे मौजूद कांग्रेस ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की भंवर सिंह भाटी बोले-बाहरी इलाकों से आए लोग मतदान प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं बाहरी लोगों की संभावित मौजूदगी को लेकर विशेष सुरक्षा इंतजाम की रखी मांग कानून-व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की निर्वाचन अधिकारी से अपील अब देशनोक में कल होने वाले मतदान पर सभी की नजरें रहेंगी कांग्रेस की ओर से निर्वाचन अधिकारी के सामने सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान को लेकर अपनी बात रखी गई है वहीं प्रशासन के सामने चुनौती शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने की है0
0
Report
Advertisement
DMCH में PG डॉक्टर पर बेल्ट से हमला; इमरजेंसी आधे घंटे ठप
Darbhanga, Bihar:DMCH में PG डॉक्टर पर बेल्ट से हमला, सिर फोड़ा; आक्रोशित डॉक्टरों ने आधे घंटे ठप रखा इमरजेंसी दरभंगा के DMCH में मरीज के परिजन और PG डॉक्टर के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मरीज के परिजन ने ड्यूटी पर तैनात PG डॉक्टर डॉ. आशुतोष कुमार पर बेल्ट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। डॉक्टर पर हमले की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में PG और जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी विभाग पहुंच गए और सुरक्षा की मांग को लेकर इलाज ठप कर दिया। करीब आधे घंटे तक इमरेंजी सेवा बाधित रही। सूचना मिलने पर DMCH अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा, प्राचार्य डॉ. यू.सी. झा और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सदर डीएसपी शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि डॉक्टर के सिर में चोट आई है। आरोपी परिजन की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव निवासी मरीज पलटू लाल देव का DMCH के मेडिसिन विभाग में इलाज चल रहा था। इलाज में लापरवाही के आरोप को लेकर परिजनों की डॉक्टर से बहस हुई। इसी दौरान डॉ. आशुतोष कुमार के वहां से जाने के क्रम में पीछे से बेल्ट से हमला करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइट 1, डॉ. यू.सी. झा,प्राचार्य DMCH 2, डॉ कुणाल,जेडीए अध्यक्ष 3,शुभेन्द्र कुमार सुमन,सदर डीएसपी0
0
Report
उज्जैन में दिग्विजय सिंह की यात्रा पर बाइट
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन दिग्विजय सिंह की यात्रा पर बाइट0
0
Report
वाराणसी से मुंबई इंडिगो उड़ान में पायलट के इंकार के बाद यात्रियों ने प्रदर्शन किया
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बड़ा हंगामा. इंडिगो की फ्लाइट 6E 6544 के पायलट ने अचानक विमान उड़ाने से मना कर दिया. पायलट ने एयरलाइन प्रबंधन को अपनी तबीयत खराब होने की सूचना दी. बोर्डिंग की प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले यात्रियों को पायलट के मना करने का पता चला. सभी यात्री सिक्योरिटी चेकिंग पूरी कर सिक्योरिटी होल्ड एरिया में इंतजार कर रहे थे. सही समय पर सटीक जानकारी न मिलने से नाराज यात्रियों ने टर्मिनल भवन में प्रदर्शन किया. यात्रियों का आरोप- इंडिगो एयरलाइन मैनेजमेंट न समय पर जानकारी दे रहा है, न सही व्यवस्था कर रहा है. सूत्रों के अनुसार, पायलट की निर्धारित ड्यूटी का समय भी पूरा हो चुका था. हंगामा बढ़ता देख इंडिगो प्रबंधन ने दूसरे पायलट और क्रू मेंबर की व्यवस्था शुरू की. घंटों देरी के कारण मुंबई जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा और परेशानी का सामना करना पड़ा.0
0
Report
Advertisement
